Artificial Womb Facility: अब माँ की जगह मशीन पैदा करेगी बच्चे

कृत्रिम भ्रूण इजरायल, कृत्रिम भ्रूण बनाने वाला देश (Artificial wombs in hindi, cost, technology, factory, baby, for humans, israel, facility, artificial womb possible, in which country)

दोस्तों विज्ञान आजकल खूब तरक्की कर रहा है। विज्ञान ने जीवन के हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। हम धीरे धीरे इससे मिल रही सुख सुविधाओं के आदि होते जा रहे हैं। जहां कुछ वर्ष पहले हमें कई काम शारीरिक श्रम से करने पड़ते थे, वही अब एक बटन दबाने से ही काम से निपटा जा सकता है। अभी हाल में ही एक और खबर सामने आई है जिसके तहत अब दावा किया गया कि आने वाले समय में महिलाओं को पेट में बच्चे पालने नहीं पड़ेंगे, बल्कि अब मशीनें बच्चे पैदा करेंगी! अगर औरों की तरह आप भी इस खबर से चौंक रहे हों तो आपको बता दें कि अब जल्द ही आर्टिफिशियल कोख (Artificial Womb) का ज़माना आनेवाला है। ये उन लोगों के लिए एक वरदान होगा जो किसी कारणवश प्राकृतिक तरीके से मां बाप नहीं बन पाते हैं।तो दोस्तो, इस दिलचस्प जानकारी के लिए लेख को पूरा अंत तक पढ़ें।

यहाँ पढ़ें: ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के उपाय 

क्या है आर्टिफिशियल वूम फैसिलिटी? (Artificial Womb Facility)

आर्टिफिशियल कोख से अब बच्चे पैदा होंगे। ऐसा कहा जा रहा है कंपनी एक्टोलाइफ के द्वारा। बताया गया है कि बच्चेदानी से संबंधित समस्याओं से जूझती महिलाएं या इन्फर्टिलिटी से परेशान पुरुष इस तकनीक से मां बाप बन सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने बताया कि ये तकनीक इन्फेक्शन फ्री बच्चों को जन्म देगी। आर्टिफिशियल वूम फैसिलिटी के लिए एक्टोलाइफ के पास हाइली इक्विप्ड लैब्स हैं। इस पूरी तकनीक में बच्चों को कृत्रिम कोख में रखा जाएगा (Growth Ponds) और नौ महीनों तक उनकी देखरेख भी होगी।

ग्रोथ पॉन्ड्स क्या हैं? (Growth Ponds)

ग्रोथ पॉन्ड्स दरअसल मशीनी बच्चेदानी है। इसकी बनावट मां के गर्भाशय जैसी ही होती है। इसमें बच्चे की स्किन, हार्टबीट, ब्लड प्रेशर, दिमाग, किडनी आदि अंगों को मॉनिटर किया जा सकेगा। ग्रोथ पौंड में सेंसर लगाए जाएंगे। साथ ही एक एप की मदद से पैरेंट्स अपने बच्चे की ग्रोथ को देख पाएंगे। 

खास बात ये है कि अगर मां बाप लैब की जगह ग्रोथ पौंड घर में रखना चाहते हैं तो वो ये पौंड अपने साथ घर ले जा सकते हैं। उसे रात दिन बढ़ता हुआ देख सकते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि इस पौंड की मदद से एक बार में एक ही शिशु जन्म ले सकता है। साथ ही हर तरह के टेस्ट के बाद ही बच्चा कृत्रिम कोख में डाला जाता है इसलिए इसके जन्म के समय किसी प्रकार की बीमारी का खतरा नहीं रहेगा।

यहाँ पढ़ें: डिलीवरी के बाद वजन कैसे कम करें

जेनेटिक इंजीनियरिंग (Genetic Engineering) से मिलेगा मनचाहा बच्चा

कंपनी एक्टोलाइफ ने बताया है कि दंपत्ति जेनेटिक इंजीनियरिंग की मदद से मनचाहा बच्चा पा सकते हैं। इसके लिए कंपनी उन्हें एलिट पैकेज ऑफर करती है। एलिट पैकेज के अंतर्गत बच्चे का डीएनए चुनने की छूट मिलती है। साथ ही बच्चे के जीन में परिवर्तन के लिए CRISPR-Cas9 नामक जीन को एडिट करनेवाले टूल की मदद भी ली जा सकती है। मशीनी कोख में पालनेवाले बच्चे में मां बाप खास जीन डलवा सकते हैं।

यहाँ पढ़ें: गर्भावस्था में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के उपाय

कौन हैं हासिम अल गायली (Hasim Al Ghaili)

हासिम अल गायली (Hasim Al Ghaili) ने ही दुनिया को इस खास तकनीक के बारे में बताया था। उनकी प्रोफाइल से एक वीडियो रिलीज़ हुआ था जिसमें आर्टिफिशियल कोख के बारे में समझाया गया था।हासिम अल गायली (Hasim Al Ghaili) एक बायोलॉजिस्ट और साइंस कम्युनिकेटर हैं। हासिम ही इस कॉन्सेप्ट को ज़मीनी तौर पर सक्रिय करने के लिए कंपनी की मदद कर रहे हैं।

दोस्तो, विज्ञान के क्षेत्र में आर्टिफिशियल वूम से जुड़ी तकनीक एक क्रांतिकारिक उपलब्धि है। भविष्य में इसकी मदद से कई निसंतान दंपत्ति संतान सुख ले पाएंगे। अब देखना ये है कि कृत्रिम कोख की तकनीक कितनी कारगर सिद्ध होती है।

FAQs

कृत्रिम भ्रूण कैसे तैयार किया है?

जेनेटिक इंजीनियरिंग की मदद से।हालांकि अभी इस पर काम चल रहा है।

कृत्रिम भ्रूण बनाने वाला देश?

इजराइल ने पहला कृत्रिम भ्रूण तैयार करने की बात की है।

कृत्रिम भ्रूण क्या है?

बाहरी गर्भाशय में विकसित होने वाला भ्रूण। इसे गर्भ के बाहर स्टेम सेल्स की मदद से विकसित किया जाता है।

अन्य पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top