Holi Theme party ideas in Hindi: होली पार्टी, डेकोरेशन, गेम्स 2023

होली पार्टी आईडिया 2023, होली कैसे मनाया जाता है, किटी पार्टी के लिए गेम, Holi Theme party ideas at home in hindi ,Party Activities, holi celebration ideas, special dishes, holi invitation card, outdoor, Holi Theme decoration, indoor, Holi games

दोस्तो जल्द ही होली दस्तक देने जा रही है। होली भले ही मनाई एक दिन जाती है पर इसकी तैयारी काफी पहले से शुरू होती है। साफ सफाई, खरीदारी, पार्टी आदि की तैयारी हमें काफी पहले से करनी पड़ती है। तो इस लिहाज़ से हम आपकी मदद करने आए हैं। अगर इस होली (Holi 2023) आप भी अपने घर पर पार्टी रखने की सोच रहे हैं तो हम आपको ऐसे कई दिलचस्प आइडियाज देंगे जिनकी मदद से आपका काम आसान होगा और यकीन मानिए आपके मेहमानों को आपकी पार्टी लंबे वक्त तक याद रहेगी।

होली जैसे रंगीन त्योहार की तैयारी में सबसे ज़्यादा इस बात का खयाल रखना होता है कि रंग खेलने के साथ साथ खाना पीना, डांस, गिफ्ट्स, एक्टिविटीज भी  भरपूर रहे और सारे इवेंट्स में तुकबंदी हो ताकि सभी पार्टी को एंजॉय कर पाएं। तो आइए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़िए और होली पार्टी (Holi Theme party ideas in Hindi)  से जुड़े आइडियाज का लाभ लीजिए।

Holi theme party ideas in Hindi

Holi Theme party ideas in Hindi

दोस्तों, भारत में होली की एक अलग ही रौनक होती है। ये एक त्योहार है जिसमें सबकुछ चटख होता है, रंगीन होता है। ऐसे में होली की पार्टी की तैयारी के लिए भी हमें कुछ बातों का खास ध्यान देना होगा:

  • होली पार्टी के निमंत्रण पत्र को आपको रोचक बनाना होगा। टिपिकल व्हाट्सएप मैसेज या कार्ड की जगह कलरफुल पेपर पर होली कोट्स लिख कर भेजें। हैंडमेड कार्ड्स इस मौके के लिए परफेक्ट हैं। अगर हैंड मेड कार्ड्स नहीं भेज पा रहे हैं तो व्हाट्सएप पर होली के चुटकुले, शायरी, आदि के साथ निमंत्रण भेजें।
  • होली पार्टी के मेन्यू में स्ट्रीट फूड को ज़रूर शामिल करें। चटपटी चाट, ठंडई, लस्सी, गोलगप्पे आपकी पार्टी की रौनक बढ़ा देंगे।
  • होली पार्टी में आप ड्रेस कोड भी रख सकते हैं। इसमें कलर थीम चुन सकते हैं, जैसे कि लोगो को सफेद या फीके रंग के कपड़े में आना है। नहीं तो बॉलीवुड, रेट्रो, कैजुअल जैसी थीम्स पर भी पार्टी ऑर्गनाइज कर सकते हैं।
  • होली की पार्टी में म्यूजिक दमदार होना चाहिए, तभी तो रंग गुलाल के साथ साथ लोग डांस से भी अपना अच्छी तरह मन बहला पाएंगे। इसलिए होली पार्टी से कुछ दिन पहले ही सॉन्ग्स की लिस्ट तैयार कर लें।

यहां पढ़ें: किटी पार्टी गेम्स आइडिया

Holi Party Decoration Ideas in Hindi

पार्टी का नेचर उसकी डेकोरेशन पर काफी हद तक निर्भर करता है। सच कहा जाए तो अगर पार्टी की साज सज्जा उसके विषय से मेल नहीं खाती है तो पार्टी का रंग फीका फीका सा हो जाता है। इस लिहाज़ से आप अपनी होली पार्टी (Holi Theme party ideas in Hindi) में इस तरह के डेकोरेशन आइडियाज की मदद ले सकते हैं:

  • रंगों से सजावट करें। ग्रार्डन या ओपन स्पेस जहां आप पार्टी रखने वाले हैं वहां अलग अलग रंग के गुलाल को बाउल में रख दें। बाउल को आप हार्ट शेप, फ्लावर शेप आदि स्टाइल्स में रख सकते हैं। 
  • आप पार्टी स्पेस में पोस्टर्स लगाएं। कलरफुल कार्ड बोर्ड पर होली रिलेटेड मैसेज लिखें। या आप व्हाइट कार्ड बोर्ड पर हथेलियों का छाप लें। ये छाप अलग अलग रंग के होंगे तो अच्छा लगेगा।
  • होली पार्टी के लिए वाटर बलूंस से भी डेकोरेशन कर सकते हैं, जिन्हे बाद में प्रिक कर के फोड़ा जा सके। साथ ही आप स्ट्रिंग्स की मदद से जगह जगह पिचकारी, रंग की पोटली आदि भी लटका दें। इससे फेस्टिव माहौल और भी बनेगा।

Holi Party Games in Hindi

दोस्तों पार्टी में रोचक गेम्स हों तो मेहमानों को और भी मज़ा आता है। हम आपको कुछ Holi Theme party ideas in Hindi गेम आइडियाज देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी पार्टी को और भी दिलचस्प बना सकते हैं:

 रंग लगा दे रे: ये एक कपल गेम होगा। कपल को बाउल में मौजूद चिट उठानी है। इसमें चिट में आए रंग को कपल में से कोई एक अपने पार्टनर को लगाएगा, पर ट्विस्ट के साथ। दरअसल, चिट उठाने वाले की आंखों पर पट्टी होगी। उसे बंद आंखों में ही प्लेट से कलर उठा कर पार्टनर को लगाना होगा। अगर उठाया गया कलर और चिट पर लिखा कलर एक होगा, तो कपल को प्वाइंट मिलेगा।

होली की बोली: इस गेम में अंताक्षरी खेलनी होगी। पर खेलने वाली टीम्स को हर गाने को होली से जोड़ कर गाना होगा। उदाहरण: “रंग दे के देखो, रंग दे के देखो, रंग दे के देखो जी” (यहां दिल को रंग से बदला गया है)

ठंडई गटकने का कंपटीशन: ये बड़ा ही सिंपल पर मजेदार सा गेम है। एक मिनट में जो सबसे ज़्यादा ठंडाई पिएगा वो विजेता बनेगा।

Holi Party Food Ideas

दोस्तों होली पर गुझिया, मिठाई, ठंडई, खीर आदि का बनना तो आम बात है। पर अपनी होली पार्टी Holi Theme party ideas in Hindi के लिए हमें कुछ ऐसे पकवान भी चुनने चाहिए जो अमूमन इस दिन नहीं बनाए जाते और उन्हें परोसना भी आसान हो। आइए, इससे जुड़े कुछ टिप्स देखते हैं:

  • दोस्तो, होली पार्टी मेन्यू में ड्रिंक्स का खास खयाल रखें। फ्रूट पंच, ब्लू लगून, रुआफ्जा, जूसेस, लस्सी, लाइम सोडा जैसे ड्रिंक्स अपनी लिस्ट में शामिल ज़रूर करें।
  • खाने की लिस्ट में हरा भरा कबाब, प्याज़ कचौड़ी, सोया चिल्ली, सोयाबीन कटलेट, दही के कबाब, पनीर समोसे आदि शामिल कर सकते हैं। इन्हें आप स्नैक्स के तौर पर सर्व करें।
  • दोस्तो, त्योहार पर मीठे का अपना महत्व है। आप इस दिन गुड़ की खीर, पनीर के पुए, मेवे के हलवे आदि बनवा  सकते हैं।
  • मेन कोर्स में आप नवरत्न पुलाव, लच्छा पराठा, अनार का रायता, रेशमी पनीर, कश्मीरी दम आलू, दाल महारानी, पपीते की चटनी आदि तैयार कर सकते हैं।

यहां पढ़ें: गेम्स फॉर महिला संगीत इन हिंदी

Holi Party Invitation Ideas

होली पार्टी इन्विटेशन के लिए आप कोट्स, जोक्स, कविता आदि की भी मदद ले सकते हैं। साथ ही पार्टी का न्योता भेजते वक्त आप चॉकलेट्स, कलर पाउचेज, मिठाई आदि भी भेज सकते हैं। दोस्तो, इन्विटेशन चाहे ऑनलाइन हो या कागज़ पर पर फीका नहीं होना चाहिए। इसलिए आप होली पार्टी इन्विटेशन (Holi party invitation) में अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं। ऐसे में नीचे दिए गए कोट्स (holi business quotes) की मदद लें:

“चलो, होली के रंगों को गुलज़ार करते हैं

दौड़ती हुई ज़िंदगी में सुकून की बौछार करते हैं

कुछ फुरसत के पल निकाल, इस साल

होली के दिन, धमाल करते हैं”

“रंगों में वो बात कहा जब तक 

 यारों संग न होली हो

जश्न में वो चमक कहां 

जब तक न तेरी हंसी ठिठोली हो”

दोस्तो उम्मीद है ऊपर बताए गए होली पार्टी आइडियाज आपकी मदद करेंगे। ऐसे तमाम दिलचस्प आइडियाज के लिए हमारी वेबसाइट पर ज़रूर आएं।

और पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top