Sawan Theme Kitty Party Ideas in hindi

Sawan Theme Kitty Party Ideas, Dress code, game, Invitation, Decoration, Monsoon, सावन थीम किटी पार्टी, गेम्स, आइडियाज, इन्विटेशन इन हिंदी

दोस्तों, हमारे घर परिवार में किटी पार्टी (Sawan Theme Kitty Party Ideas) अक्सर ही की जाती हैं। घर की महिलाओं में खासतौर पर किटी पार्टी को ले कर उत्साह देखा जाता है। ये आयोजन और भी रोचक हो जाता है जब त्योहार और मौसम के हिसाब से किटी पार्टी की थीम रखी जाती है। इसी बिंदु को ध्यान में रख कर हम आपको Sawan Theme Kitty Party Ideas पर सुझाव देने जा रहे हैं। यहां हम सावन के महीने में रखी जाने वाली किटी पार्टी पर विस्तार से चर्चा करेंगे। तो आइए दोस्तो, इस लेख को अंत तक पढ़िए।

और पढ़े: किटी पार्टी थीम आइडियाज हिंदी

Sawan Theme Kitty Party Ideas

दोस्तो, सावन में रखे जाने वाली किटी पार्टी के लिए आप ऐसे आइडियाज अपना सकती हैं:

  • सावन थीम किटी के लिए आप एक फिक्स ड्रेस कोड रखें। जैसे कि हरे रंग की साड़ियां, गाउन आदि। 
  • सावन थीम किटी के लिए एक्सेसरी में हरे रंग की चूड़ियों का प्रयोग किया जा सकता है।
  • मेन्यू में फलाहार रेसिपीज ज़रूर शामिल करें। मेन्यू को दिलचस्प बनाने के लिए आप हरे रंग की डिशेज का चुनाव कर सकते हैं।
  • सावन किटी पार्टी के लिए आप डेकोरेशन मौसम से मेल खाता हुआ चुनें। जैसे कि बारिश की थीम पर या हरियाली  थीम पर की गई सजावट सावन की खूबसूरती बयां करेंगे।
  • आप अपनी प्ले लिस्ट भी सावन से जुड़े गानों से बना सकते हैं।
  • पार्टी में आए मेहमानों को सावन स्पेशल परफॉर्मेंस देने को कह सकते हैं।
  • रिटर्न गिफ्ट में आप हरे दुपट्टे, चूड़ियां, जूतियां, इयरिंग्स आदि दे सकते हैं। 

Sawan Theme Kitty Party Dress

दोस्तों, Sawan Theme Kitty Party Ideas में सबसे महत्वपूर्ण है पार्टी की ड्रेस। जी हां। पार्टी में असल रौनक तब लगती है जब मेहमान पार्टी के विषय को ध्यान में रख कर अपने पहनावे का चुनाव करते हैं और मौके को खास बनाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ ड्रेस आइडियाज ले कर आए हैं:

  • सावन थीम किटी पार्टी के लिए आप हरे रंग की साड़ियां, बांधनी लहंगा, लहरिया दुपट्टे आदि का चुनाव कर सकती हैं।
  • इस पार्टी के लिए आप बॉलीवुड मूवीज से रेट्रो लुक इंस्पिरेशन ले सकती हैं। जैसे कि  बसंती लुक, ज़ीनत अमान लुक, हेलेन लुक आदि।
  • सावन पार्टी के लिए फ्यूजन लुक भी ट्राई किया जा सकता है। जैसे कि वेस्टर्न कपड़ों के साथ गजरे, बांधनी क्रॉप टॉप और जींस आदि।

और पढ़ें: हैलोवीन पार्टी आईडिया

Sawan Kitty Party Game

Sawan Theme Kitty Party Ideas में हम आपको किटी गेम्स के बारे में जानकारी देंगे। सावन किटी के लिए आप ऐसे गेम्स रख सकते हैं:

नाचूं आज छम छम

इस गेम बारिश के गानों पर सोलो डांस करना होगा। एक चिट में मेहमानों का नाम लिख दें और बाउल में रख दें। फिर चिट उठाएं। जिसका नाम आएगा वो परफॉर्म करेगा।

हरी हरी चूड़ियां

इस गेम में हरी हरी चूड़ियों की ज़रूरत पड़ेगी। आपको हर प्रतिभागी को चूड़ियों का एक डब्बा देना है और एक मिनट का समय। फिर उन्हें बताना है कि उन्हें सारी चूड़ियों को एक हाथ में पहनना है और पूरा डब्बा खाली होने के बाद इन चूड़ियों को उतार के दूसरे हाथ में। एक मिनट में मेहमान सबसे ज़्यादा बार चूड़ियां एक हाथ से उतार दूसरे में पहनेगा वो विजयी होगा।

आया सावन झूम के

ये गेम म्यूजिकल होगा। दो ग्रुप होंगे। दोनो ग्रुप को बारिश और सावन से जुड़े कई गाने एक मिनट में गाने होंगे।जिस भी ग्रुप के मेंबर ज़्यादा गाने नहीं गा पाएंगे, वो ग्रुप हार जाएगा। 

Sawan Kitty Party Invitation 

Sawan Theme Kitty Party Ideas का एक दिलचस्प पहलू है इसका इन्विटेशन। आप इस पार्टी के लिए ऐसे आइडियाज अपना सकते हैं:

  • सावन पार्टी इन्विटेशन के लिए सावन से जुड़े कोट्स, कविता आदि की मदद ले सकती हैं।
  • आप सावन इन्विटेशन के लिए म्यूजिकल कार्ड्स भी भेज सकती हैं।
  • अगर ऑफलाइन कार्ड भेज रही हैं तो कार्ड के साथ गिफ्ट की ग्रीन पोटली भी भेज सकती हैं।
  • ऑनलाइन इन्विटेशन के लिए आप ऐसे टू लाइनर्स या कोट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं:

“आओ सखियों मिल कर जश्न मनाएं

 इस सावन को थोड़ा और खास बनाएं”

“रुत है मनमोहक, 

  हर्षित है तन मन

 है बरखा की छवि न्यारी

 शीतल है प्रकृति पावन

चहके है मन का उपवन

उमंग छाया है कण कण

उत्सव मनाने को संग आपके

 न्योता है भेजा..

पधारो द्वार हमारे इस सावन”

सावन पार्टी एंकरिंग स्क्रिप्ट के बारे में यहाँ पढ़ें.

Sawan Theme Kitty Party Decorations 

Sawan Theme Kitty Party Ideas का एक और ज़रूरी हिस्सा है पार्टी की साजावट। पार्टी की सजावट के लिए आप इन बिंदुओं का ध्यान रखें:

  • पार्टी की सजावट के लिए हरे रंगों के बैकग्राउंड का चुनाव करें।
  • कोशिश करें कि सजावट चटख हो। आप फूलों और गुब्बारों का प्रयोग कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आप दीए और रंगोली भी बना सकते हैं।
  • बारिश के मौसम को दर्शाने के लिए डेकोरेशन आइटम्स में छाते, बारिश की बूंदें, बादल आदि भी लगा सकते हैं।

दोस्तो, उम्मीद है आपको Sawan Theme Kitty Party Ideas दिलचस्प लगे होंगे। ऐसी और भी जानकारियों के लिए हमारी साइट पर ज़रूर आएं।

FAQs

सोमवार के व्रत में खाना कब खाना चाहिए?

शाम या सुबह एक बार

सोमवार के व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?

मसालेदार व्यंजन आदि।

सावन के महीने में क्या नहीं करना चाहिए?

मांस, मदिरा आदि का सेवन।

और पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top