Miscarriage ke Baad Pregnancy in hindi: गर्भपात के बाद गर्भधारण

गर्भपात के बाद सावधानियां, गर्भ की सफाई, प्रेगनेंसी टेस्ट, पीरियड, लक्षण, गर्भपात, व्यायाम, पीठ दर्द, कमजोरी, सावधानी Kya hai, Miscarriage ke baad pregnancy, symptoms, bleeding, period

दोस्तों, गर्भपात किसी भी महिला के एक कठिन समय होता है। महिला मानसिक और शारीरिक तौर पर बहुत तकलीफ झेलती है। कुछ महिलाएं डिप्रेशन का भी शिकार हो जाती हैं। इस कठिन घड़ी में महिला को पति और परिवार की बहुत ज़रूरत होती है। और साथ ही अच्छी चिकित्सा की भी।

गर्भपात चाहे अनचाहा हो या सहमति से किया गया, हर प्रकार से कष्टकारी होता है। ऐसे में महिलाओं के मन में कई सवाल आते हैं। गर्भ ठहरने को ले कर भी कई सवाल उठते हैं। दोस्तो, ये लेख इन्हीं सवालों के जवाब देगा। गर्भपात के कितने दिन बाद गर्भ ठहरता है, इस प्रश्न से जुड़े उत्तर आपको मिलेंगे। तो आइए, लेख (Miscarriage ke Baad Pregnancy) को पूरा पढ़िए।

गर्भपात क्यों होता है

दोस्तो, गर्भपात (Miscarriage ke Baad Pregnancy) के कई कारण हो सकते हैं। हम आपको इससे जुड़े कुछ प्रमुख कारण इस प्रकार हैं:

  • पीसीओडी/पीसीओएस से पीड़ित स्त्रियों को गर्भपात का खतरा रहता है।
  • कुछ महिलाओं में गर्भाशय सही आकार का नहीं रहता है। इस कारण भी गर्भपात हो सकता है।
  • कभी स्पर्म की क्वालिटी सही नहीं होती। इस कारण भी गर्भपात होता है।
  • एलर्जी जैसी समस्या भी गर्भपात का कारण हो सकती है।
  • क्रोमोसोम में मौजूद असमानता से भी गर्भपात हो सकता है।
  • दोस्तों, पेट में चोट लगना भी एक कारण होता है।
  • कभी कभी भारी सामान उठाने से भी खतरा रहता है।
  • खानपान पर ध्यान नहीं देना भी एक वजह है।

और पढ़ें: ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के उपाय

गर्भपात के बाद लक्षण

दोस्तो, गर्भपात के कुछ सामान्य लक्षण हैं। साथ ही हर महिला के साथ साथ कुछ अलग अलग समस्याएं भी हो सकती हैं। हम आपको गर्भपात के कुछ सामान्य लक्षण बताते हैं:

  • योनि से रक्तस्राव
  • मासिक धर्म से अधिक कष्टकारी दर्द के मरोड़
  • पीठ दर्द
  • थकान
  • संकुचन
  • योनि स्राव 

जानें: बिना एक्सरसाइज के तेजी से वजन कैसे कम करें

गर्भपात के बाद सावधानियां

मिसकैरिज के बाद कुछ बातों का खास खयाल रखना चाहिए। इस दौरान एक महिला के मन और तन पर एक गहरा प्रभाव होता है। लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है।

  • गर्भपात के बाद भारीभरकम काम करने से बचें।
  • महिलाओं को हेवी एक्सरसाइज न करें।
  • पानी का भरपूर सेवन करें।
  • शारीरिक संबंध कम से कम 15 दिनों बाद ही बनाएं।
  • तुरंत गर्भधारण करने की सलाह नहीं दी जाती है।
  • आयरन से भरपूर पदार्थों का सेवन करें।
  • मीठी चीज़ों का सेवन करने से बचें।
  • 15-30 दिनों तक आराम करने की कोशिश करें।

पढ़ें: गर्भवती महिलाओं के लिए व्यायाम

गर्भपात के बाद पीरियड

दोस्तो, अक्सर से प्रश्न उठता है कि गर्भपात के बाद पीरियड कब आते हैं। जानकारों की मानें तो पीरियड को आने से चार से आठ हफ्ते लग सकते हैं। 

अगर गर्भपात सर्जरी से हुआ है तो 6 हफ्तों का समय लग सकता है। अगर आपका मिसकैरिज हुआ है तो 8 हफ्तों के बाद भी पीरियड आ सकते हैं। हालांकि इसमें अधिक वक्त लगे तो डॉक्टर से ज़रूर मिलें।

गर्भपात के कितने दिन बाद गर्भ ठहरता है (Miscarriage ke Baad Pregnancy)

जब भी किसी महिला का मिसकैरिज या अबॉर्शन होता है तो मन में गर्भधारण को ले कर प्रश्न आता है। जानकर बताते हैं कि गर्भपात प्रेगनेंट होने की क्षमता को बाधित नहीं करता है। इससे आगे चल कर कॉम्प्लिकेशन के चांस भी कम होते हैं।

हालांकि कुछ केसेज में गर्भपात से प्रेगनेंसी में समस्या उत्पन्न हो सकती है। ऐसा तब होता है जब गर्भाशय की लेयर को कोई नुकसान हो। या इन्फेक्शन हो। जो महिलाएं बार बार गर्भपात करवाती हैं उन्हें पेल्विक एरिया में इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है।

दोस्तो, वैसे तो गर्भपात के कुछ दिनों बाद ही गर्भधारण किया जा सकता है। पर इसके नकारात्मक प्रभाव भी होते हैं। महिला के शरीर पर असर पड़ सकता है। इसलिए डॉक्टर सलाह देते हैं तीन महीने रुक कर प्रेगनेंट होने की। ऐसा करने से महिला मानसिक और शारीरिक स्तर पर मजबूत हो जाती है।

गर्भपात के तुरंत बाद शारीरिक संबंध बनाने से संक्रमण का खतरा हो सकता है। ऐसे में चिकित्सक कुछ समय प्रतीक्षा करने की सलाह देते हैं। एक महिला को गर्भपात के बाद पीरियड आने का इंतज़ार करना चाहिए। इससे अगली प्रेगनेंसी में डिलीवरी डेट पता लगाने के सहायता मिलेगी।

नोट: ऊपर दी गई जानकारियां इंटरनेट से ली गई हैं। किसी भी उपाय या सलाह को मानने से पहले डॉक्टर की सलाह आवश्यक है।

FAQs

गर्भपात के बाद प्रेगनेंसी टेस्ट कैसे होता है?

हफ्ते तक प्रेगनेंसी टेस्ट पॉजिटिव आ सकता है।

गर्भपात के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए?

जानकारों के मुताबिक कम से कम दो हफ्ते बाद ही संबंध बनाना चाहिए।

गर्भपात के बाद ओवुलेशन कब होता है?

इसमें दो महीने लग सकते हैं।

गर्भपात के कितने दिन बाद प्रेगनेंसी होती है?

कुछ चिकित्सक गर्भपात के बाद पहला पीरियड आने के बाद प्रेगनेंसी की सलाह देते हैं।

और पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top