बाजरे की रोटी के नुकसान पढ़ कर चौंक जाएंगें.. एक बार जरुर पढ़ें

बाजरे की रोटी, की रेसिपी, bajre ki roti ingredients , बाजरे की रोटी कब खानी चाहिए, शुगर में बाजरे की रोटी, बाजरे की तासीर, बाजरे की रोटी के नुकसान, bajre ki roti recipe in hindi

दोस्तो, बाजरे की रोटी उत्तर भारत में बेहद चाव से खाई जाती है। राजस्थान में इसे अक्सर बनाया जाता है। ये गर्म जलवायु में शरीर को ठंडा रखने के साथ साथ पोषण भी देता है। बाजरा वेट लॉस करने वाले लोगों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। बाजरे की रोटी के साथ साथ इसके दूसरे डिशेज भी बड़े चाव से खाए जाते हैं। दोस्तो, जहां तक बाजरा अपने गुणकारी तत्वों के लिए चर्चित है वही इसके अधिक सेवन के दुष्परिणाम भी हैं। आज के हमारे इस लेख में हम बाजरे की रोटियों के फायदे और नुकसान दोनों पर चर्चा करने जा रहे हैं। खास तौर पर हमारा मुख्य ध्येय बाजरे की रोटी के नुकसान से आपको अवगत करवाना है।

बाजरा क्या है?

बाजरा मूल रूप से पशुओं के लिए प्रयोग में लाया जाने वाला अनाज है। इसका प्रयोग भारत में प्राचीनकाल से हो रहा है। अपने गुणकारी तत्वों के चलते बाजरा हमारे भोजन का हिस्सा बनते चला गया। बाजरे की खेती गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, यूपी, पंजाब आदि क्षेत्रों में की जाती है। बाजरा हमारे स्वास्थ के लिए अच्छा होता है। जानकारों की मानें तो एक बाजरे की रोटी में गेहूं की रोटी के मुकाबले दोगुना प्रोटीन होता है।

पढ़ें: चॉकलेट खाने के फायदे और नुकसान

बाजरे की रोटी में कितनी कैलोरी होती है

दोस्तो, अक्सर वजन नियंत्रित करने के लिए लोग गेहूं के आटे की जगह बाजरे के आटे का प्रयोग करते हैं। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि बाजरे की रोटी में कितनी कैलोरी होती है। दरअसल, एक बाजरे की रोटी जो कि 39 ग्राम और करीबन 6 इंच की होगी उसमें 97 कैलोरी तक हो सकती है। बाजरा ऊर्जा का एक अच्छा सोर्स है। इसके सेवन के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। बाजरे की रोटी से संबंधित इंटरनेट से ली गई एक सामान्य जानकारी:

आवश्यक तत्वप्रति बजरे की रोटी (30 ग्राम)
कार्बोहाइड्रेट22 ग्राम
फाइबर1 ग्राम
शुगर0 ग्राम
फैट0.3 ग्राम

बाजरे की रोटी कैसे बनाते हैं

बाजरे की रोटी सब्जियों के साथ आप बड़े आराम से खा सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए इसके आटे पर ध्यान देना आवश्यक है। कोशिश करें जब भी रोटियां बनाएं तो ताजे आटे के साथ ही बनाएं। साथ ही आटे को अधिक न गूथें। आटे को अधिक गूंथने से रोटी को बेलने में दिक्कत आएगी। जब आप आटा अच्छी तरह गूंथ लें तो एक दो मिनट तक अच्छे से मसलें। मसलने के बाद रोटियां बनाना  शुरू कर दें। इससे रोटियां नरम बनेंगी।

यहां पढ़ें बाजरे के लड्डू झटपट कैसे करें तैयार

बाजरा की रोटी बनाने की विधि

सामग्री

  • 2 कप बाजरे का आटा
  • 1/4 कप गेहूं का आटा
  • थोड़ा सा गेंहू का आटा बेलने के लिए
  • नमक
  • गुनगुना पानी
  • थोड़ा सा घी

यहां जानें फलाहार रेसिपी कैसे करें तैयार

विधि

  • सबसे पहले आप एक बर्तन में गेहूं का आटा, बाजरे का आटा और नमक ले लें।
  • फिर गुनगुने पानी से आटे को गूंथ लें। थोड़ा मसल मसल कर गूंथें।
  • फिर आटे को अलग अलग भागों में तोड़ कर छोटी छोटी लोई बना लें।
  • इसके बाद जो सूखा गेहूं का आटा रखा था उसकी मदद से लोई को गोलाकार बेल लें।
  • फिर एक नॉन स्टिक तवा लें। उसे गर्म करें।
  • फिर रोटी तवे पर डालें। रोटी जब तरफ पक जाए तो उसे पलटें।
  • इसी तरह सभी रोटियों को सेंक लें।
  • रोटियों को गर्मागर्म सर्व करें। सर्व करने से पहले इन पर घी लगा लें (ऑप्शनल)।

बाजरे की रोटी के फायदे

दोस्तो अब हम आपको बताते हैं कि बाजरे की रोटी आपके स्वास्थ के लिए किस तरह फायदेमंद है:

  • बाजरे की रोटी में खनिज तत्व, फाइबर, विटामिन आदि मौजूद होते हैं।
  • इनके अलावा बाजरे की रोटी में फॉस्फोरस, पोटेशियम, आयरन, जिंक, बी कॉम्प्लेक्स आदि होते हैं जो शरीर के लिए आवश्यक हैं।
  • इनके अलावा बाजरे की रोटी का सेवन पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।
  • बाजरा खाना से रक्त की मात्रा भी सही रहती है।
  • बाजरे की रोटी का सेवन डायबिटीज को भी नियंत्रित करता है।

यहां जानें: वेट लॉस डाइट चार्ट इन हिंदी

बाजरे की रोटी के नुकसान

दोस्तो अब आपको बाजरे की रोटी के नुकसान गिनवाते हैं। बाजरे की रोटी गुणकारी ज़रूर है, पर इसका अधिक सेवन हानिकारक भी हो सकता है:

  • अगर बाजरे का सेवन सही वक्त और तरीके से नहीं किया गया तो ये शरीर के लिए नुकसानदेह है।
  • अधिक बाजरा खाने से आपके शरीर में थायराइड का खतरा बढ़ता है। बाजरे में गोइट्रोजेन होता है जो थायराइड को उत्तेजित करता है।
  • साथ ही बाजरे में मौजूद गोइट्रोजेन हार्मोनल गड़बड़ी पैदा कर सकता है।
  • बाजरे का अधिक प्रयोग तनाव को बढ़ा सकता है। साथ ही ये सोचने की क्षमता को भी बाधित करता है।
  • बाजरे के अधिक सेवन से घेंघा होने का खतरा रहता है, जो कि आयोडीन की कमी से होता है।
  • बाजरा एक सख्त अनाज है। अतः इसका प्रयोग करने से पहले इसे अवश्य भिगोएं। 

FAQs

बाजरे की तासीर कैसी होती है?

गर्म होती है। इसलिए सर्दियों में इसका प्रयोग अच्छा है।

बाजरे की रोटी किसके साथ खानी चाहिए?

सब्जियों के साथ।

बाजरे की रोटी के नुकसान बताएं।

बाजरे का अधिक प्रयोग तनाव को बढ़ा सकता है। साथ ही ये सोचने की क्षमता को भी बाधित करता है।

बाजरे की रोटी में कितना प्रोटीन होता है?

3.2 ग्राम के करीब

शुगर में बाजरे की रोटी खा सकते?

हां। ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।

अन्य पढ़ें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top