पहली बार करवा चौथ का व्रत कैसे करें (First Karva chauth after marriage in hindi)

पहली बार करवा चौथ कैसे करें (pehli baar karwa chauth ka vrat kaise kare, First Karwa Chauth look after marriage, sindhara, vidhi, rituals, gifts, mehandi designs, captions for instagram, Puja thali, Sargi, Quotes, How to celebrate first karwa chauth before marriage)

सुहागिनों के लिए करवा चौथ का विशेष महत्व है। करवा चौथ हर वर्ष कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को किया जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति के स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। पूरे दिन निर्जल उपवास रखने के बाद महिलाएं रात को चंद्रमा को देख कर पूजन करती हैं। फिर अपने पति के हाथों पानी पी कर व्रत खोलती हैं। महिलाओं के लिए दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है। सोलह श्रृंगार, पूजा पाठ, पकवान, साज सज्जा आदि को खास बना कर, वो इस दिन को यादगार बनाने की पूरी कोशिश करती हैं। विशेषकर जिन महिलाओं का पहला करवा चौथ होता है, वो तो इस व्रत के लिए और भी उत्साहित रहती हैं। आज के हमारे इस लेख में हम उन महिलाओं के लिए उपयोगी सुझाव ले कर आए हैं जो पहली बार इस व्रत (Karwa Chauth 2022 in India) को करने जा रही हैं। हम यहां पूजा की विधि, नियम, व्यंजन, उपहार, श्रृंगार आदि से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात पर चर्चा करेंगे। तो इस लेख को पूरा अंत तक पढ़ें।

first-karwa-chauth-after marriage in hindi

पहला करवा चौथ विधि (First Karwa Chauth Vidhi Rituals in Hindi)

  • सूर्योदय से पहले उठ कर आप सरगी खा सकती हैं।
  • फिर सबसे पहले सुबह सुबह स्नान कर लें।
  • इसके बाद पूजा अर्चना करें।
  • गौरी शंकर के समक्ष निर्जल व्रत को करने का संकल्प ले लें।
  • पूजा की शुरुआत गणेश जी की आराधना से करें।
  • गणेश जी को लड्डू, माला और पीले फूल अर्पित करें।
  • भगवान शिव और माता गौरी को बेलपत्र व श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं।
  • दीप, सुगंध, अगरबत्ती आदि से पूजन करें।
  • मिट्टी का करवा लें। उसमे स्वस्तिक बनाएं।
  • करवा को जल, दूध आदि से भरें। इसी से शाम को चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है।
  • महिलाएं इस दिन करवा चौथ की कथा सुनें।
  • शाम को इस व्रत को चंद्रमा का पूजन कर के पूरा किया जाता है।
  • पहले छलनी की ओट से चंद्रमा को देखें। फिर अर्घ्य दें।
  • इसके बाद छलनी से पति को देखें। हाथों से उनके पानी पिएं।
  • इसके बाद पति के साथ भोजन करें।

अगर आप करवा चौथ किटी पार्टी से जुड़ी रोचक टिप्स जानना चाहती हैं तो यहां पढ़ें।

करवा चौथ सिंधारा (Karwa Chauth Sindhara)

करवा चौथ सिंधारा आम तौर पर सास अपनी बहुओं को देती है। इसमें एक टोकरी या बक्से में फल, मिठाई, श्रृंगार का समान, आदि रखे होते हैं। सिंधारा मूल रूप से सुहागनों को आशीर्वाद के रूप में दिया जाता है।

पहला करवा चौथ लुक (First Karwa Chauth look)

अगर आप पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं तो अपने लुक को ले कर भी आप बहुत उत्साहित होंगी। नीचे हम कुछ कारगर टिप्स देने जा रहे हैं, जो आपके लुक को बेहद आकर्षक बना सकते हैं। ये आपको पारंपरिक दिखने के साथ साथ ट्रेंडी दिखने में भी मदद करेंगे:

  • अगर आप एक ट्रेडिशनल साड़ी पहनना चाह रहे हैं तो लाल, पीले रंग की सिल्क साड़ी का करें चुनाव। इस तरह की साड़ियां फेस्टिव लुक को उभारती हैं। आप ज़री वर्क के साथ मिलने वाली सिल्क सारी चुनें। ये आजकल काफी ट्रेंड कर रही हैं। इन साड़ियों के साथ गोल्डन झुमके खूब जंचते हैं।
  • फ्लोरल ड्रेसेज भी आजकल खूब पसंद किए जा रहे हैं। जैसे अगर आप साड़ी की जगह लहंगे या अनारकली पहनना चाहती हैं तो फ्लोरल प्रिंट्स वाले ये ड्रेस ले सकती हैं।
  • दोस्तो, अगर आप टिपिकल भारतीय लुक चाहती हैं तो इस करवा चौथ लाल बनारसी साड़ी भी पहन सकती हैं। इसके साथ टेंपल ज्वेलरी वाले हेवी झुमके पहनें। इसमें आप बेहद सुंदर लगेंगी।
  • अगर आपको ग्लैमरस दिखना है तो इस बार शिमरी साड़ी ट्राई करें। इस साड़ी के साथ आप बोल्ड आई मेक अप रखें। छोटे इयरिंग्स पहनें। 
first karwa chauth wish

पहला करवा चौथ ड्रेस (What to wear on first karwa chauth)

  • अगर आप पहली बार करवा चौथ कर रही हैं तो अपनी ड्रेस को चुनते वक्त इन बातों का ध्यान रखें:
  • करवा चौथ के दिन महरून, पीला, लाल, हरा रंग का परिधान चुनना चाहिए।
  • लाल रंग इस दिन के लिए सबसे शुभ माना जाता है।
  • कई बार नवविवाहिताओं के लिए अपने शादी का जोड़ा पहनना भी शुभ माना जाता है। इसलिए अगर आप पहली बार करवा चौथ कर रही हैं तो आप अपनी शादी की साड़ी या लहंगा भी पहन सकती हैं।

करवा चौथ के मौके पर अगर आप अपने घर पर पार्टी आयोजित कर रहें है तो करवा चौथ थीम पार्टी गेम्स यहाँ पढ़ें.

करवा चौथ मेंहदी डिज़ाइन (First Karwa Chauth Mehndi Design in Hindi)

करवा चौथ पर साज सज्जा और श्रृंगार का बड़ा महत्व है। जब भी हम श्रृंगार की चर्चा करते हैं मेंहदी का खयाल सबसे पहले आता है। महिलाएं अक्सर अपनी मेंहदी डिजाइंस के लिए काफी उत्साहित रहती हैं। अगर आपका ये पहला करवा चौथ है तो आप अपनी मेंहदी डिज़ाइन को कुछ अलग बनवाइए, जिससे ये मौका और भी यादगार बने। हम आपको यहां कुछ प्रचलित मेंहदी डिजाइंस बताने जा रहे हैं। इन डिजाइंस को बनाना काफी आसान है, साथ ही इससे मेंहदी सुंदर रचेगी। 

  • आप अपने हाथों पर बूटे लगवा सकती हैं। छोटे बड़े बूटो वाली डिजाइन हाथों पर बहुत सुंदर लगती है। 
  • महिलाएं अपने हाथों पर दूल्हा दुल्हन भी बनवा सकती हैं। ये डिज़ाइन नवविवाहित स्त्रियों पर खूब जंचेगा।
  • हाथों पर बेल बनवाना भी बेहद सुंदर लगता है। या तो आप इसे एक उंगली पर बनवा सकती हैं या पूरे हाथों पर। 
  • आप अपने हाथों पर आगे पीछे गोल गोल फूल भी बनवा सकती हैं। ये भी काफी सुंदर लगेगा।

what to wear on first karwa chauth यहाँ जाने

पहला करवा चौथ गिफ्ट पति के लिए (Karwa Chauth Gift For Husband) 

  • अगर आप पति को उनकी पसंद की कलाई घड़ी गिफ्ट कर सकती हैं।
  • अगर आपके पति गैजेट्स के शौकीन हैं तो उन्हें उनका पसंदीदा गैजेट गिफ्ट करें।
  • आप अपने पति को सोने की पेंडेंट भी गिफ्ट कर सकती हैं।
  • आपके पति अगर कपड़ों का शौक है तो उन्हें कपड़े भी गिफ्ट कर सकती हैं।

किटी पार्टी में खेले जाने वाले गेम्स के बारे में यहाँ पढ़ें इंडियन किटी पार्टी गेम्स फॉर लेडीज

first karwa message

पहला करवा चौथ गिफ्ट पत्नी के लिए (First Karwa Chauth Gift For Wife)

  • पहला करवा चौथ खास होता है। इस मौके को और खास बनाने के लिए पत्नी को गोल्ड ज्वेलरी दी जा सकती है। 
  • पत्नी को सिल्क, बनारसी, या कांजीवरम साड़ी दे सकते हैं। ये साड़ियां लंबे वक्त तक उपयोग में आ सकती हैं। 
  • आप अपनी पत्नी को उनकी पसंद के गैजेट्स भी दे सकते हैं।
  • करवा चौथ को खास बनाने के लिए आप अपनी क्रिएटिविटी का प्रयोग कर सकते हैं। आप उन्हें एक ऐसा कोलाज गिफ्ट करें जिसमें फोटोग्राफ्स के ज़रिए आप दोनों की खास यादें संजोई हों।
  • आप पत्नी को पहले करवा चौथ के बाद हॉलीडे पर भी ले जा सकते हैं। ये गिफ्ट भी उनके लिए खास रहेगा।

करवा चौथ पर सास को क्या दे (Karwa Chauth gift for mother in law)

  • पहले करवा चौथ पर अपनी सासू मां को चांदी की पायल और बिछिया दे सकती हैं।
  • इसके अलावा आप उन्हें कांजीवरम साड़ी के साथ मैचिंग चूड़ियां भी गिफ्ट कर सकती हैं।
  • अगर आपकी सासू मां को कॉस्मेटिक का शौक है तो आप उन्हें इससे जुड़ा किट गिफ्ट कर सकती हैं।
  • अगर आपका बजट अच्छा खासा है तो उन्हें सोने के इयरिंग्स या चेन भी दे सकती हैं। भारतीय महिलाओं को सोने के आभूषण से खास लगाव होता है।

दिवाली पर अगर अपने परिवार दोस्तों को गिफ्ट देने का सोच रहे है तो दिवाली गिफ्ट आइडियाज यहाँ पढ़ें.

Karwa Chauth Captions For Instagram in Hindi

अगर आपका ये पहला करवा चौथ है तो ज़ाहिर सी बात है आप इस दिन बहुत उत्साहित रहने वाली हैं। और अपनी पसंद के मैसेज और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना भी पसंद करेंगी ही। हम भी आपके लिए इंस्टाग्राम कैप्शंस से जुड़े सुझाव ले कर आए हैं:

karwa message

“रौशन है जिसके दीदार से जीवन ये मेरा सारा

साथ रहे वो मेरे..जैसे चंदा संग कोई चमकता सितारा!”

“प्रार्थना और प्रेम का संयोग लाए जीवन में बहार

इस मेल को खास बनाने को,आया करवा चौथ का त्योहार”

“तेरे मेरे पावन रिश्ते को चार चांद लगाने आया है

करवा चौथ खुशियों की, ये प्यारी सौगात लाया है!”

दोस्तों अगर आप भी अपना पहला करवा चौथ रखने जा रही हैं तो उम्मीद है कि ये आर्टिकल आपके लिए उपयोगी रहेगा। यहां दिए गए टिप्स का भरपूर लाभ उठाएं और अपने पहले करवा चौथ को और भी खास बनाएं।

FAQs

पहला करवा चौथ का व्रत कैसे किया जाता है?

पहले करवा चौथ पर सास से सरगी लें। दिन भर निर्जल व्रत करें। पूजा करें। कथा सुनें।शाम को व्रत तोड़ें।

चौथ का व्रत अकेले में कैसे करें?

पूजा की थाल को कलश के बाई ओर से दाई ओर ले जाएं, फिर दूसरे हाथ से दाई से बाई ओर। ऐसा चार से सात बार किया जा सकता है।

करवा चौथ के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

इस दिन पति पत्नी को मांस का सेवन नहीं करना चाहिए।

मुझे अपने पहले करवा चौथ पर क्या पहनना चाहिए?

आप अपनी शादी का जोड़ा या लाल पीला रंग के लहंगे, साड़ियां पहन सकती हैं।

करवा चौथ में सुबह क्या खाना चाहिए?

सरगी, जिसमे दूध, खीर, रबड़ी आदि खाई जाती है।

करवा चौथ के दिन सुबह उठकर क्या करना चाहिए?

नहा धो कर पूजा करनी चाहिए।फिर निर्जल व्रत का संकल्प लेना चाहिए।

और पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top