Halloween Kitty Party Ideas 2023 : हैलोवीन पार्टी आईडिया

 हैलोवीन पार्टी आईडिया, क्यों मनाया जाता है, गेम्स, किटी पार्टी, मेन्यू, ड्रेसेज, इन्विटेशन, मतलब (Halloween Party ideas in hindi, Celebration 2023, party, kitty party, food, dresses, girl outfits, date, decoration, makeup, menu, home games, Theme, halloween party costume ideas)

दोस्तो, आजकल सेलिब्रेशन का सीजन चल रहा है। लोग कई तरह की पार्टियों का आयोजन कर रहे हैं। करवा चौथ, दिवाली जैसे बड़े उत्सवों के बाद अब हैलोवीन डे की तैयारियां जोर पकड़ने जा रही हैं। हैलोवीन डे सेलिब्रेशन मूलरूप से आयरलैंड से जुड़ा है। धीरे धीरे इसका प्रचलन यूरोप के बाकी देशों में हो गया। बदलते समय के साथ अब भारत जैसे एशियन देशों में भी इसे मनाया जाने लगा है। दोस्तो, सेल्टिक लोगों के लिए ये नववर्ष की शुरुआत से जुड़ा है। अगर आप हैलोवीन डे और पार्टी के बारे में विस्तार से जानने को इच्छुक हैं तो आपके लिए ये लेख उपयोगी है। इसे पूरा अंत तक पढ़ें और हैलोवीन डे से जुड़ी जानकारियों का लाभ लें।

Halloween Party Ideas

हैलोवीन डे कब मनाया जाता है? (Halloween Day 2023)

हैलोवीन डे हर साल अक्टूबर मंथ के आखरी दिन सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल हैलोवीन डे 31 अक्टूबर को है। ये दिन सेल्टिक कैलेंडर का लास्ट डे होता है। पहले ये सिर्फ पश्चिमी देशों तक ही सीमित था, पर आजकल भारत में भी इस तरह के उत्सव आयोजित किए जाते हैं। पुराने वक्त में हैलोवीन डे मृत पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए मनाया जाता था, पर आजकल लोग मस्ती, मजाक, और छुट्टियों के तौर पर भी इस दिन को मनाते हैं।

किटी पार्टी थीम आइडियाज ढूंढ रहे हैं तो यहां लेख पढ़िए।

हैलोवीन पार्टी क्या होती है? (Halloween Party)

पश्चिमी देशों में प्रचलित इस त्योहार को अब भारत जैसे देशों में भी मनाया जा रहा है। खासकर बड़े शहरों में हैलोवीन थीम पार्टीज आयोजित की जाती हैं। इन पार्टीज में लोग अतरंगी मेक अप करते हैं और खुद को किसी “भूत” की तरह तैयार करते हैं। इन पार्टीज में बच्चों को चॉकलेट्स और गूडीज दी जाती हैं। वयस्क लोग इस दिन अपने पूर्वजों की शांति के लिए प्रे करते हैं। जहां कभी हैलोवीन की शुरुआत भूत प्रेतों से किसानों की फसलें बचाने के लिए हुई थी, वही आज के ज़माने में हैलोवीन छुट्टी और पार्टी के लिए जाना जाता है।

हैलोवीन पार्टी आइडियाज (Halloween Party Ideas)

हैलोवीन पार्टी के लिए आप इन आइडियाज की मदद ले सकते हैं। ये आइडियाज आपकी पार्टी को यादगार बनाने में मदद करेंगे:

  • हैलोवीन पार्टी की तैयारी के लिए मेहमानों की लिस्ट हफ्ते भर पहले ही रेडी कर लें।
  • पार्टी की डेकोरेशन के लिए ऐसे प्रॉप्स चुने जो पार्टी प्लेस को “भूतिया” लुक दे सकें।
  • इस पार्टी के लिए सफेद, लाल या काले रंग के कपड़े चुनें। इन रंगों पर स्पूकी लुक खूब फबेगा।
  • आप और आपके मेहमान मॉन्स्टर, कंकाल, ममी, वेयर वुल्फ, भूत, प्रेत, दानव, चुड़ैल जैसे गेट अप में तैयार हो सकते हैं। 
  • आखिर हैलोवीन का उद्देश्य ही डरना और डराना है। इसलिए पार्टी की डेकोरेशन उसी हिसाब से करें। पार्टी की लाइट्स को डिम रखें। साथ ही स्पूकी म्यूजिक को बैकग्राउंड में सेट करें।
  • दोस्तो, इस पार्टी में ट्रेडिशनल पकवानों की जगह ट्रेंडी स्नैक्स रखें। आप मेन्यू में केक्स और पेस्ट्री को ज़रूर शामिल करें।

दिवाली थीम किटी पार्टी इन हिंदी के लिए यहां क्लिक करें।

हैलोवीन थीम किटी पार्टी (Halloween Theme Kitty Party)

अगर इस हैलोवीन डे आप किटी पार्टी रखना चाह रही हैं तो हमारे पास आपके लिए कई आइडियाज हैं। अपनी पार्टी को यादगार बनाने के लिए आप ये ट्रिक्स प्रयोग में ला सकती हैं:

  • हैलोवीन थीम किटी पार्टी के लिए सबसे ज़रूरी है सही ड्रेस कोड। आप ब्लैक, रेड या कंप्लीट व्हाइट परिधानों का चुनाव करें। 
  • ड्रेसेज के अलावा हैलोवीन का मेक अप भी स्पूकी होना चाहिए। आप अपने मेहमानों को भी इस बात से अवगत करवा दें कि उन्हें भूत, प्रेत, चुड़ैल, मॉन्स्टर जैसा लुक ले कर आना है।
  • इस पार्टी की थीम से मैच करता हुआ प्ले लिस्ट आपको तैयार करना होगा।
  • पार्टी की डेकोरेशन के लिए आप डिम लाइट, स्केलेटन, मास्क, टॉय चमगादड़ आदि का प्रयोग कर सकते हैं।
  • इस पार्टी में आप ट्रेजर हंट, घोस्ट मेक अप कंपटीशन, पंपकिन डेकोरेशन से जुड़े गेम्स रख सकते हैं।
  • अपनी पार्टीज में आप तरह तरह की कैंडीज, बन, पेस्ट्री, केक्स आदि को शामिल करें। आप बाजार में ऑर्डर दे कर घोस्ट डेसर्ट्स भी बनवा सकते हैं।
  • आप अपने इन्विटेशन को भी डरावने अंदाज़ में बनवाएं। इससे पार्टी का मज़ा दोगुना हो जाएगा। अगर ऑफलाइन इन्विटेशन भेज रहे हों तो उस पर पिशाच, भूत, कंकाल आदि की आकृति या स्टिकर्स लगा दें। इन्विटेशन के साथ ही एक पोटली में तरह तरह की कैंडीज भी भेज दें।

हैलोवीन पार्टी ड्रेस (Halloween Party Dress)

हैलोवीन पार्टी ड्रेस इस पार्टी का बेहद ज़रूरी हिस्सा है। ड्रेसेज  ही इस पार्टी को “भूतिया” दिखाने में मदद करती हैं। अगर आप भी एक हैलोवीन पार्टी में शिरकत करने जा रहे हैं या आपने कोई पार्टी ऑर्गनाइज की है तो इन टिप्स को फॉलो करें:

  • आप इस पार्टी में कैट वूमन वाला लुक ले कर जा सकती हैं। मार्केट में ऐसे कई प्रॉप मिलते हैं जिससे बिल्ली जैसी पूंछ या कान आदि बनाए जा सकते हैं।
  • अगर इस पार्टी में बच्चे भी जा रहे हैं तो उन्हे नकली मूंछ और दाढ़ी लगा कर मैजिशियन वाले लुक में ले जाया जा सकता है।
  • हैलोवीन में कंप्लीट ब्लैक लुक भी कैरी किया जा सकता है। इसके साथ मास्क पहन लें तो लुक और भी दिलचस्प लगेगा।
  • इस पार्टी के लिए आप सफेद विग के साथ पूरे सफेद कपड़े और मेसी आई मेक अप कर सकती हैं।
  • घर में मौजूद पुरानी चादर या टेबल क्लॉथ से खुद को पूरा ढंक दें और आंखों की जगह स्पेस बना लें। साथ ही लंबे लंबे फेक नेल लगाएं और उन्हें रेड नेल पेंट से कलर करें। दोस्तो, ये भूतिया लुक वाकई में काफी जंचेगा।

Diwali Party Invitation in hindi यहाँ पढ़ें.

हैलोवीन पार्टी गेम्स (Halloween Party Games)

हैलोवीन के दिन पश्चिमी देशों में एप्पल बॉम्बिंग जैसे गेम्स खेलें जाते हैं। साथ ही ऐसी प्रथा भी है जिसमें कुंवारी लड़कियों को अंधेरे कमरे रखा जाता है। और उन्हें आईने की ओर एक लगातार देखना होता है। माना जाता है कि ऐसा करने पर उन्हें उनके होनेवाले साथी का चेहरा दिखाई देगा। ये तो ज़िक्र हुआ हैलोवीन के पारंपरिक खेलों का। अब बात करते हैं हैलोवीन पार्टी से जुड़े गेम्स का।दोस्तों हैलोवीन पार्टी को रोचक बनाने के आप कई तरह के गेम्स खेल सकते हैं:

पंपकिन गेम्स

इस गेम में आप अपने मेहमानों को पंपकिंस दे दें। पंपकिन के अलावा आप उन्हें पेंट और ब्रश दे दें। उन्हें इनकी मदद से पंपकिन पर ऐसी पेंटिंग करनी है जो डरावनी हो। ऐसा करने के लिए उन्हें एक निश्चित समय सीमा दे दें।

ममी गेम

ये गेम हैलोवीन के मौके को काफी सूट करेगा। इसमें आप अपने गेस्ट को पेयर्स में बांट दें। हर पेयर में एक ममी बनेगा और दूसरा उसे ममी बनाएगा। जो पेयर इस काम को सबसे पहले खत्म कर लेगा वो विजयी रहेगा। इस गेम को खेलने के लिए टॉयलेट पेपर्स की ज़रूरत होगी जिसकी मदद से ममी बनाया जाएगा।

ट्रेज़र हंट

हैलोवीन का मौका कुछ रोमांचक करने का होता है। अगर आप इसकी पार्टी रख रहे हैं तो इसमें ट्रेजर हंट गेम को शामिल करें। इस गेम के अंतर्गत प्रतिभागियों को सुराग दिए जाते हैं। उन्हें छिपाई गई कोई चीज़ उन सुरागों की मदद से ढूंढनी पड़ती है।

दोस्तो उम्मीद है कि ऊपर बताए गए टिप्स और ट्रिक्स से आपकी हैलोवीन पार्टी में चार चांद लग जाएगी और मेहमान इसे याद रखेंगे। इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के लिए धन्यवाद। 

FAQs

हैलोवीन पार्टी क्या है?

हैलोवीन डे पश्चिमी देशों में मनाया जाने वाला पर्व है। इस दिन लोग पूर्वज की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं। इसी दिन को पार्टी दे कर भी मनाया जाता है।

हैलोवीन डे 2023 कब है?

31 अक्टूबर।

हेलोवीन क्यों मनाया जाता है?

डेड एंसेस्टर्स की शांति के लिए।

हैलोवीन कैसे मनाया जाता है?

पश्चिमी देशों में मृत पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए मनाया जाने वाला त्योहार है। इस दिन लोग अपना डरावना हुलिया बनाते हैं।

हैलोवीन डे क्या है?

पश्चिमी देशों में मृत पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए मनाया जाने वाला त्योहार है।

हैलोवीन क्यों मना रहे हैं?

पश्चिमी देशों में मृत पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए मनाया जाने वाला त्योहार है, जिसे अब दुनिया के अलग अलग क्षेत्रों में मनाया जाता है। इस दिन पार्टी रखी जाती है।

हैलोवीन कैसे मनाए?

पार्टी रख कर। अपना डरावना मेक अप कर के। बच्चों को कैंडीज़ दे कर।

अन्य पढ़ें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top