लड़कियों के लिए सरकारी योजना 2023

लड़कियों के लिए सरकारी योजना, महिलाओं के लिए योजना, पात्रता, लाभ (Central govt schemes for girl child 2023, State Government, List of Schemes for Girl Child in India) 

दोस्तों, एक समाज का विकास महिलाओं और बच्चियों के उत्थान के बगैर संभव नहीं। इस संदर्भ में केंद्र एवं राज्य सरकारें अक्सर नई नई योजनाओं को लाती हैं और उन्हें फलीभूत करने की कोशिश करती है। कभी कभार इन योजनाओं की जानकारी आम जनता को नहीं होती, जिसके वो चलते इसका समुचित लाभ नहीं पाते। आज के हमारे इस आर्टिकल में हम अपने पाठकों को लड़कियों के लिए लाई गई मुख्य सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे। इन योजनाओं की विशेषताएं, लाभ, उद्देश्य आदि पर चर्चा की जाएगी।इस लेख में विशेष रूप से बेटियों के लिए सरकारी योजना 2023 पर चर्चा की जाएगी। तो इस आर्टिकल लड़कियों के लिए सरकारी योजना को पूरा पढ़ें और जानकारियों से लाभान्वित होवें।

Government-Girl-Child-yojana-hindi

Table of Contents

लड़कियों के लिए सरकारी योजना 2023 लिस्ट (Central Govt schemes for girl child)

केंद्र सरकार द्वारा लड़कियों की मदद और विकास हेतु ढेरों योजनाएं लाई गई हैं। इनमें से प्रमुख और सफलतम लड़कियों के लिए सरकारी योजना की सूची नीचे दी जा रही है:

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ

  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना केंद्र सरकार द्वारा  इस लेख में विशेष रूप से बेटियों के लिए लाई गई प्रमुख योजनाओं में से एक है।
  • इस योजना को मूलरूप से लड़कियों को जन्म लेने से रोकने के लिए किए जानेवाले गर्भपात को रोकना और शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों की उन्नति करवाना है।
  • इस योजना की शुरुआत उन जिलों में की गई जिनमें लिंगानुपात में काफी अंतर है।
  • इसका एक ध्येय समाज का कल्याण और बालिकाओं को सुरक्षित रखना भी है।

ग्रामीण महिलाओं पर निबंध को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

बालिका समृद्धि योजना

  • इस योजना को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शुरू किया गया है।
  • इसका उद्देश्य युवा लड़कियों और उनकी मांओं को आर्थिक मदद दी जाएगी।
  • स्कूली छात्राओं को तीन सौ से हज़ार रुपए स्कॉलरशिप के तौर पर मिल सकते हैं।
  • शिशु के जन्म के बाद बालिका की माता को पांच सौ रुपए मिलते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना

  • केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली लड़कियों के लिए सरकारी योजना में सुकन्या समृद्धि योजना एक बचत योजना है।
  • इसके अंतर्गत बालिका को प्रथम खाताधारक बनाया जाता है जबकि उसके माता पिता खाते के ज्वाइंट होल्डर के तौर पर रहते हैं।
  • लड़की के दस वर्ष के हो जाने के बाद खाता खोला जा सकता है और फिर इसमें पंद्रह सालों के लिए योगदान करना होगा।

सीबीएसई उड़ान स्कीम

  • इस योजना को सीबीएसई ले कर आई है।
  • सीबीएसई उड़ान स्कीम का उद्देश्य टेक्निकल कॉलेजेज में लड़कियों के एडमिशन को बढ़ाना है।
  • इस योजना में कमज़ोर वर्ग से आनेवाली लड़कियों पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

प्रोत्साहन राष्ट्रीय योजना

  • लड़कियों के लिए सरकारी योजना ये माध्मिक शिक्षा के लिए है
  • इस योजना को मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संचालित किया जा रहा है।
  • इसका लक्ष्य पिछड़े वर्ग की लड़कियों को लाभान्वित करना है।
  • योजना के लिए सोलह वर्ष से कम आयु की लड़कियां योग्य हैं।
  • जिन लड़कियों की शादी हो चुकी है वो इस योजना से लाभान्वित नहीं हो सकतीं।

महिलाओं की सामाजिक समस्याएं विस्तार से यहाँ पढ़ें

लड़कियों के लिए सरकारी योजना 2023 (State government schemes for girl in india)

लाडली स्कीम, हरियाणा (Ladli Scheme Haryana)

  • हरियाणा सरकार इस लड़कियों के लिए सरकारी योजना के ज़रिए लड़कियों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है।
  • इसका एक उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना है।
  • इस योजना के अंतर्गत आर्थिक मदद भी दी जाती है।
  • सरकार परिवार में दूसरी बेटी होने पर पांच हज़ार रुपए की आर्थिक सहायता देती है।

कर्नाटक भाग्यश्री योजना (Karnataka bhagyashree scheme)

  • लड़कियों के लिए सरकारी योजना के अंतर्गत कर्नाटक सरकार बीपीएल परिवारों में लड़कियों के जन्म को बढ़ावा देने की कोशिश करती है।
  • कर्नाटक भाग्यश्री योजना के तहत आर्थिक सहायता भी दी जाती है।
  • लड़कियों को इसके अंतर्गत पच्चीस हज़ार रूपए तक का इंश्योरेंस कवर भी मिलता है।

माज़ी कन्या भाग्यश्री योजना, महाराष्ट्र (Majhi kanya bhagyashree yojana Maharashtra)

  • इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र सरकार बीपीएल और कमज़ोर वर्गों की लड़कियों की मदद करती है।
  • लड़की की मां को कन्या के जन्म के बाद पहले पांच सालों तक हर साल पांच हज़ार रुपए मिलते हैं।
  • पांचवीं कक्षा तक जाने तक उन्हें पच्चीस सौ रूपए हर साल मिलेंगे।
  • इसके बाद उन्हें अठारह के होने के बाद भी एक लाख रुपए मिलेंगे।

यहाँ पढ़िए घरेलु महिलाओं के लिए बिजनेस आईडिया कौन कौन से है, जिनसे आप घर बैठे अच्छे पैसे कमा सकते है.

पश्चिम बंगाल कन्याश्री प्रकल्प योजना (kanyashree prakalpa scheme West Bangal)

  • पश्चिम बंगाल में कमजोर वर्गों की लड़कियों के लिए इस योजना को शुरू किया गया है।
  • तेरह वर्ष से अठारह वर्ष की लड़कियों को साढ़े सात सौ रुपए की स्कॉलरशिप दी जाती है।
  • साथ ही अठारह से उन्नीस वर्ष की लड़कियों को एक साथ पच्चीस हज़ार रुपए दिए जाते हैं।

मध्य प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना (Ladli Laxmi Yojana MP)

  • मध्य प्रदेश के निवासियों को लाभान्वित करने वाली ये योजना लड़कियों की स्थिति सुधारने के लिए लाई गई है।
  • इसका उद्देश्य कन्या भ्रूण और बाल विवाह को रोकना।
  • मध्य प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत नौवीं कक्षा के बाद लड़कियों पर चार हज़ार रुपए का निवेश किया जाएगा।

दोस्तों ऊपर दी गई केंद्रीय एवं राज्य सरकार की योजनाएं लड़कियों के लिए शुरू की गई बेहतरीन योजनाएं हैं। बेटियों के लिए सरकारी योजना योजनाओं से लड़कियों की सामाजिक स्थिति बेहतर हुई है, साथ ही लोगो में कन्या उत्थान से जुड़ी जागरूकता भी आई है। आज इन योजनाओं के परिणामस्वरूप, लोग लड़कियों की शिक्षा और सुरक्षा को ले कर अधिक सजग हो चुके हैं।आशा है ये लेख आपके लिए उपयोगी होगा।

FAQ

कौन सी सरकारी योजना बालिकाओं के लिए सबसे अच्छी है?

सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार की एक दूरगामी योजना है।

सुकन्या समृद्धि योजना को कब लागू किया गया था?

2014

सरकारी योजना का लाभ कैसे प्राप्त करें?

योजनाओं के लाभ के लिए आवेदन देना होगा।

सुकन्या समृद्धि योजना में 14 वर्ष तक 500 जमा करेंगे तो अठारह वर्ष में कितना मिलेगा?

2 लाख 54 हज़ार 606 रुपए।

यूपी में लड़कियों के लिए कौन सी योजना चल रही है?

यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना, उत्तरप्रदेश कन्या सुमंगला योजना

दो लड़कियों पर क्या स्कीम है?

सुकन्या समृद्धि

बिहार में लड़कियों के लिए कौनसी योजना है?

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना

छत्तीसगढ़ में लड़कियों के लिए कौनसी योजना है?

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़

हरियाणा में लड़कियों के लिए कौनसी योजना है?

मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, लाडली स्कीम हरियाणा

मध्यप्रदेश में लड़कियों के लिए कौनसी योजना है?

लाडली लक्ष्मी योजना, कन्या विवाह योजना, गाँव की बेटी, प्रतिभा किरण योजना, फ्री सिलाई मशीन

राजस्थान में लड़कियों के लिए कौनसी योजना है?

मुख्यमंत्री राजश्री योजना, राजस्थान कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना, राजस्थान मेधावी छात्रा स्कूटी योजना

और पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top