Happy Holi Wishes in Hindi 2024

होली गीत फगुआ, होली पर कविता, होली पर शायरी दीजिए, होली कब है (2023,holi par hasya kavita in hindi, Kavita on holi, holi kavita, poem in hindi, happy holi wishes, holi status, message, wishes)

दोस्तों होली जल्द ही दस्तक देने जा रही है। इस साल होली 8 मार्च को है। इस लिहाज़ से होली की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में हम आपके लिए होली पर कविता, शायरी, शुभकामना संदेश, निमंत्रण आदि ले कर आए हैं। इन्हें आप एंकरिंग स्क्रिप्ट, विशेज, निमंत्रण आदि के तौर पर प्रयोग कर सकते हैं। पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंत तक पढ़ें।

holi shumbhkamna wishes in hindi

होली पर कविता

हम पाठकों के लिए होली की कविता ले कर आए हैं। उम्मीद है आपको ये कविता पसंद आएगी:

रंगों की थाल सजी

घुली हवाओं में मिठास

गुझिया, पेठे, लड्डू संग

जब हुई ठंडई की मटकी तैयार

बिन बोले धूम मचाने को आया

अब होली का त्योहार!

रंगों में तन रंगे

मन का मैल भी धोए

शिकवा पुराना भूला कर

अपनापन होए

होली की रुत है ऐसी सुहावनी

मानो लगी खुशियों की छावनी

युगों युगों से जन जीवन में बिखेरती खुशियां

होली बनी है मन लुभावनी!

होली पर शायरी

होली पर शायरी, कोट्स आदि बड़े काम आते हैं। आप ऐसे कोट्स को लोगों को भेजने, मंच संचालन स्क्रिप्ट, सोशल मीडिया पोस्ट आदि में प्रयोग में ला सकते हैं:

“आओ खेलें मिल कर होली

 घोलें दिलों में मिठास

 करें रंगों से आंखमिचौली

दूर करें मन की खटास

भूलें गिले शिकवे, पुराने भड़ास!”

“हर्षित पुलकित मन मुदित मुदित,

 पल्लवित हैं हृदयों के सुमित

 वसुधा पर उत्सव है विस्तृत

 होलिका फाग की आभा उत्कृष्ट”

महिला दिवस 2023 कैसे मनाएं 

होली पर शुभकामनाएं संदेश

आप अपने प्रियजनों को इस प्रकार के शुभकामना संदेश भेज सकते हैं:

“रंगों जैसे दमकती रहे आपकी खुशियां 

 गुलाल जैसी खिली खिली लगे घर परिवार की बगिया

कामना है इस फागुन आपकी सलामती की

रहें स्वस्थ और मस्त आपके घर में सभी”

“शुभकामना और प्यार आपको सपरिवार भेजा है

इस होली पर आपको दुआओं का उपहार भेजा है”

“रंगों की पिचकारी जैसे कर देती है शराबोर

आपके आंगन में खुशियों की लगे वैसी ही होड़

होली पर करना धमाल जीतोड़

उमंगों की बनी रहे हिलोर”

Top 5 Holi business ideas in hindi

होली निमंत्रण पत्र (Holi Invite message)

होली पर अगर आप पार्टी रख रहे हों तो अपने घर लोगों को ऐसा रोचक निमंत्रण भेजें जो होली के त्योहार जैसा रंगीन हो। आप निमंत्रण पत्र को ऑनलाइन या पेपर मोड में भी भेज सकते हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ सैंपल ले कर आए हैं:

“आओ दोस्त, होली की धूम मचाएं

 रंगों की बरसात में उदासी कही खो जाए

 गुलाल, ठंडई, गुझिया, लड्डू सबकुछ तेरे

पसंद का होगा

जश्न होगा खास, जब महफिल में

मेरे संग तू होगा”

“होली की खूबसूरती अपनों के साथ होती है

इसकी महफिल, न जानें कितने पल संजोती है

आओ, यादों के गुलदस्ते में कुछ और हसी पल सजाएं

होली के जश्न को संग मिल, थोड़ा और रंगीन बनाएं”

“वो रंगों की झांकी

वो पिचकारी से बौछार

मां के हाथों की मिठाई

यादों की भरमार

वो चौक चौराहे पर दोस्तों के साथ ठिठोली

होली के गीतों की शरबरती बोली

चलो, यादों के झरोखे से निकाल

ऐसे पलों को हकीकत में जीते हैं…

होली के अवसर पर इस बार चलो

संग करेंगे खूब धमाल”

FAQs

होली कब है?

8 मार्च, 2023

होली कैसे मनाते हैं?

रंगों से खेल कर, मिठाइयां खा कर, एक दूसरे को शुभकामना संदेश भेज कर।

होली क्यों मनाते हैं?

भक्त प्रह्लाद की याद में होली मनाई जाती है। होली बुराई पर अच्छाई की जीत की प्रतीक है।

Read More:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top