Working Women Problems in hindi : कामकाजी महिलाओं की समस्याएं निबंध

शादीशुदा कामकाजी महिलाओं की समस्याएं, समाधान निबंध, फायदे, परिभाषा (Working women’s problems essay in india in hindi, Challenges, Solutions)

कामकाजी महिला बनना कोई आसान बात नहीं है। अपने घर परिवार के साथ ऑफिस के काम में बैलेंस बनाना बहुत मुश्किल होता है। चाहे औरत कितनी भी बड़ी जॉब में हो, हमारी भारतीय सोसायटी में उसे घर की जिम्मेदारी संभालनी ही होती है। आज हम आपको वर्किंग वुमन की परेशानियों के बारे में बताने जा रहे है। अगर आप भी वर्किंग महिला है और इस समस्या से गुजर रही है तो हमारे इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें। हम आपको अपने इस आर्टिकल में समस्या के साथ समाधान भी बताएंगे। 

working women problems

भारत में महिलाओं की स्थिति 

भारत में महिलाओं की परिस्थिति में सुधार तो बहुत हुआ है। आज की लड़कियां, महिलाएं शिक्षित हो रही है और वे अपने पैरों पर खड़ी भी हो रही है। महिलाओं के प्रति समाज की सोच में भी बदलाव आया है। पहले लोग महिलाओं का घर से बाहर जाकर काम करना पसंद नही करते थे, लेकिन अब सोच में बदलाव आया है। अब परिवार वाले खुद लड़की को अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रेरित करते है। अगर ऑफिस की बात की जाए तो आज भी महिला के मुकाबले पुरुषों की संख्या वर्क प्लेस में बहुत ज्यादा होती है, जिससे लड़कियां वहां कई बार सहजता से काम नही कर पाती है। 

30 की उम्र के बाद त्वचा की देखभाल कुछ इस तरीके से करे, आपको बहुत अच्छे रिजल्ट मिलेंगें.

महिलाओं को निभानी पड़ती है दोहरी भूमिका 

आज समाज की सोच महिलाओं की शिक्षा, काम को लेकर तो बदली है लेकिन आज भी पहले की तरह ही महिलाओं से ही अपेक्षा की जाती है कि वो अपने परिवार, घर का पूरा खयाल रख। चाहे वो कामकाजी हो या न हो उसे परिवार को संभालना ही पड़ता हैं। इस दोहरी भूमिका में महिला को ऑफिस और घर दोनो संभालने होते है। इसके साथ ही उसे दोनो के बीच संतुलन बनाना पड़ता है, क्युकी किसी भी तरफ लापरवाही उसके लिए भारी पड़ सकती है। 

कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में होने वाली समस्याएं 

  • महिलाओं को ऑफिस में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आज भी वर्क प्लेस में महिलाओं के साथ बहुत से शोषण के केस सुनाई देते है। ऐसे में महिलाएं वहां पर भी सुरक्षित महसूस नहीं करती है। 
  • महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कम आंका जाता है अतः सेम पोस्ट में भी उन्हें पुरुषों के मुकाबले कम पेमेंट मिलती है। 
  • महिलाओं के लिए मौजूद जॉब में उन्हें कम पैसे ऑफर किए जाते है। 
  • प्रमोशन के लिए महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को तवज्जो मिलती है। 
  • मातृत्व के लिए सरकारी ऑफिस में तो छुट्टी का प्रावधान है लेकिन आज भी प्राइवेट जॉब में यह सुविधा नहीं है। 

कम हाइट की लड़कियों को कैसे कपड़े पहनने चाहिए यहाँ पढ़ें

कामकाजी महिलाओं को घर में होने वाली परेशानी 

  • कई बार परिवार और ऑफिस के बीच संतुलन न बनाए रखने के कारण दुनिया की नजरों में नीचे झुकना पड़ता है। 
  • घर में बच्चों, परिवार के साथ कुछ भी होता है तो औरत को ही बोला जाता है। 
  • महिलाओं को ऑफिस के बाद घर के भी काम करने होते है। कामकाजी महिलाओं को पुरुष की तुलना में दोगुना काम करना पड़ता है। पुरुष से ये कभी अपेक्षा नहीं की जाती कि वो ऑफिस के बाद आकर घर का काम करे, लेकिन महिलाओं को न चाहते हुए भी घर के काम, बच्चों को पढ़ाना उनकी देखभाल करनी होती है। 
  • परिवार को आगे बढ़ाने के लिए महिलाओं से ही अपेक्षा की जाती है कि वो अपना करियर छोड़ दे। 

कामकाजी महिलाओं की समस्याओं का समाधान 

  • आज जब महिला पुरुष दोनों जॉब कर रहे है तो जिम्मेदारी भी दोनो पर बराबरी की होनी चाहिए। दोनो को अपने घर परिवार के प्रति जिम्मेदारी बांट लेनी चाहिए और फिर आपसी समझ के साथ काम करना चाहिए। एक दूसरे के सहायक बनने से जीवन की गाड़ी सहजता से चलती है। 
  • महिलाओं को ऑफिस आने जाने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है क्योंकि आज के समय में घर में बाहर वो अपने आपको सुरक्षित नहीं महसूस करती ही। इसलिए महिलाओं के ऑफिस जाने के लिए ट्रांसपोर्ट अच्छा होना चाहिए। 
  • प्रेगनेंसी के समय सभी ऑफिस में छुट्टी को अनिवार्य कर देना चाहिए।
  • कामकाजी महिलाओं के लिए घर पर सबसे जरूरी होती है उनकी हेल्पर। घर पर किसी को काम पर रखना आज के समय के लिए थोड़ा रिस्की भी हो गया है। इसलिए डोमेस्टिक हेल्प को कानूनी रूप से और मजबूत होना चाहिए ताकि महिलाएं बिना डर के उन्हें काम पर रख सकें। 
  • महिलाओं को देर रात तक ऑफिस में काम करना भी असहज लगता है क्योंकि यहां उनकी सुरक्षा का सवाल आता है। वर्क प्लेस में इसको लेकर कुछ कठोर कदम उठाने चाहिए। 

Plus Size Fashion Tips वजन अगर अधिक है तो इन टिप्स पर जरुर ध्यान दें.

आज की महिला पहले की जैसे सिर्फ घर चूल्हा चौका नही करना चाहती। उसे घर के बाहर अपने पैरों पर खड़ा होना है। आज के समय में यह जरूरी भी है क्योंकि महंगाई के इस दौर में अच्छी लाइफस्टाइल के लिए जरूरी है कि दोनो पति पत्नी कमाएं। इससे उनका और उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा। महिलाएं घर बाहर दोनो जगह मैनेज कर सकती है उन्हें बस थोड़े सपोर्ट की जरूरत है। भारतीय परिवार को यह सोच बदलनी होगी कि घर संभालना औरत का ही काम है। जब वो ऑफिस भी संभाल सकती है तो पुरुष भी घर भी संभाल सकते है। 

Other links

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top