सपने नहीं आने के उपाय

सपने नहीं आने के उपाय, ज्यादा सपने आने का कारण, वैज्ञानिक कारण, सपने न आने के उपाय, Sapne na aane ke upay in hindi

सपना आना एक बहुत ही कॉमन बात है। आप सब भी सपने देखते ही होंगे। कुछ सपने तो हमारा दिन बना देते हैं तो कुछ सपने रात की नींद हराम कर देते हैं। यह सब आपके और हमारे साथ होता ही है जो बहुत नार्मल है। लेकिन किसी ही चीज़ की अति बहुत खराब होती है। आपने कई सारे लोगों के मुँह से सुना होगा कि उन्हें सपने बहुत आते हैं। चाहे वो दिन में सोएं या रात को। अगर आप इस परेशानी से रोजाना जूझ रहे हैं तो जरूरत है इसका कारण और समाधान जानने की। तो चलिए सबसे पहले इसके कारण के बारे में जानते हैं और फिर आपको इसके उपाय के बारे में बताएंगे।  

यहाँ पढ़ें: सुबह के सपने का मतलब क्या होता है

ज्यादा सपने आने का कारण

ज्यादा सपने आने के कई सारे कारण है। बहुत सारी बिमारियों के वजह से भी लोगों को सपने ज्यादा आते हैं। चलिए आपको कुछ मुख्य कारण बताते हैं जिसके वजह से ज्यादा सपने आते हैं। 

अधूरी नींद 

आज कल की लाइफ स्टाइल काफी बदल गयी है। लोग दिन में सोते हैं और रात में सोते हैं। इसी बीच कुछ लोग ऐसे भी है जिनकी नींद ढंग से पूरी भी नहीं हो पाती। आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर आप अच्छी नींद नहीं लेंगे तो आपको बार-बार सपने आएंगे। 

तनाव  

इस मॉडर्न वर्ल्ड में बच्चों से लेकर बड़े तक सबको किसी न किसी बात की परेशानी जरूर होती है। इस तनाव के वजह से दिमाग पर बहुत असर पड़ता है। यह भी एक अहम कारण है जिसके वजह से सपने बहुत ज्यादा आते हैं। 

सपने आने का वैज्ञानिक कारण

बात अगर वैज्ञानिकों की करें तो वैज्ञानिकों के हिसाब से सपने आने का मुख्य कारण रैपिड आई मूवमेंट के वक़्त होता है।दरअसल रैपिड आई मूवमेंट (REM) के दौरान दिमाग सोते हुए भी एक्टिव रहता है जिसके कारण सपने आते हैं। वैज्ञानिक बताते हैं कि यह मूवमेंट रात में सोते समय हर 90 मिनट पर होता है और करीब 20 से 25 मिनट तक रहता है। यही वजह है कि कुछ लोगों को सपने बहुत ज्यादा आते हैं।   

यहाँ पढ़ें: अच्छी नींद आने के लिए घरेलू उपाय

सपने नहीं आने के उपाय 

अगर आप को सपने बार बार आ रहे हैं तो चलिए आपको कुछ उपाय बताते हैं जिसके बाद तो आपकी ये समस्या झट से खत्म हो जाएगी।

मेंटल हेल्थ चेकअप

कई बार तनाव, डिप्रेशन या बाइपोलर डिसऑर्डर के वजह से आपको बहुत सारे सपने आते हैं। ऐसे में जरूरत है कि आप रेगुलर बेसिस पर अपना मेंटल हेल्थ चेकअप करवाएं। 

बुरे अनुभवों को भूलें

लाइफ में बहुत कुछ होता है, लेकिन कुछ चीज़े ऐसी हो जाती है जिसे भूल पाना असंभव लगता है। ऐसे में आप खुद को बिज़ी रखें और उस चीज़ से निकलने की कोशिश करें।  

देखिए आप कैसी चीज़े देख रही है 

बहुत से लोगों अटपटी चीज़े देखना पसंद होता है। ऐसे में आप जैसी चीज़े देखती हैं वो आपके दिमाग में कुछ देर के लिए रहता है। फिर जब आप सोने जाते हैं तो आपको बार बार सपने आते हैं।  

मन की बातें लिखें

आपने लोगों को कहते सुना होगा कि किसी भी बात को मन में नहीं रखते। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप कोई बात मन में रखते हैं तो फिर आप उसी के बारे में सोचते हैं। फिर आपको सपने आते हैं। इसलिए आप अपनी मन की बातें लिखना शुरु करें।  

यहाँ पढ़ें: Pregnancy me bure sapne aana 

व्यायम करें

अगर आपको ज्यादा सपने आते हैं तो आप अपने मन को शांत करने वाले व्यायम जरूर करें। यह आपके लिए किसी रामबाण से कम नहीं है।  

तनाव कम करें

सपने ज्यादा आना के सबसे बड़ा कारण है तनाव। ऐसे में आप अपना ज्यादा से ज्यादा ध्यान सिर्फ और सिर्फ अपने काम में लगाने की कोशिश करें।  

दवाओं को चेक करें

कई सारे लोग नींद नहीं आने की दवाई भी खाते हैं जिसके वजह से उन्हें सपने आते हैं। यही नहीं एंटीडिप्रेसेंट जैसी दवाई खाने से भी  सपने आते हैं। अगर आप के साथ भी ऐसा हो रहा है तो बिना किसी देरी के  डॉक्टर से बात करें।

अच्छी नींद लें

सही नींद लेना बहुत जरुरी है। लेकिन आज कल लोग इतने ज्यादा बिजी हैं कि उनके पास किसी चीज़ का टाइम नहीं हैं। ऐसे में आप अपनी नींद का रूटीन तैयार कर लें जिसके वजह से आपकी नींद पूरी हो सके।   

इलेक्ट्रॉनिक आइटम से दूरी

कुछ लोगों की आदत होती है कि वो सोते टाइम भी फ़ोन यूज़ करते हैं। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं तो आज ही इस चीज़ को छोड़ दें। अगर आप फ़ोन चलाते चलाते सोते हैं तो आपका दिमाग शांत नहीं होता जिसके कारण आपको बहुत सारे सपने आते हैं।  

कैफीन या शराब 

सोने से पहले आप कैफीन या शराब का सेवन बिलकुल ना करें। क्योंकि इसके सेवन से आपका दिमाग एक्टिव रहता है। ऐसे में सोने के बाद भी दिमाग में कुछ न कुछ चलता रहता है, जिसके वजह से ज्यादा सपने आते हैं। इसलिए इससे बचे।

FAQ 

ज्यादा सपनों से ना आएं उसके लिए क्या करें?

आप रात को सोने से पहले किसी भी प्रकार के नशे या कैफीन का सेवन ना करें। साथ ही तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें। 

ज्यादा सपने आने की वजह क्या है?

ज्यादा सपने आने की वजह तनाव है। 

सपना नहीं आने के लिए क्या करना चाहिए?

सोने के कम से कम आधे घंटे पहले मोबाइल, लैपटॉप का इस्तेमाल न करें.

अन्य पढ़े:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top