Winter Destination: ठंड में भारत में घूमने की बेस्ट जगह

दिसंबर में कहां घूमने जाए, कम बजट में घूमने वाली जगह (Winter holiday places in India, Places to visit in India in December, January, February with family, honeymoon, baby, Budget-friendly trips in India, Low Budget Tourist places, )

दोस्तो, सर्दियों का आगमन हो चुका है। भारत के उत्तरी भाग में ठंड का असर देखा जा सकता है। ठंड के साथ साथ छुट्टियों का मौसम भी जोर पकड़ चुका है। कभी शादी सीजन तो अब नए साल से जुड़ा सेलिब्रेशन। हममें से कई लोग अक्सर नए त्योहार का स्वागत छुट्टियों पर जा कर करते हैं। दोस्तो, सर्दियों का मौसम घूमने के लिए एक अच्छा समय है। इस वक्त आपको कड़कती धूप और पसीने से जूझना नहीं पड़ता है। अगर आप भी छुट्टियों और सर्दियों के इस मौसम में अगर घूमने का मन बना रहे हैं, तो भारत में आपके लिए ऐसे कई विकल्प मौजूद हैं जो कम बजट में यादगार ट्रिप दिला सकते हैं। इस लेख के ज़रिए हम आपको भारत में मौजूद ऐसे पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाड़े के मौसम में घूमना सुखद होता है। साथ ही इन जगहों का पॉकेट फ्रेंडली बजट के साथ पर्यटन किया जा सकता है।तो इस लेख को अंत तक पढ़ें, और अपने ट्रिप में इसकी मदद लें।

winter destination in india

विंटर में कहा घूमने जाएं (Winter me kaha ghumne jaye)

वैसे तो भारत भर में घूमने के कई विकल्प मौजूद हैं, पर हम आपको कुछ ऐसे सुझाव देने जा रहे हैं जहां आप कम खर्चे में सर्दियों के दिनों में आराम से घूम से सकते हैं। ऐसी जगहों पर लग्जरियस और पॉकेट फ्रेंडली, दोनो तरह के ट्रिप कर सकते हैं। नीचे बताई गई जगहों पर सर्दियों के मौसम में घूमने का मज़ा दोगुना हो जाएगा-

केरल:

गॉड्स ओन कंट्री के नाम से पुकारे जाने वाले केरल को ठंड के मौसम में बड़े आराम से घुमा जा सकता है। बारिश के बाद केरल में प्रकृति एक सुंदर छटा बिखेरती है। यहां कई दर्शनीय स्थल मौजूद हैं जहां आप शांत और सुंदर दृश्यों का लुत्फ उठा सकते हैं। हम यहां केरल में स्थित कुछ महत्वपूर्ण स्थलों के नाम गिनाने जा रहे हैं जहां ठंडी के मौसम में घूमने जा सकते हैं.

सुबह का सपना कैसा होता है यहाँ पढ़ें.

मुन्नार

मुन्नार एक सुंदर पहाड़ी इलाका है। यहां बादलों और पहाड़ों के बीच आप एक सुखद अनुभूति ले सकते हैं। इस स्थान को भारत का पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन भी माना जाता है। आपको बता दें कि मुन्नार में चाय का उत्पादन होता है। चारों ओर फैली चाय की खुशबू भी आपका मन मोह सकती है।

थेक्कड़ी

केरल के इदुक्की जिले में स्थित थेक्कड़ी पेरियार वन्यजीव अभ्यारण्य के लिए पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। अगर आप प्राकृतिक सौंदर्य और वन्य जीवों से जुड़े नजारों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो थेक्कड़ी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

वायनाड

केरल की सबसे हरी भरी जगहों में से एक वायनाड पर्यटकों के प्रिय स्थलों में से एक है। वायनाड का मतलब मलयालम में धान के खेतों की भूमि होता है। इस जगह पर आप आम जिंदगी में होने वाली भागदौड़ से दूर एक प्रदूषणरहित वातावरण का आनंद ले सकते हैं।

अलेप्पी

पूर्व का वेनिस कहे जाने वाले अलेप्पी की बैकवाटर यात्रा भारी मात्रा में सैलानियों को आकर्षित करती है। यहां आप हाउस बोट का अनुभव लेने के साथ साथ केरला के स्वादिष्ठ भोजन का आनंद ले सकते हैं। दोस्तो, अलेप्पी में बोट रेस भी यात्रियों को काफी पसंद आती है।

राजस्थान का जलियांवाला बाग हत्याकांड यहाँ पढ़ें.

अंडमान द्वीप:

अगर इस सर्दी आप समुंदर किनारे वक्त बिताना चाहते हैं तो अंडमान आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। गोवा की तरह यहां भीड़ भार या शोर शराबा नहीं होता है। शांतिपूर्ण माहौल में आप अपने अपनों के साथ यादगार पल बीता सकते हैं। साफ सुथड़े समुद्री किनारों पर आप प्राकृतिक नजारे देख सकते हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप में हैवलॉक, वाइपर, बैरन, रेड स्किन आदि आइलैंड पर घूमने जा सकते हैं। आपको अगर स्कूबा डाइविंग आदि पानी के खेलों का शौक है तो आप अंडमान की छुट्टियों में इनका लुत्फ उठा सकते हैं।

राजस्थान:

सर्दी के मौसम में राजस्थान घूमने का अपना ही मज़ा है। राजस्थान एक गरम प्रदेश है और इसे घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से ले कर फरवरी तक का माना गया है। ऐतिहासिक स्थलों के साथ साथ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाना चाहते हैं तो राजस्थान ज़रूर जाएं। हम आपको राजस्थान में स्थित कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे सर्दियों के मौसम में आराम से घूम सकते हैं:

माउंट आबू

अगर सर्दियों के मौसम में आप राजस्थान में हो तो माउंट आबू ज़रूर जाएं। माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। यहां गुरु शिखर, जैन मंदिर, अलीगढ़, अचलेश्वर महादेव, माउंट आबू बाजार आदि को घूमा जा सकता है। 

जोधपुर

मारवाड़ शासक राव जोधा सिंह द्वारा बसाया गया शहर जोधपुर एक ऐतिहासिक शहर है। पाकिस्तान की सीमा से ढाई सौ किलोमीटर दूर स्थित जोधपुर में मोती महल, मंदोर गार्डन, उमेद भवन, घंटा घर, खेजड़ला का किला आदि दर्शनीय स्थल मौजूद हैं।

उदयपुर

उदयपुर राजस्थान के सबसे सुंदर स्थलों में से एक है। इसे महाराज उदय सिंह द्वारा बसाया गया था। सिटी पैलेस, जग मंदिर, ताज लेक, सज्जनगढ़ पैलेस, सहेलियों की बाड़ी आदि जैसे कई दर्शनीय और ऐतिहासिक स्थल उदयपुर में मौजूद हैं।

बीकानेर

बीकानेर राजस्थान के सबसे चर्चित पर्यटक स्थलों में से एक है। इसे राजपुर शासक राव बीका द्वारा बसाया गया था। यहां आप लालगढ़ पैलेस, जूनागढ़ किला, गंगा सिंह संग्रहालय, करणी माता मंदिर आदि स्थलों को घूम सकते हैं।

गोवा:

गोवा भारत के सदाबहार पर्यटक स्थलों में से एक है। यहां आप किसी भी मौसम में गोवा घूम सकते हैं। भारत के सबसे प्रसिद्ध समुद्री तटों में से एक गोवा पर्यटकों का पसंदीदा वेकेशन स्पॉट है। गोवा फेस्टिवल, जल खेल, नाइटलाइफ, सी फूड, समुद्री तट आदि किसी का भी ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं। नए साल और क्रिसमस आदि से जुड़े सेलिब्रेशन के लिए गोवा सबसे अच्छा है। यहां मौजूद झरने, किले, मंदिर, चर्च आदि प्राकृतिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर खींचते हैं।

गुलमर्ग:

दोस्तो, अगर ठंड के मौसम में आप गर्म चॉकलेट, बोनफायर, बर्फबारी आदि का मज़ा लेना चाहते हैं तो गुलमर्ग जाएं। श्रीनगर से कुछ दूरी पर स्थित गुलमर्ग भारी मात्रा में बर्फबारी प्राप्त करता है। यहां स्कीइंग के लिए उत्तम सुविधा उपलब्ध है। यहां हर साल लाखों सैलानी बर्फ के बीच छुट्टियां मनाने आते हैं। गुलमर्ग में बाबा रेशी मंदिर, बायोस्फेर रिजर्व आदि भी मौजूद हैं।

ऊपर बताए गए स्थलों को आप जाड़े के दिनों में आराम से घूम सकते हैं। ऐसी जगहों पर आने जाने और रुकने की उत्तम व्यवस्था रहती है। आपको प्राकृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के बीच समय बिताने का एक अच्छा मौका मिलेगा।

FAQs

ठंड में घूमने की जगह इन इंडिया?

राजस्थान, अंडमान, गोवा आदि क्षेत्र।

विंटर में कहा घूमने जाएं?

उदयपुर, बीकानेर, अंडमान, केरला आदि घूमने जाएं।

भारत में घूमने की जगह?

राजस्थान, सिक्किम, दिल्ली, केरल, आदि कई क्षेत्रों को घूमा जा सकता है।

कम पैसे में घूमने की जगह?

दिल्ली, बनारस, मथुरा, काशी, विंध्याचल आदि जगह।

अन्य पढ़ें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top