सानिया मिर्ज़ा का जीवन परिचय: Sania Mirza Biography in Hindi

सानिया मिर्ज़ा का जीवन परिचय, परिवार, शिक्षा, करियर, तलाक, पति, टेनिस खिलाड़ी, रिकॉर्ड (Sania Mirza Biography in Hindi, Sania Mirza news, husband, Instagram, biography, son, awards, love story, sister, Shoaib Malik, Divorce reason, age, networth, career, news, Tennis, Ranking)

दोस्तों, हम भारतीयों की ज़ुबान पर जब भी टेनिस का नाम आता है, हमारे ज़ेहन में सानिया मिर्ज़ा का ज़रूर ही आता है। सानिया मिर्ज़ा भारत की सफलतम टेनिस खिलाड़ी रही हैं। जब उन्होंने 2022 में टेनिस से रिटायरमेंट का फैसला लिया तब उनके लाखों प्रशंसक निराश हो गए। आजकल सानिया अपने खेल के अलावा निजी ज़िंदगी को ले कर भी चर्चा में बनी हुई हैं। माना जा रहा कि उनके शादीशुदा जीवन में उथल पुथल चल रही है और वो जल्द ही अपने पति शोएब मलिक से अलग होने वाली हैं। हालांकि अभी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। तो आइए पाठकों, इस लेख के ज़रिए सानिया मिर्ज़ा के जीवन पर एक नज़र डालते हैं।

Sania Mirza Biography in Hindi

सानिया मिर्ज़ा जीवन परिचय (Sania Mirza Biography in Hindi)

नामसानिया मिर्ज़ा मलिक
निक नेमसैम
जन्म15 नवम्बर 1986
उम्र 36 साल (2022 )
जन्म स्थानमुंबई , महाराष्ट्र , इंडिया
राष्ट्रीयता भारतीय
गृहनगरहैदराबाद, भारत
शिक्षाग्रेजुएटडॉक्टर ऑफ लेटर्स की उपाधि
स्कूलनस्र स्कूल , हैदराबाद
कॉलेज सेंट मैरी कॉलेज, हैदराबादडॉ. एमजीआर एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, चेन्नई
राशिवृश्चिक
धर्मइस्लाम
जातिसुन्नी
कद5 फीट 8 इंच
आंखों का रंगगहरा भूरा रंग
बालों का रंग गहरा भूरा रंग
सबसे ऊंची रैंकिंगनंबर 1 (13 अप्रैल 2015)
कोचइमरान मिर्जा ( पिता), रोजर एंडरसन
पेशाटेनिस खिलाडी
शुरुआतफरवरी 2003
वैवाहिक स्थिति विवाहित
विवाह की तारीख12 अप्रैल 2010
पूर्व मंगेतरसोहराब मिर्जा

यशोधरा फोगाट कौन है, यहां पढ़ें।

सानिया मिर्ज़ा जन्म और प्रारंभिक जीवन (Early life)

  • सानिया मिर्जा हैदराबाद के एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
  • इनका जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ था।
  • सानिया के जन्म के कुछ समय बाद उनका परिवार कुछ समय के लिए अमेरिका चला गया था।
  • सानिया के परिवार में इनके मां बाप के अलावा छोटी बहन भी हैं।

सानिया मिर्ज़ा की शिक्षा (Education)

सानिया की प्रारंभिक शिक्षा नस्र स्कूल से हुई जो कि हैदराबाद में स्थित है। इसके बाद इन्होंने सेंट मैरी कॉलेज से आगे की पढ़ाई पूरी की। आगे चल कर सानिया ने डॉ एमजीआर एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, चेन्नई से डॉक्टरेट की मानद उपाधि ली है।

सानिया मिर्ज़ा का परिवार (Family)

सानिया मिर्ज़ा के पिता का नाम इमरान मिर्ज़ा है। इमरान एक खेल पत्रकार रह चुके हैं। सानिया की मां का नाम नसीमा मिर्ज़ा है। नसीमा मुद्रण व्यवसाय से जुड़ी हुई हैं। सानिया मिर्ज़ा की छोटी बहन का नाम अनम मिर्ज़ा है। अनम पेशे से एक जर्नलिस्ट हैं। इन्होंने मोहमद्द असदुद्दीन से निकाह किया है। मोहमद्द असदुद्दीन पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन के बेटे हैं।

माता (Mother)नसीमा मिर्ज़ा
पिता (Father)इमरान मिर्ज़ा
बहन (Sister)अनम मिर्ज़ा
पति (Husband)शोएब मलिक

अक्षता मूर्ति जीवन परिचय यहां पढ़ें।

सानिया मिर्ज़ा की शादी (Sania Mirza marriage)

  • सानिया मिर्ज़ा ने सोहराब मिर्ज़ा से सगाई की थी। सोहराब पेशे से एक व्यवसायी हैं। सानिया और सोहराब बचपन के दोस्त थे।पर सोहराब मिर्ज़ा से सानिया का रिश्ता जुड़ नहीं सका। कुछ निजी कारणों के कारण दोनो अलग हो गए।
  • दोस्तो, सानिया मिर्ज़ा का नाम अभिनेता शाहिद कपूर से भी जुड़ा। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक टिपण्णी कभी नही हुई।
  • बारह अप्रैल, 2010 को सानिया मिर्ज़ा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी रचाई। इनकी शादी हैदराबाद में हुई थी जबकि रिसेप्शन सियालकोट, पाकिस्तान में रखा गया था। दोस्तो, अक्टूबर 2018 में सानिया ने बेटे इजहान मिर्ज़ा मलिक को जन्म दिया।

सानिया मिर्ज़ा का करियर (Sania Mirza Career)

  • भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा ने महज़ छह वर्ष की आयु में टेनिस खेलने की शुरुआत की थी। सानिया के पिता ने ही उन्हें प्रशिक्षित करना शुरू किया था। 
  • बतौर जूनियर प्लेयर सानिया मिर्ज़ा ने तेरह युगल और दस एकल खिताब जीते। सानिया मिर्ज़ा ने साल 2003 में विंबलडन चैंपियनशिप जीती थी।
  • साल 2004 में सानिया मिर्ज़ा ने एपी टूरिज्म हैदराबाद ओपन में डबल्यूटीए डबल खिताब जीता था। ऐसा करनेवाली सानिया पहली भारतीय महिला बनीं।
  • इसके अगले ही साल 2005 में सानिया को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए डबल्यूटीए न्यू कमर ऑफ़ द ईयर नामांकित किया गया।
  • 2006 में सानिया मिर्ज़ा ग्रैंड स्लैम स्पर्धा में वरीयता हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी थीं।
  • वर्ष 2007 सानिया मिर्ज़ा के प्रदर्शन के लिहाज़ से बेहतरीन था। सानिया एकल में 27वे रैंकिंग तक पहुंचीं। इसी वर्ष उन्होंने चार युगल खिताब भी अपने नाम किए।
  • साल 2008 सानिया मिर्ज़ा के लिए कठिन समय रहा जब उन्हें चोटों के कारण कई मैच से नाम वापिस लेना पड़ा।
  • अगले ही साल 2009 में सानिया मिर्ज़ा ने ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम डबल्स ट्रॉफी जीती।
  • वर्ष 2013, 2014 और 2015 में सानिया ने अपने करियर के कुछ बेहतरीन मैचेज खेले। सानिया को डबल्यूटीए की डबल्स रैंकिंग में फर्स्ट रैंकिंग तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनने का गौरव प्राप्त हुआ।
  • साल 2022 में सानिया मिर्ज़ा ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की।

फाल्गुनी नायर जीवन परिचय यहाँ पढ़ें.

सानिया मिर्ज़ा के अवार्ड्स (Sania Mirza Awards)

सालपुरस्कार
2004अर्जुन पुरस्कार
2005डब्ल्यूटीए न्यूकमर ऑफ द ईयर
2006पद्मश्री
2014तेलंगाना के ब्रांड एंबेसडर
2015मेजर ध्यानचंद खेल रत्न
2015बीबीसी की 100 प्रेरक महिलाओं की सूची
2016पद्म भूषण
2016एनआरआई ऑफ द ईयर
2016टाइम मैगज़ीन के दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोग

सानिया मिर्ज़ा नेट वर्थ (Sania Mirza Net Worth)

दोस्तो, सानिया मिर्ज़ा भारत की अमीर खिलाड़ियों में से एक हैं। वो एंडरसेमेंट्स से भी अच्छी खासी रकम कमाती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सानिया मिर्ज़ा की नेट वर्थ पच्चीस मिलियन डॉलर के करीब की आंकी गई है।

सानिया मिर्ज़ा से जुड़े विवाद (Sania Mirza controversy)

  • पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी करने के कारण सानिया को कई बार तंज कसे गए। उन्हे पाकिस्तानी बहू कहा जाने लगा।
  • साल 2008 में सानिया को राष्ट्रीय ध्वज की ओर पैर कर के बैठने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा।

सानिया मिर्ज़ा-शोएब मलिक तलाक़ (Sania Mirza Shoaib Malik divorce reason)

ऐसी खबरें आ रही हैं कि सानिया मिर्ज़ा अपने पति शोएब मलिक से अलग हो सकती हैं। कुछ पाकिस्तानी न्यूज चैनल्स के मुताबिक दोनों तलाक की कानूनी प्रक्रिया पूरी होते ही अपने तलाक़ की जल्द ही घोषणा करेंगे।आपको बता दे कि सानिया और शोएब की शादी को बारह साल से भी ज़्यादा का वक्त हो गया है। दोनो के बीच दूरियां क्यूं आईं, इस बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है।

FAQs

सानिया मिर्ज़ा कहां की रहने वाली हैं?

हैदराबाद, भारत

सानिया मिर्ज़ा के पिता कौन हैं?

इमरान मिर्ज़ा

सानिया मिर्ज़ा के कितने बच्चे हैं?

एक बेटा

सानिया मिर्ज़ा का धर्म क्या है?

इस्लाम

अन्य पढ़ें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top