Thekua recipe in Hindi: ठेकुआ बनाने की सबसे आसान विधि

ठेकुआ बनाने की विधि, कैसे बनता है, का सांचा, मैदा का ठेकुआ, आटे का ठेकुआ बनाने की विधि, सूजी का ठेकुआ, ठेकुआ कैसे बनेगा, bihar ka thekua kaise banta hai, thekua ka recipe, sancha, thekua bnane ki vidhi, Thekua recipe in Hindi 

दोस्तों, ठेकुआ उत्तर भारत की एक प्रसिद्ध मिठाई है। इसे खास तौर पर बिहार, उत्तरप्रदेश, झारखंड जैसे राज्यों में बनाया जाता है। छठ जैसे महापर्व में ठेकुए का प्रसाद चढ़ाया जाता है। ठेकुए को आटा, मैदा, सूजी आदि से बनाया जाता है। गौर करनेवाली बात ये है कि ठेकुए के कई प्रकार और आकार होते हैं।

आज के हमारे इस लेख में हम आपको ठेकुआ बनाने की दो-तीन आसान विधि Thekua recipe in Hindi बताएंगे। साथ ही साथ कुछ टिप्स भी बताएंगे जिनकी मदद से ठेकुए और भी मज़ेदार बनेंगे। तो पाठकों इस लेख को अंत तक पढ़िए और दी गई जानकारियों का लाभ लीजिए।

ठेकुआ का इतिहास

दोस्तो, ठेकुआ Thekua recipe in Hindi का उत्तर भारतीय संस्कृति में बड़ा महत्व है। बात अगर प्राचीन उल्लेख की करें तो ऋग वैदिक काल में भी ठेकुआ जैसी मिठाई का ज़िक्र है। इसे “अपूप” कहा जाता था। तब गेहूं के आटे में दूध, गुड़ आदि से इसे बनाया जाता था। प्राचीन काल से ही इसे सूर्य भगवान को अर्पित किया जाता है।

आगे चल कर छठ व्रत में इसे प्रसाद के रूप में प्रयोग में लाया जाने लगा। इसे आज आमतौर पर गेहूं के आटे, चीनी, घी आदि से तैयार किया जाता है।

जानें: मोहब्बत का शरबत रेसिपी

मैदा का ठेकुआ बनाने की विधि (Thekua recipe in Hindi )

सामग्री

मैदा का ठेकुआ Thekua recipe in Hindi बनाने के लिए आपको इन चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी:

  • डेढ़ कटोरी मैदा
  • एक कटोरी सूजी
  • एक कटोरी चीनी
  • कटा हुआ नारियल
  • एक चम्मच सौंफ
  • पांच बड़े चम्मच घी
  • इलाइची पाउडर

विधि

  • सबसे पहले दो मुट्ठी के करीब चीनी लें। और फिर आधा कप पानी के साथ उसकी चाशनी बना लें।
  • अब एक बर्तन में मैदा, सूजी, नारियल, इलाइची पाउडर, घी आदि को मिलाएं।
  • अब इसमें सूखी चीनी और चाशनी वाली चीनी को थोड़ा ठंडा कर के मिलाएं।
  • फिर गोल गोल लड्डू बनाएं।
  • इसके बाद सांचे पर पर लड्डू को डाल कर ठेकुए वाली आकृति दे लें। 
  • फिर घी में डीप फ्राई कर लें और ठंडा होने पर परोसे।

जानें: साबूदाना खीर रेसिपी इन हिंदी

आटे का ठेकुआ बनाने की रेसिपी

सामग्री

आटे का ठेकुआ बनाने के लिए Thekua recipe in Hindi आपको इन सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी:

  • एक कटोरी चीनी
  • तीन कटोरी गेहूं का आटा
  • नारियल छोटे टुकड़ों में
  • आधा चम्मच इलायची पाउडर
  • देसी घी

विधि

  • सबसे पहले आप आधा कप चीनी को पानी में डाल कर रख दें।
  • एक बड़े बर्तन में आटा, नारियल, सौंफ, घी, चीनी को हल्का सा मिला लें।
  • अब पानी वाली चीनी को इस मिश्रण में डालते जाएं और मिलाते जाएं।
  • जब आटे से लड्डू बनने लगे तो सांचे की मदद से लड्डू ठोक लें।
  • ठेकुए का आकर बनने के बाद घी या रिफाइंड ऑयल में तल लीजिए।

यहां पढ़ें: शीर खुरमा रेसिपी

सूजी का ठेकुआ कैसे बनता है

सामग्री

  • ढाई सौ (250) ग्राम सूजी
  • एक सौ अस्सी (180) ग्राम मैदा
  • चीनी 
  • सूखा नारियल
  • दूध
  • घी
  • सौंफ
  • किशमिश
  • इलाइची पाउडर

विधि

  • दोस्तो, सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा, सूजी, नारियल, सौंफ, किशमिश, इलाइची, घी आदि को मिला लें।
  • अब इस मिश्रण में धीरे धीरे दूध डालते जाएं।
  • मिश्रण को रगड़ रगड़ कर अच्छे से मिलाएं इससे ये सख्त हो जाएगा।
  • जब सख़्त आटा हो जाए तो इसके लड्डू बनाएं और सांचे की मदद से ठेकुए का आकर बना लें।
  • ठेकुए को धीमी और माध्यम आंच पर पकाएं।
  • ठेकुए को ठंडा कर के परोसिए।

दोस्तो, हमने आप तक ठेकुए बनाने की आसान विधि आप तक पहुंचाई है। हमारी वेबसाइट पर ऐसी तमाम दिलचस्प जानकारियां आती रहेंगी। अतः हमसे जुड़े रहें।

FAQs

बिहार में ठेकुआ क्या है?

एक पारंपरिक मिष्ठान है।

ठेकुआ में कितनी कैलोरी होती है?

एक ठेकुआ में 160 k कैलोरी हो सकती है।

ठेकुआ को हिंदी में क्या कहते हैं?

ठोकनी, खबौनी, खमौनी आदि।

और पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top