How to make Holi Natural Colors at home: फूल, मसालों, पत्तियों से आसानी से बनायें नेचुरल कलर्स 2023

प्राकृतिक रंग कैसे बनते हैं, रंग कैसे बनता है How to make Holi Natural Colors at home in hindi, organic gulal, flowers, Holi ka rang kaise banta hai,

होली का त्योहार रंगों का त्योहार है। बाजार में आज के समय की कई तरह के रंग मौजूद हैं, लेकिन सभी में हानिकारक केमिकल पाए जाते है, जो हमारी स्किन, बालो के लिए नुकसानदायक होते हैं। कई लोग इन केमिकल युक्त कलर की वजह से होली खेलना छोड़ दिए हैं, क्योंकि वे ऐसे कलर का उपयोग अपने शरीर में नही करना चाहते है। लेकिन इस समस्या का समाधान हमारे पास है। क्यों न आप घर पर ही नेचुरल चीजों जैसे मसाले, सब्जी, फूल से कलर बनाएं। ये कलर बनाना भी आसान है और साथ ही कुछ नुकसान भी नही पहुंचाते है।

चलिए आज आपको बताते है (How to make Holi Natural Colors at home) होली के रंग घर पर कैसे बनायें। 

How to make Holi Natural Colors at home

How to make Holi Natural Colors at home

होली त्योहार बसंत ऋतु के समय आता है। इस समय तरह तरह के फूलों की बहार रहती है। पहले के समय में इन्ही फूलों से रंग बनाए जाते थे। समय के साथ केमिकल से कलर बनने लगा और मार्केट में सस्ते में बिकने लगा। प्राकृतिक रंगों से आप जी भर के होली खेल सकते है और इससे आपके शरीर को कोई नुकसान भी नही होगा। बच्चों के लिए ये कलर बिलकुल सेफ होते है, उनके शरीर में कोई नुकसान नहीं होता हैं। 

होली के रंग घर पर बनाना एक बहुत अच्छी एक्टिविटी है, आप इसे अपने परिवार बच्चों के साथ काफी एंजॉय कर सकते है। अगर आप होली के त्यौहार में अपने घर पर पार्टी कर रहे है तो हमारे इस आर्टिकल Holi Party Ideas in hindi को जरुर पढ़ें.

घर पर होली के रंग बनाने का तरीका (How to make organic colours at home)

लाल रंग बनाने का तरीका 

  • हिबिस्कस फूल से आप लाल रंग बना सकते हैं। लाल रंग के ये फूल को आपको पानी में भिगोकर पीस लेना है। सूखने के बाद ये सुंदर लाल रंग बन जाता है। 
  • चुकंदर से भी लाल रंग बन सकता है। इसे किस लें, और फिर पानी में उबालकर छान ले। सूखने के बाद सुंदर रंग तैयार हो जाएगा। आप अगर डार्क पिंक जैसा गुलाल होता है वो कलर चाहते है तो आप चुकंदर को थोड़ा ज्यादा देर पानी में उबालें। 

पीला रंग बनाने का तरीका 

  • पीला रंग बनाने के लिए आपको पीला गेंदा चाहिए होगा। इसकी पंखुड़ी को धूप में सुखाकर आप पीला रंग बना सकते है।
  • हल्दी से पीला रंग बनाने के लिए आप इसे जौ या मक्के के आटे में मिलाकर बनाए। हल्दी स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है, इसे चेहरे पर लगाने से निखार भी आता है और ये एक नेचुरल स्क्रब भी है। 

हरा रंग बनाने का तरीका 

  • सुखा हरा रंग बनाने के लिए नीम की पतियों को धूप में सुखाकर चंदन पाउडर के साथ पीस लें। 
  • गीला हरा रंग बनाने के लिए नीम की पत्तियों को पानी के साथ पीस लें। नीम चेहरे के लिए भी बहुत अच्छा होता है। 
  • हरा रंग के लिए मेंहदी का भी उपयोग किया जा सकता है। 

ओरेंज कलर बनाने का तरीका 

  • केसरिया रंग बनाने के लिए टेसू जिसे पलाश के फूल भी कहते है, इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इन फूलों को रात भर एक बाल्टी पानी में भिगो के रख दें। सुबह अच्छा सुंदर रंग तैयार मिलेगा। 
  • इसके अलावा आप केसरिया गेंदा के फूलों से भी ऑरेंज रंग बना सकते है। 

नीला रंग बनाने का तरीका

नीली गुलमोहर से आप नीला रंग बना सकते है। पानी में कुछ देर भिगो दे, ये अपना रंग छोड़ देगा और आपको नीला रंग मिल जाएगा। 

होली के प्राकृतिक रंग बनाने का बिजनेस

आप होली के ये प्राकृतिक रंग (How to make Holi Natural Colors at home) घर पर बना कर इसे बेच कर पैसा कमा सकते है। आपको इसके लिए थोड़ी ज्यादा मात्रा में सब सामान इकट्ठा करना होगा, और फिर ऊपर बताई विधि का प्रयोग कर आसानी से कलर बना सकते है। 

होली बिजनेस आइडिया में आप और भी कमाई के रास्ते जान सकते है। अगर आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा तो कॉमेंट करके हमें बताएं । और भी इस तरह के आर्टिकल के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए। 

FAQ

होली का रंग कैसे बनाया जाता है?

होली के रंग हल्दी, मेहँदी, चुन्कंदर, नीम, तरह तरह के फूल से बनाये जाते है.

होली के लिए गुलाबी रंग कैसे बनाएं?

चुकंदर से गुलाबी रंग बनाया जा सकता है.

Other links

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top