महिलाओं में शुगर के लक्षण और उपाय

महिलाओं में शुगर के लक्षण और उपाय, Low शुगर, हाई शुगर कारण

देखते ही देखते डायबिटीज एक ऐसी गंभीर बीमारी बन गया है, जो लगातार पूरी दुनिया पर राज कर रहा है। देखा जाए तो भारत में भी यह बीमारी आग की तरह फ़ैल रहा है। जिस किसी को भी डायबिटीज होता है उसका ब्लड शुगर बढ़ जाता है और कई बीमारियां उसे घेर लेती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में इसके लक्षण अलग होते हैं। साथ ही पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में शुगर के होने की संभावना भी ज्यादा होती है।

ऐसे में जरुरी है कि एक महिला होने के नाते आपको इसके लक्षण के बारे में पता हो। ऐसे में चलिए आपको महिलाओं में शुगर के लक्षण और उपाय के बारे में बताते हैं लेकिन उससे पहले महिलाओं में शुगर होने के कारण के बारे में जानते हैं।

यहाँ पढ़े: Miscarriage ke Baad Pregnancy in hindi

महिलाओं में शुगर के लक्षण और उपाय

महिलाओं में शुगर होने के कई सारे मुख्य कारण हैं चलिए आपको इनके बारे में डिटेल में बताते हैं।

मोटापा 

मोटापा एक ऐसी बीमारी है जिसके वजह से कई सारी बीमारी शरीर में लग जाती है। मोटापा सीधे शरीर के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है। ऐसे में जरुरी है कि आप अपने वजन को नियंत्रण में रखें।

प्रेगनेंसी

यह एक ऐसा वक़्त होता है जब महिलाओं के शरीर में बहुत सारे हार्मोनल चेंज होते हैं। इसी हार्मोनल चेंज के वजह से महिलाओं को शुगर हो जाता है। कई सारी महिलाओं को बच्चा होने के बाद शुगर की बीमारी खत्म हो जाती है। लेकिन कुछ महिलाओं को यह बीमारी जकड़ लेती है।  

तनाव

तनाव शरीर के लिए कितना घातक है ये बात किसी से छुपी नहीं है। जब कोई इंसान तनाव में होता है तो दिमाग कॉर्टिसोल नामक एक हॉर्मोन रिलीज़ होता है। यह हॉर्मोन ब्लड शुगर पर प्रभाव डालता है। ऐसे में जरुरी है कि आप खुद के लिए वक़्त निकालें और मेडिटेशन करें।

यहाँ पढ़ें: महिलाओं में घुटने का दर्द की दवा

महिलाओं में शुगर के लक्षण

महिलाओं में शुगर के लक्षण पुरषों से काफी अलग होते हैं। चलिए आपको महिलाओं में शुगर के लक्षण और उपाय के बारे में बताते हैं जो पुरुषों और महिलाओं में सामान होते हैं।

बार बार पेशाब आना   

जब शरीर में ब्लड शुगर का स्तर ज्यादा होता है तो शरीर उसे अब्सॉर्ब नहीं कर पाता है। इसी वजह से जिन्हें शुगर होता है उन्हें पेशाब बार बार लगता है। 

थकान

आपकी जानकारी के लिए बता दे जब कोशिकाएं ग्लूकोज का ठीक से यूज़ नहीं कर पाती हैं, तो शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलती। इसके वजह से थकान और कमजोरी होती है। 

महिलाओं में Low शुगर के लक्षण

चलिए आपको बताते हैं कि अगर आपको लो शुगर हैं तो इसके लक्षण क्या क्या हो सकते हैं।

ठंड लगना

कई सारे लोग हैं जिन्हें गर्मी में भी ठंड लगता है, अगर आप भी उन में से एक हैं तो बिना किसी देरी के शुगर जांच कराएं।

सिर दर्द होना 

अगर आपके सिर में हमेशा दर्द रहता है तो इसे नज़रअंदाज़ ना करें। क्योंकि यह लो शुगर के वजह से हो सकता है।

इसके अलावा अगर आपको चिड़चिड़ापन, दिल की धड़कन बढ़ना, त्वचा पीली पड़ने जैसी समस्या दिख रही है तो बिना देरी के डॉक्टर को दिखाएं।

यहाँ पढ़ें: महिलाओं में थायराइड ka ilaj

महिलाओं में High शुगर के लक्षण

महिलाओं में हाई ब्लड शुगर के लक्षण अलग होते हैं। ऐसे में चलिए आपको महिलाओं में शुगर के लक्षण और उपाय के बारे में डिटेल में बताते हैं। 

जांघ के बगल के हिस्सों में कालापन

आप अगर एक महिला हैं और आपके जांघ और बगल के हिस्सों की स्किन काली हो रही है तो शुगर चेक कराएं। हाई ब्लड शुगर में स्किन की समस्या बढ़ती है। इससे कारण त्वचा काली पड़ने लगती है।

भूख लगना

अगर आपका वजन बढ़ रहा है और भूख लगी रही है तो ये हाई ब्लड शुगर के वजह से हो सकता है। क्योंकि जब शुगर लेवल बढ़ता है तो ये मेटाबोलिज्म और हार्मोन्स को प्रभावित करता है। ऐसे में भूख बार बार लगती है।

 यीस्ट इंफेक्शन और वजाइनल डिस्चार्ज  बढ़ना

यीस्ट इंफेक्शन और वजाइनल डिस्चार्ज की समस्या उन महिलाओं में ज्यादा होती है जिनका शुगर लेवल हाई हो। शुगर बढ़ने की वजह से वजाइनल एरिया का पीएच असंतुलित होता है जिससे यीस्ट इंफेक्शन और वजाइनल डिस्चार्ज की समस्या बढ़ जाती है। 

महिलाओं के शुगर कितना होना चाहिए

शुगर जैसी गंभीर बीमारी से से बचने के लिए जरुरी है कि आप अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखें। ऐसे में जरुरी है कि आपको पता हो की आपका शुगर लेवल रहना कितना चाहिए। महिलाओं में फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल  70 से 100 mg/dL के बीच होना चाहिए। खाने के बाद यह लेवल 140 mg/dL से कम होना चाहिए। 

यहाँ पढ़ें: महिलाओं में कमर दर्द के घरेलू उपचार

महिलाओं में शुगर के उपाय

अगर आप भी उन महिलाओं में से हैं जो शुगर की बीमारी को खत्म करना चाहती है तो हम आपके लिए महिलाओं में शुगर के लक्षण और उपाय लेकर आएं है। इन उपाय से आपको बहुत ही आराम होगा।

दालचीनी का पाउडर 

आप सब दालचीनी के बारे में तो जानते ही होंगे। ये मोटापे के साथ साथ ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है। आपको दालचीनी को महीन पीसकर पाउडर बनाना हैं और गुनगुने पानी के साथ पीना है।

जामुन के बीज 

बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि जामुन के बीज से भी डायबिटीज कंट्रोल किया जा सकता है। सबसे पहले  आप जामुन के बीजों को सुखा लें। सूखने के बाद आप इन्हें पीसकर चूर्ण बना लें। इसके बाद हर सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ इसे लें। 

FAQs 

महिलाओं में शुगर के लक्षण क्या हैं?

बहुत अधिक प्यास लगना, बार बार यूरिन आना, भूख अधिक लगना, तेजी से वजन कम हो जाना, थकान रहना, चिड़चिड़ापन आदि।

शुगर किसकी कमी से होता है?

शरीर में इन्सुलिन की कमी से शुगर होता है।

महिलाओं में शुगर होने का सबसे बड़ा कारण क्या है?

मोटापा, गर्भ अवस्था में होना और मीठा ज्यादा खाना  महिलाओं में शुगर होने का सबसे बड़ा कारण है।

Other links –

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top