Most Google Search person in India 2022 : गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुई ये 10 हस्तीयां

भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुई ये हस्ती Top 10 Google search person list 2022, Search List in India, most searched person on google 2022 in india

दोस्तो, साल 2022 अब जल्द ही हमें अलविदा कहने वाला है। इस साल एक से बढ़ कर एक घटनाएं घटित हुईं और उनसे जुड़े अलग अलग नाम लाइमलाइट में आए। हाल ही में गूगल ने एक दिलचस्प लिस्ट जारी की है जिसमें ये बताया गया है कि भारत में इस साल सबसे ज्यादा किन नामों को सर्च किया गया है। इस लिस्ट में शामिल कुछ नाम चौंकाने वाले हैं जबकि कुछ का आना स्वाभाविक सा लगता है। आज के हमारे इस लेख में आपको उन दस नामों से रूबरू करवाएंगे जिन्हे भारत के लिए बनाई गई गूगल पर मोस्ट सर्च्ड लोगों (Google most search person list 2022 ) की सूचि में शामिल किया गया है। तो इस लेख को अंत तक पढ़ें और दी गई जानकारियों का लाभ लें।

1.नूपुर शर्मा (Nupur Sharma)

भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा गूगल पर इस साल most searched person on google 2022 in india की गई भारतीय हस्तियों में शीर्ष स्थान पर हैं। अपनी बेबाकी और वाकपटुता के लिए जाने जानेवाली नूपुर शर्मा को एक विवादास्पद टिपण्णी के चलते पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। इसके साथ ही साथ नूपुर को कई बार बलात्कार और जान से मारने की धमकियां भी मिली है। इसके बाद से नूपुर शर्मा भले ही खबरों में बनी हुई हैं पर उन्होंने राजनीति और सार्वजनिक जीवन से दूरी बना ली है।

2.द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu)

भारत की प्रथम आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तबसे सुर्खियों में हैं जबसे उनकी उम्मीदवारी सुनिश्चित की गई थी। इसके बाद से ही लोग द्रौपदी मुर्मू के जीवन, पृष्ठभूमि, परिवार, राजनैतिक सफर, शिक्षा आदि से जुड़े कई प्रश्नों के उत्तर ढूंढते रहे हैं। आपको बता दे कि आज द्रौपदी मुर्मू जी भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। इन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यकाल के बाद पदभार संभाला है।

3.ऋषि सुनक (Rishi Sunak)

ऋषि सुनक यूके में भारतीय मूल के प्रथम प्रधानमंत्री हैं। इन्होंने तब पदभार संभाला जब लिज ट्रस ने अपना इस्तीफा दे दिया था। ऋषि ने ब्रिटेन की राजनीति में कई महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई है। उन्होंने दुनिया का ध्यान तब अपनी ओर खींचा जब प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी घोषित की गई थी। ऋषि सुनक का भारत से गहरा नाता है। जहां ऋषि के पूर्वज भारतीय थे, ऋषि सुनक इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति के दामाद भी हैं।

4.ललित मोदी (Lalit Modi)

ललित मोदी अचानक ही चर्चा में छह गए जब उन्होंने पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी सुष्मिता सेन के साथ अपने रिश्ते की बात दुनिया से साझा की थी। ललित मोदी पर मनी लॉन्ड्रिंग के चार्जेज हैं। साल 2010 में ललित भारत से भाग कर यूके चले गए और अभी वही रह रहे हैं। Google search person list 2022 में इनका नाम भी शामिल हैं.

5.सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) 

इस लिस्ट पर पांचवे नंबर पर हैं सुष्मिता सेन।सुष्मिता इस साल अपने काम और अफेयर्स को ले कर चर्चा में रही हैं। जहां उन्होंने ओटीटी पर आर्या नामक सीरीज से अभिनय में वापसी की है वही ललित मोदी के साथ उनके रिश्ते से जुड़ी अटकलों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। हालांकि सुष्मिता ने इस मुद्दे पर चुप रहना ही मुनासिब समझा था।

6.अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora)

अंजलि अरोड़ा एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं। कच्चा बादाम गाने पर अपना डांसिंग वीडियो रिलीज़ कर के अंजलि ने पॉपुलैरिटी हासिल की है। इसके अलावा अंजली को एक रियलिटी शो का हिस्सा बनते भी देखा गया है। इसके अलावा अंजलि का एक एमएमएस भी लीक होने की खबरें भी आई थी पर अंजलि ने इसे नकार दिया।

7.अब्दु रोजिक (Abdu Rozik)

अब्दु एक चर्चित गायक, ब्लॉगर एवं मुक्केबाज हैं। इन्हें आजकल बिग बॉस में देखा जा रहा है। अब्दु ग्रोथ हार्मोन की कमी के चलते उन्नीस साल की उम्र में भी किसी बच्चे की तरह दिखते हैं। जब से अब्दु को बिग बॉस पर आए हैं तबसे उनकी फैन फॉलोइंग में इज़ाफा हुआ है।

8.एकनाथ शिंदे (Eknath shinde)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। राज्य में आई राजनैतिक फेर बदल को भरपूर मीडिया कवरेज मिला। एकनाथ की लोकप्रियता के आगे उद्धव ठाकरे की एक न चली और अंत में उन्हे कुर्सी छोड़नी पड़ी। एक साधारण सी पृष्ठभूमि से आनेवाले एकनाथ शिंदे ने राजनीति में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है जो सराहनीय है।

9. प्रवीण तांबे (Pravin Tambe)

प्रवीण आईपीएल में शुरुआत करने वाले खिलाड़ियों में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। इन्होंने अपने खेल की शुरुआत 41 साल की उम्र में की थी। तांबे ने साल 2013 में आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला था। प्रवीण सुर्खियों में तब आए जब उनकी बायोपिक “कौन प्रवीण तांबे” रिलीज हुई।

10. एम्बर हर्ड (Amber Heard)

एम्बर विश्वभर में सबसे सर्च की जानेवाली शीर्ष तीन महिलाओं में से एक हैं। एम्बर इस बार अपने काम के बजाए अपने पूर्व पति जॉनी डेप के साथ चलनेवाले मानहानि के मुकदमे को ले कर चर्चे में थीं। इस साल भारत भर में इनके बारे में खूब सर्च किया गया है और इस तरह एम्बर दसवें नंबर पर हैं।

तो दोस्तो, ये थी भारत में साल 2022 में सर्च हुए टॉप टेन लोगों की लिस्ट। उम्मीद है आपको जानकारियां पसंद आई होंगी। ऐसी और भी दिलचस्प अपडेट्स के लिए हमारे लेख ज़रूर पढ़ें।

अन्य पढ़ें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top