किटी पार्टी गेम्स आईडिया 2023 (Kitty Party Games in Hindi)

किटी पार्टी गेम्स आईडिया इन हिंदी 2023 (Kitty Party Games in Hindi, Kitty Party Games for Ladies, One Minute, Adults, On Paper, Card Games, Ideas, Interesting Games, Couple Games, punctuality game)

दोस्तों, किटी पार्टी (Kitty Party) आमतौर पर महिलाओं के लिए मनोरंजन के लिए एक बेहतरीन आयोजन माना जाता है। इसका आयोजन कर के महिलाएं के मनोरंजन के लिए तो होता ही है, साथ ही महिलाएं इसकी मदद से एक बचत फंड भी बनाती हैं। हर महीने फंड में मौजूद पैसों को किटी की किसी एक सदस्य को दे दिया जाता है। उनके ग्रुप में कोई एक सदस्य संचालक की भूमिका भी निभाता है जो कि बाकी सदस्यों से पेमेंट, मीटिंग आदि की देख रेख करता है। इस तरह किटी पार्टी महिलाओं के पैसे बचाने के साथ साथ उनके मनोरंजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पर अक्सर किटी पार्टी के मेज़बान को इस बात की चिंता रहती है कि इस बार पार्टी में क्या नया करें जिससे मेहमानों का दिल भी लगे और पार्टी की तारीफ भी हो। 

किटी पार्टिज में खेले जाने वाले गेम्स (Kitty Party Games) का बड़ा महत्व होता है। इन गेम्स से पार्टियों में चार चांद लग जाती है। तो अगर आप भी किटी पार्टी से जुड़े गेम्स को ले कर उलझन में हैं, तो हम आपकी मदद करने आए हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको कुछ बेहद दिलचस्प किटी पार्टी गेम्स (Kitty Party Games) से रूबरू करवाने जा रहे हैं जो आपकी पार्टीज की रौनक बढ़ा सकते हैं। तो पाठकों, इस लेख को पूरा पढ़ें।

kitty games

किटी पार्टी कार्ड गेम (Kitty Party Card Game)

किटी पार्टी में कार्ड गेम बहुत प्रचलित होता है। आप इसके लिए कार्ड डेक का प्रयोग कर सकती हैं। जीतने मेंबर्स हैं उतने डेक ले लें। और एक मिनट का वक्त दें। इसमें आप कार्ड्स को नंबर वाइज अरेंज करने या क्लॉक वाइज अरेंज करने का टास्क दे सकते हैं। इस टास्क को जो पहले करेगा वो विनर बनेगा।

अगर आप नवरात्रि गरबा ड्रेस को ले कर हैं परेशान, तो आइडियाज के लिए ये लेख पढ़ें।

काउंट डाउन (Count down)

दोस्तो इस गेम में आप मेंबर्स को उल्टी काउंटिंग करने को कह सकती हैं। खास बात ये है कि जब भी आप उल्टी काउंटिंग करने को बोलेंगी तो इसके लिए एक निश्चित समय निर्धारित कर दें। आप काउंटिंग दस से एक, बीस से एक या सौ से एक आदि के लिए करवा सकती हैं। जो सदस्य बिना अटके सही तरीके से गिनती कर पाएगा वो इस गेम का विनर बनेगा।

बटन से जुड़ा खेल

बटन गेम्स आसान और दिलचस्प होते हैं। इसमें आप सदस्यों को एक बाउल में कुछ बटंस दे दें। और साथ में एक कपड़े का टुकड़ा,सूई और धागे भी। अब आप ये निर्देश दें कि जो एक मिनट में सबसे ज़्यादा बटन उस कपड़े पर टांक पाएगा वो विनर कहलाएगा। इसके अलावा आप कोई म्यूज़िक या सॉन्ग भी लगा सकती हैं। आप उन्हें समझा दें कि जब म्यूज़िक ऑन है आपको बटंस टांकने हैं। जैसे ही म्यूजिक बंद होगा, किसने कितने बटंस टांके इसकी गिनती की जाएगी।

किटी पार्टी पेपर गेम्स (Kitty Party Paper Games)

किटी पार्टीज में पेपर गेम्स कई तरह से खेले जा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर आप हर मेंबर को एक पेन और पेपर दे दें। और बारी बारी से हर मेंबर को मन को अल्फाबेट्स पढ़ने को बोले। जो मेंबर जिस अल्फाबेट पर रुकेगा, उस अल्फाबेट से सभी को पांच जगहों के नाम लिखने होंगे। जो सबसे पहले लिख लेगा वो स्टॉप बोलेगा और उसी हिसाब से प्वाइंट काउंट होंगे। खेल के अंत तक जिसने सबसे पहले नाम सबसे अधिक बार लिखा होगा, वो विनर कहलाएगा।

अगर नवरात्रि थीम किटी पार्टी डेकोरेशन के बारे के जानना चाहते हैं तो यहां पढ़ें।

किटी पार्टी म्यूज़िकल चेयर (Kitty Party Musical Chair)

म्यूज़िकल चेयर एक रोचक गेम है। इसमें कुछ कुर्सियों को सर्कल में सजा दें। इसके बाद पार्टिसिपेंट्स को म्यूज़िक बजने पर चेयर्स के गोल घूमना होगा। जैसे ही म्यूज़िक बंद होगा लोगो को चेयर पर बैठना है। हर राउंड में चेयर कम होती जाएगी। जो ऐसा नहीं कर पाएगा वो ऑउट हो जाएगा। ऐसा करते करते जो लास्ट चेयर पर बैठेगा वो विनर होगा।

किटी पार्टी वन मिनिट गेम्स (Kitty Party one minute games for ladies)

दोस्तों गेम खेलने का मज़ा तब और बढ़ जाता है जब गेम छोटे ड्यूरेशन के हो और उनमें एक्साइटमेंट भरपूर हो। आप अपनी किटी पार्टी के लिए वन मिनट गेम्स ऑर्गनाइज कर सकती हैं। उदाहरण के तौर पर आप मेंबर्स को बोलें कि एक मिनट में जो सबसे ज़्यादा मोमबत्तियां जलाएगा वो विनर होगा। इसके अलावा आप दीए जलाने के गेम्स भी खेल सकती हैं। साथ ही वन मिनट गेम्स के अंतर्गत टंग ट्विस्टर बोलने का कंपटीशन भी करवा सकती हैं।

अगर आप भी अपनी किटी प्लान कर रहे हैं तो किटी पार्टी थीम आइडियाज के बारे में यहाँ जाने.

किटी पार्टी कपल गेम्स (Kitty Party Couple Games)-

पेपर डांस (Paper dance)

अगर किटी पार्टी में कपल्स शिरकत करते हैं तो उनके लिए पेपर डांस काफी रोचक रहेगा। सारे कपल्स को बड़े बड़े पेपर्स पर खड़ा करवा दें। म्यूज़िक ऑन करे। जब जब म्यूज़िक बंद होगा पेपर को फोल्ड करते जाएं। और कपल को उसी पर डांस करने बोलें। आखिर तक में जो कपल पेपर पर डांस करता रह जाएगा और जिनके पैर पेपर से बाहर नहीं जाएंगे, वो विनर होंगे।

कपल सीक्रेट्स (Couple secrets)

इस गेम कपल अपने सीक्रेट्स रिवील करेंगे।आप एक पार्टनर से उनसे जुड़े कुछ प्रश्न पूछ लें। और इसके बाद उनके आंसर को नोट कर लें। इसके बाद उनके पार्टनर से सेम क्वेश्चंस पूछें। अगर उनके जवाब मेल खाते हैं तो उन्हे पॉइंट्स मिलेंगे।

मेक अप चैलेंज (Makeup challange)

इस चैलेंज में मेल पार्टनर को अपनी पार्टनर के हाथो में नेल पॉलिश लगानी होगी। पर खास ये होगी कि ये नेल पॉलिश हाथों की जगह मेल पार्टनर को मुंह से पेंट ब्रश पकड़ के लगानी होगी। जो जोड़ी सबसे पहले इस टास्क को खत्म करेगी, वो विनर होगी।नेल पेंट के अलावा आप इस गेम को आई लाइनर और लिपस्टिक के साथ भी खेल सकते हैं।

करवा चौथ किटी पार्टी आईडिया के बारे में यहाँ पढ़ें.

गेस द मूवी (Guess the movie)

ये बेहद आसान पर दिलचस्प गेम है। इसमें गेम कोऑर्डिनेटर किसी एक पार्टनर के कानो में एक मूवी बताएगा। इसके बाद उस पार्टनर को मूवी का नाम ड्रॉ करना होगा। यानि उसे अपनी ड्रॉइंग से समझाना होगा कि मूवी कौन सी है। जो कपल इस टास्क को पूरा करेगा उसे पॉइंट्स मिलेंगे।

दोस्तो उम्मीद है आपको ये किटी पार्टी गेम्स (Kitty Party Games 2022) पसंद आए होंगे। आप इन्हें अपनी किटी पार्टीज में शामिल करना ना भूलें। ऐसे गेम्स में आपको सामान जुटाने और रूल्स बनाने में आसानी होगी और साथ ही आपके गेस्ट पार्टी को पूरा एंजॉय भी कर पाएंगे।ऐसी तमाम जानकारियों के लिए हमारे लेखों को पढ़ते रहें।

FAQs

वन मिनट गेम्स फॉर किटी पार्टी कौन से हैं?

आप मेंबर्स को बोलें कि एक मिनट में जो सबसे ज़्यादा मोमबत्तियां जलाएगा वो विनर होगा। इसके अलावा आप दीए जलाने के गेम्स भी खेल सकती हैं। साथ ही वन मिनट गेम्स के अंतर्गत टंग ट्विस्टर बोलने का कंपटीशन भी करवा सकती हैं।

किटी पार्टी कैसे होता है?

महिलाएं किटी पार्टी के अंतर्गत कुछ राशि जमा करती है, जिस महिला को ये राशि मिलती है वो बाकी मेंबर्स के लिए पार्टी देती है।

किटी मनी से आप क्या कर सकते हैं?

इससे किटी मेंबर्स की सेविंग और हेल्प होती है।

किटी पार्टी क्या है?

अमूमन इस पार्टी का आयोजन महिलाओं द्वारा बचत और मनोरंजन के लिए होता है।

और पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top