करवा चौथ थीम पार्टी आईडिया 2023 (Karwa Chauth Party Celebration Ideas in Hindi)

करवा चौथ थीम पार्टी आईडिया 2023, डेकोरेशन, मेनू, गेम्स, ड्रेस कोड (Karwa Chauth Party Celebration Ideas in Hindi, Karwa Chauth theme 2022 party ideas, decoration ideas, games, karva chauth invitation, whatsapp messgage wording, dress code, recipes, food items, menu, dishes, karwa chauth queen contest)

दोस्तों “करवा चौथ” सुहागनों के लिए सबसे बड़ा त्योहार है। इसे ज्यादातर उत्तर भारत में मनाया जाता है। करवा चौथ विवाहित स्त्रियों द्वारा कार्तिक महीने में आने वाली कृष्ण पक्ष से जुड़ी चतुर्थ तिथि को व्रत रख कर मनाया जाता है। स्त्रियां दिनभर व्रत रखती हैं और शाम को चांद को देख कर अपना व्रत पूरा करती हैं। इस व्रत को ले कर विवाहित महिलाओं में उत्साह देखने को मिलता है।

 बदलते समय के साथ करवा चौथ महज व्रत और पूजा पाठ तक ही सीमित नहीं रह गया है। आजकल करवा चौथ के लिए पार्टीज, समारोह, गेट टुगेदर का भी खूब आयोजन होता है जहां महिलाएं कई इकट्ठे करवा चौथ को मनाती हैं। करवा चौथ मनाने का हर महिला का अपना तरीका हो सकता है। कुछ सिंपल तरीके से इसे मनाना पसंद करती हैं तो कुछ बड़े आयोजनों में शरीक हो कर। अगर आप इस करवा चौथ को सेलिब्रेट करने जा रही हैं और इसके लिए आप पार्टी आइडियाज ( Karwa Chauth Party Ideas 2023) ढूंढ रही हैं तो ये लेख आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा। तो आइए इस लेख को पूरा पढ़िए और जानिए क्या हैं करवा चौथ सेलिब्रेशन आइडियाज 2023। अगर करवा चौथ किटी पार्टी का आयोजन करना है है इसे जरुर पढ़ें.

karwa kitty theme

करवा चौथ कब है? (Karwa Chauth Date in 2023) 

दोस्तों इस साल करवा चौथ का व्रत तेरह अक्टूबर 2022 को रखा जाएगा। महिलाएं इस पूजा को शाम छह बज कर एक मिनट से शुरू कर के सात बज कर पंद्रह मिनट तक कर सकती हैं। आपको बता दे कि चांद दिखने का संभावित समय आठ बज कर उन्नीस मिनिट है। पहला करवा चौथ कैसे करें यहाँ जाने

करवा चौथ पार्टी (Karwa Chauth Party)

दोस्तों करवा चौथ को सेलिब्रेट करने के लिए आजकल दो तरीके चुने जाते हैं। या तो आप करवा चौथ वाले दिन ही पार्टी  ऑर्गनाइज कर सकती हैं या फिर व्रत के एक दिन पहले। अगर आप व्रत के एक दिन पार्टी रखती हैं तो आपको अलग तैयारियां करनी होंगी। वही व्रत वाले दिन की पार्टी का नेचर थोड़ा अलग होगा। आइए आपको बारी बारी से बतलाते हैं कि अपनी ज़रूरत के हिसाब से आप इन पार्टियों को ऑर्गनाइज कैसे करें:

नवरात्रि थीम किटी पार्टी थीम के बारे में विस्तार से यहां पढ़ें।

करवा चौथ थीम पार्टी आईडिया (Karwa chauth party)-

  • दोस्तो, करवा चौथ से पहले अगर पार्टी रखती हैं तो आपको डेकोरेशन, इन्विटेशन, इवेंट्स आदि कि अलग अलग तैयारी करनी होगी, आइए जानते हैं कैसे:
  • अगर आप करवा चौथ से पहले पार्टी रख रही हैं तो आप मेंहदी, संगीत जैसे इवेंट्स रख सकती हैं।
  • आप व्रत के एक दिन पहले ही इन इवेंट्स को रखें।
  • अपनी जान पहचान की महिलाओं को इनमे शामिल होने का न्योता दे दें। साथ ही इस बात को भी साफ कर दे कि आप केवल महिलाओं के लिए आयोजन कर रही हैं या कपल भी इस इवेंट में शामिल हो सकते हैं।
  • अगर सभी कलर कोऑर्डिनेटेड कपड़े पहन कर आएंगे तो पार्टी की शान बढ़ जाएगी।
  • जितनी महिलाओं को भी बुलाया है उस हिसाब से मेंहदी आर्टिस्ट को भी बुलाएं ताकि सब अपने मनचाहे मेंहदी डिजाइंस आराम से बनवा सकें।
  • मेंहदी लगवाते समय अगर बढ़िया म्यूजिक हो तो माहौल और भी दिलचस्प लगेगा। 
  • चूंकि इन इवेंट्स में आप भी व्यस्त रहेंगी, इसलिए मेन्यू में ऐसे पकवानों का चयन करें जो बनाने और सर्व करने, दोनो में आसान रहे।
  • आप इस दिन को और खास बनाने के लिए म्यूजिकल चेयर, अंतराक्षरी, वन मिनट गेम्स आदि भी रख सकती हैं।
  • पार्टी के लिए लाल, नारंगी, पीले रंगो के परिधान का चयन करें। इससे फेस्टिव वाइब और निखर कर सामने आएगा।
  • इस पार्टी की सजावट में आप फूलों का, ब्राइट लाइट्स, दीये आदि का प्रयोग आराम से कर सकते हैं।
  • एक बात का खास ख्याल रखें कि आप मेहमानो को पार्टी के एक दिन पहले रिमाइंड करना ना भूलें।
  • आजकल लोग करवा चौथ के बाद या पहले करवा चौथ थीम किटी पार्टी का भी आयोजन करते है.

करवा चौथ पार्टी सेलिब्रेशन (Karwa chauth party ideas) – 

अगर आप करवा चौथ के दिन ही पार्टी रखना चाहती हैं तो इसकी तैयारी कुछ अलग होगी। आइए आपको करवा चौथ पार्टी ऑर्गनाइज करने के लिए कुछ कारगर टिप्स देते हैं:

अगर आप बनाना चाहते हैं अपने नवरात्रि गरबा ड्रेस को खास तो यहां पढ़ें।

करवा चौथ पार्टी के लिए सजावट (Karwa Chauth Party Decoration Ideas)

  • करवा चौथ की डेकोरेशन में आप कलरफुल लैंप्स का प्रयोग कर सकती हैं। कलरफुल लैंप्स के साथ आप हैंगिंग लाइट्स से पार्टी एरिया को सजा सकती हैं।
  • आजकल फ्लोरल डेकोरेशन भी प्रचलन में है। आप जिस कलर की आउटफिट थीम रखें, उसी कलर के फूलों का प्रयोग डेकोरेशन में करेंगे तो माहौल और भी खिल उठेगा।
  • आप करवा चौथ पार्टी गार्डन एरिया में भी अरेंज कर सकती हैं। यहां ब्राइट लाइट्स और फ्लोरल डेकोरेशन एक साथ करवा सकती हैं।
  • पार्टी डेकोरेशन में आप कलरफुल पिक्चर्स भी दीवारों पर लगा सकती हैं। आप अपने मेहमानों की प्रिंटेड फोटोज से डेकोरेशन करेंगी तो आपके गेस्ट खास महसूस करेंगे।
  • इन सब के अलावा आप चांद, सितारे आदि के कट आउट्स बना कर घर को डेकोरेट कर सकती हैं।

करवा चौथ पार्टी थीम (Karwa Chauth Party Theme)

  • करवा चौथ की पार्टी के लिए आप कपल बेस्ड थीम रख सकती हैं। इसमें कपल गेम्स, रोमांटिक डांस आदि को जोड़ सकती हैं।
  • करवा चौथ पार्टी को आप ब्राइडल थीम पर भी रख सकती हैं। आप अपनी गेस्ट को ब्राइडल लुक में आने को बोल सकती हैं। ये थीम आपकी पार्टी में चार चांद लगा देगा साथ ही कुछ यादगार फोटोज के साथ इन पलों को हमेशा के लिए कैद भी कर सकती हैं।
  • बॉलीवुड थीम्स पर भी आप अपनी पार्टीज ऑर्गनाइज कर सकती हैं। इसके सत्तर और अस्सी के दशक टिपिकल पारंपरिक लुक को अपना कर आप अपनी पार्टी को और भी रोचक बना सकती हैं।

भारत देश की सबसे अमीर महिला फाल्गुनी नायर कौन है के बारे में यहाँ पढ़ें.

करवा चौथ गेम्स (Karwa Chauth Games)

करवा चौथ के लिए आप गेम्स को दो भागों में बांट सकते हैं:

करवा चौथ गेम्स लेडीज के लिए (Karwa Chauth games for Ladies)

  • आप लकी ड्रॉ वाली गेम खेल सकती हैं। उदाहरण के तौर पर जितने गेस्ट हैं उतने छोटे बॉक्सेज रख दें। किसी एक में ही छोटा सा गिफ्ट रखें और बाकियों में कॉटन या कुछ और भर दें। जिस किसी को भी गिफ्ट वाला बॉक्स मिलेगा वो विनर होगा।
  • पार्टियों में तंबोला खेलना आम बात है। आप अपनी करवा चौथ पार्टी में भी तंबोला खेलवा सकती हैं।
  • म्यूजिकल चेयर एक रोचक खेल है। इसमें कई चेयर को अरेंज करना होता है। और म्यूजिक ऑन होने पर सदस्य चेयर के चारों ओर घूमते हैं। जैसे ही म्यूजिक बंद होता है मेंबर्स को चेयर्स पर बैठना होता है। जो मेंबर ऐसा करने से चूकता है वो गेम से आउट हो जाता है।
  • आप अपनी पार्टी में डंब शैरेड्स भी खेल सकती हैं।
  • अगर आपकी पार्टी लेडीज के लिए है तो इसमें मुंह से ब्रश पकड़ कर नेल पेंट लगाने का गेम भी खेला जा सकता है। लेडीज इसे खूब एंजॉय करेंगी। karwa chauth related kitty games यहाँ पढ़ें
karwa invitation

करवा चौथ गेम्स कपल के लिए (Karwa Chauth games for Couples) 

  • कपल्स के लिए आप ऐसे गेम्स रख सकती हैं जिनमे पति और पत्नी को बारी बारी से एक दूसरे से जुड़े सवालों के जवाब देने होंगे। जो कपल सबसे अधिक सही जवाब देगा वो विनर होगा।
  • माहौल को फनी और लाइट बनाने के लिए आप ऐसा गेम भी रख सकते जिसमे पति को पत्नी को आई लाइनर लगाना होगा। जो भी कपल इसे अच्छे से पूरा करेगा वो विनर होगा।

किटी पार्टी थीम आइडियाज के बारे में यहाँ पढ़ें.

करवा चौथ पार्टी इन्विटेशन (Karwa Chauth Party Invitation) 

  • करवा चौथ इन्विटेशन में आप छोटे छोटे गिफ्ट हैंपर्स के साथ मैसेज लिख कर भेज सकती हैं। जैसे चूड़ियों के डब्बे में न्योता लिख कर भेजना, मेक अप किट भेज कर उनके साथ मैसेज।
  • आप ऑनलाइन इनवाइट को डिजाइन करवा सकती हैं। आजकल ऐसे कई लोग हैं जो ऑनलाइन इनवाइट को रोचक तरीके से डिजाइन कर देते हैं।
  • आप अपने इन्विटेशन को सिंपल लिफाफे की जगह पोटली बैग्स में चॉकलेट्स के साथ भी भेज सकती हैं।
  • अपनी पार्टी के लिए आप जब भी इन्विटेशन लिखें उसमें थोड़ी क्रिएटिविटी दिखाएं। इससे आपके मेहमान पार्टी को ले कर और भी उत्सुक रहेंगे। दोस्तो, हम आपके लिए कुछ रोचक इन्विटेशन कोट्स ले कर आएं हैं:

“आओ सखियों, मनाएं उत्सव
मीत के लिए मन में बसी प्रीत का..
लाली चूनर ओढ़े..चंदा की कर आराधना…
करवा चौथ की अनुपम रीत का!”

“संग मिल कर अंगना में चार चांद लगाएंगे..
उतरेगा जब चंदा नभ में..
उससे पिया की सलामती की अर्जी लगाएंगे..
आएगा जब करवा चौथ का पावन अवसर
तब सौभाग्य का उत्सव संग मनाएंगे!”

“पिछली बार आपके आंगन में मना करवा चौथ का उत्सव हमें था बड़ा भाया…
इस बार हमारे जश्न में चार चांद लगाने को
हमने आपको है बड़े प्यार से बुलाया!”

“सुन सहेली, बना रहे तेरे साजन संग तेरा प्यार
आ जाना अंगना मेरे
ओढ़ लाली चूनर, कर सोलह श्रृंगार..
साथ मनाएंगे हम यहां , करवा चौथ का सुंदर त्योहार!”

karwa chauth whatsapp invitation

करवा चौथ पकवान (Karwa Chauth Menu in Hindi)

  • करवा चौथ पार्टी के लिए ऐसे पकवानों का चयन करें जिन्हें आसानी से बनाया जा सके।
  • आप स्टार्टर में कुट्टू के आटे के समोसे, साबूदाना वड़ा, पनीर पकोड़े आदि रख सकती हैं। इनके साथ फ्रूट पंच, ब्लू लगून, लस्सी जैसे पेय विकल्प रखे जा सकते हैं।
  • मेन कोर्स में फ्राइड राइस, मंचूरियन,आलू की रसीली सब्ज़ी, चने की दाल में तड़का, मेथी की पूरियां, साबूदाना खीर, ड्राय फ्रूट हलवा, मखाना खीर आदि परोसा जा सकता है।
  • आप ऐसा कर सकती हैं कि कुछ व्यंजनों को बगैर लहसुन प्याज़ के बना सकती हैं और कुछ को सामान्य। इससे लोगो को अधिक विकल्प भी मिल जाएंगे।

नवरात्रि उपवास के व्यंजन की विधि यहाँ पढ़ें.

करवा चौथ गिफ्ट (Karwa Chauth Gifts)

  • आजकल पार्टियों में रिटर्न गिफ्ट देने के कई विकल्प मौजूद हैं। आप इन्हें ऑनलाइन या ऑफलाइन आराम से खरीद सकती हैं:
  • आप महिला गेस्ट को रिटर्न में हैंड क्राफ्टेड बैग्स में ब्यूटी प्रोडक्ट्स दे सकती हैं।
  • ट्रेंडी बैंगल सेट्स भी गिफ्ट देने के लिए अच्छे हैं।
  • आप नेल पेंट सेट गिफ्ट कर सकती हैं।
  • आजकल ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को काफी पसंद किया जाता है। आप ऐसी ज्वेलरी भी गिफ्ट कर सकती हैं।
  • अगर आपकी पार्टी में कपल आए हैं तो पर्सनलाइज्ड पेन स्टैंड या टेबल लैंप या शो पीस भी गिफ्ट दिया जा सकता है। karwa chauth dress ideas यहाँ पढ़ें

दोस्तो उम्मीद है इन करवा चौथ सेलिब्रेशन आइडियाज से आपको काफी मदद मिली होगी। हम आशा करते हैं कि इन आइडियाज से आप अपनी पार्टी अच्छी तरह ऑर्गनाइज कर पाएंगी और आपके मेहमान आपकी तारीफ ज़रूर करेंगे।

और पढ़ें

FAQs

करवा चौथ पर क्या क्या बनाया जाता है?

पनीर बटर मसाला, नवरत्न पुलाव, ड्राय फ्रूट हलवा, मखाना खीर आदि

करवा चौथ का सामान क्या क्या आता है?

पुष्प,चंदन, शहद,अगरबत्ती आदि

पूजा के बाद करवा का क्या करें?

दान कर दिया जाता है।

करवा चौथ के दिन चंद्रमा की पूजा कैसे करें?

महिलाएं अपना मुंह पश्चिम की ओर कर के खड़ी होवे। एक करवे से चंद्र देवता को जल दें।चंद्र देव को छलनी से देखें। उससे पहले दीप जला लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top