बिना एक्सरसाइज के तेजी से वजन कैसे कम करें

वजन कम करने के उपाय इन हिंदी, तेजी से वजन कैसे घटाएं, बिना डाइटिंग के वजन कैसे कम करें, घर बैठे वजन कैसे कम करें (how to lose weight without exercise, Bina exercise weight loss, vajan kaise ghataye, fat loss in hindi)

दोस्तो, वजन बढ़ना एक आम समस्या है। वजन को नियंत्रित रखने के लिए कुछ लोग जबरदस्त वर्क आउट करते हैं। पर हर व्यक्ति को एक समान वक्त मिले ये ज़रूरी नहीं। कुछ अपनी व्यस्त दिनचर्या के चलते एक्सरसाइज नहीं कर पाते और मोटापे की समस्या से जूझते रहते हैं। पर खुशी की बात ये है कि बिना व्यायाम किए भी वजन आसानी से कम किया जा सकता है। हालांकि इसके लिए आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव लाना होगा और साथ ही कुछ तरीके नियमित रूप से आजमाने होंगे। तो आइए दोस्तो, इस लेख के ज़रिए उन तरीकों पर नज़र दौड़ाते हैं जिनकी मदद से बगैर एक्सरसाइज ही वजन कम किया जा सकता है।

how to lose weight without exercise

भरपूर पानी का सेवन

दोस्तो, पानी मानव शरीर के लिए बेहद ज़रूरी है। इसके पर्याप्त सेवन से कई बीमारियां दूर रहती हैं और साथ ही मोटापे से भी छुटकारा मिलता है। पानी का उचित सेवन शरीर में नमी को बढ़ाए रखता है। इसके अलावा सही मात्रा में पानी पीने से हमें ज़्यादा भूख भी नहीं लगती है। माना जाता है कि दिन भर में कम से कम आठ ग्लास पानी पीना चाहिए। अगर आप वेट लॉस के लिए कोशिश कर रहे हों तो सुबह सुबह गुनगुना पानी ज़रूर लें।

हाथ का मोटापा कैसे कम करें यहाँ पढ़ें.

प्रोटीनयुक्त आहार है लाभदायक

आप अपने भोजन में प्रोटीन को शामिल ज़रूर करें। विशेषकर अपने नाश्ते में प्रोटीन ज़रूर लें। अंडा, बीन्स, दही आदि प्रोटीन के अच्छे सोर्स हैं। भोजन से तले, भुने और वसायुक्त पदार्थों की जगह प्रोटीन को महत्व दें। धीरे धीरे आपको अपने वजन में फर्क नज़र आएगा।

भोजन में फाइबर करें शामिल

वजन को नियंत्रित करने के लिए भोजन में फाइबर को शामिल करना चाहिए। दरअसल भोजन में फाइबर का प्रयोग करने से एक लंबे वक्त तक हमें भूख नहीं लगती है जिसके चलते हम अतिरिक्त भोजन खाने से बच जाते हैं। फाइबर की आपूर्ति बढ़ाने के लिए हमें दाल, फलों के जूस, बींस, सलाद, सूप आदि का सेवन करना चाहिए।

फैटी फूड को कहें अलविदा

दोस्तो, फैटी फूड भले ही हमारी जीभ को अच्छे लगते हों पर शरीर के लिए बेहद नुकसानदेह होते हैं। हम अक्सर पिज़्ज़ा, बर्गर, पास्ता, चीज़ आदि का सेवन कर लेते हैं जिनसे शरीर में कैलोरीज़ बढ़ती हैं। खासकर जब हम इन्हे खाने के बाद घंटो बैठ कर काम करते हैं तो शरीर में चर्बी बढ़ती है। इसलिए हमें इस तरह के खाने से परहेज करना चाहिए।

कम समय में पेट कम करना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक कर जानिए 7-day flat belly diet

सक्रियता बनाएं रखें

दोस्तो सक्रियता का तात्पर्य केवल व्यायाम नहीं होता है। हमें लगातार बैठना नहीं चाहिए। घर के छोटे बड़े काम जैसे झाड़ू, पोछा, बाजार से सामान आदि लाना हमारे वहां को नियंत्रित करने और चर्बी को घटाने के लिए उपयोगी हो सकते हैं। हमें पैदल चलने की कोशिश करनी चाहिए। इससे हमारी स्फूर्ति भी बनेगी और शरीर मे रक्त संचार भी सही रहेगा।

सोने के दो घंटे पहले कर लें डिनर

बगैर व्यायाम वजन घटाने के लिए आपको अपनी कुछ आदतों में भी तब्दीलियां करनी होंगी। इसमें सबसे अहम है देर रात खाना खाने की आदत। खाना खाने के तुरंत बाद सोना वजन को बढ़ाता है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि लेट से खाना खाने और खा कर तुरंत सोने से स्लीप हार्मोन का स्तर बढ़ सकता है जिसका परिणाम होता है वजन का बढ़ना।

सुबह का नाश्ता है अहम

दोस्तो, दिन भर में सबसे ज़रूरी भोजन है सुबह का नाश्ता। हम अक्सर व्यस्त रहने के चाहते नाश्ते को स्किप कर देते हैं। इससे शरीर को कम ऊर्जा मिलती है और बाद में जब हम खाना खाते हैं तो ज्यादा खा लेते हैं जिससे कैलोरीज़ में इजाफा होता है। दोस्तो, अतिरिक्त कैलोरीज़ से बचने के लिए हमें पौष्टिक नाश्ता लेना चाहिए। कोशिश करें नाश्ते में जूस, दही, अंडे आदि शामिल हों।

डिलीवरी के बाद बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो यहाँ क्लिक कर जानिए ऑपरेशन के बाद पेट कम करने का उपाय

अच्छी नींद है कारगर

तनाव भी मोटापे का एक कारण हो सकता है। अगर आपको अनावश्यक तनाव के चलते समय पर नींद नहीं आती है या कम नींद आती है तो मेडिटेशन का सहारा लें। याद रखें आपकी नींद भी आपके वजन पर सीधा असर डालती है। कोशिश करें रात को जल्दी सोएं और सात से आठ घंटे की नींद पूरी करें।

एक बार में ज्यादा न खाएं

दोस्तो, एक बार में अधिक मात्रा में खाना नहीं खाना चाहिए। कोशिश करें कि अपने भोजन को छोटे छोटे हिस्सों में लेना चाहिए। वजन को नियंत्रित करने के लिए थोड़ी थोड़ी देर पर हेल्दी भोजन लें। आप अपनी प्लेट छोटी रखें। इससे मानसिक तौर पर आपको लगेगा की आपने पेट भर कर एक प्लेट खाना खाया है।

यहाँ पढ़े: योगा टीचर कोर्स ज्वाइन करने के 7 कारण

खाने को धीरे धीरे चबा कर खाएं

खाना ही नहीं बल्कि खाना खाने का तरीका भी बहुत मायने रखता है। हमें खाना आराम से धीरे धीरे खाना चाहिए। जल्दी जल्दी में बिना ठीक से चबाए खाना निगलने पर वजन बढ़ने की आशंका रहती है। इसलिए कोशिश करें आप जब भी खाएं बगैर किसी हड़बड़ी के खाएं।

गर्म पानी का सेवन

बगैर एक्सरसाइज किए वजन घटाने का एक और कारगर तरीका है गर्म पानी का सेवन।गर्म पानी का सेवन पाचन तंत्र को सही रखता है। इससे शरीर में वसा नहीं जमती। कोशिश करें सुबह उठ कर एक ग्लास गरम पानी पिएं। गर्म पानी दिन भर में दो तीन ग्लास पिया जा सकता है।

नोट: ऊपर बताए गए उपाय इंटरनेट और अनुभवों के आधार पर संकलित किए गए हैं। किसी भी उपाय पर अमल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट्स की राय ले लें।

FAQs

वेट लॉस के लिए क्या खाएं?

फाइबर, प्रोटीन, कम वसा।

वेट लॉस के लिए क्या पीना चाहिए?

गर्म पानी, ग्रीन टी, लेमन वाटर आदि।

वेट लॉस की दवाई?

न्यूट्रीजा पेट कम करने की कैप्सूल है।

वजन घटाने का नुस्खा?

तले भुने से दूरी, पौष्टिक आहार, भरपूर पानी पीना, एक्टिव रहना।

तेजी से वजन कैसे घटाएं?

योग, गरम पानी का सेवन, वसा से दूरी से वजन नियंत्रित होता है।

अन्य पढ़ें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top