लालू यादव को किडनी डोनेट करने वाली रोहिणी आचार्य कौन है

रोहिणी आचार्य यादव, लालू यादव की बेटी, लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट,रोहिणी आचार्य पति जाति, रोहिणी आचार्य बायोग्राफी (Rohini acharya yadav husband, cast, Instagram, education, age, news, height, family, kidney donation, net worth, biography, wikipedia in Hindi)

बिहार के चर्चित राजनेता लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य आजकल खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अपने पिता को किडनी देने का फैसला ले कर रोहिणी ने उन्हे एक नया जीवन देने की कोशिश की है। लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट की खबरें बाहर आते ही रोहिणी आचार्य मीडिया जगत में चर्चा का विषय बन चुकी हैं। आपको बता दे कि रोहिणी भले ही सिंगापुर में रहती हैं पर बिहार की राजनीति में काफी रुचि रखती हैं और अपने ट्वीट्स और सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए राजद के विरोधियों को निशाने पर लेती हैं। दोस्तो अगर आप लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य यादव के बारे में जानने में इच्छुक हैं तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

rohini acharya

रोहिणी आचार्य जीवन परिचय 

नामरोहिणी आचार्य
माता पिताराबड़ी देवी, लालू प्रसाद यादव 
भाई बहन2 भाई और 6 बहनें
वैवाहिक स्थितिविवाहित ( पति: शमशेर सिंह )
बच्चे3
जन्म1979 
जन्मस्थानपटना 
उम्र43
शिक्षाएमबीबीएस
पेशाडॉक्टर
नागरिकताभारतीय
धर्महिंदू
जातिओबीसी
राशिज्ञात नहीं
कदज्ञात नहीं
आंखों का रंगभूरा
नेट वर्थ1 मिलियन

कौन हैं रोहिणी आचार्य

रोहिणी आचार्य यादव लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की दूसरी बड़ी बेटी हैं। रोहिणी आजकल अपने पति और बच्चों के साथ सिंगापुर में रहती हैं। उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। रोहिणी भले ही सक्रिय रूप से राजनीति का हिस्सा नहीं हैं, पर अपने पिता की पार्टी के समर्थन में अक्सर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देती हैं। कुछ वक्त पहले उनके राजनीति में आने को ले कर भी अटकलें तेज थीं, पर इस पर कोई पुख्ता खबर आई नहीं।

अक्षता मूर्ति जीवन परिचय

रोहिणी आचार्य यादव का जन्म और परिवार 

रोहिणी आचार्य यादव का जन्म एक जून, 1979 को पीएमसीएच, पटना में हुआ था। इनका सरनेम पीएमसीएच की गाइनो कमला आचारी के नाम पर रखा गया। इनके परिवार में माता पिता, दो भाई और छह बहने हैं।

रोहिणी आचार्य पति और बच्चे

रोहिणी की शादी शमशेर सिंह से 24 मई 2002 को हुई थी। रोहिणी के पिता और शमशेर के पिता कॉलेज फ्रेंड्स हुआ करते थे। आपको बता दे कि रोहिणी आचार्य की शादी उनके एमबीबीएस खत्म करने से पहले ही हो गई थी। दोस्तो, रोहिणी और शमशेर तीन बच्चों के माता पिता हैं। इनके दो बेटे और एक बेटी है। इनके बेटों का नाम अरिहंत और आदित्य है जबकि बेटी का नाम अयाना है।रोहिणी के पति शमशेर पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।

रोहिणी आचार्य से जुड़े रोचक तथ्य

  • रोहिणी के माता पिता बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
  • रोहिणी ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर से एमबीबीएस की पढ़ाई की है।
  • रोहिणी आचार्य अक्सर राजद विरोधी पार्टियों पर सोशल मीडिया के ज़रिए कटाक्ष करती रहती हैं।
  • 5 दिसंबर, 2022 को रोहिणी आचार्य ने अपने पिता लालू यादव को अपनी किडनी दान की।

फाल्गुनी नायर जीवन परिचय

लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट

राजद चीफ लालू यादव का किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापुर स्थित माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में संपन्न हुआ। इसकी जानकारी तेजस्वी यादव ने ट्वीट के ज़रिए दी। 5 दिसंबर, 2022 को हुए इस ऑपरेशन में लालू यादव और उनकी बेटी रोहिणी आचार्य स्वास्थ्य हैं। शुभचिंतक सोशल मीडिया पर दोनो की सलामती की कामना कर रहे हैं।

FAQs

रोहिणी आचार्य किसकी बेटी है?

आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव की।

रोहिणी आचार्य के पिता का नाम?

लालू प्रसाद यादव

लालू यादव का उम्र कितना है?

74

लालू यादव कहां है अभी?

अभी सिंगापुर में हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top