Karwa Chauth Outfit Ideas 2023 (करवा चौथ पर कैसे तैयार हो)

करवा चौथ ड्रेस आइडिया, करवा चौथ ऑउटफिट आईडिया Karwa Chauth Outfit Ideas 2022, Karwa Chauth Couple Dress, Saree, Suits, Dress Colour, Dresses Indian, Indo Western look, Karva chauth dress idea, makeup look, lehenga, Pregnant ladies, Special dress 

दोस्तों त्योहारों का माहौल हो और कपड़ो की बात न हो तो बात अधूरी सी लगती है। जल्द ही सुहागनो का पवित्र त्योहार करवा चौथ (Karwa Chauth 2022) दस्तक देने वाला है। ऐसे में महिलाएं इसकी खूब तैयारियां कर रही हैं। इन तैयारियों में सबसे ज़्यादा खोज बिन और चर्चा होती है जिस चीज़ की वो है करवा चौथ पर पहने जाने वाले कपड़े। ये कपड़े बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इन्हीं से इस खास दिन आपका पूरा लुक डिसाइड होता है। आप अपने गहने और साज सज्जा इन्ही कपड़ों को ध्यान में रख कर करती हैं। ऐसे में सही कपड़ो का चुनाव बहुत ज़रूरी है। आज के हमारे इस लेख में हम कपड़ों से जुड़ी आपकी उलझनों को सुलझाने आए हैं। हम यहां आपके करवा चौथ आउटफिट (Karwa Chauth Outfit Ideas 2022) से जुड़े कई महत्वपूर्ण टिप्स आपको देने जा रहे हैं।यहां पारंपरिक, इंडो वेस्टर्न, कपल ड्रेसेज आदि की विस्तार से चर्चा की जाएगी। तो लेख को अंत तक पढ़ें और इसका लाभ लें।

karwa chauth outfits ideas

Table of Contents

Karwa Chauth Couple Dress

  • करवा चौथ का मौका पति और पत्नी, दोनों के लिए ही बेहद खास है। इस त्योहार को पति और पत्नी के बीच मौजूद स्नेह के उत्सव का प्रतीक भी माना जाता है। इस मौके को खास बनाने में आपके कपड़े एक खास भूमिका निभाते हैं। दोस्तों हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें ध्यान में रख कर पति पत्नी अपने कपड़ो का चयन कर सकते हैं:
  • पति पत्नी कलर कॉर्डिनेटेड कपड़ों को चुन सकते हैं। करवा चौथ के दिन लाल रंग पहनना शुभ माना गया है। ऐसे में महिलाएं लाल रंग की साड़ी तो पुरुष उसी रंग में कुर्ता पजामा या कुर्ता धोती पहन सकते हैं।
  • कपल ड्रेस के रूप में आजकल इंडो वेस्टर्न आउटफिट्स भी काफी ट्रेंड में हैं। हमने इंडो वेस्टर्न आउटफिट्स में कई सेलेब्स को उनकी शादी या रिसेप्शन के दौरान देखा भी है। महिलाएं इंडो वेस्टर्न आउटफिट में क्रॉप टॉप के साथ लहंगा, या साड़ी पहन सकती हैं। इसके अलावा पुरुष लहंगे या टॉप के कलर के कुर्ते, या वेस्ट कोट पहन सकते हैं। इंडो वेस्टर्न आउटफिट्स को आप मरून, पीले आदि रंगों में चुन सकते हैं।

karva chauth kitty party invitation क्या होना चाहिए यहाँ जाने.

करवा चौथ स्पेशल साड़ी (Karwa Chauth looks in Saree)

तीज त्योहार की चर्चा हो, तो साड़ियों का ज़िक्र लाज़मी है। साड़ी अमूमन हर भारतीय महिला का पसंददीदा पारंपरिक परिधान होता है। खास बात ये रहती है कि साड़ी पहनने पर स्टाइलिंग के ढेरों विकल्प भी मिल जाते हैं। ये आपकी पसंद पर निर्भर करता है कि करवा चौथ पर आप बिलकुल ही पारंपरिक लुक अपनाना चाहते हैं या लुक के साथ कुछ ट्रेंडी एक्सपेरिमेंट्स भी करना चाहते हैं। दोस्तो, इस करवा चौथ आप साड़ी की मदद से अपने लुक को बेहद खास बना सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे:

सिल्क की साड़ियां और गोल्ड ज्वेलरी

बात करवा चौथ की है तो इस अवसर के लिए आप लाल रंग की साड़ी खरीद सकती हैं। ये साड़ी सिल्क, शिफॉन, जॉर्जेट आदि फैब्रिक में ली जा सकती है। पर ऐसे मौकों पर जो फैब्रिक सबसे ज़्यादा व्यवहार में आता है वो है सिल्क।अगर आप सिल्क साड़ी ले रही हैं तो स्लीवलेस ब्लाउज बनवा सकती हैं। इसके साथ जूड़ा बना कर बालों में फूल लगा कर आप बेहद सुंदर दिखेंगी। साथ ही गोल्ड के हेवी झुमके भी पहने जा सकते हैं। अगर आप स्लीवलेस की बजाए लंबे स्लीव्स पहनेंगी तो कोशिश करें गले में बस मंगल सूत्र पहनें। साथ ही सामने के बालों को ट्विस्ट कर के बाकी के बाल खुला छोड़ सकती हैं।

karwa chauth saree look

शिफॉन की साड़ियां

आप पीले, नारंगी, लाल रंग की शिफॉन साड़ियां भी फेस्टिवल सीजन में खूब जंचती हैं। आप एंब्रॉयडरी वाली शिफॉन साड़ी बड़े आराम से कैरी भी कर सकती हैं। इनके साथ खुले बाल और जूड़े दोनों फबते हैं। अगर आपको इस करवा चौथ ट्रेडिशनल और आरामदायक लुक चाहिए तो आप शिफॉन की साड़ियां पहनें। एक बात का ध्यान रखें कि इस साड़ी के साथ ज्यादा हेवी ज्वेलरी ना पहनें।

फ्लोरल प्रिंट की साड़ियां

दोस्तो आजकल फ्लोरल प्रिंट के कपड़े ट्रेंड में बने हुए हैं। इस लिहाज़ से आप करवा चौथ पर फ्लोरल साड़ी खरीद सकते हैं। आप ऐसी साड़ी गुलाबी, पीला, नारंगी के अलावा लाल रंग में भी खरीद सकती हैं। एक फ्लोरल प्रिंट की साड़ी हल्की फुल्की ज्वेलरी के साथ खूब जंचती है। आप इसके साथ ट्रेंडी बैंगल्स भी डाल सकती हैं।

karva chauth party invitation के बारे में यहाँ पढ़ें.

करवा चौथ सूट (Karwa Chauth Suits)

इस करवा चौथ अगर आप साड़ियों की जगह आप ट्रेंडी सूट भी पहन सकती हैं। आजकल मार्केट्स में सूट्स से जुड़े कई विकल्प मौजूद हैं। अगर इस करवा चौथ आपका मन साड़ी या लहंगे की जगह सूट पहनने का है तो आप इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं:

  • दोस्तो, इस करवा चौथ आप अनारकली सूट्स ट्राई कर सकती हैं। अनारकली फेस्टिव लुक में चार चांद लगा सकता है। इसके साथ आप हेवी इयरिंग्स और बैंगल्स पहना जा सकता है।
  • आप इस करवा चौथ सिल्क के सूट्स भी पहन सकती हैं। सिल्क सूट काफी क्लासी लगते हैं। अगर आप इन्हें रेड, ऑरेंज या पीले रंग में पहन सकती हैं। सिल्क के गोल्ड हमेशा ही फबता है। इसलिए इस सूट को आप अपनी गोल्ड ज्वेलरी के साथ पहनें।
  • इस करवा चौथ आप शरारा सूट्स भी ट्राई कर सकती हैं। आजकल शरारा सूट फैशन में बना हुआ है। इस सूट को आप मरून, येलो और रेड कलर में ले सकती हैं। इस ड्रेस में आप ट्रेडिशनल इयरिंग्स पहनें।
  • दोस्तो आपके सूट्स में दुपट्टे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर आपका सूट सिंपल है तो आप बांधनी सिल्क दुपट्टे इस पर लें। बांधनी प्रिंट हमेशा ही तीज त्योहार में काफी अच्छा लगता है।
karwa chauth look

करवा चौथ स्पेशल ड्रेस कलर (Karwa Chauth Dress Colour)

दोस्तों हमारे ज़ेहन में अक्सर ये सवाल आता है कि करवा चौथ के दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए। दरअसल हमारी परंपराओं के अनुसार तीज त्योहार के दिन चटक रंग के कपड़े पहनने चाहिए। आप करवा चौथ के दिन लाल, गोल्डन, पीले, मरून आदि रंगों के कपड़े पहन सकते हैं। इस दिन काले या सफेद रंग के कपड़े नहीं पहनें। इन दोनो रंगो को करवा चौथ के दिन पहनना शुभ नहीं माना जाता है।

Navratri Theme Kitty Party के बारे में यहाँ पढ़ें

करवा चौथ मेकअप लुक (Karwa Chauth Makeup Look)

करवा चौथ पर महिलाओं के साज श्रृंगार का एक विशेष महत्व होता है। इस दिन हर स्त्री बेहद खूबसूरत लगना चाहती है। याद रखें आपकी पोशाक आप पर तब भी सुंदर लगेगी जब आप उसे सही से कैरी करेंगे और साथ ही अपना मेक अप भी उसी हिसाब से डिसाइड करेंगे। दोस्तो, हम यहां आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जो आपके करवा चौथ मेकअप लुक को और भी खास बना देंगे:

रॉयल लुक-

अगर आपने हेवी लहंगा या शादी का जोड़ा पहना है तो आप ये लुक अपना सकती हैं। खास तौर पर नवविवाहिताओं पर ये लुक जंचेगा। इस लुक के लिए आप कॉपर आई शैडो, मोटे मोटे लाइनर, मस्करा, ऑरेंज या रेड शेड की लिपस्टिक के साथ पूरा करें। साथ ही आप पिंक बल भी यूज कर सकती हैं। इसमें आप बन या सेमी क्लच्ड हेयर कर के मांग टीका भी लगा सकती हैं। इसके साथ आप मरून बिंदी भी लगा सकती हैं।

बबली लुक-

अगर क्यूट लगा चाहती हैं तो इस लुक को अपनाएं। अपने बालों का सॉफ्ट कर्ल बनाएं। पिंक शेड की लिपस्टिक लगाएं। बालों में छोटे छोटे फूल लगा सकती हैं। अपनी भौहों को हाईलाइट करें।अपनी चीक बोन्स पर हल्का हाईलाइटर लगाएं। साथ ही अपनी आंखों को काजल से सजाएं और एक छोटी सी बिंदी लगा लें।

बोल्ड लुक-

अगर आप इस बार बोल्ड लुक को अपनाना चाहती हैं तो इस बार आई मेक अप पर फोकस करें। स्मोकी आईज लुक को बोल्ड बनाने में काफी मदद करती हैं।इस लुक में आप रेड लिपस्टिक चुन सकती हैं। इयरिंग्स छोटे पहनें। गले को खाली छोड़ दें। इस लुक में आपके लिए बिंदी ऑप्शनल है। इस लुक के साथ बाल बिल्कुल स्ट्रेट या सेमी कर्ल्स में भी रखे जा सकते हैं।

गर्भवती महिलाओं के लिए करवा चौथ ड्रेस (Karwa Chauth dresses for Pregnant Ladies)

  • अगर आप करवा चौथ 2022 के दौरान गर्भवती हैं तो इस बार आप साड़ी या लहंगे की जगह ऐसे कपड़े चुनें जो कि आरामदायक हों। भारी साड़ियां या लहंगे आपकी मूवमेंट में दिक्कत कर सकते हैं।
  • इस करवा चौथ आप गाउन ड्रेसेज पहन सकती हैं जो इंडियन लुक के साथ साथ कंफर्ट भी देता है। इसके साथ आप एक सुंदर सी चुनरी रख सकती हैं। आप ट्रेडिशनल एंब्रॉयडरी वाला पीला, हरा, लाल, गुलाबी आदि रंगों का गाउन ड्रेस खरीदें। ये आपके लिए आरामदायक होने के साथ साथ आपकी सुंदरता में चार चांद लगाएंगे।

करवा चौथ इंडो वेस्टर्न लुक (Indo Western Dresses for Karwa Chauth)

अगर इस करवा चौथ अगर पारंपरिक परिधानों की बजाय इंडो वेस्टर्न ड्रेसेज पहनना चाहती हैं तो मुबारक हो, इस कैटेगरी में आपको ढेरों विकल्प मिल जाएंगे। अगर इन इंडो वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ आपने सही एसेसरीज पहनी तो आप करवा चौथ सेलिब्रेशन में चार चांद लगा सकती हैं:

  • दोस्तो, आप थ्री पीस ड्रेस ट्राई कर सकती हैं। इसमें अधिकतर चोली, शरारा और लंबा श्रग होता है जो लुक को ग्लैमरस भी बनाता है।
  • आप धोती पैंट के साथ ट्रेंडी कुर्ते भी पहन सकती हैं। जब भी आप कुर्तो का चुनाव करें तो उन्हे ब्राइट कलर में खरीदें। साथ ही कानों में चांद बाली या झुमके ज़रूर पहनें।
  • इंडो वेस्टर्न कपड़ो में क्रॉप टॉप और लहंगा भी काफी फैशन में है। इस ड्रेस के साथ चोकर और ब्रेसलेट काफी फबता है।

किटी पार्टी थीम पार्टी के बारे में यहाँ पढ़ें.

पहला करवा चौथ लुक (Karwa Chauth looks for Newly Married)

  • अगर आप पहली बार करवा चौथ मनाने जा रही हैं तो कोशिश करें इस बार अपना लुक ट्रेडिशनल रखें। 
  • माना जाता है कि नवविवाहिता के लिए शादी का जोड़ा पहन कर करवा चौथ की पूजा करना शुभ है।
  • इस दिन काले और सफेद रंग के कपड़े न पहनें।
  • आप लाल कांजीवरम या बनारसी लहंगे भी पहन सकती हैं। 
  • इन सब के अलावा जॉर्जेट की जरी वाली साड़ियां भी आप पर खूब फबेगीं।
  • आप अपने लुक को मांग टिके, गजरे और सिंदूर से और भी आकर्षक बना सकती हैं।
karwa chauth outfit

FIrst Karwa chauth look क्या होना चाहिए यहाँ जाने.

करवा चौथ लहंगा लुक (Karwa Chauth Lehenga Look)

  • दोस्तों अगर आप इस करवा चौथ लहंगा पहनने का सोच रही हैं तो फ्लोरल प्रिंट के लहंगे चुनें। लहंगे पर छोटे बड़े फ्लोरल प्रिंट आजकल खूब पसंद किए जा रहे हैं। पूरे लहंगे पर फ्लोरल प्रिंट होता है साथ ही इसके किनारों पर गोटा होता है जिससे ऐसे लहंगे आपको फेस्टिव वाइब भी देते हैं।
  • महिलाएं करवा चौथ पर अपनी शादी का लहंगा भी पहन सकती हैं। हालांकि अगर आपकी शादी को काफी वक्त हो चला है तो आप उस लहंगे को नया लुक दे सकती हैं। आप लहंगे की बेस से मैच करता नया ब्लाउज बनवा लें। मिरर वर्क या कढ़ाई किए बैकलेस या बैक पर लो कट ब्लाउज काफी स्टाइलिश और खूबसूरत लगते हैं।
  • आप बनारसी लहंगा भी इस करवा चौथ पर पहन सकती हैं। इसके साथ आप कानों में कुंदन या झुमके पहनें। साथ ही रेड लिपस्टिक लगाएं। ऐसे लहंगे लाल और नारंगी रंग की कॉम्बिनेशन में बेहद सुंदर लगते हैं।
  • आप शिफॉन के हल्के फुल्के लहंगे भी पहन सकती हैं। इसके साथ झुमके, कमर धनी, शादी का चूड़ा आदि पहनना काफी जंचेगा।
karwa chauth dress

दोस्तो उम्मीद है ऊपर दिए गए सारे टिप्स आपके लिए उपयोगी होगें। हमें यकीन हैं इन टिप्स से आपका रूप और भी खिल उठेगा।ऐसे तमाम कंटेंट्स के लिए हमारे लेखों को यूं ही पढ़ते रहें।

FAQ

करवा चौथ पर तैयार होने का तरीका?

करवा चौथ पर लाल रंग के कपड़ों में सोलह श्रृंगार करना चाहिए।

करवा चौथ के दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए?

लाल, मरून, नारंगी, हरा, पीला

करवा चौथ में क्या पहनना चाहिए?

आप अपनी मर्जी अनुसार जो आरामदायक लगे पहन सकती है लेकिन वैसे पारंपरिक, इंडो वेस्टर्न कपडे पहने जाते है.

करवा चौथ में कैसे कपड़े पहने जाते हैं?

लाल, पीले आदि रंगों के पारंपरिक कपड़े

क्या मैं करवा चौथ पर सफेद पहन सकती हूं?

वैसे नहीं पहना जाता है लेकिन आपको पहनना है तो इसे लाल रंग की चुन्नी और ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकते है.

और पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top