शादी के बाद ससुराल में कैसे रहना चाहिए

शादी के बाद ससुराल में कैसे रहना चाहिए, पति पत्नी को कैसे रहना चाहिए, शादी के बाद परेशानिया (How to deal with in-laws in India)

शादी के बाद हर लड़की की जिंदगी बदल जाती है। रातों रात उसका अपना घर जहां वो बचपन से अभी तक बड़ी हुए वो पराया हो जाता है। उसको एक नया परिवारिक जाता है, पति सास ससुर सब उसके लिए नए होते है। लड़की के लिए ससुराल में रहना शुरुवात में कठिन जरूर होता है लेकिन जैसे जैसे समय बीतता है और वो अपनी सूझबूझ से एडजस्ट करती जाती है तो फिर रहना कठिन नहीं होता है। शादी के बाद ससुराल में कैसे रहना चाहिए यह सवाल हर लड़की के मन में आता है। चलिए आज आपको कुछ अपने अनुभव से आसान सी भाषा में कुछ टिप्स बताते है। 

shadi ke bad sasural mei kaise rahe

थोड़ा धैर्य रखें 

शादी के बाद नए घर में जाकर रहने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आसान नहीं होता रातों रात अपनी आदत बदल लेना, नए घर में एडजस्ट हो जाना। हो सकता है आपको उस परिवार की कुछ आदतें अच्छी नही लग रही हो, आपको इस बात से चिढ़ चिढ़ाहट हो रही हो। लेकिन इसके विपरित हो सकता है आपकी भी कुछ आदतें उनको न अच्छी लग रही हो। जैसे आप रातोंरात नही बदल सकते वैसे वो लोग भी कैसे झट से अपनी आदत बदल सकते है। इसलिए किसी को बदलना चाहते है तो पहले अपने अंदर भी बदलाव की भावना लाएं और धैर्य रखें। अगर आप प्यार से धैर्य के साथ अपनी बात रखेंगे तो सामने वाले में बदलाव जरूर आएगा। 

घर परिवार और काम के बीच कैसे तालमेल बिठाएं, जानिए कामकाजी महिलाओं की समस्याएं और उसका निवारण.

थोड़ा एडजस्ट करें 

वैसे ये शब्द बोलना बहुत आसान होता है लेकिन जब खुद करने की बारी आती है तो मुश्किल भी बहुत लगता है। लेकिन कहते है न दुनिया में कोई भी चीज मुश्किल नहीं होती हो। अगर आप चाहे तो थोड़ा एडजस्ट कर सकते है। एडजस्ट करने से सामने वाला आपको नोटिस करेगा और फिर वो भी थोड़ा एडजस्ट करने के लिए तैयार हो जाएगा। 

अपनी पुरानी आदतों में बदलाव लाएं 

आदत न रातों रात बनती है न उसे बदला जा सकता है। अगर आपकी कुछ ऐसी आदतें है जो दूसरों को नुकसान या आपकी इमेज को खराब कर रही है तो उसे बदलने का ट्राई करे। शुरुवात में मुश्किल है लेकिन फिर जब आप देखेंगे की आपके आस पास के लोग आपकी इस बात से खुश है तो आपको ही अच्छा लगेगा। 

बड़ो को उल्टा जवाब न दें 

ये आदत अच्छी होती है को बचपन से हम सीखते है, लेकिन समय के साथ हम इसको भूल जाते है। ससुराल में किसी भी बड़े को उल्टा जवाब न दे। अगर आपको किसी की बात अच्छी नही लग रही उसे कुछ कहना है तो प्यार से अपनी बात रखे । किसी भी बात पर बहस न करे। इससे आपकी छवि भी खराब होगी। 

अगर आपको बोला जाये आप अपने बचपन में जाकर क्या बदलना चाहोगे तो क्या आप क्या बोलोगे? आज मैं आपको कुछ बातें बता रही हूँ जो मैं सलाह खुद को अपने बचपन के लिए देना चाहती हूँ.

सास के साथ अच्छा व्यवहार रखें 

अगर आप अपने ससुराल में खुश रहना चाहते है तो उसके लिए जरूरी है कि आप अपनी सास के साथ व्यवहार अच्छा रखें। चाहे कुछ भी कहो वो उनका घर है, उनका बेटा है। आपके आने से उन्हें भी एडजस्ट करना पड़ता है। थोड़ा आप उन्हें समझे, थोड़ा वो आपको समझेगी। साझेदारी के साथ आप रिश्ते को अच्छा बना सकते है। आप सास के साथ रिश्ते को खुशनुमा बनाए, मस्ती मजाक करते रहे ताकि घर का भी माहौल अच्छा रहे। यह एक अच्छी बहु के गुण है.

शादी के बाद पति पत्नी को कैसे रहना चाहिए 

शादी के बाद जब लड़की अपना घर परिवार छोड़ कर आती है तो उसके लिए नए घर में एडजस्ट करना बहुत मुश्किल होता है। क्युकी उसे नए लोग, नए माहौल में रहना पड़ता है। यहां का खान पान रहना उठना बैठना सब अलग होता है। ऐसे में चाहिए कि पति अपनी पत्नी को समझे और प्यार समझदारी से जीवन में आगे बढ़े। पति को अपनी पत्नी का इस समय विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है, उसे घर में कंफर्टेबल फील कराना इसी की जिम्मेदारी है। 

शादी के बाद लड़को को कैसे रहना चाहिए 

शादी के बाद लड़की का तो जीवन बदलता ही है, लेकिन लड़को के जीवन में भी बदलाव आते हैं। भले उसका परिवार खान पान रहन सहन नही बदलता लेकिन बदलाव तो होते है। 

पत्नी को समझे 

पति को अपनी पत्नी के साथ प्यार से रहना चाहिए, क्युकी वो उसी पर भरोसा करके उस परिवार में आई है। एक अच्छे संबंध के लिए जरूरी है कि वो प्यार दुलार से हंसी खुशी रहें। दोनो के अंदर एडजस्ट की भावना होनी चाहिए। 

पत्नी की मदद करे 

जब लड़की अपने परिवार को छोड़ कर आती है तो उसे नए घर में अच्छा नही लगता है। उसकी मदद करे ताकि वो आपके परिवार में एडजस्ट हों सके। पत्नी को खुश रखे, उसे टाइम दे ताकि वो आपके घर में एडजस्ट हो सके। उतावले होकर कोई निर्णय न लें। सबको एडजस्ट होने में अलग अलग समय लगता है। 

लड़की को हमेशा घर बनाने वाली बहु बनना चाहिए न कि तोड़ने वाली। आपकी जबान पर काबू रखे, सच्चे मन भावना के साथ परिवार वालों को समझे उनका ध्यान रखें। बनावटी न बने, जो भी करे दिल से अच्छे मन से करे। कहते है अगर लड़की शादी के एक साल तक बिना कुछ कहे एडजस्ट कर लेती है तो आने वाले साल उसके ही होते है। क्युकी वही समय होता है जब आप उस घर में इज्जत बना सकते है। दोस्तो उम्मीद करते है आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर आपके पास अपनी शादी से जुड़े कुछ और अनुभव है तो हमारे साथ कॉमेंट में जरूर शेयर करें। 

अन्य पढ़ें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top