महिला दिवस 2023 कैसे मनाएं (Women’s Day Celebration Ideas, Theme in Hindi)

विश्व महिला दिवस कब मनाया जाता, महिला दिवस क्यों मनाते हैं, कैसे मनाया जाता है Women’s day celebration ideas, invitation, poster, 2023 theme, dress code, quotes in Hindi, women’s day gift ideas

विमेंस डे, यानि महिलाओं का दिन। दोस्तो, वैसे तो हर दिन ही हर किसी के लिए खास होना चाहिए, पर जब एक पूरा का पूरा दिन ही दुनिया महिलाओं के दिन के रूप में मनाती है तो ये दिन बेहद खास होना चाहिए। अगर इस विमेंस डे को आप भी यादगार बनाना चाहती हैं तो बिंदास वूमनिया की टीम आपके लिए कुछ रोचक आइडियाज ले कर आई है जिनकी मदद से आपका विमेंस डे सेलिब्रेशन (Women’s Day Celebration ideas 2023) दिलचस्प और रोचक रहेगा। हम यहां महिला दिवस उत्सव, सजावट, उपहार आदि से जुड़े कई सुझाव देने जा रहे हैं। हमें उम्मीद है ये लेख हमारे पाठकों को पसन्द आएगा।

Women's Day Celebration Ideas

Women’s Day Celebration Ideas 

महिला दिवस पर हम महिलाओं के अस्तित्व और हमारे जीवन में उनके बहुमूल्य योगदान को उत्सव के द्वारा प्रकट करते हैं। साथ ही उन महिलाओं को हिम्मत और हौसला भी दिया जाता है जो परिस्थिवश स्वयं पर भरोसा खो चुकी हों। इस लिहाज़ से हम तरीके ढूंढते हैं जिनकी मदद से महिलाएं खुद को खास भी महसूस करें। ऐसे में ज़रूरी नहीं कि विमेंस डे को बोरिंग या ट्रेडिशनल तरीके से ही मनाया जाए। हम इस दिन (Women’s Day Celebration Ideas) को अलग अंदाज़ में भी मना सकते हैं:

महिला दिवस 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है? यहाँ पढ़ें

डिनर डेट: डिनर डेट ज़रूरी नहीं कि पति या बॉयफ्रेंड के साथ ही हो। आप अपनी गर्ल गैंग (मम्मी, बहन, फ्रेंड्स आदि) के साथ डिनर के लिए किसी लग्जरियस प्लेस जा सकती हैं या रोडसाइड स्ट्रीट फूड खा सकती हैं। आपके पास कई चॉइसेज मौजूद हैं। बस कोशिश करें कि आपको खुद के लिए और अपनी गर्ल गैंग के लिए वक्त निकालना है और एंजॉय करना है।

घर पर वक्त बिताए: विमेंस डे पर ज़रूरी नही कि घर से बाहर ही दिन बिताया जाए। आप घर पर ही घर की लेडीज और फ्रेंड्स के साथ अपनी सक्सेस स्टोरीज, अपने स्ट्रगल आदि पर चर्चा कर के एक छोटा सा गेट टुगेदर कर सकते हैं।

डांस पार्टी: विमेंस डे पर आप डांस पार्टी रख सकती हैं। डांस के ज़रिए इमोशंस आसानी से व्यक्त किए जा सकते हैं। सिंगल परफॉर्मेंस के साथ साथ आप ग्रुप डांस भी कंडक्ट कर सकते हैं। डांस पार्टी घर पर, ऑफिस में या सोसायटी में भी आसानी से रखी जा सकती है।

खाने में कुछ खास: ये टिप खास तौर पर गृहणियों और मांओं को खास महसूस करवाने के लिए है। आप अपनी मां, आंटी, मौसी, नानी, दादी वगेरह के पसंद की डिशेज बना सकती हैं। यकीन मानिए किसी के पसंद का खाना बना कर हम उसे हमारा स्पेशल फील करवा सकते हैं।

सीक्रेट सैंटा: आप विमेंस डे के लिए अपने लाइफ में शामिल खास लेडीज के लिए मैसेजेस और गिफ्ट्स सिक्रेटली भेज सकती हैं। मैसेज में आप उनकी अच्छाइयों को हाईलाइट करना ना भूलें।

Mahila Diwas Decoration 

महिला दिवस पर आप नीचे बताए गए डेकोरेशन आइडियाज (Women’s Day Celebration Ideas) से मदद ले सकती हैं:

  • महिला दिवस पर पार्टी में मौजूद हर महिला की एक खास तस्वीर को वॉल पर हैंग कर सकते हैं। इससे उन्हें स्पेशल फील होगा।
  • महिला दिवस पर सफेद, हरा, बैगनी रंगों को विशेष तौर पर प्रयोग लाया जाता है। ऐसे में इन रंगों के बलूंस से डेकोरेशन की जा सकती है।
  • महिला दिवस पर छोटे छोटे कोट्स को पोस्टर पर लिख कर हैंग कर सकते हैं।
  • पार्टी की डेकोरेशन में आप उन स्टफ को यूज कर सकते हैं जो महिलाएं अक्सर प्रयोग में लाती हैं। जैसे कि मेक अप प्रोडक्ट, किचन वेयर, हील्स, बैग्स इत्यादि। ये फनी लगेगा और मैसेज भी देगा।
  • महिला पार्टी डेकोरेशन में आप सिंड्रेला, फेयरी, प्रिंसेस, क्राउन जैसे स्टिकर्स या प्रॉप्स का प्रयोग कर महिलाओं को स्पेशल फील करवा सकते हैं।

यहां पढ़ें: महिला दिवस पर भाषण

Mahila Diwas Invite 

महिला दिवस इनवाइट (Women’s Day Celebration Ideas) के लिए कुछ दिलचस्प टिप्स इस प्रकार हैं:

  • इनवाइट को आप डिजिटली या पेपर पर भी भेज सकते हैं। अगर इनवाइट हैंड मेड होगा तो और भी खास लगेगा।
  • महिला दिवस इनवाइट पर आप पावर फुल कोट्स लिख सकते हैं। इससे रिसीव करनेवाली महिला को पढ़ कर अच्छा लगेगा।
  • कोट्स इस प्रकार के हो सकते हैं:

“देखो, आठ मार्च का खास वो दिन आया

 हर स्त्री है विशेष, ये पैगाम फिर से छाया

 क्यूं ना हम भी दो पल चुरा

खुद को एक सलाम कर लें

आठ मार्च को दिन नहीं,

बल्की एक उत्सव बना..

ये दिन अपने नाम कर लें”

  • जिन महिलाओं को इनवाइट भेज रहे हैं अगर इनवाइट पर उन महिलाओं की पर्सनल पिक्चर रहेगी तो इनवाइट और अच्छा लगेगा।

Women’s Day Dress Code Ideas

विमेंस डे पर इस प्रकार का ड्रेस कोड तय किया जा सकता है:

  • विमेंस डे पर बैंगनी, सफेद और हरे रंग का महत्व है। बैगनी रंग न्याय से जुड़ा है। हरा रंग उम्मीद का प्रतीक है और सफेद शुद्धता का। ऐसे में इन रंगों के कपड़ो का चुनाव कर के विमेंस डे पार्टी में जाया जा सकता है।
  • विमेंस डे पर पारंपरिक परिधानों का ड्रेस कोड रखा जा सकता है। इससे मौका किसी त्योहार की तरह लगेगा।
  • सच कहा जाए तो विमेंस डे पर अगर कोई तय ड्रेस कोड न हो तो और भी अच्छा है। जिस भी महिला को जो जिस परिधान में आना हो, वो उस परिधान में आ सकती हैं।इससे उनकी चॉइस को वैल्यू मिलेगी।

यहाँ पढ़े: Holi party ideas in Hindi

Women’s day gift ideas

कोशिश करें, महिला दिवस पर ऐसे उपहारों का चुनाव करें तो पर्सनलाइज्ड हों, इससे गिफ्ट रिसीव करनेवाले को और और भी अच्छा लगेगा:

  • विमेंस डे पर ट्रेंडी ज्वेलरी, फ्लावर्स आदि उपहार में दिए जा सकते हैं।
  • महिलाओं को केक, पेस्ट्रीज, कुकीज, चॉकलेट्स गिफ्ट कर सकते हैं।
  • पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम्स, कोलाज, कॉफी मग्स आदि भी गिफ्ट किए जा सकते हैं।
  • विमेंस डे पर ट्रेंडी या ट्रेडिशनल आउटफिट्स भी किए जा सकते हैं।

Mahila Diwas Quotes in Hindi 

महिला दिवस पर हम आपके लिए कुछ खास कोट्स ले कर आए हैं:

“तेरे अस्तित्व की डोर

 मुझसे शुरू होती आई है

तेरी नन्ही उंगलियां थामे

मैने तुझे जीने की कला सिखलाई है

कभी मां, कभी बहन, कभी संगिनी बन

जग की रीत निभाई है”

“कोरा आसमान नहीं

उम्मीदों का बादल हूं मैं

बंजर जमीं नहीं

ख्वाबों का कोपल हूं मैं

ठहरा हुआ मंजर नहीं..

हौसलों का एक समुंदर हूं मैं”

“अनुगामिनी नहीं सहभागी हूं

  जीवन की दौड़ में प्रतिभागी हूं

  नहीं कहलाना मुझे किसी का अनुयायी

  सृष्टि के संचालन में मैं भी संभागी हूं”  

उम्मीद है महिला दिवस के अवसर पर लिखे गए इस लेख से आप लोगों को सुझाव और आइडियाज मिले होंगे, जिनकी हेल्प से आपका सेलिब्रेशन खास रहेगा। हम अपने पाठकों के लिए ऐसे और भी लेख लाते रहेंगे।

FAQs

महिला दिवस थीम 2023 क्या है?

‘एम्ब्रेसइक्विटी’ (Embrace Equity) मतलब एक समावेशी दुनिया बनाना है

महिला दिवस कब मनाया जाता है?

8 मार्च को।

विमेंस डे क्यूं मनाते हैं?

महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए।

महिलाओं के सामाजिक अधिकार क्या क्या हैं?

यौन हिंसा से आज़ादी, परिवार से जुड़े कानून में बराबर का हक, समान वेतन प्राप्ति आदि अधिकार हैं।

Read More:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top