सुबह के सपने का मतलब क्या होता है (Subah ke sapne ka matlab)

सुबह का सपना देखना, सुबह के सपने का मतलब, सपने आने का कारण, शुभ सपने कैसे होते हैं, अशुभ सपने, ड्रीम मीनिंग इन हिंदी, सूर्योदय के बाद का सपना (early morning dreams come true, dream in morning time, dream meaning in hindi)

दोस्तो, सपने हर किसी को आते हैं। हममें से कई रोज़ सपने देखते हैं तो कुछ को कभी कभार सपने आते हैं। खास बात ये है कि सपनों के आने का कोई निश्चित समय नहीं है। जरूरी नहीं कि सपने रात को ही आएं।अगर दिन में भी सो रहे हों तो भी आपको सपने दिख सकते हैं। कई बार इन सपनों का कोई मतलब नहीं होता है, पर कभी कभी सपने भविष्य में घटने वाली घटनाओं का संकेत भी देते हैं। इस लिहाज़ से रात के सपने से ज़्यादा सुबह का सपना महत्वपूर्ण होता है।

आपने अक्सर लोगों को कहते कहा होगा कि  सुबह का सपना सच होता है। सुबह के सपने के अच्छे बुरे परिणाम हो सकते हैं। पर क्या ऐसा सच में होता है, या ये सिर्फ एक भ्रम है, ऐसे तमाम प्रश्नों के जवाब आज के इस लेख में मिलेंगे। आपसे अनुरोध है कि सुबह के सपने का मतलब लेख को पूरा पढ़ें और जानकारियों का लाभ लें।

subah ka sapna

Table of Contents

सपने क्या होते हैं

दोस्तो, सपने (सुबह के सपने का मतलब) क्या होते हैं, इससे जुड़ा कोई ठोस वैज्ञानिक उत्तर नहीं है। कही कहीं इन्हें हमारी सोच माना जाता है कभी इन्हें अधूरी ख्वाइशों से जोड़ कर देखा जाता है। कई बार अतीत की घटनाएं भी हमें सपनों के रूप में नज़र आती हैं। कुल मिला कर सपने हमारी स्मृति, अनुभव, विचार आदि के सूचक बन कर आते हैं। इन्हें अलग अलग श्रेणियों में बांटा गया है, उदाहरण के तौर पर:

भाविक: जो स्वप्न भविष्य होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करे।

दोषजन्य: पित्त, वात आदि से दूषित होने के चलते आनेवाले सपने।

श्रुत: सोने से पहले होने वाली बातों को सपने में देखना।

दृष्ट: जो सपना नींद में न देखा गया हो।

अनुभूत: असल ज़िंदगी में अनुभव किए गए क्षणों के आधार पर आया हुआ सपना।

प्रार्थित: ऐसे सपने जिनमें असल ज़िंदगी में की गई प्रार्थना  या इच्छा दिखे।

नींद भगाने के घरेलू उपाय यहाँ पढ़ें.

सुबह के सपने का मतलब

सुबह के सपने का मतलब कई हो सकते हैं। नीचे कुछ उदाहरण दिए जा रहे हैं जिनसे आप पता लगा सकते हैं कि आपके सपनों का इशारा किस ओर है:

सपने में शिवलिंग

अगर आप सुबह सुबह सपने में शिवलिंग देखते हैं तो ऐसा सपना अति उत्तम माना माना जाता है। ऐसे स्वप्न इस बात की ओर भी इशारा करते हैं कि आपकी कोई इच्छा जल्दी पूरी होने जा रही है।

सपने में पूर्वज को देखना

अगर आप सुबह के सपने में अपने किसी पूर्वज को देखते हैं तो ये सपना भी आपके लिए शुभ संदेश ले कर आ सकता है।

सपने में दांत टूटना

सुबह के सपने में ये देखना कि आपका कोई दांत टूट गया शुभ होता है। इसका मतलब ये है कि जल्द ही आपको आर्थिक लाभ मिलने वाला है।

सपने में खून खराबा

अगर आपने सपने में सुबह सुबह (सुबह के सपने का मतलब) खून खराबा देखा है तो डरने की ज़रूरत नहीं। ऐसे सपने इस बात का संकेत देते हैं कि आपका पुराना फंसा हुआ पैसा जल्द मिल सकता है ।

सपने में नदी में डुबकी

सुबह के सपने में नदी में डुबकी मारना भी शुभ संकेत देता है। इसका मतलब माना जाता है कि आपको जल्द ही उधार का पैसा मिलने वाला है।

सपने में बाढ़ या गंदा पानी

सुबह के वक्त अगर आप सपने में गंदा पानी देखते हैं तो ये एक अशुभ संकेत है। ये किसी अशुभ घटना का सूचक हो सकता है।

सपने में भोज देखना

दोस्तों, अक्सर हम में से कई लोगों को सपने में भोज दिखता है। अगर आप भी अपने सपने में भोज देखते हैं तो समझिए जल्द ही धन की प्राप्ति हो सकती है। सपने में भोज या सेवा का कार्य देखना अच्छा होता है।

सपने में भूत देखने का मतलब

ऐसे सपनों का अच्छा या बुरा मतलब दोनो हो सकता है। अगर कोई व्यक्ति सपने में अजनबी को देखे तो हो सकता है उसके आसपास नकारात्मक शक्ति है। अगर सपने में कोई भूत प्रेत आप पर हमला करता दिख रहा है तो समझिए कि आप किसी डर से गुज़र रहे हैं।

सपने में फूलों की माला देखना

दोस्तों सपनों में फूलों की माला देखना किसी शुभ कार्य का संकेत हो सकता है। हो सकता है कि आपके घर में जल्द ही पूजा पाठ या विवाह आदि हो।

सपने में सुंदर घर देखना

ऐसा सपना आपकी नौकरी की सफलता का सूचक हो सकता है। हो सकता है आपकी कोई मनोकामना पूरी होने वाली हो।

सपने में आम खाते हुए देखना

सपने में आम खाते देखना एक शुभ संकेत हो सकता है। ये सपना धन संपदा से जुड़ा हो सकता है।

सपने में काला शिवलिंग देखना

दोस्तो, सपने में काला शिवलिंग देखना अच्छा होता है। इससे धन प्राप्ति की संभावना होती है।

सपने में सांप को देखना

सपने में सांप का बार बार आना कालसर्प दोष से भी जुड़ा हो सकता है। काला सांप देखना रोग से जुड़ा है। सपने में सांप को मारना शुभ संकेत है।

सपने में खुद को देखना

सपने में खुद को देखना आमतौर पर अच्छा माना गया है। हालांकि खुद को देखने का सपना इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप खुद को किस हाल में देख रहे हैं। अगर खुद को बीमार देख रहे हैं तो ये सपना कष्टदायक हो सकता है।

सपने में दूध देखना

अगर आप अपने सपने में दूध पी रहे हो तो इसका मतलब ये है कि आपको सफलता मिलनेवाली है।

सपने में दुल्हन को देखना

सपने में दुल्हन को देखना शुभ संकेत माना जा सकता है। इससे घर में खुशियों का आगमन हो सकता है।

सपने में उल्लू को देखना

दोस्तों, सपने में उल्लू को देखना शुभ भी हो सकता है और अशुभ भी। अगर कोई सपने में उल्लू देखता है तो इसका मतलब है कि उसे धन प्राप्ति हो सकती है। वही अगर उल्लू दूर जाते हुए दिखे तो इसका मतलब ये भी हो सकता है कि धन की हानि होगी।

सपने में शारीरिक संबंध बनाना

सपने में शारीरिक संबंध बनाने का मतलब ये है कि कोई व्यक्ति अपने पार्टनर से खुश नहीं है। कभी कभी सपने में एक व्यक्ति जिस व्यक्ति से संबंध बनाते देखता है वो उसके जीवन में महत्व रखता है।

सपने कब सच होते हैं

ऐसा माना गया है कि सुबह के तीन बजे से सात बजे के बीच में आनेवाले सपने सच हो सकते हैं।अगर आप शाम के वक्त कोई सपना देखते हैं तो उसके सच होने की संभावना आधी रहती है।

बिना एक्सरसाइज के तेजी से वजन कैसे कम करें यहाँ पढ़ें.

सपने कब आते हैं

सपने इंसानी दिमाग में चल रही क्रियाओं और असल जीवन में घटनेवाली घटनाओं के आधार पर आते हैं। इनके आने का कोई निश्चित कारण नहीं है। वैज्ञानिक रिपोर्ट्स के अनुसार हर व्यक्ति एक दिन में दो तीन बार सपने देख सकता है।

क्या सपना किसी को बताना चाहिए

दोस्तो सपना किसी को बताना चाहिए या नहीं, इस पर कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। ऐसा माना जाता है कि अगर आपने कोई शुभ या अच्छा सपना देखा है तो वो किसी को नहीं बताना चाहिए जबकि अशुभ सपनों को अधिक से अधिक लोगों से साझा करें। अशुभ सपने के बारे में बात करने से इसका दुष्परिणाम कम होता है।

ऊपर लिखे गए लेख के माध्यम से पाठकों को सुबह के सपने का मतलब समझाने की कोशिश की गई है। उम्मीद है लेख उपयोगी सिद्ध होगा।

FAQs

सपने आने के कारण?

सपने आने के कोई निश्चित कारण नहीं हैं। ये पुरानी यादों, अनुभव, चिंता आदि के चलते आ सकते हैं।

सपने आने का वैज्ञानिक कारण?

सपने आने का कोई वैज्ञानिक कारण स्पष्ट नहीं है। इन्हें मस्तिष्क की क्रियाओं का परिणाम माना गया है।

कौन से सपने बताने नहीं चाहिए?

जो सपने शुभ या अच्छे परिणाम देने वाले होते हैं उन्हें बताना नहीं चाहिए।

कौन से सपने शुभ होते हैं?

सपने में शिवलिंग देखना, गुलाब देखना,दर्पण में खुद को देखना आदि।

सुबह कितने बजे का सपना सच होता है?

कहा जाता है ब्रम्ह मुहूर्त यानि सुबह 3 से 5 बजे के बीच देखे गए सपने सच होते है.

सुबह-सुबह सपने देखने का मतलब क्या होता है?

ऐसी धारणा है कि नींद खुलने के कुछ समय पहले देखे गए सच होते हैं. लेकिन इसमें कितनी सच्चाई है ये नहीं पता.

क्या दोपहर के सपने सच होते हैं?

नहीं होते है.

कितने प्रतिशत सपने सच होते है?

एक शोध के अनुसार दुनिया की कुल आबादी के आठ प्रतिशत लोगों के ही सपने सच हुए हैं.

क्या सुबह के सपने सच होते हैं?

ऐसा कोई प्रमाण नहीं है कि सुबह के सपने सच होते है.

अन्य पढ़ें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top