डिलीवरी के बाद वजन कैसे कम करें (How to lose weight after delivery in hindi)

सिजेरियन डिलीवरी के बाद वजन कैसे कम करें, मोटापा कैसे कम करें, घरलू नुस्खे, डिलीवरी के बाद लटके हुए पेट को कैसे कम करें (Delivery ke baad wajan kaise kam kare tips, Upay, how to lose weight after normal delivery in hindi, Weight loss, exercise, Food diet chart)

किसी भी महिला के लिए मां बनना बहुत बड़ा सौभाग्य होता है और वो समय उसके जिंदगी के सबसे हसीन पलों में से होते है। लेकिन कहते है न खुशी के साथ मुसीबत भी आती है। गर्भवती महिला का गर्भ के दौरान लगातार वजन बढ़ता है, डिलिवरी के बाद भी वह वजन कम नहीं होता बल्कि और बढ़ जाता है। डिलिवरी के बाद बढ़े हुए वजन को कम करना बहुत मुश्किल होता है। इससे बहुत सी महिलाएं तनाव में भी आ जाती है। आज हम आपको कुछ आसान टिप्स दे रहे है जिससे डिलेवरी के बाद आप वजन कम कर सकते है, और पेट का मोटापा भी कम कर सकेंगे। डिलेवरी के बाद वजन कैसे कम करें, इसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान से पढ़ें। 

How to lose weight after delivery

डिलीवरी के बाद वजन बढ़ने का कारण 

प्रेगनेंसी के बाद वजन बढ़ने की समस्या बहुत आम है। इसके कारण सभी की बॉडी के अनुसार अलग अलग होते है। चलिए आज कुछ कारणों से आपको अवगत कराते है

  • प्रेगनेंसी के दौरान सभी महिलाओं के शरीर में बहुत से बदलाव आते है। ये बदलाव मुख्तः हार्मोन की वजह से होते है। जैसे जैसे हार्मोन चेंज होता है वैसे वैसे बॉडी में भी बदलाव दिखने लगते है। 
  • प्रेगनेंसी के समय महिलाएं पौष्टिक आहार खाने के चक्कर में कई बार अधिक कैलोरी ले लेती है, जिससे उनका वजन बढ़ने लगता है। 
  • थायराइड का असंतुलित होना भी मोटापे का कारण है। 
  • डिलवेरी के बाद भी महिलाएं घी तेल दूध अधिक से अधिक मात्रा में लेती है, यह सोच कर कि इससे उन्हें ताकत आयेगी। जिसका नतीजा बढ़ा हुआ वजन होता है। 
  • डिलेवरी के बाद महिलाओं में तनाव भी मोटापे का कारण होता है। 
  • कई महिलाएं डिलेवरी के बाद नवजात को स्तनपान नही कराती है, और कई महिलाएं किसी परेशानी के कारण नहीं करा पाती है। ये भी एक कारण होता है वजन बढ़ने का।
  • पहले की महिलाओं की सोच होती थी कि डिलेवरी के बाद बस आराम करो, कोई भी गतिविधि, चहलकर्मी नही करनी चाहिए। इसका नतीजा ये होता है कि महिलाएं मोटी होने लगती है। आजकल डॉक्टर भी शारीरिक गतिविधि करने की सलाह देते है।
  • बच्चा पैदा होते ही अपने साथ मां के लिए बहुत सारी जिम्मेदारी लाता है। नई नई मां बच्चे में इतना खो जाती है कि उसे अपनी सुध ही नहीं रहती और वो अपना ध्यान ही नही रख पाती।

गर्भावस्था में हीमोग्लोबिन कितना होना चाहिए यहाँ जाने विस्तार से, साथ ही उसे कैसे बढाया जा सकता है.

डिलीवरी के बाद वजन कम करना क्यों जरूरी है 

  • वजन हर किसी के स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है। स्वस्थ जीवन के लिए आज के समय में मनुष्य का जीवन नियंत्रित रहना बहुत जरूरी है।
  • वजन अधिक होने से तरह तरह की बीमारी होने लगती है। बीपी, डायबटीज, सांस फूलना, गटिया रोग आदि होने की संभावनाएं बढ़ जाती है। 
  • अगर किसी महिला को फिर से एक बच्चा करना है तो उसे अपने वजन पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि बड़ा हुआ वजन गर्भ धारण करने के लिए बहुत बड़ी परेशानी होती है। 

डिलीवरी के कितने समय बाद वजन कम करना चाहिए 

डिलवेरी के बाद किसी भी महिला को रिकवर होने में कम से कम 40 दिन का समय लगता है। डिलेवरी के बाद अपने आप को ठीक होने का समय दे, इस दौरान आपके बच्चे को भी स्तनपान के द्वारा अच्छे से भोजन मिलता है। डेढ़ महीने के बाद आप धीरे धीरे खान पान के साथ शारीरिक गतिविधि भी कर सकते है। शुरुवात वॉक और योग से करे, फिर आगे बढ़े। 

pregnancy diet chart month by month यहाँ पढ़ें प्रेगनेंसी में कैसे हर महीने कैसी डाइट लेनी चाहिए.

गर्भावस्था के बाद वजन कम करने के टिप्स 

आज हम आपको गर्भावस्था के बाद वजन कम करने के कुछ तरीके बता रहे है। इसके साथ ही हम आपको डिलेवरी के बाद महिला को क्या खाना चाहिए क्या नही इसके बारे में सही जानकारी देंगे। 

पोष्टिक खाना खाएं 

वजन कम करने के लिए आपको खाना बंद नहीं करना है। आपको इस दौरान पोष्टिक खाना खाना है जिससे आपको सारे पोषक तत्व भी मिले और आपके शरीर में ताकत भी रहे। खाना छोड़ देने से कमजोरी और पोषक तत्व की कमी होती है। ऐसा नहीं करना है। 

कैलोरी पर ध्यान दें

डिलवेरी के बाद शरीर में प्रोटीन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। आपको ऐसे पदार्थ अपनी डाइट में शामिल करने है जिनसे आपको प्रोटीन, कैल्शियम, ओमेगा 3, फाइबर अधिक मिले। अपनी डाइट में कार्बोहाइड्रेट को कम करे। 

थोड़ा थोड़ा खाएं 

एक साथ अधिक खाने की बजाय थोड़ा थोड़ा कई बार खाएं। इससे आपका पाचन अच्छा रहेगा। 

नींद पूरी ले 

वजन कम करने में नींद का भी बहुत महत्व रहता है। अगर आपका शरीर थका है नींद पूरी नहीं है तो आपके वजन पर भी इसका असर दिखेगा। 

पानी की सही मात्रा 

पानी भरपूर मात्रा में पिए। हर थोड़ी देर में अपने आप को हाइड्रेट करते रहें।

बेल्ट का इस्तेमाल 

डॉक्टर आपको डिलेवरी के बाद बेल्ट लगाने को बोलता है। इसे जरूर लगाएं। कुछ समय आपको असहज महसूस होगा लेकिन फिर आदत पड़ जायेगी। बेल्ट लगाने से पेट का फैट बहुत जल्दी कम होता है। 

गर्भवती महिलाओं को गैस की समस्या बहुत होती है अगर प्रेगनेंसी में गैस बने तो क्या खाएं इसके लिए यहाँ पढ़ें.

डिलीवरी के बाद पेट कम करने के घरेलू नुस्खे 

अजवाइन पानी 

1 ग्लास पानी में अजवाइन डालकर उबलने रख दें, पानी को आधा होने तक उबालें। फिर गुनगुना इसे पी ले।

मेथी दाना 

मेथी दाना वजन कम करने में सहायक होता है। आप इसके लिए रात को एक ग्लास पानी में आधी चम्मच मेथी दाना डालकर रख दें। अब अगली सुबह इसे हल्का गुनगुना कर पी ले।

ग्रीन टी

ग्रीन टी मेटापोलिज्म अच्छा करने में बहुत सहायक होता है। अपनी डाइट में ग्रीन टी का जरूर इस्तेमाल करें।

लौंग 

3 से 4 लौंग को एक कप पानी में डालकर उबालें। अब इस पानी को खाना खाने के एक घंटे बाद रोज पिएं। आपको फर्क दिखेगा। 

दालचीनी 

आधा चम्मच दालचीनी के पाउडर को एक कप गुनगुने पानी में डालकर रोज पिएं। पेट की चर्बी कम होती है। 

लहसुन 

लहसुन फैट कम करने में सहायक होता है। आप तीन से चार कलियों को रोज सुबह चबाएं फिर गुनगुना पानी पी लें। इसके अलावा आप लहसुन की कलियों को एक कप पानी में उबालें फिर उस पानी को सोने से पहले पी लें। 

गर्भावस्था में कैल्शियम के स्रोत जानने के लिए यहाँ पढ़ें

डिलीवरी के बाद पेट कम करने की एक्सरसाइज 

  • सीट अप्स
  • प्लांक
  • फ्लटर किक्स
  • माउंटेन क्लिंबर
  • वी होल्ड
  • Air बाय
  • ब्रिज 

FAQ

डिलेवरी के बाद पेट क्यों निकलता है?

हार्मोन बदलाव के कारण पेट निकलता है।

क्या बेल्ट लगाने से पेट कम होता है?

जी हां, इससे मांसपेशियां सिकुड़ती है।

1 हफ्ते में पेट की चर्बी कैसे कम करें?

यह नही हो सकता है। कोई जादू नही है कि एक हफ्ते में हो जाए। आपको मेहनत करनी होगी तब जाकर आपको 1 महीने में रिजल्ट दिखना शुरू होगा।

ऑपरेशन के बाद पेट की चर्बी कैसे कम करें।

डाइट और सही तरीके से शारीरिक गतिविधि करके इसे कम किया जा सकता है। 

क्या सी सेक्शन के बाद पेट की चर्बी कम करना संभव है?

हां जी, ये मुमकिन है।

अन्य पढ़ें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top