पेट कम करने का तरीका: Belly Fat Reduction Tips in Hindi

पेट कम करने का तरीका, योग, कैप्सूल, मेडिसिन, एक्सरसाइज, दवा, घरेलू उपाय, क्या खाना चाहिए, पेट कि चर्बी कम करने का तरीका (Belly Fat Reduction tips, fat loss, fat burner, exercise, yoga poses, causes, fat burner foods, food list in Hindi, 7-day flat belly diet)

दोस्तों अक्सर हम भागदौड़ भरी ज़िंदगी में अपनी सेहत का ख़्याल रखना भूल जाते हैं। ऐसे में हमें कई तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ता है। इन समस्याओं में सबसे सामान्य है मोटापे से पेट का बढ़ना। पेट के आसपास चर्बी का जमा होना एक आम बात है। पर जब ये समस्या अधिक बढ़ जाए तो चिंताजनक भी हो सकती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो ये लेख आपके लिए बड़े काम का है। यहां हम आपको पेट कम करने के उपाय, एक्सरसाइज, योग, भोजन आदि के बारे में विस्तार से बताएंगे। इन उपायों को आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में आराम से अपना सकते हैं। तो दी गई जानकारियों को अंत तक पढ़ें और इसका लाभ लें।

पेट क्यों निकलता है (Why belly fat increases)

पेट निकलने के कई कारण हो सकते हैं। विशेषज्ञ निम्नलिखित कारणों को पेट पर चर्बी होने की वजह मानते हैं:

  • बैठ कर लगातार काम करना: आज के दौर में हम एक जगह बैठ कर ही काम करते हैं। हमारी फिजिकल एक्टिविटीज कम हो चुकी है। ऑफिस हो या वर्क फ्रॉम होम, हम एक जगह ही लगातार बैठते हैं। ऐसे में हमारे शरीर पर नकारत्मक प्रभाव पड़ सकता है।
  • भोजन में कार्ब्स की मात्रा का अधिक होना: भोजन में कार्ब्स की मात्रा अधिक होने से भी फैट बढ़ सकता है। ज़रूरत से ज्यादा खा लेने पर पेट की चर्बी बढ़ने लगती है।
  • तनाव का होना: तनाव हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। जब कोई व्यक्ति तनाव में होता है तो उसके खून में कोर्टिसोल हार्मोन अधिक हो जाता है। ये हार्मोन फैट को बढ़ाता है।
  • बीमारियां: दोस्तो, किडनी की बीमारी, थायराइड आदि से भी चर्बी बढ़ सकती है।
  • हार्मोन्स में परिवर्तन : हार्मोन्स में परिवर्तन अक्सर महिलाओं में देखा जाता है। जब महिलाएं मेनोपॉज से गुजरती हैं तो भी उनमें फैट बढ़ सकता है।

डिलीवरी के बाद वजन कैसे कम करें, यहां जानें।

पेट कम करने का उपाय (Tips to reduce belly fat)

पेट कम करने के लिए नीचे कुछ उपाय बताए जा रहे हैं। आप इन्हें अपनी लाइफस्टाइल में शामिल कर इनका लाभ ले सकते हैं: 

  • अगर आप अपने भोजन में फाइबर फूड्स को शामिल नहीं कर रहे तो ये भी चर्बी बढ़ने का एक कारण हो सकता है। इसलिए फाइबर फूड्स को अपने भोजन में ज़रूर एड करें।
  • अपनी डाइट में कार्ब्स की मात्रा को घटा दें।
  • ज़रूरत से ज्यादा न खाएं। अपने खाने का हिसाब रखें।
  • शुगर इंटेक को घटा दें। शुगर से पेट की चर्बी बढ़ जाती है।
  • अपनी नींद के साथ समझौता न करें। नींद की कमी चर्बी बढ़ाती है।
  • अपनी दिनचर्या में एक्सरसाइज़ को शामिल ज़रूर करें। फिजिकल एक्टिविटीज से मोटापा नियंत्रित रहता है।
  • पानी में शहद, ग्रीन टी आदि पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है।
  • पैदल चलने की आदत रखें। ये एक बढ़िया फिजिकल एक्टिविटी है।

प्रेगनेंसी के 9 महीने में क्या खाना चाहिए, यहां पढ़ें।

पेट कम करने की एक्सरसाइज (Exercise to reduce belly fat in hindi)

स्विमिंग

स्विमिंग शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट से निजात दिलाने में असरदार है। इससे शरीर को ताकत भी मिलती है। इसे आप वीक में दो बार आराम से कर सकते हैं। 

रनिंग

दौड़ने के कई फायदे हैं। दौड़ने से एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है। रनिंग शरीर को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने में बेहद उपयोगी है। इससे पेट और कमर की चर्बी आराम से घट जाती है।

वॉकिंग

हमें प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा पैदल ज़रूर चलना चाहिए। तेज़ कदमों से पैदल चलने पर इसका असर और भी जल्दी होता है।

सिट अप्स

पेट की चर्बी को घटाने के लिए सिट अप्स करना बेहद असरदार है। आप अपनी कंफर्ट के हिसाब से इसे सुबह या शाम में कर सकते हैं।

प्लैंक

प्लैंक एक आसान व्यायाम है। जितनी देर संभव हो आप अपने शरीर को प्लैंक की पोजिशन से रोकें। इससे पेट पतला करने में मदद मिलेगी।

क्रंचेज

क्रंच नियमित रूप से करने पर पेट पर फैट स्टोर नही होता है।  इसे करने का तरीका भी जटिल नही है। इस व्यायाम को एब्स बनाने में भी प्रयोग में लाया जा सकता है।

अगर आप अपनी रुकी हुई हाइट से परेशान है तो यहाँ जाने रुकी हुई हाइट कैसे बढ़ाएं

पेट कम करने के योगासन इन हिंदी (Yoga to reduce belly fat)

कपालभाति 

कपालभाति पेट कम करने के लिए किया जानेवाला एक आसान योगासन है। इससे गैस और एसिडिटी की समस्या से भी निजात पाया जा सकता है।

अनुलोम विलोम

अनुलोम विलोम पेट की चर्बी घटाने में मदद करता है। इस योगासन से शरीर में खून का प्रवाह भी ठीक होता है।

नौकासन

नौकासन पेट कम करने के साथ साथ कमर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी को घटाने में भी कारगर है। इससे पाचन तंत्र भी सही रहता है।

बालासन

बालासन पेट कम करने के लिए एक आसान उपाय है। इस आसन को आप रोज़ करीब दस मिनट तक कर सकते हैं। बालासन पेट की पेशियों को मजबूत करने में भी सहायक है।

पेट कम करने के घरेलू उपाय (Homemade remedies to reduce belly fat)

दोस्तो, अगर आप घरेलू तरीकों से पेट कम करने के लिए इच्छुक हैं तो नीचे दिए गए टिप्स आपकी सहायता करेंगे:

  • पेट कम करना हो तो आप रात का खाना हल्का खाएं। और इस बात का भी ध्यान रखें कि खाना सोने से दो घंटे पहले खा लें।
  • भोजन को अच्छी तरह चबा चबा कर खाना चाहिए। इससे पाचन तंत्र भी ठीक रहता है।
  • कोशिश करें कि दिन भर में गुनगुना पानी ज़रूर पिएं।
  • सुबह उठ कर खाली पेट मेथी पाउडर का सेवन करें।
  • अजवाइन का सेवन भी पेट कम करने के लिए फायदेमंद है।
  • पेट की चर्बी घटाने के लिए अलसी के बीज भी असरदार हैं।
  • आप खाने में ग्रीन वेजिटेबल्स की स्मूदी ले सकते हैं।
  • दोस्तो, पेट के फैट को कम करने के लिए दालचीनी की चाय भी लाभकारी है।
  • पेट कम करने के लिए ये भी ज़रूरी है कि आप समय पर नाश्ता करें।
  • दिन भर में अधिक पानी पिएं।
  • अपने भोजन में डीप फ्राइड व्यंजनों का प्रयोग न करें।
  • सफेद चावल, आटे की रोटी आदि का भी कम से कम प्रयोग करें।

पेट कम करने के लिए क्या खाना चाहिए? (What to eat to reduce belly fat)

दोस्तो नीचे दिए गए पॉइंट्स से आप जान पाएंगे कि पेट कम करने के लिए कौन से खाद्य पदार्थ असरदार हैं:

  • पोटैशियम रिच फूड आइटम्स: संतरा, खुबानी और केला पोटैशियम का एक अच्छा श्रोत है।ऐसे फूड आइटम्स पेट को घटाने में मदद करते हैं।
  • फलों की स्मूदी: आप अपनी सुबह की शुरुआत फलों से कर सकते हैं। खासतौर पर तरबूज की स्मूदी वजन घटाने में काफी मदद करती है।
  • ओट्स: अगर आप पेट कम करने के इच्छुक हैं तो अपने खाने में ओट्स को शामिल कर सकते हैं। ये भूख को नियंत्रित करने में मदद करेगा।
  • विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ: चर्बी घटाने के लिए संतरा, अमरूद, नींबू आदि का प्रयोग लाभकारी है।
  • काली मिर्च: काली मिर्च का प्रयोग कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।
  • तिल का तेल: वजन कम करने में तिल का तेल मदद करता है। इसका इस्तेमाल भोजन में करें।

नोट: दोस्तो ऊपर बताए गए उपाय घरेलू नुस्खे, अनुभव और इंटरनेट की मदद से बताए गए हैं। इन्हे व्यवहार में लाने से पहले एक्सपर्ट्स की राय ज़रूर लें।

FAQs

पेट कम करने की दवा ?

आयुर्वेदिक चिया होल सीड्स, ऑर्गेनिक एप्पल सीडर आदि के सेवन से पेट कम करने में मदद मिलती है।

पेट कम करने के लिए क्या करना चाहिए?

व्यायाम और आहार पर नियंत्रण

महिलाएं अपना पेट कैसे कम करें?

रोजाना योग, व्यायाम करें। वसा युक्त व्यंजनों से दूर रहें।

और पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top