फाल्गुनी नायर जीवन परिचय (Falguni Nayar Biography in Hindi)

फाल्गुनी नायर कौन है (जीवन परिचय, विकिपीडिया, जीवनी, परिवार) (Falguni Nayar Biography in Hindi, education, success story, nykaa, Wiki, biography, family, net worth in billion in Hindi, Age, husband, Business story) 

दोस्तों नायका (NyKaa) की फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) भारत की सबसे अमीर महिला बन चुकी हैं। उनकी लगन और कार्यकुशलता ने उन्हें एक ऐसी यादगार सफलता दी है जिसका सपना शायद हर महिला देखती है। भारत में मौजूद सबसे बड़े और प्रतिष्ठित ऑनलाइन फैशन पोर्टल नायका की नींव रखने वाली फाल्गुनी ने हर मुश्किल परिस्थिति का सामना करते हुए अपने सपने को पूरा किया है। कभी ऐसा वक्त भी था जब फाल्गुनी को ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ई कॉमर्स की गहरी समझ नही थी, पर आज उनकी उसी कोशिश की बदौलत उन्हे देश की महिला बिलिनेयर बनने का मौका मिला है।

आज इनका सफर लाखों महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बन चुका है जो अपने काम को एक नई पहचान देने की जी तोड़ कोशिशें कर रही हैं। हम अपने इस लेख के माध्यम से Falguni Nayar Biography in Hindi ले कर आए हैं। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंत तक पढ़ें।

Falguni Nayar Biography in Hindi

फाल्गुनी नायर का जीवनी (Falguni Nayar Biography in Hindi)

नामफाल्गुनी नायर (Falguni Nayar)
माता पितानाम ज्ञात नहीं
भाई बहन
वैवाहिक स्थितिविवाहित (संजय नायर, शादी: 1987)
बच्चेदो
जन्मउन्नीस फरवरी 1963 
जन्मस्थानमुंबई, महाराष्ट्र
उम्र59
शिक्षापरास्नातक
पेशाव्यवसायी (नायिका की फाउंडर )
नागरिकताभारतीय
धर्महिंदू
जाति
राशि
कद5.3’
आंखों का रंगभूरा
नेट वर्थ6.5 बिलियन डॉलर

अगर आप जानना चाहते हैं कि साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना वाले दिन गाड़ी चलाने वाली अनाहिता पंडोले कौन हैं, तो यहां पढ़ें।

फाल्गुनी नायर कौन हैं? (Who is Falguni Nayar)

फाल्गुनी नायर भारत की “सेल्फ मेड फीमेल बिलियनेयर” हैं। इन्होंने साल 2012 में महिलाओं के सबसे बड़े ब्यूटी प्रोडक्ट ऑनलाइन मार्केटप्लेस नायका की नींव रखी। शुरुआत में फाल्गुनी (Falguni Nayar Biography in Hindi) को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। जब उन्होंने इस काम को शुरू किया था तब ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ऑनलाइन बिज़नेस को साथ जोड़ कर कोई बड़ा कदम नहीं लिया गया था। ये उस वक्त के लिए एक नई सोच थी। पर अब तो बॉलीवुड की कई चर्चित अभिनेत्रियां भी नायका की ब्रांडिंग से जुड़ चुकी हैं।

ब्यूटी प्रोडक्ट्स को ले कर नायका एक बड़ा नाम बन चुका है। दोस्तों, आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए करने के बाद फाल्गुनी ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। उनका एक लंबा और सफल प्रोफेशनल करियर रहा है। इस बात की झलक उनके करियर ग्राफ में आराम से देखी जा सकती है।

फाल्गुनी नायर का प्रारंभिक जीवन (Early life)

फाल्गुनी का जन्म मुंबई में 19 फरवरी 1963 को हुआ था। इनका बचपन मुंबई में ही बीता। फाल्गुनी (Falguni Nayar Biography in Hindi) ने बिज़नेस के दांव पेंच अपने पिता से सीखे थे। इनके पिता एक बेयरिंग कंपनी के मालिक हुआ करते थे। दोस्तो, फाल्गुनी नायर ने बी कॉम की डिग्री ले कर अपना ग्रेजुएशन खत्म करने के बाद आईआईएम, अहमदाबाद से प्रबंधन में परास्नातक किया है।

फाल्गुनी नायर का परिवार (Family)

दोस्तो फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar Biography in Hindi) के माता पिता से संबंधित अधिक जानकारियां मौजूद नहीं हैं। फाल्गुनी ने साल 1987 में अपने आईआईएम के दोस्त और बैचमेट संजय नायर से शादी की है। इनके पति संजय KKr.co.inc. के हेड हैं। फाल्गुनी और संजय के दो बच्चे भी हैं। इनके बेटे का नाम अंकित नायर है और बेटी का नाम अद्विता नायर है। फाल्गुनी के दोनो बच्चे नायका के लिए ही काम करते हैं।

दोस्तों अगर आप जानना चाहते हैं कि सोनाली फोगाट कौन थी जिनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी, तो यहां पढ़ें।

फाल्गुनी नायर का करियर (Career)

  • आईआईएम से पास आउट होने के बाद फाल्गुनी के प्रोफेशनल करियर की शुरुआत हुई।
  • इन्होंने साल 1985 में AAF Ferguson and Co Company में कंसल्टेंट के तौर पर काम किया।
  • फिर साल 1993 में फाल्गुनी ने कोटक महिंद्रा बैंक के लिए काम करना शुरू किया।
  • फाल्गुनी ने अठारह सालो के लिए कोटक महिंद्रा बैंक को अपनी सेवाएं दी।
  • वो कोटक महिंद्रा के ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर भी बनी पर 2012 में उन्होंने इस पद से इस्तीफ़ा दे दिया।

नायका की शुरुआत (Nykaa success story)

अपनी नौकरी को छोड़ने के बाद फाल्गुनी ने नायका की नींव डाली। इन्होंने इसकी शुरुआत 2012 में ही की। आपको बता दे कि नायका महिलाओं के ब्यूटी प्रोडक्ट्स से जुड़ा एक प्रतिष्ठित प्लेटफार्म है। हालांकि जब फाल्गुनी ने इस प्लेटफार्म की शुरुआत की थी तब महिलाओं के पास ऐसा कोई विशेष विकल्प मौजूद नहीं था। इस समस्या को ध्यान में रख कर उन्होंने नायका की नींव रखी और महिलाओं को ब्यूटी प्रोडक्ट्स, फैशन और अपैरल से जुड़ा एक ऑनलाइन मार्केट प्लेस दिया। 

जब फाल्गुनी ने नायका की शुरुआत की थी तब उन्हे भी ब्यूटी इंडस्ट्री और ई कॉमर्स का खास आइडिया नही था। पर फिर भी उन्होंने हार नही मानी। दोस्तो नायका का नाम संस्कृत शब्द नायिका से लिया गया है जिसका मतलब होता है हमेशा चर्चा या मुख्य भूमिका में रहने वाली स्त्री।

फाल्गुनी नायर नेटवर्थ (Falguni nayar net worth)

दोस्तो नायिका की फाउंडर फाल्गुनी नायर आज भारत की सबसे अमीर महिला हैं। पिछले कुछ सालो में इनके नेटवर्थ में कई गुना वृद्धि हुई है। आज फागुनी नायर की नेटवर्थ 49000 करोड़ यानि साढ़े छह बिलियन डॉलर के आसपास की है।

दोस्तो अपनी दूरदर्शिता और हौसले की बदौलत सफलता की ऊंचाई देखने वाली फाल्गुनी किसी प्रेरणा से कम नहीं। उन्होंने देश की सबसे अमीर महिला बन कर देश भर की लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया है।अपने दम पर अरबपति बन फाल्गुनी नायर ने ये साबित किया है कि कठिन मेहनत और लगन आपको सफलता की ओर एक दिन ज़रूर ले जाती है।

FAQs

फाल्गुनी नायर की कौन सी कंपनी है?

नायका

फाल्गुनी नायर कहां रहती है?

मुंबई, महाराष्ट्र 

नायिका का सीईओ कौन है?

फाल्गुनी नायर

फाल्गुनी नायर की शुरुआत कैसे हुई?

अपनी नौकरी को छोड़ने के बाद फाल्गुनी ने नायका की नींव डाली। इन्होंने इसकी शुरुआत 2012 में ही की। 

फाल्गुनी नायर किससे प्रेरित हैं?

रोनी स्क्रूवाला, अजय बिजली

और पढ़ें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top