हाथ का मोटापा कैसे कम करें (How to reduce arm fat)

हाथ का मोटापा कैसे कम करें, हाथ की चर्बी घटाने के उपाय, एक्सरसाइज, बाजू की चर्बी कैसे कम करें (how to reduce Hand fat, Arm fat reduce exercise, fat loss, yoga, removal, food in hindi)

दोस्तों मोटापा एक आम समस्या है। कई बार हम अनुचित खानपान, चिंता, नींद की कमी, थायराइड आदि समस्याओं से जूझते हैं, जिनका परिणाम मोटापे को जन्म देता है। हालांकि मोटापे से जुड़ी समस्या भी अलग अलग लोगों के लिए अलग तरह की हो सकती है। मोटापा कुछ लोगों का पेट बढ़ा सकता तो कुछ लोग की कमर फैल जाती है। हममें से कुछ को पूरे शरीर में ही मोटापे का असर दिखता है। आज हम उन लोगों की बात करेंगे जो कि हाथ के मोटापे से परेशान हैं। हाथ के मोटापे के अलग अलग कारण हो सकते हैं। इस लेख में हम हाथ के मोटापे के कारण, निवारण, एक्सरसाइज, टिप्स आदि पर प्रकाश डालेंगे। लाभ लेने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।

how to reduce hand fat

हाथ की चर्बी क्यूं बढ़ती है (Hand fat reason)

हाथ की चर्बी बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें से कुछ मुख्य कारण नीचे बताए जा रहे हैं:

असंतुलित आहार

कई बार हम अपने खानपान को लेकर लापरवाह हो जाते हैं। खाने में जंक फूड, तला भुना आदि लेने लगते हैं जिसका असर ये होता है कि शरीर में चर्बी जमा होने लगती है। दोस्तो, अगर आप अपने भोजन में कार्बोहाइड्रेट और फैट की मात्रा अधिक ले रहे हैं तो आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं।

वजन बढ़ना

वजन बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। लगातार बैठना, फिजिकल एक्टिविटीज से दूरी, हार्मोनल चेंजेज आदि हो सकते हैं।अगर आप अपने वजन को नियंत्रित करेंगे तो हाथों में मौजूद अनचाही चर्बी से भी छुटकारा पा लेंगे।

हार्मोन से जुड़ी समस्या

हार्मोन से जुड़ी समस्या के चलते शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। हार्मोनल समस्या नींद की कमी, तनाव, भोजन में असंतुलन आदि के चलते हो सकती है। मोटापे की समस्या को दूर भगाने के लिए एक नियमित दिनचर्या अहम भूमिका निभाती है।

अनुवांशिक कारण

वजन बढ़ने के पीछे अनुवांशिक कारण भी हो सकते हैं। अगर आपके परिवार में एक खास कद काठी चली आ रही है तो हो सकता है इसका असर आपमें भी नज़र आए।

आसान तरीके से पेट कम करने का तरीका यहाँ जानें.

हाथ की चर्बी घटाने के एक्सरसाइज (Hand fat burning exercise)

हम आपको हाथ की चर्बी घटाने के लिए कुछ कारगर एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं। ये एक्सरसाइज बेहद आसान हैं और इससे आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

पुश अप

पुश अप हाथ की चर्बी घटाने का एक कारगर तरीका है। इसकी मदद से मांस पेशियों को टोन करने में मदद मिलती है। इसमें शरीर का भार आपके हाथों पर आता है जिसकी मदद से हाथों की चर्बी घटती है।

वेटलिफ्टिंग

हाथों की चर्बी घटाने का एक सटीक तरीका है वेटलिफ्टिंग। इस एक्सरसाइज से आपका शरीर मजबूत होता है। इस व्यायाम के कई फायदे हैं। इसकी मदद से पाचन तंत्र भी सही होता है।

प्लैंक

इस एक्सरसाइज में भी हाथों पर ज़ोर पड़ता है। शरीर को हाथों के सहारे जमीन से ऊपर रखना होता है। इसको नियमित रूप से करने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी कम हो जाती है।

बॉक्सिंग

बॉक्सिंग हाथ कम करने का एक असरदार एक्सरसाइज है। इसमें हाई इंटेंसिटी गतिविधि है। इस एक्सरसाइज की मदद से आप अधिक से अधिक कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

चेयर डिप

हाथों की चर्बी घटाने के लिए चेयर डिप की मदद लें। इस एक्सरसाइज को अपनी क्षमता के अनुसार करें। यहां आपको एक डम्बल की ज़रूरत पड़ेगी। डम्बल को पकड़ कर कोहनी को सीधा रखना होगा।

पीरियड में दर्द का घरेलु उपचार यहाँ जाने.

हाथ की चर्बी कम करने का योग (Hand fat loss yoga)

हाथ ही चर्बी को कम करने के लिए कई आप योग का सहारा भी ले सकते हैं:

अधोमुख आसान

अधोमुख आसान हाथ की चर्बी घटाने में मदद करता है। इस योगासन के दौरान पेट को अंदर रखा जाता है। इसके अभ्यास से शरीर की चर्बी घटने लगती है और जैसे ही पूरे शरीर का वजन घटेगा, आपका हाथ भी घटने लगेगा।

भुजंगासन

नियमितरूप से इस आसन को करने से आपके हाथों में मौजूद फैट कम होने लगता है। ये योगासन बॉडी मास इंडेक्स को कम करता है और इस तरह आपके हाथों पर भी असर दिखेगा।

गरुड़ आसान

इस योगासन में एक व्यक्ति के शरीर की मुद्रा गरुड़ के समान हो जाती है। अगर आप जल्द से जल्द मोटापा घटना चाहते हैं तो इस आसन की मदद लें।

रुकी हुई हाइट कैसे बढ़ाएं यहाँ पढ़ें.

हाथ का मोटापा कम करने के उपाय (Tips to reduce hand fat)

भरपूर पानी पिएं

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पानी पीना ज़रूरी है। अच्छी मात्रा में पानी पीने से फिजूल की भूख नहीं लगती और इस तरह आपका वजन नियंत्रण में रह सकता है।

जंक फूड से करें परहेज

जंक फूड भले ही स्वादिष्ट लगें पर सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।इनका अधिक सेवन शरीर में चर्बी को बढ़ाता है।

पर्याप्त नींद है ज़रूरी

मोटापे को नियंत्रित करने के लिए अच्छी नींद लेना ज़रूरी है। इससे आप तारोताजा महसूस करेंगे और आपकी स्फूर्ति बनी रहेगी।

जीवन शैली में परिवर्तन

मोटापे का एक कारण आलस्य भी हो सकता है। जब आप फिजिकल एक्टिविटी से दूर रहते हैं, एक जगह घंटो बैठे रहते हैं तो आप मोटापे के शिकार हो सकते हैं। ऐसे में योग, व्यायाम जैसी आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

फूड चार्ट बनाएं

आप अपने लिए फूड चार्ट बनाएं। इसमें दिन भर आप क्या क्या खाते हैं ये लिखें। इससे आप अतिरिक्त कैलोरीज़ पर नज़र बना पाएंगे, साथ ही इस चार्ट में लो फैट प्रोडक्ट्स, फल, सब्ज़ी, सोया के उत्पाद आदि को ज़रूर शामिल करें।

नोट: ऊपर बताए गए उपाय इंटरनेट और निजी अनुभवों के आधार पर लिखे गए हैं। पाठकों से अनुरोध है कि इन्हे जीवन में उतारने से पहले एक्सपर्ट्स की राय ज़रूर लें।

FAQs

हाथ का मोटापा कैसे कम करे?

योग, एक्सरसाइज, लो कैलोरी डायट की मदद से

हाथ पतला करने का उपाय?

नियमितरूप से एक्सरसाइज करें। जंक फूड न लें।

हाथ पतला करने के लिए एक्सरसाइज?

प्लैंक, बॉक्सिंग आदि से हाथ पतला करें।

7 दिनों में हाथ की चर्बी कैसे कम करें?

एक्सरसाइज करके आप कम कर सकते हैं.

अन्य पढ़ें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top