ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण और उपाय

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण और उपाय , क्यों होता है, ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण हिंदी में , कैसे होता है, क्या ब्रेस्ट कैंसर जानलेवा है, इन हिंदी Breast Cancer Symptoms in Hindi 

दोस्तो, कैंसर शब्द एक बड़ा ही भयावह शब्द है। अगर कोई व्यक्ति या उसके जान पहचान में कैंसर से जूझ रहा होता है तो वो वक्त काफी कठिनाइयों से भरा होता है। जब भी हम कैंसर के बारे में सुनते हैं तो हमारे दिल में तरह तरह के सवाल आते हैं। महिलाओं में अक्सर ब्रेस्ट कैंसर को ले कर अक्सर भय देखा जाता है। दोस्तो, आपको बता दें कि ब्रेस्ट कैंसर में बीते कुछ सालों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

हमारे देश भारत में हर 10 महिलाओं में से एक महिला ब्रेस्ट कैंसर की शिकार हो सकती है। ब्रेस्ट कैंसर जैसी भयावह बीमारी से लड़ने के लिए महिलाओं को इसके लक्षणों की जानकारी होनी चाहिए, ताकि समय पर उपचार मिल सके। दोस्तो, आज हमारी टीम आप तक ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण और उपचार से जुड़ी जानकारियां आप तक विस्तार में पहुंचाएगी। तो इस लेख को पूरा पढ़ना न भूलें।

ब्रेस्ट कैंसर क्या है

ब्रेस्ट यानि स्तन महिलाओं की शारीरिक संरचना का एक बेहद अहम हिस्सा है। स्तन अपने टिश्यू की मदद से दूध का उत्पादन करता है। ये टिश्यू वाहिनियों की मदद से निप्पल से जुड़ते हैं। जब इन वाहिनियों में छोटे छोटे सख्त पार्टिकल्स जम जाते हैं तो यहां गांठ पड़ने लगती है। इसके बाद स्तनों में कैंसर पनपने लगता है। 30 वर्ष की आयु के बाद ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। आमतौर पर 50-64  वर्ष की आयु में ब्रेस्ट कैंसर को ले कर खतरा सबसे अधिक होता है। 

यहाँ पढ़ें-महिलाओं में एड्स के लक्षण

ब्रेस्ट कैंसर के चलते स्तनों में गांठ, निप्पल के रंग में परिवर्तन, जलन, ठोसपन, आकर में बदलाव आदि देखने को मिलता है। दोस्तो, इस बीमारी से निपटा जा सकता है।  अगर इसके लक्षणों को देख कर सावधानियां बरती जाएं तो पीड़ित महिला इसकी गंभीरता से बच सकती है। 

ब्रेस्ट कैंसर क्यों होता है

दोस्तो, ब्रेस्ट कैंसर के कई कारण होते हैं, कुछ मुख्य कारण इस प्रकार हैं:

मासिक धर्म में बदलाव

महिलाओं को अपने मासिक धर्म में हो रहे बदलाव पर ज़रूर ध्यान देना चाहिए। जानकारों के मुताबिक, अगर पीरियड का ड्यूरेशन 26 दिन से कम होने लगे तो चिकिसकों से अवश्य मिलना चाहिए। अगर किसी महिला को मेनोपॉज 55 वर्ष की आयु के बाद हो तो भी उसे सतर्क रहना चाहिए।

पारिवारिक इतिहास

जी हां दोस्तों। पारिवारिक इतिहास भी ब्रेस्ट कैंसर का एक कारण हो सकता है। अगर आपके किसी निकटम संबंधी को ब्रेस्ट कैंसर हो चुका है तो आपको सावधानी बरतनी चाहिए। ऐसा होने से खतरे की संभावना बनी रहती है।

नशीले पदार्थ का सेवन

अधिक शराब, ड्रग्स या सिगरेट का सेवन शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। अगर आप इन आदतों के आदि है तो आपके लिए खतरा संभवतः बढ़ सकता है।

मोटापा

दोस्तो, मोटापा भी ब्रेस्ट कैंसर का एक कारण हो सकता है। ऐसा देखा गया है कि अधिक वजन वाली स्त्रियों में खतरा अधिक होता है।

एस्ट्रोजन में बढ़ोतरी

रजोनिवृति होने के बाद हार्मोन थेरेपी लेना भी स्तन कैंसर को बढ़ा सकता है। एस्ट्रोजन की अधिकता वाली गर्भनिरोधक दवाएं भी हानिकारक हो जाती हैं।

यहाँ पढ़ें- मेनोपॉज के लक्षण और उपाय

ब्रेस्ट कैंसर कितने प्रकार का होता है

दोस्तों ब्रेस्ट कैंसर के कई प्रकार होते हैं, जैसे कि:

  • इनवेसिव डक्टल कार्सिनोमा: ये कैंसर ब्रेस्ट के डक्ट वॉल से फैलता हुआ ब्रेस्ट की चर्बी वाले पार्ट में फैलता है।
  • इन्फ्लेमेटरी ब्रेस्ट कैंसर: ये ब्रेस्ट कैंसर का खतरनाक रूप है। ये काफी तेजी से ब्रेस्ट एरिया में फैलता है।
  • पेजेट्स डिजीज: ये निपल्स के आसपास फैलता है। इन्फेक्शन, इचिंग आदि लक्षण इसमें दिखते हैं।
  • मेटास्टैटिक ब्रेस्ट कैंसर: इसमें कैंसर से प्रभावित कोशिकाएं स्तन से बाहर निकलने लगती हैं। इस तरह के कैंसर में कैंसर युक्त कोशिकाएं दूसरे अंगों को भी प्रभावित करती हैं।

ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण

दोस्तों ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण कई देखने को मिलते हैं। इनमें से कुछ इस प्रकार हैं:

  • जब निप्पल अंदर की ओर मुड़ने लगे। 
  • निपल्स मोटे या पपड़ीदार दिखने लगे।
  • निप्पल या स्तन की त्वचा पर सिकुड़न, गड्ढे, सिलवेट आदि।
  • बांह के नीचे गांठ या मोटापा होना।
  • निप्पल से स्त्राव।
  • निप्पल का अनावश्यक रूप से कोमल हो जाना।
  • स्तनों के आकार में परिवर्तन होना।

यहाँ पढ़ें- ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के उपाय

ब्रेस्ट कैंसर से बचने के उपाय

पाठकों, हम आपको कुछ ब्रेस्ट कैंसर से बचने के उपाय बताने जा रहे हैं। इनकी मदद से ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ा खतरा काफी हद तक टल सकता है:

  • नियमित शारीरिक व्यायाम करने से कुछ हद तक ब्रेस्ट कैंसर का खतरा टल सकता है। कोशिश करें हर दिन आधा घंटा व्यायाम ज़रूर करें।
  • शराब और धूम्रपान का आजकल चलन आम है। पर आप कोशिश करें कि शराब और सिगरेट से दूरी बनी रहे। इनसे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • कोशिश करें कि आप स्तनपान अधिक से अधिक करवाएं। स्तनपान करवाने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा पांच प्रतिशत घट सकता है।
  • हेल्थी डाइट अपनी दिनचर्या में शामिल करें। फल, जूस, सब्ज़ी आदि का खूब सेवन करें। पैक्ड खाने और ड्रिंक से दूरी बनाएं।

यहाँ पढ़ें- प्रेगनेंसी डाइट चार्ट इन हिंदी

दोस्तो हमने आपको ब्रेस्ट कैंसर के लक्षण, उपाय और प्रकार बताए। इनमें से किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले चिकित्सक की सलाह ज़रूर लें। उम्मीद है ये जानकारियां आपकी मदद करेगी।

FAQs

ब्रेस्ट कैंसर में क्या खाना चाहिए?

अपने खाने में प्रोटीन शामिल करें। सब्जी और अनाज का प्रयोग करें और डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।

ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में खर्च कितना आता है?

एक से डेढ़ लाख रुपए।

क्या ब्रेस्ट कैंसर जानलेवा है?

इसमें जान बचाई जा सकती है।

अन्य पढ़ें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top