एक रात में बाल बढ़ाने का तरीका , मंत्र

बाल लंबे करने का मंत्र, जल्दी बाल बढ़ाने के तरीके girl, 2 दिन में लंबे बाल, बाल बढ़ने का तरीका, बाल कैसे बढ़ाएं, बढ़ते हैं, Increase length of hair fast, hair growth in one day, एक रात में बाल बढ़ाने का तरीका

दोस्तों, हमारी अक्सर ये ख्वाइश होती है कि हमारे बाल लंबे और स्वस्थ हों। बाल हमारे व्यक्तित्व का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। सुंदर बाल हमारे लुक को निखारने में मदद करते हैं। पर आजकल भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हम अक्सर अपने बालों का खास खयाल नहीं रख पाते हैं। टूटते गिरते बाल या पतले रूखे बेजान बालों का होना एक आम बात है। हम में से कई इस बात से भी परेशान रहते हैं कि आखिर हमारे बाल बढ़ क्यूं नहीं रहे हैं! अगर आपको भी बालों से जुड़ी ये समस्या है तो आज का हमारा ये लेख आपके लिए मददगार हो सकता है। आज हम आपको एक रात में बाल बढ़ाने का तरीका बताएंगे। साथ ही बाल कैसे बढ़ते हैं या बाल क्यों नहीं बढ़ते हैं, इनसे जुड़ी जानकारियां भी आप तक पहुंचाएंगे।

 जानें: बालों को सीधा और सिल्की कैसे बनाएं

बाल कैसे बढ़ते हैं?

दोस्तो आइए, हम आपको बाल बढ़ाने के कुछ कारगर तरीके से बताते हैं। इनकी मदद से आपके बाल कुछ समय में बढ़ने लगेंगे:

सिर की नियमित मालिश करें

आपके स्कैल्प का स्वास्थ्य बालों के स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी है। अगर स्कैल्प को भरपूर पोषण मिल रहा है तो बाल भी घने और लंबें होंगे। इसके लिए ज़रूरी है कि आप नियमित रूप से स्कैल्प की मालिश करें। सिर की मालिश से आपके बालों की जड़ों में मजबूती आएगी। अगर आप नियमित रूप से सर में तेल लगा कर मालिश करेंगे तो इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

चोटी गूथ कर सोने की आदत

माना जाता है कि चोटी बना कर सोने से बालों की सेहत अच्छी रहती है। बालों को स्वस्थ रखने का ये एक पुराना तरीका है। महिलाओं को कोशिश करनी चाहिए कि रात को वो चोटी बांध कर सोएं। 

समय समय पर ट्रिमिंग

दोस्तो, आपको बालों की अच्छी लंबाई के लिए उन्हें समय समय पर ट्रिम करवाते रहना चाहिए। माना जाता है कि हर छह से आठ हफ्तों के बीच बालों को ट्रिम करवाने से ये अच्छी तरह बढ़ते हैं। 

ठंडे पानी से धोएं बाल

कहा जाता है कि अगर आप कंडीशनर और शैंपू का प्रयोग कर रहे हैं तो आपको बालों को ठंडे पानी से धोना चाहिए। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो गुनगुने पानी का अधिक प्रयोग करने से बालों से नमी चली जाती है। इस तरह बालों से नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है।

जैतून के तेल का प्रयोग

अगर आप बालों को लंबा करना चाहती हैं तो जैतून के तेल का इस्तेमाल करें। आपको हर हफ्ते तीन बार जैतून के तेल का प्रयोग करना चाहिए। इससे आपके बालों को पोषण मिलेगा और बाल आसानी से बढ़ पाएंगे।

बाल क्यों नहीं बढ़ते हैं?

अगर आप ये सोच रहे हैं कि बाल क्यों नहीं बढ़ते हैं, तो हम आपको ऐसे कुछ कारण गिनाने जा रहे हैं जो आमतौर पर बालों की ग्रोथ रोक देते हैं:

बढ़ती उम्र

उम्र बढ़ने का असर बालों पर साफ पता चलता है। अधिक उम्र होने पर बालों की ग्रोथ रुकने लगती है। मेनोपॉज की अवस्था होने के बाद नए बाल कम ही बढ़ते हैं। 

तनाव में रहना

हमेशा तनाव में होने से बालों की ग्रोथ प्रभावित होती है। सर के पोर्स नए बाल बनाना बंद कर देते हैं।

पोषक तत्वों का अभाव

शरीर में पोषक तत्वों का अभाव भी बालों की ग्रोथ को रोकता है। अगर शरीर में बायोटीन, विटामिन ई आदि की कमी होगी तो बाल लंबे नहीं होंगे।

बालों पर केमिकल्स का प्रयोग

बालों पर अधिक स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का प्रयोग भी हानिकारक हो सकता है। कोशिश करें कि बालों के लिए प्राकृतिक तरीकों और साधनों का ही प्रयोग हो ताकि इनमें पोषण बना रहे।

बालों में कम नमी

बालों में कम नमी इनकी ग्रोथ रोक सकती है। नमी के लिए तेल मालिश करनी चाहिए। साथ ही ऐसे शैंपू का प्रयोग करना चाहिए जिनमे सल्फेट नहीं हों।

 जानें: कोरियन स्किन केयर रूटीन

एक रात में बाल बढ़ाने का तरीका

आइए, दोस्तों अब आपको एक रात में बाल बढ़ाने का तरीका बतलाते हैं। वैसे तो एक रात में बाल बढ़ाने के लिए कोई बिल्कुल ही सटीक तरीका मौजूद नहीं है, लेकिन कुछ तरीके अपनाएं जा सकते हैं:

प्याज़ के रस का प्रयोग

प्याज़ में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद हैं। साथ ही प्याज़ में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल तत्व भी होते हैं जो बाल के लिए अच्छे होते हैं। इसके लिए आप प्याज़ काट कर इसका रस निकाल लें। नारियल तेल में मिला कर सर की मालिश करें और बाद में पानी से धो लें।

एप्पल विनेगर का प्रयोग

एप्पल विनेगर का प्रयोग भी एक रात में बाल बढ़ाने का तरीका है। शैंपू के बाद अगर आप एप्पल विनेगर को बतौर कंडीशनर यूज करेंगे तो बालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, साथ ही बाल लंबें भी होंगे।

अंडे का प्रयोग 

अंडे को एलोवेरा के साथ मिला लें और हेयर मास्क बनाएं। अंडे में कई पोषक और गुणकारी तत्व मौजूद हैं जो बालों की ग्रोथ के लिए अच्छे हैं। साथ ही एलोवेरा में एंटीसेप्टिक प्रॉपर्टीज हैं। बालों पर अंडे और एलोवेरा का मास्क बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है।

 जानें: तीस की उम्र के बाद त्वचा की देखभाल कैसे करें 

करी पत्ते का प्रयोग

करी पत्ते को नारियल के तेल में मिला कर लगाना है। ये भी एक रात में बाल बढ़ाने का तरीका है। इसके लिए नारियल तेल में करी पत्ता डाल तब तक गरम करना है जब तक तेल काला ना हो जाए। इसके बाद तेल ठंडा कर के खोपड़ी की मसाज करनी है।

आंवला, रीठा और शिकाकाई का रस

तिल के तेल में आंवला, रीठा और शिकाकाई का रस मिला कर एक पेस्ट बनाएं। और फिर इस पेस्ट को बालों पर लगा लें। कुछ देर रखने के बाद बाल धो लें।

उम्मीद है दोस्तो, एक रात में बाल बढ़ाने का तरीका आप लोगों को पसंद आया होगा। ऐसी और भी जानकारियों के लिए हमारे साइट पर ज़रूर आएं।

FAQs

सबसे जल्दी बाल कैसे बढ़ते हैं?

अंडे के प्रयोग, नारियल तेल आदि के प्रयोग से।

छोटे बालों को लंबा कैसे करें?

आंवला खाएं, अरंडी का तेल लगाएं।

बाल बढ़ाने की दवा क्या है?

माइनॉक्सीडील

और पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top