पतले होने के घरेलू नुस्खे | Patle hone ka tarika

पतले होने के घरेलू नुस्खे इन हिंदी , सौंफ खाने के फायदे, ग्रीन टी के फायदे, टहलने से क्या होता है, मोटापा कैसे कम करें, weight loss at home in hindi

दोस्तो, इस भागदौड़ भरी ज़िंदगी में हम अक्सर अपनी सेहत का ध्यान रखना भूल जाते हैं। ऐसे में शरीर पर कई नकारात्मक प्रभाव भी पड़ते हैं। कभी हमारा शरीर कमज़ोर पड़ जाता है तो कभी हमारा अनचाहे तरीके से वजन बढ़ जाता है। आज हम में से कई लोग अपने मोटापे से परेशान हैं। मोटापा गलत खानपान, चिंता, हार्मोनल बदलाव आदि के चलते हो सकता है। 

अगर मोटापा अचानक ही बढ़ने लगे तो आपको चिकित्सक की सलाह लेने में देरी नहीं करनी चाहिए। वैसे एक्सपर्ट्स की सलाह के अलावा आप पतले होने के घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं। ये नुस्खे बेहद आसान हैं और कारगर भी। तो आइए पाठकों, इस लेख को पूरा पढ़िए और पतले होने के घरेलू नुस्खे का लाभ लीजिए।

यहाँ पढ़ें: रुकी हुई हाइट कैसे बढ़ाएं

रोज़ टहलें

दोस्तो, टहलना सेहत के लिए बेहद लाभदायक है। अगर आप सोच रहे हैं कि टहलने के फायदे क्या है तो हम आपको विस्तार से बताते हैं:

  • अगर आप अपनी फिटनेस पर ज़्यादा ध्यान नहीं दे पा रहे हैं तो प्रतिदिन कम से कम आधे घंटे टहल लें।
  • टहलने से आपका हृदय स्वस्थ रहेगा।
  • पैदल चलने से आपके शरीर को अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन मिल सकेगा। इससे फेफड़े भी अच्छे रहेंगे।
  • नियमित रूप से चलने पर आपके पाचनतंत्र पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • इन सब के अलावा आपका शरीर एक बड़ी मात्रा में कैलोरी बर्न करेगा, जिसके चलते आप पतले होने लगेंगे।

दही खाएं

दोस्तो, अगर आप सोच रहे हैं कि दही से वजन कैसे कम करें तो सही तरीका हम आपको बताते हैं:

  • गर्मी में दही लाभदायक है। इससे पेट ठंडा रहता है और पानी की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।
  • दही में काली मिर्च और काला नमक डाल के खाने से वजन घटाने में मदद मिलती है।
  • दिन में कम से कम दही का तीन मर्तबे सेवन करें।

रात को हल्का भोजन करें

दोस्तो, आपकी कोशिश होनी चाहिए कि आप दिन भर में ज़्यादा कैलोरी दोपहर तक ही लें। जैसे जैसे दिन ढले वैसे कम खाएं। आप रात को जितनी कम कैलोरी लेंगे, आपका वजन उतना ही नियंत्रित रहेगा।

अगर आप रात को ज़्यादा खा लेंगे तो आपका पाचन बिगड़ जाएगा। जब खाना ठीक से पच नहीं पाता है तो पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए रात के भोजन यानि डिनर को हल्का रखें।

गर्म पानी का सेवन

दोस्तो, गर्म पानी के ढेरों फायदे हैं। वजन को नियंत्रित करने के अलावा गर्म पानी सर्दी, खांसी से छुटकारा दिलवाने में भी कारगर है। साथ ही इससे मांसपेशियों की मजबूती भी होती है। गर्म पानी खाने के आधे घंटे पहले पी लेना चाहिए। इसके बाद भोजन करने से कैलोरी नियंत्रित होती है। अगर आप शहद या नींबू के साथ इसका सेवन करें तो असर और बढ़ जाता है।

यहाँ जाने विस्तार से: सिजेरियन डिलीवरी के बाद वजन कैसे कम करें

सौंफ का करें प्रयोग

पाठकों, सौंफ खाने के फायदे बहुत सारे हैं। ये आपके शरीर को बीमारियों से भी बचाता है। अगर आप पतले होने के घरेलू नुस्खे ढूंढ रहे हैं तो उनमें से एक है सौंफ का प्रयोग:

  • सौंफ का पानी किसी डिटॉक्सीफायर से कम नहीं। इसके सेवन से शरीर में मौजूद हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते हैं।
  • सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद हैं। ये हमारी इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है।
  • सौंफ आपके पेट को ठंडा रखता है। साथ ही कब्ज़ और एसिडिटी से भी राहत देता है।
  • इसमें फाइबर मौजोद हैं जो वजन नियंत्रण में मदद करते हैं।

खाना खूब चबाएं

दोस्तो, पतले होने के घरेलू नुस्खे में एक नुस्खा है खाने को अच्छी तरह चबा कर खाने का। खास बात ये है कि आप खाने को जितना चबाओगे, आपका पेट उतना अच्छा रहेगा। दरअसल, हम अगर अच्छे से धीरे धीरे चबा कर खाते हैं तो पेट अधिक समय तक भरा महसूस होता है। इस तरह हम बेवजह के खाने से बच जाते हैं और अपना वजन नियंत्रित कर सकते हैं।

यहां जानें: बाबा रामदेव वेट लॉस होम रेमेडीज

ग्रीन टी का प्रयोग

वजन घटाना है तो चाय की जगह ग्रीन टी को अपनाएं। ग्रीन टी के कई फायदे हैं। ये शरीर से चर्बी घटाने के साथ साथ शरीर की तंदुरस्ती भी बनाए रखती है:

  • जानकार बताते हैं कि ग्रीन टी पीने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है। ग्रीन टी में पॉलीफिनोलिक एंटीऑक्सीडेंट मौजूद है जो शरीर को स्वस्थ रखता है।
  • ग्रीन टी शरीर में चर्बी नहीं बनने देती है। ये आपका मेटाबॉलिज्म मजबूत करती है।
  • ये शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करती है।
  • ग्रीन टी आपके तनाव को भी नियंत्रित करने में कारगर है।

अच्छी नींद है ज़रूरी

दोस्तो, वजन घटाने के लिए अच्छी नींद की भी ज़रूरत होती है। अच्छी नींद के फायदे बहुत सारे हैं। अक्सर तनाव और व्यस्त दिनचर्या हमें नींद से दूर करती है। ऐसे में आप कोशिश करें कि आपकी नींद कम से कम छह से आठ घंटे की ज़रूर हो:

  • अच्छी नींद से दिल स्वस्थ रहेगा। हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी कंट्रोल में रहेगी।
  • साथ ही आपकी यादाश्त भी बेहतर होगी।
  • अच्छी नींद इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ साथ अनचाहे वजन से भी छुटकारा दिलाती है।

यहां जानें: अच्छी नींद आने के लिए घरेलू उपाय

दोस्तो, इस लेख के माध्यम से हमने पतले होने के घरेलू नुस्खे आप तक पहुंचाए हैं। ये जानकारी सामान्य अनुभव और इंटरनेट की मदद से तैयार की गई है। इन्हें चिकित्सा का विकल्प नहीं समझना है। ऐसी और भी जानकारियों के लिए हमारी साइट पर ज़रूर आएं।

FAQs

मोटापा कैसे बढ़ता है?

अनियमित दिनचर्या, हार्मोनल समस्या आदि से।

मोटापा कैसे बढ़ाए?

हाई कैलोरी डायट आदि से।

मोटापा कैसे कम करें?

योग, व्यायाम, खान पान नियंत्रण आदि से।

और पढ़ें: 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top