Queen Elizabeth Biography in hindi: महारानी एलिज़ाबेथ (द्वितीय) की जीवनी

ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ का जीवन परिचय, एलिज़ाबेथ द्वितीय का इतिहास, कौन थी, कहां की थी, उम्र आयु, कहानी, मृत्यु (Britain England Queen Elizabeth Biography in Hindi, Death Reason, Time, Date, Family, Husband, Son, Age, News, Net Worth, Britain ki maharani kaun hai, Death ceremony protocol, operation london bridge, New King of England, Wiki) 

साल 1952 से ब्रिटेन पर राज़ करने वाली महारानी एलिज़ाबेथ (Queen Elizabeth II) का आठ सितंबर, 2022 को निधन हो गया। साल 2022 इनके शासन काल का सत्तरवां साल था। महारानी एलिज़ाबेथ के पति फिलिप की मृत्यु भी पिछले साल 99 वर्ष की आयु में हो गई थी।एलिज़ाबेथ ब्रिटेन के इतिहास में सबसे लंबे वक्त तक शासन करने वाली महारानी थीं। एलिज़ाबेथ ने उस दौर में गद्दी संभाली थी जब राजतंत्र अपने चरम था। महारानी एलिज़ाबेथ के गुज़र जाने के बाद संभवतः प्रिंस चार्ल्स ब्रिटेन के नए राजा होंगे। तो आइए दोस्तो हमारे इस लेख के ज़रिए महारानी एलिज़ाबेथ (Queen Elizabeth) की जीवनी पर एक नज़र दौड़ाते हैं।

queen elizabeth-2 biography in hindi

महारानी एलिज़ाबेथ की जीवनी ( Queen Elizabeth Biography in Hindi)

नामएलिज़ाबेथ द्वितीय
माता पिताड्यूक और डचेज ऑफ यॉर्क
भाई बहनप्रिंसेस मार्गरेट
वैवाहिक स्थितिविवाहित ( साल 1947 में फिलिप माउंटबेटन से शादी )
बच्चे4
जन्म21 अप्रैल,1926
जन्मस्थानलंदन
उम्र96
शिक्षा
पेशा
नागरिकताब्रिटेन
धर्मप्रोटेस्टेंट क्रिशियन
जातिक्रिशियन
राशि
कदउपलब्ध नहीं
आंखों का रंगउपलब्ध नहीं
नेट वर्थ$500 मिलियन की संपत्ति छोड़ गई

महारानी एलिज़ाबेथ का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

एलिज़ाबेथ का जन्म 21 अप्रैल,1926 को हुआ था। आपको बता दे कि एलिज़ाबेथ साल में दो बार जन्मदिन मनाती थीं। पहला तो असल जन्मदिन था उनका और दूसरा जन्मदिन अमूमन जून में मनाया जाता था। एलिज़ाबेथ का जन्म ड्यूक और डचेज ऑफ यॉर्क की प्रथम संतान के रूप में हुआ। साल 1936 में अपने पिता के सिंहासन पर बैठते एलिज़ाबेथ उतराधिकारी बन गई थीं। आपको बता दे कि इनकी एक बहन भी थी जिनका नाम प्रिंसेस मार्गरेट है।

महारानी एलिज़ाबेथ की शिक्षा उनके घर पर ही निजी तौर पर हुई। उन्होंने द्वितीय युद्ध के समय से ही अपने सार्वजनिक जिम्मेदारियों का पालन करना शुरू कर दिया था। साल 1947 में इन्होंने फिलिप माउंटबेटन से शादी की। इसके बाद इनके चार बच्चे हुए।

जानिए गर्भावस्था में कैल्शियम की कमी के लक्षण क्या क्या है, इसको दूर करने के उपाय.

रानी एलिजाबेथ कहाँ की रानी थी?

साल 1952 में ब्रिटेन की राजगद्दी संभालने वाली एलिज़ाबेथ ब्रिटेन के साथ साथ एक दर्जन देशों की रानी रह चुकी थीं। एलिज़ाबेथ ने महज़ पच्चीस साल की आयु में ये जिम्मेदारी संभाली थी। तब वो राष्ट्रमंडल देशों की हेड भी बनी थीं।इस साल की शुरुआत में उनके शासन के सत्तरवे वर्ष से जुड़ा समारोह आयोजित हुआ था।

महारानी एलिज़ाबेथ 15 देशों की रानी थीं: 

  • यूके और राष्ट्रमंडल क्षेत्र
  • सेंट किट्स एंड नेविस 
  • एंटीगुआ और बारबुडा
  • बेलीज
  • सेंट विंटेज एंड द ग्रेनाडायन्स
  • सेंट लूसिया
  • तुवालु
  • सोलोमन आइलैंड
  • पपुआ न्यू गिनी
  • ग्रेनेडा
  • बहामास
  • कनाडा
  • ऑस्ट्रेलिया
  • न्यूजीलैंड
  • जमैका

महारानी एलिज़ाबेथ का राज्याभिषेक

  • एलिज़ाबेथ का राज्याभिषेक टेलीविजन पर लाखो लोगो ने देखा था।
  • वो अपने पिता की मृत्यु के बाद राजगद्दी पर बैठी थीं, उस वक्त एलिज़ाबेथ केन्या में थीं।
  • राज्याभिषेक छह भागो में हुआ: मान्यता, फिर शपथ, फिर अभिषेक, तब अलंकरण, फिर सिंहासन और अंत में श्रद्धांजलि।
  • प्रिंस चार्ल्स ने अपनी मां का राज्याभिषेक देखा था।
  • एलिज़ाबेथ को सेंट एडवर्ड्स चेयर पर ताज सौंपा गया था।

आजकल हर चीज थीम के अनुसार होने लगी है, अगर आप किटी पार्टी थीम सोच रहे है, तो ये आर्टिकल जरुर पढ़ें.

महारानी एलिज़ाबेथ का परिवार (Elizabeth Family Tree)

एलिज़ाबेथ ने बालमोर कैसल में अपने जीवन की अंतिम सांस ली। साल 1952 में किंग जॉर्ज छह की मृत्यु के बाद अंग्रेज़ी राजघराने की डोर संभालने वाली रानी एलिज़ाबेथ दुनिया में सबसे लंबे वक्त तक शासन करने वाले शासकों में से एक हैं। एलिज़ाबेथ किंग जॉर्ज छह और एलिज़ाबेथ की प्रथम संतान थी। एलिज़ाबेथ की एक बहन भी थीं जिनका नाम प्रिंसेस मार्गरेट था। आपको बता दे कि रानी एलिज़ाबेथ किंग जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी की पोती थीं। एलिज़ाबेथ के चाचा एडवर्ड अष्टम थे, जिन्होंने अपनी प्रेमिका से शादी के लिए राजगद्दी छोड़ दी थी। इसके बाद एलिज़ाबेथ के पिता को राजा बनाया गया और एलिज़ाबेथ क्राउन प्रिंसेस बनी।
दोस्तों, एलिज़ाबेथ की शादी बीस नवंबर 1947 को ग्रीस और डेनमार्क के राजकुमार फिलिप से हुई। इसके अगले वर्ष ही रानी के बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स का जन्म हुआ। कुछ सालो बाद रानी ने प्रिंसेस एने, प्रिंस एंड्रयू और प्रिंस एडवर्ड को भी जन्म दिया। साल 1969 में रानी ने अपने बड़े बेटे को उत्तराधिकारी घोषित किया था।

महारानी एलिज़ाबेथ हिस्ट्री इन हिंदी

  • एलिज़ाबेथ को क्राउन प्रिंसेस तब घोषित किया गया जब उनके पिता किंग जॉर्ज षष्ठम की ताजपोशी हुई।
  • द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान 1942 में रानी को कर्नल इन चीफ ऑफ ग्रेनेडियर गार्ड्स के तौर पर नियुक्त किया गया।
  • 1945 में एलिज़ाबेथ ऑक्सीलियरी टेरिटोरियल सर्विस में सेकंड सबल्टर्न नियुक्त हुईं।
  • राजकुमारी के रूप में एलिज़ाबेथ ने कई देशों की आधिकारिक यात्राएं भी की।
  • साल 1952 में जब एलिज़ाबेथ केन्या की यात्रा पर थीं तब इनके पिता की मृत्यु हो गई।
  • छह फरवरी को 1952 की रात इनके नाम को ब्रिटेन की महारानी के रूप घोषित किया गया।
  • अगले वर्ष एलिज़ाबेथ दो जून को सिंहासन पर बैठीं।
  • 1957 को राष्ट्रमंडल देशों के प्रतिनिधि के रूप में यूएनओ में उनका पहला संबोधन था।
  • साल 2002 में शासक के रूप में पचास साल पूरे करने पर उन्होंने राष्ट्रमंडल के तहत आनेवाले सोलह देशों की यात्रा की थी।
  • साल 2010 में एलिज़ाबेथ ने दूसरी बार यूएनओ को संबोधित किया।

महारानी एलिज़ाबेथ की मृत्यु

महारानी एलिज़ाबेथ की मृत्यु प्राकृतिक रूप से हुई है। इनकी मृत्यु 8 सितंबर 2022 को बालमोरल कैसल में हुई। मृत्यु के वक्त इनकी उम्र 96 वर्ष की थी।

टिकटोक स्टार और भाजपा नेता सोनाली फोगाट का निधन कुछ समय पहले हुआ था, शक के दायरे में उनके मेनेजर है, जानिए हत्या की वजह.

महारानी एलिज़ाबेथ का अंतिम संस्कार (Queen Elizabeth Death Ceremony Hindi)

एलिज़ाबेथ ने आठ सितंबर 2022 को स्कॉटलैंड में अंतिम सांस ली। इसके बाद पूरे राज परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। साथ ही अगले शासक के चुनाव की प्रक्रिया भी आरंभ हो गई है।आपको बता दे कि महारानी एलिज़ाबेथ का अंतिम संस्कार उनकी मृत्यु के दस दिनों बाद होगा। प्रधानमंत्री लिज ट्रस को रानी की मृत्यु की सूचना फोन पर मिली। इसके बाद राज परिवार ने रानी की आंखों को बंद किया।उनकी मृत्यु के बाद ब्रिटेन सरकार एक खास प्रक्रिया ( Queen Elizabeth death protocol) का पालन करेगी। आइए आपको रानी एलिज़ाबेथ (Queen Elizabeth Death Ceremony) से जुड़ी प्रक्रिया से रूबरू करवाते हैं:

ऑपरेशन लंदन ब्रिज (Operation London Bridge)

  • रानी के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में सख्त नियम होंगे। इस प्रक्रिया को एक कोड नेम दिया गया है “ऑपरेशन लंदन ब्रिज” (Operation London Bridge)।
  • एक रिपोर्ट की मानें तो रानी का अंतिम संस्कार समारोह दस दिनों तक होगा।
  • उनके कॉफिन को पहले लंदन, फिर बकिंघम पैलेस, उसके बाद वेस्टमिंस्टर पैलेस औपचारिक मार्ग से ले जाया जाएगा।
  • ये स्थल हर दिन तेईस घंटे खुलेंगे ताकि आम जनता इनका दर्शन कर सके।
  • माना जा रहा है कि उनके पार्थिव शरीर को देश की संसद में तीन दिनों के लिए रखा जाएगा।
  • रानी को दफन करने से पहले होने वाले राजा चार्ल्स उन सभी देशों की यात्रा करेंगे तो यूके के अंतर्गत आते हैं।
  • अंतिम संस्कार वाला दिन राष्ट्रीय शोक दिवस के रूप में होगा।
  • इस दिन ब्रिटेन में दोपहर में दो मिनट का मौन भी रखा जाएगा।
  • अंतिम संस्कार वाले दिन रानी एलिज़ाबेथ को विंडसर कैसल स्थित किंग जॉर्ज षष्ठम मेमोरियल चैपल में दफन किया जाएगा।
  • महारानी की डेथ के बाद बकिंघम पैलेस के मेन गेट पर शोक की पोशाक पहन कर सेवक खड़ा रहेगा।
  • पैलेस के दरवाज़े पर नोटिस होगा।
  • महारानी के निधन पर यूके, स्कॉटलैंड, वेल्स, आयरलैंड की पार्लियामेंट स्थगित होंगी।
  • राजमहल की वेबसाइट शोक संदेश में तब्दील होगी।
  • सभी ऑफिशियल वेबसाइट पर काले बैनर्स होंगे।

ब्रिटेन का नया राजा (New King of England)

एलिज़ाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद उनके बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स अब ब्रिटेन के नए राजा (New King of Britain) हैं। हालांकि इनके ऑफिशियल राज्याभिषेक में कुछ वक्त लग सकता है किंतु ब्रिटेन के राजशाही नियम सम्राट की मृत्यु के बाद से ही नए राजा को सिंहासन का हकदार मानते हैं। यानि एलिज़ाबेथ की मृत्यु के तुरंत बाद ही चार्ल्स के रूप में ब्रिटेन को नया राजा मिल चुका है। अब ब्रिटेन का राष्ट्रगान “गॉड सेव द किंग” होगा। चार्ल्स ब्रिटेन के चालीसवें सम्राट बनेंगे। इसके बाद चार्ल्स को दो किलो से अधिक भरी सोने का मुकुट भी पहनाया जाएगा। ये माना जा रहा है कि एलिज़ाबेथ की बहु कैमिला को वो मुकुट मिलेगा जिस पर कोहिनूर (Kohinoor diamond) जड़ा है।

भारत सरकार द्वारा बेटियों के लिए सरकारी योजना शुरू की गई है, जानिए आप किस पर आवेदन कर लाभ उठा सकते है.

महारानी एलिज़ाबेथ के बारे में रोचक तथ्य (Queen Elizabeth Amazing Facts)

  • एलिज़ाबेथ को बचपन में लिटिल लिलिबेट पुकारा जाता था।
  • इनके कलेक्शन में बेशकीमती हीरे ज़वारत, घोड़े आदि शामिल हैं जिनकी कीमत दस खरब रुपए से अधिक की है।
  • रानी का जहां जन्म हुआ था, अब वो जगह एक रेस्टुरेंट है।
  • इन्हे यात्रा के लिए पासपोर्ट की आवश्यकता नही होती थी।
  • एलिज़ाबेथ को ड्राइविंग लाइसेंस के प्रयोग की भी आवश्यकता नही थी।

FAQ

Q : महारानी एलिज़ाबेथ कौन थी

Ans : ब्रिटेन की महारानी

Q : इंग्लैंड की पहली महारानी कौन थी?

Ans : एलिज़ाबेथ प्रथम

Q : इंग्लैंड की महारानी के पास कितनी ज़मीन है?

Ans : 18,433 हेक्टेयर ज़मीन

Q : अकबर के शासनकाल में इंग्लैंड की महारानी कौन थी?

Ans : एलिज़ाबेथ प्रथम. एलिज़ाबेथ प्रथम ने वर्ष 1558 से 1603 तक इंग्लैंड पर शासन किया। उस दौरान भारत में मुगलों का शासन था और अकबर राजगद्दी पर विराजमान था। भारत में अकबर का काल 1556 से 1605 तक था।

Q : एलिज़ाबेथ द्वितीय की आयु क्या थी?

Ans : 96

Q : रानी एलिज़ाबेथ द्वितीय भारत कब आई थी?

Ans : 21 जनवरी 1961

Q : एलिज़ाबेथ महारानी कहाँ की थी?

Ans : ब्रिटेन की

Q : महारानी एलिज़ाबेथ भारत के किस शहर में आई थी?

Ans : दिल्ली

Q : महारानी एलिज़ाबेथ के बाद ब्रिटेन का राजा कौन बनेगा?

Ans : महारानी एलिज़ाबेथ के बड़े बेटे चार्ल्स

Q : महारानी एलिज़ाबेथ राष्ट्रमंडल के कितने देशों की महारानी थी?

Ans : 16

Q : ब्रिटेन की रानी एलिज़ाबेथ प्रथम किसके समकालीन थीं?

Ans: अकबर

Q: रानी एलिज़ाबेथ द्वितीय भारत दौरे के दौरान जो नीले रंग का सूट पहनने वाली थी उसका कपड़ा कहाँ से मँगवाया गया था?

यह कपड़ा हिंदुस्तान से ही मंगवाया गया था.

रानी एलिजाबेथ के भारत दौरे पर पहने जाने वाले सूट की कीमत क्या थी?

400 पौंड

और पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top