पीरियड जल्दी लाने का उपाय घरेलू (जानिए 5 मिनट में पीरियड लाने का उपाय)

पीरियड जल्दी लाने का उपाय घरेलू, पीरियड लाने का उपाय, योगा, टेबलेट, एक्सरसाइज, क्या खाएं, मेडिसिन, पीरियड न आने का कारण, मासिक धर्म जल्दी लाने के उपाय, 5 मिनट में पीरियड लाने का उपाय

दोस्तों पीरियड एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिससे हर महिला को गुजरनाहोता है। प्यूबर्टी के दौरान इग्यारह से पंद्रह वर्ष की आयु में इस इस प्रक्रिया की सामान्य शुरुआत होती है जो कि चालीस से पचास वर्ष की आयु तक चलती है। अक्सर देखा जाता है कि महिलाओं को पीरियड के दौरान तनाव, शारीरिक कष्ट, मूड स्विंगस आदि से गुज़रना पड़ता है। कभी कभी उन्हें बहुत दर्द भी होता है। वो इस हाल में पीरियड क्रैंप्स से बचने के उपाय भी ढूंढती हैं। साथ ही कुछ महिलाएं समय पर पीरियड न आने के कारण परेशान भी रहती हैं।

आज के हमारे इस लेख में हम आपको पीरियड जल्दी लाने के उपाय बताने जा रहे हैं। यहां पीरियड लाने के घरेलू तरीकों पर भी विस्तार से चर्चा होगी। तो आइए इस आर्टिकल पीरियड जल्दी लाने का उपाय घरेलू को पूरा पढ़ें और दी गई जानकारियों से लाभान्वित होवें।

How to get periods early in hindi

Table of Contents

पीरियड क्या होते हैं? (What is period in Hindi)

  • पीरियड एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसके अंतर्गत गर्भाशय से खून और उत्तक एक महिला के वजायना से बाहर आते हैं।
  • ये प्रक्रिया सामान्य रूप से महीने में एक बार होती है।
  • एक लड़की के शरीर में पीरियड की शुरुआत इस बात को दर्शाती है कि उसका शरीर संभावित गर्भधारण के लिए तैयार है।
  • अंडाशय से एस्ट्रोजन एवं प्रोजेस्ट्रॉन जैसे हार्मोन्स बाहर आते हैं। 
  • ये सेक्स हार्मोन्स एंडोमेट्रियम को बनाने में मदद करते हैं जहां एग नर्चर होते हैं।
  • ये वही हार्मोन हैं जो ओवरी से एग निकालने की प्रक्रिया करते हैं।
  • ओवरी से निकले एग फैलोपियन ट्यूब से जाते हुए यूटेरिन लाइनिंग से मिलता है, जिसका मतलब है कि फर्टिलाइजेशन के लिए स्थिति अनुकूल है।
  • इस लाइनिंग को टूटने में आमतौर पर अठाईस दिन लगते हैं। इसी लाइनिंग के टूट के शरीर से बाहर निकलने को पीरियड बोलते हैं।

पीरियड से पहले पेट में दर्द क्यों होता है इसका कारण जानने के लिए यहाँ क्लिक करिए, इसके साथ ही जानिए दर्द का उपाय

पीरियड्स न आने के कारण

  • कुछ जानकार बताते हैं कि जब आप ज़्यादा ट्रैवल करते हैं तो आपके शरीर को बदलते माहौल में ढलने में वक्त लगता है। ये पीरियड्स देरी से आने का एक कारण हो सकता है।
  • अगर आपका रूटीन अनियमितता से भरा है तो हो सकता है इसका असर आपके पीरियड साइकिल पर पड़े।
  • कभी कभी ज़रूरत से ज़्यादा व्यायाम भी पीरियड्स न आने का एक कारण हो सकता है।
  • अधिक तनाव में रहना भी पीरियड्स न आने का एक कारण हो सकता है।
  • अगर आप गर्भवती होती हैं तो उस दौरान पीरियड्स नहीं होते। तो ऐसी कोई भी शंका हो तो चिकत्सक की सलाह लें।
  • थायराइड होने पर भी पीरियड्स में देरी हो सकती है।

पीरियड जल्दी लाने का उपाय घरेलू (How to get periods early in hindi)

पीरियड जल्दी लाने का उपाय घरेलू यहाँ नीचे दिए गए हैं –

अदरक का सेवन 

अगर आपको पीरियड्स नहीं आ रहे तो अदरक खाना शुरू कर दें।अदरक अनियमित पीरियड को नियमित बनाने में कारगर है। आप अदरक को पानी में उबाल कर, उस पानी में हल्की चीनी मिला कर दिन में थोड़ा थोड़ा तीन चार बार लें, लाभ मिलेगा।

दालचीनी है गुणकारी

आपकी रसोई में मौजूद दालचीनी पीरियड को समय पर लाने में काफी मदद करती है। आप इसका सेवन करें। दालचीनी आपके शरीर में गर्मी पैदा करेगी और आपका पीरियड आ जाएगा। कोशिश करें कि दालचीनी के पाउडर को आप दूध में मिला कर लें।

खड़े धनिए का प्रयोग

खड़े धनिए का प्रयोग करने से भी रुके हुए पीरियड आ सकते हैं। अगर आप खड़े धनिए को पानी में उबाल कर उस पानी को पियेंगी तो इस से आपको लाभ मिलेगा।

गुड़ के साथ अजवाइन

अगर आपके पीरियड्स भी समय पर नहीं आते तो आप पीरियड जल्दी लाने का उपाय घरेलू को जरूर आजमाएं। आप एक चम्मच गुड़ के साथ एक चम्मच अजवाइन को गरम पानी में उबाल कर इसे प्रतिदिन सुबह सुबह खाली पेट पी लें। ये नुस्खा आपको पीरियड दर्द में भी राहत देगा।

अगर आप जानना चाहती हैं कि गर्भावस्था में खून की कमी कैसे दूर करें तो यहां क्लिक कर के विस्तार में पढ़ें।

पानी पीते रहें

दोस्तों कहा गया है कि पीरियड्स लाने के लिए और पीरियड्स के दौरान एक महिला को हाइड्रेटेड रहना बेहद ज़रूरी है। जब आप पीरियड्स में भी हों तब भी कम से कम छह से आठ ग्लास पानी ज़रूर पिएं।

गाजर है फायदेमंद

दोस्तो गाजर में कैरोटिन पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर में एस्ट्रोजन की मात्रा बढ़ती है जिससे पीरियड समय पर आते हैं। आप पीरियड लाने के लिए गाजर का जूस भी सकती हैं।

हल्दी है असरदार

दोस्तों आपके किचन में मौजूद हल्दी कई गुणकारी तत्वों से परिपूर्ण है। जानकर बताते हैं कि गरम पानी में एक चुटकी हल्दी डाल कर आप सुबह शाम पिएं। पीरियड जल्दी लाने का उपाय घरेलू ये पीरियड के असल डेट के पंद्रह दिन पहले कर सकती हैं।

पीरियड लाने के एक्सरसाइज (Exercise to get periods immediately)

माना जाता है कि पीरियड लाने के लिए शरीर का बढ़ा तापमान अच्छा होता है। अगर आप नियमितरूप से एक्सरसाइज करेंगी तो शरीर में खून का बहाव सही रहेगा। इसका परिणाम ये होगा कि आपका पीरियड समय पर आ जाएगा। रुका हुआ पीरियड लाने में स्क्वाट्स, स्किपिंग, रनिंग आदि करना सहायक है। पीरियड जल्दी लाने का उपाय घरेलू ये सबसे इफेक्टिव है.

पीरियड लाने के लिए योग (Yoga)

दोस्तों अगर आपके पीरियड समय पर नहीं आ रहे तो कोशिश करें कि आप योग को अपनी आम ज़िंदगी में शामिल करें। जिन लोगो को व्यायाम से खास लगाव नहीं, वैसे लोग योग कर के अपने शरीर में स्फूर्ति ला सकते हैं। जिन महिलाओं के पीरियड देरी से आ रहे हैं वो श्वासाशन, हलासन, मत्स्यासन और धनुरासन ज़रूर करें।

सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार आपकी जॉइंट्स, लिगामेंट्स, मांसपेशियों को ताकत देता है। इसे नियमित रूप से करने पर पीरियड से जुड़ी परेशानियों का निवारण होता है।

भद्रासन

भद्रासन सही समय पर पीरियड्स लाने में सहायक है। इससे रीड की हड्डी भी मजबूत होती है।

कपालभाति

कपालभाति का नियमित अभ्यास रक्त में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड (carbon dioxide) को बाहर निकालता है। सलाह दी जाती है कि इस योगासन का नियमित अभ्यास करें।

वज्रासन

वज्रासन आपके पेल्विक एरिया के लिए अच्छा है। साथ ही ये पेट संबंधी विकार को भी दूर भगाता है।

रुकी हुई हाइट कैसे बढ़ाएं exercise करके कैसे बढ़ा सकते हैं, यहाँ पढ़ें.

पीरियड लाने की टेबलेट (Medicine for missed periods)

आमतौर पर बाज़ार में ऐसे कई टैबलेट्स मिलते हैं जिनसे पीरियड लाए जाते हैं। इन टैबलेट्स में Primolut N सबसे पॉपुलर टेबलेट है जिसका प्रयोग पीरियड लाने में किया जाता है। हालांकि हम आपको ये सलाह देंगे कि इसका सेवन करने से पहले चिकित्सक की सलाह ज़रूर लें। ऐसे टैबलेट्स शरीर में हार्मोनल चेंजेज लाते हैं जो कि कभी कभी नुकसानदेह हो सकता है।

पीरियड नहीं आए तो क्या खाना चाहिए? (What to eat when your period is late)

  • अगर आपके पीरियड नही आ रहे तो हल्दी वाला दूध पीने से लाभ मिलेगा।
  • कच्चा पपीता पीरियड लाने, पीरियड के दर्द से राहत देने और ब्लड फ्लो के लिए बेहद असरदार है। इसका जूस बना कर पिएं।
  • आप मेथी के दानों को उबाल कर पी सकती हैं।
  • सिट्रस फ्रूट्स भी पीरियड को समय पर लाने में मदद करते हैं। इनके संतरा, नींबू, आंवला आदि पीरियड को नियमित करने में मदद करते हैं।
  • कहा जाता है कि तिल के दानों को खाने से भी पीरियड आ जाता है।
  • पीरियड समय पर नहीं आ रहे तो अनार के दाने खाएं।

दोस्तो पीरियड स्त्री जीवन की एक अभिन्न प्रक्रिया है। हर स्त्री के लिए इससे जुड़ी एक अलग चुनौती होती है। कभी कोई इस दौरान दर्द से परेशान होता है तो कोई चिरचिरा हो जाता है। किसी के पीरियड जल्दी आते हैं तो कोई हो रही देरी से चिंतित है। हमने यहां जो उपाय बताएं हैं वो सामान्य परिस्थिति में हर महिला के लिए लाभकारी हैं। उम्मीद है आप इन उपायों से लाभान्वित होंगे। लेख को पूरा पढ़ने के लिए आपका आभार!

नोट: इन उपायों को अनुभव व इंटरनेट पर उपलब्ध लाभकारी तथ्यों को ध्यान में रख कर बताया गया है। इन्हे प्रयोग में लाने से पहले चिकित्सकों और अनुभवी लोगों से परामर्श ज़रूर लें।साथ ही इनमें बताए गए कुछ उपायों से प्रेग्नेंसी में गलत असर पड़ सकता है। अगर आपको लगता है कि आपको प्रेग्नेंसी के चलते पीरियड्स नहीं हुए हैं तो इन उपायों को न अपनाएं।

FAQs

एक दिन में पीरियड्स कैसे लाएं?

ऐसे में अजवाइन का रस पीना सबसे लाभकारी है।

रुके हुए पीरियड्स लाने के लिए क्या करें?

अजवाइन और गुड़ को गरम पानी के साथ लें।

पीरियड कितने दिनों तक लेट हो सकता है?

अगर चालीस दिन से ज्यादा हो जाए तो पीरियड मिस कहलाएगा।

1महीने तक पीरियड ना आए तो क्या करना चाहिए?

वजन बढ़ने, थायराइड बढ़ने के कारण, चिंता आदि के कारण पीरियड मिस हो सकते हैं। ऐसे में चिकित्सक की परामर्श लें।

पीरियड लाने की दवा कौन सी है?

Primolut N 

पीरियड लाने की गोली का क्या नाम है?

Primolut N ,सेवन करने से पहले चिकित्सक की सलाह ज़रूर लें। 

2 महीने से पीरियड नहीं आया तो क्या करें?

चिकित्सक की सलाह लें। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।

4 महीने से पीरियड नहीं आया तो आया करें?

हो सकता है आप स्ट्रेस से गुज़र रही हों या शरीर में कोई कष्ट हो। आप अपने डॉक्टर से जांच करवाएं।

45 दिन में पीरियड आने का क्या कारण है?

ऐसा हो सकता है कि आप में डिंब उत्सर्ग न हुआ हो। इसलिए डॉक्टर से जांच करवाएं।

पीरियड ना आने की क्या क्या वजह हो सकती है?

अधिक वजन, रजोनिवृति, हार्मोनल चेंजेज आदि।

क्या खाने से पीरियड आता है?

अनार, तिल, मेथी, अजवाइन आदि खाने से अमूमन पीरियड्स आ जाते हैं।

5 मिनट में पीरियड लाने का उपाय क्या है?

गरम पानी से पेट की सिकाई करें, इसके अलावा तेज अदरक वाली चाय पियें.

और पढ़ें: 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top