हरियाली तीज कब है 2023, महत्व, व्रत कथा, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि

हरियाली तीज कब है , शुभकामनाएं, कथा, हरियाली तीज क्यों मनाई जाती है, हरियाली तीज में क्या करें, Hariyali Teej Celebration Ideas in Hindi, श्रावणी तीज 2023 

दोस्तों, तीज का व्रत सुहागनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस व्रत को सौभाग्य और सुहाग के लिए विशेष तौर पर रखा जाता है। खास बात ये है कि तीज के तीन प्रकार होते हैं। इन्हें हरियाली तीज, हरतालिका तीज और कजरी तीज के नाम से जाना जाता है। इन तीनों उत्सवों का एक अलग महत्व है। तीनों में सबसे पहले मनाई जाती है हरियाली तीज। हरियाली तीज का उत्सव सावन के शुक्ल पक्ष की तृतीया को होता है। 

सावन में पड़नेवाली इस तीज को श्रावणी तीज के नाम से भी जाना जाता है। अब जैसा कि हम जानते हैं कि सावन का पवित्र माह शुरू हो चुका है। तो ऐसे में हम सभी जानना चाहते हैं कि हरियाली तीज कब है 2023। दोस्तो, इस लेख में हम आपको हरियाली तीज 2023 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे। अनुरोध है कि आप इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

हरियाली तीज कब है 2023

दोस्तो, इस वर्ष अधिक मास होने के चलते सावन का महीना पूरे 59 दिन होगा। सावन की शुरुआत 4 जुलाई से होगी। इस हिसाब से हरियाली तीज की तिथि 19 अगस्त, 2023 को पड़ेगी।

क्लिक करें: ठेकुआ बनाने की विधि

हरियाली तीज का शुभ मुहूर्त

वैदिक पंचांग के हिसाब से सावन महीने की शुक्ल पक्ष तृतीया 18 अगस्त को शाम 08 बजकर 01 मिनट पर शुरू होगी। 19 अगस्त को 10 बजकर 19 मिनट पर रात्रि में समाप्त होगी। इस हिसाब से 19 अगस्त को हरियाली तीज मनाई जाएगी।

हरियाली तीज क्यों मनाई जाती है

हरियाली तीज का दिन माता पार्वती और भगवान शिव के मिलन और प्रेम का प्रतीक है। हरियाली तीज उसी दिन मनाई जाती है जिस दिन भगवान भोलेनाथ ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। इस दिन सुहागिनें माता पार्वती की पूजा करती हैं ताकि उन्हें भी अखंड सौभाग्य और प्रेम मिले। माता पार्वती को तीज माता कह कर संबोधित किया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं व्रत का पालन करती हैं और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।

हरियाली तीज की कथा

हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती के प्रेम और तप का प्रतीक है। माना जाता है कि शिव जी को पति रूप में प्राप्त करने के पहले गौरी मैया ने 108 बार जन्म लिए। इतने कठिन परिश्रम के बाद हरियाली तीज यानि शुक्ल पक्ष की तीसरी तिथि पर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। तब से इस तिथि को शिव पार्वती के पावन मिलन का उत्सव मनाते हैं। जो महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं और पूजा अर्चना करती हैं उन्हें सौभाग्य और प्रेम का आशीष मिलता है।

क्लिक करें: छठ पूजा सामग्री लिस्ट pdf

हरियाली तीज में क्या करें

हरियाली तीज (हरियाली तीज कब है 2023) पर इन नियमों का पालन कर सकते हैं:

i) जो भी स्त्रियां इस व्रत को करने की इच्छुक हैं उन्हें सूर्योदय से पूर्व उठ कर स्नान करना चाहिए।

ii) इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करें। लाल रंग की साड़ी पहनें।

iii) स्त्रियां गंगाजल को छिड़क कर अपने घर की शुद्धिकरण करें।

iii) पूजा के स्थल की साफ सफाई करें।

iv) इसके बाद फूल माला आदि से पूजा स्थल को सजाएं।

v) स्त्रियां मिट्टी के प्रयोग से शिव पार्वती की प्रतिमाएं बना सकती हैं या बाज़ार से भी खरीद सकती हैं।

vi) प्रतिमाओं को एक साफ चौकी पर लाल रंग का आसान बिछा कर रखें।

vii) पार्वती मैया की प्रतिमा पर लाल चुन्नी एवं आटे के गहने पहना कर उनका श्रृंगार पूरा करें।

viii) पूजा के स्थान पर धूप दीप जलाएं।

ix) हरियाली तीज की कथा पढ़ें और प्रसाद चढ़ा कर आरती करें।

और जानें:  सावन सोमवार 2023

हरियाली तीज के गीत

दोस्तो, गीतों के बिना उत्सव अधूरा सा लगता है। हरियाली तीज के पावन मौके पर इन गीतों का गायन किया जा सकता है:

i) “ए शम्भू बाबा..मेरे भोलेनाथ” 

ii) मां पार्वती की आरती

iii) “जय जय जय गिरिराज किशोरी”

iv) “ये माया हो” (नेपाली गाना)

v) “मैं भोला पर्वत का”

जानें: गणगौर पर क्या पहनें ?

Hariyali Teej Celebration Ideas in Hindi

दोस्तों हम आपके लिए हरियाली तीज (हरियाली तीज कब है 2023) उत्सव संबंधित कुछ आइडियाज ले कर आए हैं:

i) हरियाली तीज के दिन आप फूलों से घर की सजावट कर सकते हैं। साथ ही श्रृंगार के समय भी गजरों का प्रयोग किया जा सकता है।

ii) आजकल फूलों के जेवर भी पहने जाते हैं। जो महिलाएं पारंपरिक आभूषणों की जगह इन्हें पहन सकती हैं।

iii) हरियाली तीज की पार्टी किसी गार्डेन या आंगन में रखें। बैठने के लिए गद्दों का प्रबंध करें। सभी एक जगह बैठ कर पूजन और भजन करें।

iv) सजावट के लिए रंग बिरंगे दीए, सितारे, झूमर आदि का प्रयोग कर सकते हैं।

v) महिलाएं रात भर भजन कीर्तन कर सकती हैं। 

vi) महिलाएं पार्टी में एक ही शेड की साड़ियां पहन सकती हैं।

तीज उत्सव पर एंकरिंग कैसे करें यहाँ पढ़ें.

हरियाली तीज की शुभकामनाएं

हरियाली तीज (हरियाली तीज कब है 2023) पर आप अपने प्रियजनों को ऐसे संदेश भेज सकते हैं:

“बना रहे सौभाग्य तुम्हारा

 चमके मांग में सिंदूरी सितारा

 प्रार्थना है मैया गौरी से हमारी

दें तुम्हें आशीष और खुशियां सारी”

“ओ सखी तेरा रूप दमकता रहे

 सुहाग का तारा यूं ही चमकता रहे

 पति संग तेरी प्रीत रहे

 तेरे संग हर कदम तेरा मीत रहे”

दोस्तो उम्मीद है आपको हरियाली तीज पर दी जा रही जानकारियां लाभ पहुंचाएंगी। ऐसी और भी जानकारियों के लिए हमारे लेख पढ़ते रहें।

मंगला गौरी व्रत कथा pdf

FAQs

तीज कब है 2023?

19 अगस्त

बिहार में तीज कब है 2023?

18 सितंबर 2023

हरियाली अमावस कब है?

28 जुलाई

ललही छठ कब है 2023?

5 सितंबर

और पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top