महिला दिवस 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है? (Women’s day story in Hindi)

महिला दिवस 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है? , महिला दिवस की कहानी, International Women’s Day, 8 march ko kya manaya jata hai, international women’s day themes, womens day 2023

दोस्तों, जल्द ही 8 मार्च दस्तक देने जा रहा है। इस दिन को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर हर साल मनाया जाता है। यानि 8 मार्च का दिन महिलाओं को खास तौर पर समर्पित है। इस दिन महिलाओं के सम्मान एवं योगदान पर प्रकाश डाल कर इस बात पर बल दिया जाता है कि हर महिला का जीवन खास है, हर महिला का अपना एक अलग महत्व है। ऐसा कहा जा सकता है कि ये दिन न सिर्फ औरों को बल्की स्वयं महिलाओं को भी भागती दौड़ती इस ज़िंदगी में हर साल कुछ वक्त अपने लिए निकालने की सलाह देता है।

पर ऐसे में दोस्तो, क्या कभी आपने सोचा है कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है?? आखिर कब इसकी प्रथा शुरू हुई? अगर आप भी इस बात को जानने में इच्छुक हैं, तो ये लेख आपकी मदद करेगा, अतः इस अंत तक पढ़ें।

why we celebrate women's day on 8th march

महिला दिवस कैसे मनाया जाता है, यहां जानें।

महिला दिवस 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है?

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का पहला विचार साल 1908 में सामने आया था। दरअसल ये विचार एक मजदूर आंदोलन से शुरू हुआ। बात तब की है जब न्यूयॉर्क शहर में पंद्रह हज़ार महिलाओं ने नौकरी में काम करने के कम घंटे, सही वेतन, मतदान के अधिकार आदि को ले कर रैली की थी। इस रैली के एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका द्वारा इस दिन को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में घोषित कर दिया गया। इसके बाद 1911 में स्विट्जरलैंड, जर्मनी, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया, आदि देशों में भी महिला दिवस मनाया गया था। 

साल 1975 वो महत्वपूर्ण साल था जब संयुक्त राष्ट्र ने है साल इसे मनाने की मुहिम शुरू की। तब से इस दिन को आधिकारिक तौर पर मान्यता मिली। हर साल संयुक्त राष्ट्र महिला दिवस से जुड़ी एक नई थीम जारी करता है। दोस्तो, “सेलीब्रेटिंग द पास्ट, प्लानिंग द फ्यूचर” महिला दिवस के लिए चुनी गई पहली थीम थी।

होली पार्टी की एंकरिंग स्क्रिप्ट से जुड़े टिप्स पढ़ें।

महिला दिवस थीम 2023 इन हिंदी

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने का उद्देश्य महिलाओं को भेदभाव से दूर रखना है। इस अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर “DigitALL: Innovation and technology for gender equality” यानि “लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी” को चुना गया है।

महिला दिवस कविता, शायरी

महिला दिवस एक ऐसा दिन होता है जब समस्त दुनिया, दुनियाभर की महिलाओं को सम्मानित करती है. इस दिन कई जगह तरह तरह के कार्यक्रम होते है, और कुछ विशेष महिलाओं को सम्मानित भी किया है. आप अपने आस पास की महिलाओं को महिला दिवस की बधाई women’s day poem in hindi के द्वारा दे सकते है.

FAQs

विमेंस डे की थीम क्या है?

इस अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर “DigitALL: Innovation and technology for gender equality” यानि “लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी” को चुना गया है।

महिला दिवस की शुरुआत कब हुई?

आधिकारिक तौर पर इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र ने 1975 में की थी।

महिला दिवस कब मनाया जाता है?

8 मार्च।

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार कब मनाया गया?

1909 में पहली बार मनाया गया था, लेकिन आधिकारिक तौर पर इसे 1975 में मान्यता प्राप्त हुई थी.

महिला दिवस किसकी याद में मनाया जाता है?

यह किसी की याद में नहीं बल्कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा महिलाओं के अधिकार और उत्थान के लिए इसकी शुरुवात की गई थी.

पुरुष दिवस कब मनाया जाता है?

19 नवम्बर

Read More:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top