Plus Size Fashion Tips: प्लस साइज है तो अपनाएं ये फैशन टिप्स

प्लस आकार पारंपरिक कपड़े, वेडिंग ड्रेस, ऑफिस वियर, स्टाइलिंग टिप्स, दिवाली ऑउटफिट आइडियाज (Plus Size Women Indian Traditional Outfits, Casual Outfits, Office wear ideas, Wedding dresses, Clothing, Styling Tips, diwali dress idea)

दोस्तों, आपके व्यक्तित्व की सुंदरता आपकी बनावट से नहीं बल्कि आपके आत्मविश्वास से बढ़ती है। वजन बढ़ने के बाद महिलाएं अक्सर अपने कपड़ों को ले कर असहज हो जाती हैं। उनका आत्मविश्वास ये सोच कर डगमगाने लगता है कि उनकी कद काठी औरों के मुकाबले छरहरी नही है। औरों से अपनी तुलना करना फैशन से जुड़ी उनकी उलझनों को और भी बढ़ा देता है।पर अच्छी बात ये है कि प्लस साइज़ फैशन के लिए ढेरों विकल्प मौजूद हैं। आज बाज़ार में प्लस साइज़ क्लोदिंग (Plus Size Clothing) और प्लस साइज स्टोर्स (Plus Size Stores) से जुड़े कई ऑप्शंस आपको आसानी से मिल जाएंगे। तो आइए, इस आर्टिकल को पूरा पढ़िए और जानिए प्लस साइज ड्रेसेस ( Plus Size Dresses) और प्लस साइज स्टाइलिंग टिप्स (Plus Size Styling Tips) को प्रयोग में ला कर आप अपना फैशन कोशेंट कैसे को बेहतर बना सकते हैं।

Plus size fashion tips

प्लस आकार पारंपरिक कपड़े (Plus Size Indian Traditional Outfits) 

गहरे रंग की साड़ियां

दोस्तों प्लस साइज़ महिलाओं पर डार्क कलर की साड़ियां काफी जंचती हैं। डार्क ब्लू, ब्लैक, मैरून कलर की साड़ियां फेस्टिव ओकेशंस और पार्टीज में काफी खूबसूरत लगती हैं। इनमें महिलाएं और भी खूबसूरत और स्टाइलिश दिखती हैं। प्लस साइज महिलाएं इन साड़ियों को अलग अलग डिजाइंस वाले ब्लाउज ( Blouse designs for plus size) के साथ पहन सकती हैं। साड़ियों के साथ फुल स्लीव्स या एल्बो लेंथ ब्लाउज पहनें।

छोटे छोटे प्रिंट्स के कुर्ते

दोस्तों प्लस साइज वाली महिलाओं को छोटे प्रिंट्स के कुर्ते पहनने चाहिए। बड़े बड़े प्रिंट्स बल्कि लुक देते हैं। महिलाएं इन कुर्तो को पैंट्स और लेगिंग्स के साथ आराम से पहन सकती हैं। अगर आप टिपिकल सलवार कमीज़ पहनने में सहज हैं तो छोटे प्रिंट्स वाले कुर्तों के साथ इन्हे पहने। ऐसे कपड़ों से लोअर बॉडी फैट छुपाने में मदद मिलती है।

प्लस आकार के लिए कैजुअल कपड़े (Plus Size Casual Outfits)

वर्टिकल स्ट्राइप्स वाली ड्रेसेज

अगर आप प्लस साइज़ हो और वेस्टर्न आउटफिट्स (western outfit for plus size)  की शौकीन हों तो वर्टिकल स्ट्राइप वाली ड्रेसेज ट्राई करें। इन ड्रेसेस की लेंथ नी तक भी हो सकती है या फिर आप लॉन्ग लेंथ कपड़े भी ट्राई कर सकती हैं। साथ ही वर्टिकल स्ट्राइप्स वाले टॉप भी आप आराम से डाल सकती हैं। इससे आपका कद लंबा भी दिखेगा।

शॉर्ट ड्रेस के साथ जैकेट

शॉर्ट ड्रेसेस की शौकीन प्लस साइज महिलाएं इन्हें जैकेट से साथ पहनें। अगर ड्रेसेस के साथ जैकेट पहनती हैं तो आपके अतिरिक्त कर्व्स को छुपाने में मदद मिलेगी और आपका लुक ट्रेंडी भी लगेगा।

प्लस आकार महिलाओं के लिए ऑफिस वियर (Plus Size Office Wear Ideas)

  • प्लस साइज महिलाएं ऑफिस में बिजनेस सूट आराम से पहन सकती हैं। ये सूट्स ऑफिस गोएर्स के लिए काफी कंफर्टेबल होते हैं। जब भी आप इस सूट को सिलवाएं तो ध्यान दे कि इसकी फिटिंग अच्छी हो। एक अच्छे फिटिंग वाले सूट में आप कॉन्फिडेंट और स्मार्ट नज़र आएंगी।
  • ज़रूरी नही कि ऑफिस में आप सिर्फ वेस्टर्न आउटफिट्स ही पहनें। कॉटन कुर्ते और प्लाजो एक स्मार्ट ऑप्शन हैं। इस सेमी फॉर्मल वियर में आप और भी स्लिम और सुंदर लगेंगी।
  • आप अपने ऑफिस कलेक्शन में पेंसिल स्कर्ट को भी शामिल कर सकती हैं। इससे आपके कर्व्स बेहतर तरीके से फ्लांट हो पाएंगे।

प्लस आकार के लिए वेडिंग पार्टी कपड़े (Plus Size Wedding Dresses)

  • आप अगर किसी शादी में शिरकत करने जा रही हों तो शरारा सूट आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
  • अगर आपकी शादी है और किसी कारण आपका वजन बढ़ा हुआ है तो बात चिंता की नही है। आप ट्रेडिशनल रेड कलर का लहंगा (Lehnga for plus size bride) चुनें। ध्यान रखें कि लहंगा बहुत हेवी न हो। साथ ही कोशिश करें कि लहंगे का मटेरियल सिल्क का हो।
  • किसी वेडिंग फंक्शन को अटेंड करने के लिए आप बनारसी ड्रेसेस चुनें। बनारसी ड्रेसेस में कई विकल्प मौजूद हैं। आप बनारसी गाउन, सूट या लहंगे बड़े आराम से पहन सकती हैं।

प्लस आकार के लिए स्टाइलिंग टिप्स (Plus Size Styling Tips)

  • अच्छा दिखने के लिए सबसे ज़रूरी है अपनी शारीरिक बनावट को स्वीकारना जिससे आपमें आत्मविश्वास बढ़ेगा।
  • सही इनरवियर का चुनाव करें।
  • ऑनलाइन आपको कई प्लस साइज स्टोर्स ( Plus size stores) मिल जाएंगे। इन पर आप ट्रेंडी आउटफिट्स आराम से ढूंढ सकती हैं।
  • प्लस साइज क्लोदिंग (Plus Size Clothing) का चुनाव करते समय ये ध्यान रखें कि कपड़े स्ट्रेचेबल हों और आपके कर्व्स पर ज्यादा कसें ना।
  • कपड़े वही पहनें जिनमे आप सहज हो। दूसरों की देखादेखी न करें।
  • शरीर से चिपकने वाले कपड़ों को वॉर्डरोब में शामिल न करें।ये आपको असहज बना सकते हैं।

Other links

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top