महिला दिवस पर कविता, शायरी, भाषण (Womens day Poem, Quotes, Speech in Hindi 2023)

महिला दिवस पर कविता, कब मनाया जाता,महिला सुरक्षा पर स्लोगन, समाज पर व्यंग शायरी, कविता, भाषण Mahila diwas par nibandh, Quotes on women safety, Mahila diwas Kavita, shayari,  hasya kavita, funny poem on women’s day in Hindi, speech

दोस्तों, हर साल 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं के लिए सम्मान, प्रेम, प्रशंसा,उनसे जुड़ी उपलब्धियां आदि दोहराई जाती है। ऐसा करने का एक उद्देश्य महिलाओं के प्रति होनेवाले अन्याय को चुनौती देना है। बिंदास वूमनिया की टीम ने इस तथ्य को कविता, कोट्स, शायरी इत्यादि के माध्यम से व्यक्त करने की कोशिश की है। आज हम महिलाओं से जुड़े अहम मुद्दों पर प्रस्तुति ले कर आए हैं। आशा है, ये रचना पाठकों को पसन्द आएगी। अनुरोध है कि इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

womens day poen shayari in hindi

महिला दिवस पर भाषण

दोस्तो, महिला दिवस से जुड़े भाषण अक्सर ही स्कूल, कॉलेज, ऑफिस इत्यादि में दिए जाते हैं। इस लिहाज़ से हम महिला दिवस पर भाषण से संबंधित महत्वपूर्ण टिप्स और आइडियाज ले कर आए हैं:

  • महिला दिवस भाषण महिलाओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के साथ साथ, महिलाओं को प्रोत्साहित करने वाला भी होना चाहिए।
  • भाषण के बीच बीच में प्रभावशाली कोट्स डालें, साथ ही उन महिलाओं के संघर्ष को रेखांकित करें जिन्हें बड़ी बड़ी से मुसीबत भी झुका नही पाई।
  • जरूरी नहीं भाषण की केंद्र बिंदु कोई चर्चित महिला हो। आम ज़िंदगी में आपसे जुड़ी कोई भी महिला चाहे आपकी मां, बहन, सब्जी वाली, फल वाली, हेल्पर इत्यादि कोई भी महिला आपके भाषण का केंद्र बिंदु बन सकती है।
  • भाषण की शुरुआत इस प्रकार की जा सकती है:

” अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर पर मुझे आज अपनी बातों को आप तक पहुंचाने का ये बहुमूल्य अवसर मिला है, इसके लिए मैं आभारी हूं। मेरे विचार में महिला दिवस का उद्देश्य ही है, एक महिला को इस तथ्य का बोध करवाना कि उसकी बात, उसके विचार, उसकी इच्छाएं कितनी महत्वपूर्ण हैं। जीवन को फलीभूत करने वाली हर महिला अपने में पूर्ण है, यथेष्ठ है। हर महिला विशेष है और उसकी कहानी खास है।

आज इस अवसर पर मैं यहां उपस्थित हर महिला को बताना चाहूंगी कि जब आप औरों से अपनी तुलना करना छोड़ देंगी और अपने निर्णय लेने में केवल स्वयं के प्रति प्रतिबद्ध होंगी, तो आपके लिए हर दिन ही महिला दिवस होगा, आपको आठ मार्च की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी!”

8 मार्च महिला दिवस क्यों मनाया जाता है जानने के लिए यहाँ क्लिक करें

महिला दिवस पर कविता (Women’s day poem in Hindi)

“आठ मार्च का दिन है आया

 नारी के अस्तित्व की महिमा

 को जग ने फिर से है दोहराया

कभी उसके मातृ रूप की चर्चा होगी

कभी गृहस्थी में योगदान बताया जाएगा

कभी केवल महिमा मंडन करने को

उसे जीवन का आधार बताया जाएगा

पर समता का बोध क्या असल में

समाज अपना पाया है?

या वाक् कौशल प्रदर्शित करने को

नारी का गुणगान हो पाया है?

जिस दिवस आचरण व विचार में

नारी हेतु उर सिंचित समादार होगा

तब जा कर यथार्थ में महिला दिवस

का उत्सव, हर दिन होगा”

Women Empowerment Quotes

“शक्तिस्वरूपा है हर नारी

 मत समझो इसको बेचारी

 जिस दिन नारी अपना 

आत्मबल भांप जाएगी..

 समाज के झूठे ठेकेदारों

 की शामत आएगी”

” स्त्री गौरा सम शांत रहे

  कभी महाकाली सम विक्रांत रहे

  हर सांचे में ढलने की कला

  नारी को आती है

  धैर्य व शक्ति का 

अनूठा मेल दिखलाती है”

महिला दिवस थीम 2023 के बारे में यहाँ पढ़ें.

Satire on society 

 “वाह रे समाज की चतुराई

   बस बातों में करे स्त्री की बड़ाई

   जब बात यथार्थ में आती है

   नारी अनुगमिनी बना ली जाती है

  झूठी दुहाई दे समता की

  कही नारी दहलीज में सिमटवा दी

  कभी उसके उम्मीदों की लकीरें मिटवा दी

  आंगन में अपने मन के झांको..

   समता से जुड़े अपने प्रयत्नों को मापो

   क्या कर्तव्य की परिभाषा तुमने निभाई है?

    या वाक् वीर बन कर केवल,

    तुमने भी बस “नारी समानता” पर

    शाब्दिक चर्चा करवाई है?!”

महिला सुरक्षा पर कविता

नारी सुरक्षा की बात जब सामने आती है

देती है हमें ये पैगाम

बिन बोले बहुत कुछ सिखलाती है

मां बाप अपनी बेटी को

नहीं “अबला” मानें

कर सकती है दो दो हाथ अगर

देश की बेटियां ठानें

नारी सुरक्षा उनके सशक्तिकरण 

का एक अहम किस्सा है

नारी की सुरक्षा सामाजिक दायित्व का

एक अभिन्न हिस्सा है!”

Quotes on women in Hindi

“जीवनरूपी अंकुर को 

फलीभूत करने वाली

अस्तित्व का आधार बन

ममता से अभिभूत करने वाली..

हर रूप में पूर्ण, 

तू है यथेष्ठ, तू है सम्पूर्ण…

हे नारी! तुझे नमन है!”

“जग की रीत निभाने को 

तू बाबुल का आंगन छोड़ चले

नई गृहस्थी का मकान बनाने को

तू अपनो का दामन छोड़ चले

देने को जन्म एक नई ज़िंदगी

तू अपने जीवन का मोह भी छोड़ चले

सर्वस्व समर्पित कर देती है तू कर्तव्यपथ पर

चाहे परिस्थिति विषम घोर रहे”

Women’s day anchoring script in hindi यहाँ पढ़ें

Women’s day comedy poem in Hindi

“फिर से आठ मार्च आएगा

 महिला दिवस के उपलक्ष्य पर

लेख, निबंध, कविता का तातां लग जाएगा

बराबरी पर लोग बड़े बड़े चर्चे 

करते जाएंगे

पर ज़मीनी हकीकत में ये चर्चे

बस फलसफे बन कर रह जाएंगे

स्त्रियों की महत्ता पर दो शब्द कहे जाएंगे

पर असल ज़िंदगी में कुछ ही

इन्हें निभाएंगें…

अब देखें इस बार दिमाग के

 कितने पट खुलते हैं

बड़ी बड़ी बाते कर के

कितने इन पर अमल करेंगे,

और कितने इन्हें भूलते हैं!!”

Read More

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top