सिजेरियन डिलीवरी के बाद क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

डिलीवरी के बाद क्या खाना चाहिए, ओपरेशन, नॉर्मल डिलीवरी के बाद क्या नहीं खाना चाहिए, प्रसव के बाद भोजन , आहार (What to eat after delivery indian in hindi, normal delivery, c section in hindi, after delivery diet chart, after delivery kya khana chahiye)

दोस्तो, डिलीवरी के बाद महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को ले कर अलग अलग परेशानियों का सामना करना पड़ता है।इस दौरान एक महिला जो भोजन लेती है वो उसके शरीर के लिए बिल्डिंग ब्लॉक का काम करता है, उसे ताकत देता है और शरीर की तकलीफ को कम करता है। मां का आहार मां और शिशु के स्वास्थ्य निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। चूंकि शिशु का विकास मां के दूध पर निर्भर होता है इसलिए ज़रूरी है कि गर्भवास्था के बाद भी मां के भोजन का विशेष ध्यान रखा जाए ।इसके अलावा डिलीवरी के बाद लिया जाने वाला भोजन प्रसव के बाद शरीर में मौजूद घाव को ठीक करने में भी सहायक होता है। इस लिहाज़ से ये बेहद ज़रूरी है कि डिलीवरी के बाद खाने का खास खयाल रखा जाए और कोताही न बरती जाए। अगर आप भी प्रसव के बाद अपने खान पान को ले कर परेशान या दुविधा में हैं तो ये लेख आपके लिए सहायक होगा। तो इसे पूरा पढ़ें और लाभ लें।

What to eat after delivery in hindi

प्रसव के बाद क्या खाना चाहिए

प्रसव के बाद महिलाओं को हरी सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। हरी सब्ज़ियों के साथ आप दलिया भी ले सकते हैं।  इसके अलावा अधिक तेल मसाले और गरिष्ठ पकवानों से दूरी बनानी चाहिए। ऐसे व्यंजन पेट में गैस और कब्ज़ पैदा करते हैं और पेट संबंधी तकलीफों को बढ़ा सकते हैं। साथ ही इस बात का ध्यान रखना होगा कि प्रसव के बाद महिलाएं ऐसा भोजन लें जो ब्रेस्ट मिल्क के लिए भी लाभकारी हो।दोस्तो, हम आपको सलाह देंगे कि अपना डायट निर्धारित करते वक्त विशेषज्ञों से परामर्श अवश्य लें। 

प्रेगनेंट महिला का डाइट चार्ट जानने के लिए ये लेख पढ़ें।

डिलीवरी होने के बाद क्या खाना चाहिए

दोस्तो, डिलीवरी के तुरंत बाद से ही ये न सोचे कि आपको वजन घटाना है या कैलोरी कम लेनी है। आपको अपने पर ज़्यादा कठोर होने की आवश्यकता नही है। आपके लिए ज़रूरी है कि आप पौष्टिक आहार लें ताकि आपका शिशु स्वस्थ रहे। नीचे हम कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जो आपको बताएंगे कि डिलीवरी होने के बाद क्या खाना चाहिए:

  • आमतौर पर नई मांओं को चौबीस से अड़तालिस घंटे के अंदर दूध आना शुरू होता है। महिलाएं अजवाइन, सौंफ आदि का सेवन कर सकती हैं जिससे ब्रेस्ट मिल्क बनने में मदद मिलती है।
  • आप अपने खाने में हेल्थी फैट्स और कार्बोहाइड्रेट्स को शामिल कर सकती हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो खाने में तीस प्रतिशत तक हेल्थी फैट्स लिया जा सकता है।
  • खाने में दूध, सब्ज़ी को ज़रूर शामिल करें।
  • प्रसव के बाद महिलाओं को अपने भोजन में लहसुन शामिल करने की भी सलाह दी जाती है।
  • डिलीवरी के बाद महिलाएं ब्राउन राइस का सेवन कर सकती हैं। इसके अलावा नई मां को गाजर खाने की भी सलाह दी जाती है।
  • प्रसव के बाद महिलाओं को काला और सफेद तिल खाने से काफी मदद मिलती है। तिल में आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम आदि अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।

नॉर्मल डिलीवरी के बाद क्या खाना चाहिए

गर्भावस्था के बाद भी एक महिला को अपना उतना ही ध्यान रखना चाहिए जितना वो गर्भकाल में रखा करती थी। ऐसा करने से महिलाओं को ब्रेस्ट फीडिंग कराने में भी मदद मिलेगी। साथ ही महिलाएं अपने आहार में खांसी या कब्ज़ करने वाले पदार्थों को शामिल न करें। अगर आपकी नॉर्मल डिलीवरी भी हुई है तो भी कम से कम चालीस दिनों का आराम और पौष्टिक भोजन आपके लिए बेहद ज़रूरी है। नीचे कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं जिनकी मदद से नॉर्मल डिलीवरी के बाद महिलाएं अपना आहार ले सकती हैं:

अंडा है फायदेमंद

अंडा प्रोटीन की कमी को पूरा करने में सहायक है। इससे शरीर को ताकत मिलती है।

पालक है लाभकारी

पालक विटामिन ए के बेहतरीन सोर्सेज में से एक है। महिलाएं  जूस और सलाद के रूप में भी अपने डाइट में शामिल कर सकती हैं।

दूध है बहुगुणी

दूध को कंप्लीट फूड माना जाता है। इससे हड्डियां मजबूत रहती हैं और शरीर स्वस्थ रहता है।

फाइबरयुक्त खाद्य पदार्थ

ओट्स, फल, साबुत अनाज आदि से फाइबर की कमी पूरी की जा सकती है। फाइबर पेट के लिए काफी अच्छा होता है।

मेवे और फल

मेवे का प्रयोग आप दूध के साथ कर सकती हैं। मेवा खाने से शरीर को ताकत मिलती है। इनके अलावा केले, सेब जैसे फल भी ताकत देते हैं।

डिलीवरी के बाद वजन कैसे कम करें  यहाँ जाने

सिजेरियन डिलीवरी के बाद क्या खाना चाहिए

दोस्तो, माना जाता है कि सिजेरियन डिलीवरी की प्रक्रिया से गुजरनेवाली महिलाओं को अधिक सावधानी बरतनी पड़ती है। ऐसे में महिलाओं को अपने खान पान को ले कर सतर्क होना चाहिए। नीचे कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं जिनकी मदद से सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाएं अपना आहार डिसाइड कर सकती हैं:

ओट्स है असरदार

डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाओं में कब्ज़ की समस्या एक आम बात है। कब्ज सिजेरियन डिलीवरी में पेट पर पड़े टांकों पर भी असर करता है। ऐसे में ओट्स का प्रयोग पेट साफ रखता है।

डेयरी प्रोडक्ट्स

दूध, दही, पनीर आदि का सेवन महिलाओं के लिए अच्छा होता है। इनसे शरीर को ताकत मिलती है।

रागी है गुणकारी

जो महिलाएं कैल्शियम की कमी से परेशान हैं उनके लिए रागी एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है। इसके आयरन और कैल्शियम अच्छी मात्रा में होता है।

मेथी का प्रयोग

मेथी जोड़ों के दर्द को कम करने में मदद करता है। इसमें कैल्शियम, मिनरल्स और विटामिंस अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं।

हल्दी का लाभकारी

हल्दी में कई गुणकारी तत्व मौजूद होते हैं। हल्दी घाव को जल्दी भरने में मदद करती है। महिलाएं दूध में हल्दी डाल कर पी सकती हैं।

अजवाइन है मददगार

डिलीवरी के बाद पेट दर्द और अपच की समस्या आम है। ऐसे में अजवाइन का सेवन लाभकारी है। साथ ही अजवाइन गर्भाशय को भी साफ करता है।

गर्भावस्था में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के उपाय यहाँ पढ़ें

डिलीवरी के बाद क्या नहीं खाना चाहिए

दोस्तो, डिलीवरी के बाद मां और शिशु दोनो का ही स्वास्थ्य मां के आहार पर निर्भर करता है। इसलिए प्रसव के बाद महिलाएं उन चीज़ों से परहेज़ करें जो उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं:

  • डिलीवरी के बाद मसालेदार व्यंजनों से दूरी बनानी चाहिए।
  • नई मांओं को ज्यादा खट्टा नहीं खाना चाहिए।
  • ऐसे पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए जिससे कब्ज़ की समस्या हो।
  • अगर आपको किसी खाद्य पदार्थ से एलर्जी है तो आप उसका सेवन न करें।
  • कोल्ड ड्रिंक आदि का प्रयोग भी कम से कम करें।
  • कैफीन से जुड़े पदार्थों का भी सेवन न करें।
  • फूलगोभी और भिंडी जैसी सब्जियां पेट में गैस बना सकती हैं। इसलिए इन्हे खाने से भी बचें।
  • डिलीवरी के बाद ज्यादा मक्खन, घी, तेल और मीठा नहीं खाना चाहिए।

नोट: ऊपर दिए गए लेख में पूरी कोशिश की गई है कि दी गई जानकारियों से पाठकों को लाभ मिले। पर हमारी टीम आपसे अनुरोध करती है कि यहां दी गई किसी भी सलाह को मानने से पहले विशेषज्ञों से परामर्श ज़रूर लें।

FAQs

डिलीवरी के बाद क्या खाना चाहिए मां को?

डिलीवरी के बाद पत्तेदार सब्जियां, दूध, अजवाइन आदि का सेवन करना चाहिए।

डिलीवरी के बाद क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

डिलीवरी के बाद दूध, मेथी, फल आदि खाने चाहिए। तेल मसाले नही खाना चाहिए।

डिलीवरी के बाद क्या क्या खा सकते हैं?

दूध, दही, हरी सब्जी, ओट्स आदि।

सिजेरियन डिलीवरी के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

तेल मसाला, फूल गोभी आदि से गैस होती है। नही खाना चाहिए।

और पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top