किटी पार्टी थीम आइडियाज 2023 (Indian kitty party themes)

किटी पार्टी थीम आइडियाज हिंदी, गेम्स, निमंत्रण (Kitty Theme, Dress Code, Kitty Invitation, Kitty Games, Menus, Dishes, Indian kitty party themes, kitty party themes for indian ladies at home)

दोस्तों आपने “किटी पार्टी” (Kitty Party) के बारे में खूब सुना होगा। खासतौर पर बड़े बड़े शहरों में किटी पार्टी का काफी प्रचलन होता है। किटी पार्टी का आयोजन ज्यादातर गृहणियां अपने मनोरंजन के लिए करती हैं। इनका अपना एक सर्किल होता है जहां वो एक दूसरे से मिलती हैं, चर्चाएं होती हैं, खाना पीना होता है और गेम्स आदि का आयोजन करती हैं। एक तरह से समझ लीजिए कि  किटी पार्टी आमतौर पर महिलाओं के लिए सुकून के कुछ पल होते हैं जिनमे वो बेफिक्री से एंजॉय कर सकती है। चूंकि अब किटी पार्टी एक ट्रेंड बन चुकी है इसलिए इससे जुड़े थीम्स (Kitty Party Themes in Hindi), गेम्स, इन्विटेशन, व्यंजन आदि पर भी खास ध्यान दिया जाता है।

आज के हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको किटी पार्टी से जुड़े कुछ दिलचस्प थीम्स,गेम्स,मेन्यू, इन्विटेशन आइडियाज आदि बताने जा रहे हैं जिनका आजकल चलन है। तो इस आर्टिकल Indian kitty party themes को अंत तक पढ़ें और जानें किटी पार्टी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां।

Indian kitty party themes

किटी पार्टी क्या होती है? (What is Kitty Party)

आमतौर पर किटी पार्टी महिलाओं के मनोरंजन के लिए आयोजित की जाती हैं। पर इसका एक खास मकसद पैसे बचाना भी है। दरअसल इसकी शुरुआत सेविंग करने के लिए की गई थी। बात सुनने में हैरान ज़रूर करती है लेकिन शुरुआत में एक ग्रुप के सदस्य हर महीने कुछ रकम जमा किया करते थे। महीने के अंत में एक खेल खेला जाता था। इस खेल में जिस सदस्य का नाम सामने आता था उसे उस महीने के अंत तक जमा किए गए पैसे दे दिए जाते थे। अगर आप कम समय में घर बैठे पैसे कैसे कमाए ऑनलाइन यह जानना चाहते हैं तो यहां पढ़ें।

असल में इसका उद्देश्य एक बड़ी राशि को ज़मा करना और इसका उपयोग किसी बड़ी वस्तु को खरीदने में किया जाना है। पर वक्त के साथ किटी पार्टी समाज में एक स्टेट्स सिंबल बन गई। सभ्रांत परिवार की महिलाओं को अक्सर इसका आयोजन करते देखा जाता है। आमतौर पर किटी पार्टी Indian kitty party themes में महिलाएं खाने पीने से ले कर एक दूसरे के साथ मिलना जुलना करती हैं, जिससे सोशल स्टेटस और संबंध दोनों बने रहें।

किटी पार्टी थीम आइडियाज (Kitty Party Theme Ideas at home)

आइए अब हम किटी पार्टी से जुड़े कुछ चर्चित थीम्स आपको बताते हैं। ये Indian kitty party themes थीम्स आपकी पार्टी को अधिक रोचक बना सकते हैं:

बॉलीवुड थीम (Indian kitty party themes)

किटी पार्टी के लिए बॉलीवुड थीम सबसे चर्चित और दिलचस्प थीम है। अपनी पार्टी में इस थीम को रख कर पार्टी को और भी इंटरेस्टिंग बना सकते हैं। आप बॉलीवुड थीम में भी एक निश्चित दशक चुन लें। जैसे कि सत्तर का दशक, नब्बे का दशक आदि। और इस दशक में रिलीज़ हुई चर्चित फिल्मों के किरदारों पर पार्टी की थीम रखें। साथ ही आप विलेन बेस्ड, कॉमिक कैरेक्टर्स, इत्यादि पर भी अपनी पार्टी आयोजित कर सकते हैं।

टीवी सीरियल थीम

आप टीवी सीरियल थीम बेस्ड पार्टीज भी आयोजित कर सकती हैं। या तो आप किसी एक टीवी सीरियल पर आधारित पार्टी ऑर्गेनाइज कर सकती हैं या सदस्यों को छूट रहे कि वो अपने पसंद के पात्रों की तरह तैयार हो कर पार्टी में शिरकत कर सकते हैं।

वेलेंटाइन थीम

अगर आप अपनी पार्टी फरवरी के महीने या उसके पहले कर रही हों तो ये थीम आपके लिए उपयुक्त है। इस पार्टी का आयोजन करते वक्त आप रेड कर्टन्स, हार्ट्स, बलूंस आदि से एक आकर्षक सजावट कर सकती हैं। साथ ही सबको अपनी पसंद की रेड ड्रेसेज पहन कर आने के लिए बोलें।

हॉरर थीम

हॉरर थीम वाकई एक दिलचस्प आइडिया है। आप हॉरर मूवीज के फेमस कैरेक्टर्स ढूंढ कर ग्रुप के हर मेम्बर को एक एक कैरेक्टर दे दें और साथ ही उन्हें इन कैरेक्टर्स से मिलते जुलते हुलिए में पार्टी अटेंड करने को बोलें। आपकी पार्टी वाकई यादगार रहेगी।

नवरात्री थीम किटी पार्टी

इस थीम को आप नवरात्री के समय प्लान कर सकते है. नवरात्री गरबा डांडिया थीम किटी पार्टी की पूरी जानकारी आप यहाँ पढ़ें.

करवा चौथ थीम किटी पार्टी

यह भी बहुत अच्छी और फेमस Indian kitty party themes थीम है. करवा चौथ किटी पार्टी आइडिया आजकल बहुत ट्रेंड में है, आप इसके लिए गेम्स, डेकोरेशन, तम्बोला, पार्टी प्रोप सबकुछ प्लान कर सकते है.

अगर आपकी हाइट रुक गई है तो तेजी से हाइट कैसे बढ़ाए यहाँ पढ़ें।

इको फ्रेंडली थीम

दोस्तों पर्यावरण का ख्याल रखते हुए साल में कम से कम एक बार इको फ्रेंडली पार्टी ज़रूर करें। इस से आप समाज में एक महत्वपूर्ण संदेश भी दे पाएंगी। इको फ्रेंडली पार्टी में आप रीसाइकल्ड प्रोडक्ट्स का प्रयोग करें। 

फेस्टिवल थीम

आजकल फेस्टिवल थीम किटी पार्टी के आयोजन करने का प्रचलन चल चुका है। जैसे कि नवरात्रि थीम (Indian kitty party themes), होली थीम, दिवाली थीम आदि। आप जिस भी त्योहार से संबंधित किटी पार्टी आयोजित करें, उसके पोशाक, सजावट, व्यंजन आदि उसी हिसाब से डिसाइड करें। उदाहरण के तौर पर अगर नवरात्रि थीम (Navratri Theme Kitty Party) का आयोजन कर रही हैं तो सारे सदस्यों को एक ही जैसे गरबा स्पेशल परिधान पहन कर आने को बोल सकती हैं। दिवाली के मौके पर दिवाली थीम किटी पार्टी का आयोजन होता है, इसमें दिया, लाइट से सजावट कर सकते है.

किटी पार्टी गेम्स (Kitty Party Games)


किटी पार्टी में अगर गेम्स इंटरेस्टिंग हो तो ये आपकी पार्टी में चार चांद लगा सकते हैं। इस बात का खास खयाल रखें कि पार्टी में गेम्स बोरिंग न हों, बाकी सदस्य इन्हें एंजॉय कर पाएं। आइए हम आपके लिए कुछ किटी पार्टी गेम्स आइडियाज देते हैं:

पेपर गेम

पेपर गेम काफी रोचक होता है। इसके कागज़ों पर कुछ प्रश्न लिखे होते हैं। ये प्रश्न जनरल नॉलेज से संबंधित हो सकते हैं। आप सभी सदस्यों को एक एक कागज़ दें और उन्हे एक निश्चित समय सीमा में प्रश्नों के उत्तर देने को बोलें। जो सदस्य ऐसा सबसे पहले करेगा वो विजेता घोषित होगा।

वन मिनट गेम

इस गेम के अंतर्गत सदस्यों को एक मिनट के अंदर किसी भी टास्क को खत्म करना पड़ता है। जो भी सदस्य सबसे ज़्यादा मर्तबे एक मिनट में अपना टास्क खत्म करता है वो इस गेम में विजयी कहलाता है।

तंबोला

किटी पार्टीज में खेले जाने वाले गेम्स में तंबोला सबसे चर्चित है। इसका बना बनाया पैकेट बाज़ार से खरीदा जा सकता है। इसमें सारे सदस्यों को टिकट दिए जाते हैं जिनपर नंबर लिखे होते हैं। जो गेम का मॉडरेटर होता है वो एक नंबर बोलता है। जिस भी सदस्य से वो नंबर मिलता है वो सदस्य उस नंबर को क्रॉस कर देता है। हालांकि तंबोला खेलने के कई तरीके हैं।

किटी पार्टी मेन्यू (Kitty Party Menu Ideas)

  • किटी पार्टी मेन्यू (kitty party menu list) हमेशा ऐसी रखें जिसमे आपको ज़्यादा मेहनत न पड़े। अगर आप अकेली मेजबान हैं और मेहमानों को बुला कर किचन में ही उलझी रहेंगी तो पार्टी को एंजॉय नहीं कर पाएंगी।
  • किटी पार्टी मेन्यू (Kitty party snacks menu) में कई पकवान एक साथ शामिल न करें। कुछ खास व्यंजन ही रखें जो स्वादिष्ट हो।
  • मेन्यू मौसम के हिसाब से डिसाइड करें। जैसे गर्मी के मौसम से अधिक तली भुनी चीज़े अच्छी नहीं लगती।
  • किटी पार्टी मेन्यू (kitty party menu list) को बनाते समय वक्त का भी ध्यान रखें कि आप मेहमानों को लंच पर बुला रहीं हैं या डिनर या शाम के वक्त। स्नैक्स या भोजन को उसी हिसाब से बनाएं।

किटी पार्टी का इनविटेशन (Kitty Party Invitation)

  • दोस्तो पार्टी को रोचक बनाने के लिए मेहमानों को दिया जानेवाला न्योता (Kitty Party Invitation) भी मायने रखता है। इसलिए इस पर भी खास ध्यान दें।
  • आप अपनी थीम के हिसाब से इन्विटेशन (Kitty party invitation quotes) को डिसाइड करें। जैसे अगर फेस्टिव थीम के लिए इनवाइट है तो इनवाइट पर वैसा ही कोटेशन डाले (Kitty Party Invitation Message in Hindi)। जैसे कि”जब भी त्योहार आते हैं, होंठो पर मुस्कान ले आते हैं..पर बगैर दोस्तों के उत्सव कैसा, इनमे रौनक तो दोस्त ही लाते हैं!”
  • या तो आप दो वाक्यों में अपनी बात सीधे तरीके से रख दें या फिर कोई छोटी कविता या कोट का प्रयोग कर सकती हैं। इनविटेशन जितना छोटा और सटीक होगा, उतना अच्छा लगेगा।

दोस्तो ऊपर बताई गई किटी पार्टी थीम्स (Indian kitty party themes) आजकल ट्रेंड में हैं। इनको ध्यान में रख कर पार्टी आयोजित करने से आपकी पार्टी रोचक और यादगार रहेगी। उम्मीद है बताए गए थीम्स आपके लिए उपयोगी होंगे।

FAQs

किटी पार्टी का मतलब क्या होता है?

किटी पार्टी आमतौर पर महिलाओं के लिए आयोजित होनेवाले मनोरंजक आयोजन होते हैं।

किटी पार्टी कैसे मनाते हैं?

किटी पार्टी महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक आयोजन है जिसमे महिलाएं एक दूसरे के साथ समय बिता कर गेम्स, खाना पीना, डिस्कशन आदि करती हैं।

किटी पार्टी क्या होती है? क्या ये सिर्फ महिलाओं के लिए होती है?

किटी पार्टी आमतौर पर महिलाओं द्वारा आयोजित एक गेट टुगेदर है जिसमें खाना पीना, गेम्स आदि होते हैं। ये ज़रूरी नही कि ये पार्टी सिर्फ महिलाएं ही करें।

किटी पार्टियों को ऐसा क्यों कहा जाता है?

किटी पार्टियों का किसी बिल्ली से कोई संबंध नहीं। ये बस स्टेटस सिंबल के तौर पर प्रयोग में आता है।

किटी मनी से आप क्या कर सकते हैं?

किटी मनी के रूप में एक बड़ी राशि को ज़मा करना और इसका उपयोग किसी बड़ी वस्तु को खरीदने में किया जाता है।

ये भी पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top