Pregnancy Tips: गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य टिप्स

गर्भवती महिलाओं के लिए व्यायाम, प्रेग्नेंट आहार, योग,भोजन,स्वास्थ्य टिप्स (Pregnant Women Health Tips in Hindi, Pregnanncy Exercises,Best Foods,Fruits,Yoga)

दोस्तों अक्सर भाग दौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं अपना ख्याल रखना भूल जाती हैं। घर के बाकी सदस्यों के स्वास्थ्य,रुचि,पसंद,नापसंद आदि का उन्हें पूरा ज्ञान होता है, पर खुद के शरीर और मन के लिए क्या जरूरी है, इस बात पर उनका ध्यान नहीं जाता। दोस्तों, बचपन से लेकर वृद्धावस्था तक एक महिला को कई शारीरिक बदलावों से गुजरना होता है। पीरियड,गर्भावस्था आदि प्रोसेस से गुजरने के बाद महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से कई परिवर्तन देखती हैं। चाहे एक महिला गृहिणी हो या कामकाजी उसके लिए ये बेहद जरूरी है कि वह अपने खानपान, व्यायाम, पहनावे,रख रखाव आदि का भरपूर ख्याल रखे।

आज के इस आर्टिकल में हम गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े कुछ टिप्स (Health Tips for Pregnant Women in Hindi) देने जा रहे हैं। ये टिप्स उनकी रोजमर्रा की ज़िंदगी के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे। तो आर्टिकल को पूरा पढ़िए और जानिए गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े कुछ जरूरी टिप्स (Health Tips for Pregnant Women)।

Pregnant Women Health Tips in Hindi

गर्भवती महिलाओं के लिए व्यायाम (Exercises for Pregnant Women)

  • गर्भावस्था में ऐसा कोई व्यायाम न करें जो तेजी से किया जाए या जिससे पेट कर दबाव पड़े।
  • गर्भवती महिलाएं हर एक दो घंटे पर दस मिनट टहल लें।
  • कुछ विशेषज्ञ बताते हैं कि बटरफ्लाई एक्सरसाइज गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा है। इससे पेल्विक एरिया में लचीलापन रहता है।
  • कहा जाता है कि महिलाओं को गर्भावस्था में घर के हल्के फुल्के काम करते रहना चाहिए। इससे शरीर में सुस्ती नही रहती और डिलीवरी नॉर्मल होने के चांसेज रहते हैं।

इसे पढ़ें: 30 की उम्र के बाद त्वचा की देखभाल के तरीके

गर्भवती महिलाओं के लिए योग (Yoga) और इसके फायदे (Benefits) (Yoga for Pregnant Women)

  • गर्भवती महिलाएं शवासन कर सकती हैं। इस आसन से पूरे बदन को आराम मिलता है। अगर आप मूड स्विंग से जूझ रही हैं तो ये आसन आपके लिए अच्छा है।
  • गर्भवती महिलाओं के लिए योगनिंद्रा, पूर्ण योगिक सांस का अभ्यास किया अच्छा है।
  • किसी भी योगासन को करते वक्त पेट के नीचे के हिस्से पर बल न दे और योग शुरू करने से पहले चिकित्सकों से परामर्श ज़रूर लें।

गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण आहार (Food for Pregnant Women)

  • आमतौर पर गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) को भोजन में हर दिन पंद्रह-सोलह सौ मिलीग्राम कैल्शियम का सेवन करना चाहिए।
  • दूध के व्यंजन को प्रयोग में लाना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाएं सुबह नाश्ते में साबुत अनाज, बनाना शेक आदि ले सकती हैं। साथ ही पोहा, इडली जैसा हल्का नाश्ता भी कर सकती हैं।
  • गर्भवती महिलाएं सुबह शाम बादाम खा सकती हैं।
  • गर्भकाल में पीनट बटर एवं चॉकलेट का सेवन भी अच्छा है।

ये भी पढ़ें: छोटे कद की महिलाओं के लिए पारंपरिक परिधान

गर्भवती महिलाओं के लिए फल (Fruits for Pregnant Women)

गर्भकाल में अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं अमरूद, चेरी, चीकू, केले, अनार आदि का सेवन कर सकती हैं। इनके अलावा नाशपाती और तरबूज खाना भी खून की कमी होने से बचाता है।

गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अन्य उपाय

  • तनाव कम लें। ध्यान, योग, व्यायाम, मालिश, पौष्टिक भोजन का सेवन कर आपने आप को दुरुस्त रखें। आपके लिए पर्याप्त नींद ज़रूरी।
  • शराब और धूम्रपान से दूरी बना कर रखें।
  • मौखिक साफ सफाई पर ध्यान दें।
  • वसायुक्त भोजन से दूरी बनाएं।
  • समय समय पर फुल बॉडी चेक अप ज़रूर करवाएं।
  • फिजिकल एक्टिविटी (Physical Activity) को जीवन का एक ज़रूरी अंग बनाएं।
  • सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक धूप से बचने का करें प्रयास।

दोस्तों गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परिवार, समाज और राष्ट्र की कुशलता के लिए अत्यंत ज़रूरी है। अपनी छोटी बड़ी आदतों पर नज़र रखें। इस बात का ध्यान रखें कि आपको सही भोजन से लेकर ज़रूरी व्यायाम मिले। इस आर्टिकल में एक महिला के स्वास्थ्य से जुड़े हर महत्वपूर्ण बिंदु को साझा किया गया है। उम्मीद है ये लेख आपके लिए लाभकारी होगा।

FAQs

प्रेगनेंसी में दूध कब पीना चाहिए?

दूध खाली पेट नहीं पीना चाहिए। कुछ खा कर दूध पीना चाहिए।

गर्भवती महिला को बादाम कब खाना चाहिए?

प्रेग्नेंसी के पहले से ले कर आखरी महीने तक बादाम खाया जा सकता है। पर इसका बहुत अधिक सेवन न करें।

क्या खाने से बच्चा बुद्धिमान पैदा होता है?

पालक और पत्तेदार हरी सब्जियां।

गर्भवती महिला को सुबह उठ कर क्या खाना चाहिए?

प्रोटीनयुक्त आहार।

हमें स्वस्थ बच्चे के लिए गर्भावस्था में क्या खाना चाहिए?

प्रोटीन, हरी सब्जियां, बीज, बीन्स आदि।

और पढ़ें:

1 thought on “Pregnancy Tips: गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य टिप्स”

  1. Its nearly impossible to find educated people about this subject, but you seem like you know what youíre talking about! Thanks, nice article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top