द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय (Draupadi Murmu Biography in Hindi)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जीवनी, कहानी, निबंध, जन्म स्थान, कार्यकाल, शिक्षा, धर्म, बेटी, हिस्ट्री (President Draupadi Murmu Biography in hindi, Education, Photo, Husband, Daughter, Wikipedia, Qualification, Family History, Facts, Net Worth, Caste, Parents, Age, Religion, Speech, Real name)

दोस्तों श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई 2022 को भारत की पंद्रहवीं राष्ट्रपति के तौर पर पदभार संभाला है। देश के लिए ये एक गौरव का विषय है। अतिसाधारण पृष्ठभूमि से आनेवाली द्रौपदी मुर्मू जी ने अपने जीवन में खूब संघर्ष किया है। चाहे खुद को शिक्षित करने की चुनौती हो या एक राजनेत्री के रूप में स्वयं को स्थापित करना या आदिवासी समाज के लिए योगदान, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का संपूर्ण जीवन आम नागरिकों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं। खास बात ये है कि द्रौपदी ने अपने व्यक्तिगत और राजनैतिक जीवन के कई उतार चढ़ाव देखे,और उन्हें सफलतापूर्वक पार भी किया। तो आइए पाठकों श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की जीवनी (Draupadi Murmu ka jivan parichay) पर एक नज़र डालते हैं।

Draupadi Murmu Biography in Hindi

Table of Contents

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय (Draupadi Murmu Biography in Hindi)

नामद्रौपदी मुर्मू 
असली नाम (Real name)पुती टुडू
माता पितामाता का नाम ज्ञात नहीं, बिरंची नारायण टुडू ( पिता)
भाई बहनज्ञात नहीं
वैवाहिक स्थितिविवाहित,
पतिश्याम चरण मुर्मू 
बच्चे3
जन्म20 जून 1958
जन्मस्थानमयूरभंज जिला, ओड़िशा
उम्र (Age)64
शिक्षास्नातक
पेशाराजनेता (भारत की वर्तमान राष्ट्रपति)
नागरिकताभारतीय
धर्महिंदू
जातिसंथाल जनजाति
राशिज्ञात नहीं
कदज्ञात नहीं
आंखों का रंगज्ञात नहीं
नेट वर्थ (Net worth)1करोड़ (अनुमानित)

महारानी एलिज़ाबेथ हिस्ट्री इन हिंदी को यहाँ पढ़िए

द्रौपदी मुर्मू कौन हैं? (Who is Draupadi Murmu)

द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ओडिशा के मयूरभंज जिले में बीस जून 1958 को एक आदिवासी परिवार में हुआ। इन्होंने अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद बतौर एक शिक्षिका अपने करियर की शुरुआत की। भारत की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनने से पहले द्रौपदी ने राजनीति में एक लंबी पारी खेली है। आपको बता दे कि द्रौपदी ने राजनीति से जुड़े अपने सफर की शुरुआत भाजपा से की थी। साल 2000-2002 तक ओडिशा सरकार में द्रौपदी ने वाणिज्य और परिवहन स्वतंत्र प्रभार मंत्री के तौर पर काम किया। आगे चल कर उन्होंने रायगंज विधानसभा सीट से विधायक के रूप में जीत भी दर्ज की। वर्ष 2015 से 2021 तक उन्होंने झारखंड की पहली महिला गवर्नर के रूप में अपनी सेवाएं भी दी।

द्रौपदी मुर्मू का परिवार (Draupadi Murmu Family Hindi)

इनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू था। द्रौपदी के पिता उनके गांव के मुखिया थे। द्रौपदी की माता के बारे में अधिक जानकारियां उपलब्ध नहीं हैं। दोस्तों, द्रौपदी मुर्मू की शादी श्याम चरण मुर्मू से हुई। इनके तीन बच्चे थे। दो बेटे और एक बेटी। साल 2009 में द्रौपदी ने अपने पहले बेटे को खो दिया। इसके बाद साल 2013 में एक सड़क दुर्घटना के दौरान द्रौपदी के दूसरे बेटे की भी मौत हो गई। द्रौपदी अभी इस दुख से उबर भी नही पाई थीं कि अगले साल ही इनके पति का स्वर्गवास हो गया। आज द्रौपदी के परिवार में इनकी बेटी इतिश्री मुर्मू और उनका परिवार मौजूद है। 

लड़कियों की शिक्षा के लिए योजनाओं का शुभारंभ भारत सरकार ने कर दिया है, आप भी अपने राज्य कि योजना को देख कर इसमें आवेदन करें.

द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा (Draupadi Murmu Education Hindi)

द्रौपदी की प्रारंभिक शिक्षा उनके इलाके में ही हुई थी। द्रौपदी ने भुवनेश्वर स्थित रमादेवी महिला कॉलेज से स्नातक किया है। द्रौपदी अपने गांव के उन चंद लोगों में से हैं जिन्होंने शहर में जा कर पढ़ाई की।

अपना स्नातक खत्म करने के बाद द्रौपदी ने सरकारी बिजली विभाग में बतौर जूनियर असिस्टेंट काम किया था। यहां इन्हीं चार सालों तक काम किया। इसके बाद वर्ष 1994 में अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में टीचिंग शुरू की। यहां इन्होंने तीन वर्षों तक काम किया।

द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक सफर (Political career)

  • साल 1997 में ओडिशा के रायरंगपुर में बतौर पार्षद द्रौपदी को चुना गया था। इसके अलावा वो रायरंगपुर की उपाध्यक्ष भी रहीं।
  • साल 2002 से 2009 तक उन्हें मयूरभंज जिले का भाजपा अध्यक्ष बनने का अवसर मिला।
  • साल 2004  में रायरंगपुर विधानसभा से इन्होंने विधायक बनने का सफर आरंभ किया।
  • साल 2002 से 2009 तक बीजेपी की अनुसूचित जाति मोर्चा से जुड़ी हुईं थी।
  • भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मेंबर के सदस्य के रूप में भी इन्होंने काम किया।
  • छह वर्षों के लिए इन्होंने झारखंड के राज्यपाल के तौर पर काम किया।
  • एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनते ही, द्रौपदी मुर्मू चर्चा में छह गईं थी।
  • भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की उम्मीदवार बन द्रौपदी ने विपक्ष के कैंडिडेट यशवंत सिन्हा को हराया।
  • राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष बिखरा हुआ था। गुजरात एवं झारखंड में एनसीपी के विधायकों की क्रॉस वोटिंग हुई।
  • ओडिशा और हरियाणा में भी विधायक बागी हुए और चुनाव में क्रॉस वोटिंग का दावा मिला।
  • यूपी में भी सपा के विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की।
  • माना गया कि असम में कांग्रेस के बीस से अधिक विधायको ने भी क्रॉस वोटिंग की।
  • जहां द्रौपदी मुर्मू के प्रतिद्वंदी यशवंत सिंह के पास केवल चौदह पार्टियों का समर्थन था।
  • द्रौपदी मुर्मू की जीत किसी ऐतिहासिक जीत से कम नहीं थी। आपको बता दे, द्रौपदी ने दो लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज की।

यहाँ पढ़ें: महिला दिवस 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है?

द्रौपदी मुर्मू के जीवन का कठिन दौर

द्रौपदी मुर्मू के तीन बच्चे थे। दो बेटे और एक बेटी। साल 2009 में इनके बड़े बेटे की अकाल मृत्यु हो गई। इस सदमे से द्रौपदी उभरी नहीं थी कि 2013 में इनके दूसरे बेटे की भी मौत हो गई। द्रौपदी के पति इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाए और एक वर्ष के भीतर वो भी स्वर्ग सिधार गए। पर द्रौपदी ने खुद को संभाला। समाज के लिए कुछ अच्छा करने की इच्छा से उन्होंने दोबारा राजनीति में अपनी सक्रियता दुरुस्त की। 

महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में सुधार के बारे में यहाँ पढ़िए.

द्रौपदी मुर्मू को मिले पुरस्कार (Awards)

द्रौपदी मुर्मू को साल 2007 में सर्वश्रेष्ठ विधायक के तौर पर नीलकंठ पुरस्कार मिला था। आपको बता दे कि इस पुरस्कार को ओडिशा की विधानसभा ने उन्हें दिया था।

राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू का रिकॉर्ड (Draupadi Murmu Record)

  • श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनते ही देश को इस पद पर पहली बार एक दलित महिला मिली।
  • द्रौपदी स्वतंत्र भारत में जन्मीं पहली राष्ट्रपति हैं।
  • द्रौपदी अब तक की सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति हैं।
  • ऐसा पहली बार हुआ है कि कभी एक पार्षद के रूप में काम करनेवाला व्यक्ति देश का राष्ट्रपति बना।
  • द्रौपदी की जीत ने ओडिशा को भी उन राज्यों की सूचि में ला दिया है जहां से सर्वोच्च पद पर आसीन लोग निकले।

FAQs

द्रौपदी मुर्मू का जन्म कब हुआ था?

20 जून 1958

द्रौपदी मुर्मू के पति का क्या नाम है?

श्याम चरण मुर्मू 

द्रौपदी मुर्मू पहले क्या काम करती थी?

द्रौपदी ने सबसे पहले एक शिक्षिका के रूप में कार्य शुरू किया था।

द्रौपदी मुर्मू कौन सी जाति की है?

संथाल जनजाति

द्रौपदी मुर्मू की बेटी कौन है?

इतिश्री मुर्मू 

द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति कब बनी?

25 जुलाई 2022

झारखंड की पहली महिला गवर्नर कौन है?

द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू भारत के कौन से नंबर की राष्ट्रपति हैं?

15

द्रौपदी मुर्मू का धर्म क्या है

हिन्दू

द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा कितनी है?

स्नातक

द्रौपदी मुर्मू का जन्म स्थान कहाँ है?

मयूरभंज जिला

द्रौपदी मुर्मू का घर कहाँ है?

मयूरभंज

द्रौपदी मुर्मू पहले क्या थी?

झारखण्ड की राज्यपाल

भारत के 15 राष्ट्रपति कौन है?

द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू का कार्यकाल कब शुरू हुआ?

22 जुलाई 2022

द्रौपदी मुर्मू से पहले राष्ट्रपति कौन था?

रामनाथ कोविंद

द्रौपदी मुर्मू किस राज्य की है?

ओड़िशा

और पढ़ें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top