चॉकलेट खाने के फायदे और नुकसान

चॉकलेट खाने के फायदे और नुकसान, कैसे बनाते हैं, कैसे खाते हैं, चॉकलेट में क्या क्या पाया जाता है, चॉकलेट कब खाना चाहिए, Chocolate Benefits, harmful effects, सबसे अच्छी चॉकलेट, डार्क चॉकलेट, पीरियड्स में चॉकलेट खाने के फायदे

दोस्तो, हम में से कई लोग चॉकलेट प्रेमी हैं। हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी में चॉकलेट का एक अहम किरदार है। जब भी कुछ मीठा खाने का मन होता है या डिनर के बाद कुछ मनचिंग करनी हो या किसी खास को गिफ्ट करना हो, चॉकलेट हमारे लिए एक रोचक विकल्प बनता है। पर चॉकलेट खाने के फायदे और नुकसान हमें पता होना चाहिए। चॉकलेट में खूबियां हैं तो इसके नकारात्मक प्रभाव भी हैं। अगर हम इसका नियमित उपयोग कर रहे हैं तो हमें इन बिंदुओं पर भी ध्यान देना होगा। तो आइए दोस्तो, इस लेख के माध्यम से चॉकलेट खाने के फायदे और नुकसान को विस्तार से समझते हैं।

यहां जानें: मिलेट्स क्या है

चॉकलेट क्या है

चॉकलेट एक खाद्य पदार्थ है जिसे एक विशेष प्रकार के बीज से तैयार किया जाता है। कोको के पेड़ों से उसके फल थोड़े जाते हैं। फिर उन्हें सूखा कर फर्मेंटेशन के लिए डाला जाता है। इसके बाद चॉकलेट्स बनाए जाते हैं। चॉकलेट के कई प्रकार होते हैं जैसे कि डार्क चॉकलेट, मिल्क चॉकलेट, व्हाइट चॉकलेट आदि। 

आपको जान कर आश्चर्य होगा कि दुनिया के सबसे महंगे चॉकलेट की प्राइस छह लाख रुपए है! चॉकलेट का प्रयोग केक, पेस्ट्री, मिठाई आदि में भी होता है। इनसे तरह तरह की डिशेज बनाई जाती हैं। विश्व भर में चॉकलेट्स लोगों को खूब पसंद आते हैं। खास बात ये है कि चॉकलेट का प्रयोग हमारे खानपान में हज़ारों सालों से हो रहा है।

चॉकलेट कैसे बनाते हैं

आपमें में से एक कई पाठकों के ज़ेहन में ये सवाल ज़रूर आएगा कि आखिर चॉकलेट कैसे बनाते हैं। तो चलिए एक नज़र डालते हैं कोको सीड्स से चॉकलेट बनने तक की विधि पर:

  • पीली और नारंगी रंग की कोको की फलियों को खोल कर उनमें से बीज निकाले जाते हैं।
  • फिर इन बीजों को फर्मेंट किया जाता है।
  • फिर बीजों की गंदगियों को साफ किया जाता है। 
  • इसके बाद बीन्स रोस्ट लिए जाते हैं। यहां बीन्स की वैरायटी को ध्यान में रख कर रोस्ट किया जाता है।
  • फिर इन बीन्स पर मौजूद शेल निकाला जाता है।
  • इस प्रक्रिया के बाद कोको पेस्ट बनाए जाते हैं।
  • इसके बाद चॉकलेट की वैरायटी के आधार पर उसमें चीजें मिलाई जाती हैं। 
  • फिर कोचिंग मशीन में चॉकलेट पेस्ट गूंथे जाते हैं।
  • इसके बाद चॉकलेट की टेंपरिंग होती है जिसके बाद चॉकलेट को उसकी स्ट्रक्चर मिलती है।

और पढ़ें: बाबा रामदेव वेट लॉस डाइट चार्ट इन हिंदी

चॉकलेट के फायदे

आइए दोस्तो, अब चॉकलेट खाने के फायदे देखते हैं:

  • चॉकलेट तनाव को कम करने में मदद करता है। जब भी आप ज़्यादा स्ट्रेस्ड हों, चॉकलेट खा कर देखें। इससे आप बेहतर महसूस करेंगे। ये डिप्रेशन को भी कम करता है।
  • जिन लोगों का ब्लड प्रेशर कम रहता है उनके लिए चॉकलेट खाना लाभदायक है। ब्लडप्रेशर कम होने पर चॉकलेट मदद करती है, इसलिए लो बीपी वाले लोग चॉकलेट अपने साथ ज़रूर रखें।
  • एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को घटाने में भी चॉकलेट मददगार है। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने से बीमारियां दूर होती हैं।
  • कुछ रिसर्च की मानें तो चॉकलेट हृदय रोग की संभावना को भी कम करता है और आपके हृदय का खयाल रखता है।
  • कुछ शोध की मानें तो चॉकलेट के सेवन से दिमाग से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। आपके दिमाग के स्वास्थ्य के लिए चॉकलेट अच्छा है।
  • चॉकलेट आपकी स्किन के लिए भी अच्छा है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो झुर्रियों को कम करने में मददगार हैं।
  • कोकोआ में फ्लेवोनॉयड होते हैं जो एंटी कैंसर गुणों से युक्त होते हैं। ये हमारे शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।
  • पीरियड्स में चॉकलेट खाने के फायदे होते हैं। ये तनाव और क्रैंप को कम करने में मदद करता है। साथ ही चॉकलेट के सेवन से महिलाओं का मूड ठीक हो जाता है।

पीरियड में दर्द का इलाज यहाँ पढ़ें

चॉकलेट के नुकसान

आइए, पाठकों अब चॉकलेट के कुछ नुकसानों पर नज़र डालते हैं:

  • चॉकलेट में कैलोरी अधिक होती है। इसे बनाते समय बड़ी मात्रा में चीनी का प्रयोग किया जाता है। यदि कोई इंसान अपना वजन घटाना चाहता है तो उसे चॉकलेट नहीं खाना चाहिए।
  • इसमें चीनी की अधिक मात्रा होने से चॉकलेट का अधिक सेवन दांतों में सड़न पैदा कर सकता है। 
  • चॉकलेट ज़्यादा खाने से माइग्रेन, एलर्जी, कब्ज़ आदि भी हो सकते हैं।
  • चॉकलेट का अधिक सेवन करने से ऑस्टोपोरोसिस जैसी समस्या भी हो सकती है।
  • चॉकलेट में अमाइन, अल्कालाइड आदि मौजूद होते हैं जिनसे नशे की लत भी लग सकती है।

चॉकलेट कब खाना चाहिए

दोस्तो ऐसा माना जाता है कि जब आपको बहुत भूख लगी हो या आपको क्रेविंग हो रही हो तब चॉकलेट (चॉकलेट खाने के फायदे और नुकसान) खाने से लाभ मिलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि चॉकलेट में कैलोरीज़ बड़ी संख्या में होती है और अधिक भूख लगने पर ये तुरंत बर्न हो जाएंगी। बात चॉकलेट खाने के समय की करें तो सुबह नौ से इग्यारह बजे तक चॉकलेट का सेवन करना अच्छा है।

उम्मीद है हमारे पाठकों को चॉकलेट खाने के फायदे और नुकसान के बारे में अच्छी जानकारी मिली होगी। यह लेख इंटरनेट और सामान्य जानकारियों की मदद से तैयार किया गया है। दी गई जानकारियां चिकित्सकीय परामर्श का विकल्प नहीं।

पीरियड में चॉकलेट खाने के फायदे

पीरियड्स में मूड बहुत ख़राब होना आम बात है, ऐसे में चोकलेट खाने से मूड अच्छा रहता है. मुख्य रूप से डार्क चोकलेट खाना चाहिए क्यूंकि इसमें सेरोटोनिन होता है. इससे तनाव भी कम होता है और अच्छा फील होता है. इसके साथ ही पीरियड्स के दौरान होने वाले क्रेम्स में भी आराम मिलता है.

FAQs

चॉकलेट में कौन सा हानिकारक तत्व पाया जाता है ?

केडियम, निकल, सीसा आदि।

दुनिया की सबसे अच्छी चॉकलेट कौन सी है ?

Teuscher नामक चॉकलेट

डार्क चॉकलेट कब खाना चाहिए?

सीमित मात्रा में दिनभर में कभी भी।

और पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top