भारत की सफल महिलाएं 2023: Women Achievers of India in hindi

सफल महान महिलाओं के नाम, भारत की प्रसिद्ध महिलाएं (Safal mahilaon ke naam, Bharat ki prasidh mahilayen, Women achievers of India, Indian female role models, 2023 Top Indian Women Who Were Firsts In Their Fields)

दोस्तों अंतराष्ट्रीय महिला दिवस जल्द ही दस्तक देने जा रहा है। ऐसे में इसकी तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। इस दिन महिलाओं के बहुमूल्य योगदान की चर्चा की जाती है साथ ही उन महिलाओं को भी भावनात्मक सहयोग दिया जाता है जो परिस्थितिवश अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाईं हैं या अपने सपनों को पूरा कर पाने की इच्छा छोड़ चुकी हैं। इस उद्देश्य से हम आज आपको कुछ महिलाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के सामने कभी घुटने नहीं टेके। 

ये भारतीय महिलाएं अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रही हैं और एक वक्त ऐसा आया जब इन्हें अंतराष्ट्रीय पटल पर भारत का सिर गर्व से ऊंचा करके का मौका भी मिला।

Women Achievers of India

Women Achievers of India in hindi

आज हम संघर्ष और सफलता से बनी इनकी प्रेरणादायक कहानियों की एक छोटी सी झलक देखने के जा रहे हैं। पाठकों से अनुरोध है कि वो इस लेख को अंत तक पढ़ें और फीमेल अचीवर्स ऑफ़ इंडिया (women achievers of India) के बारे में जानें।

किरण मजूमदार शॉ

भारतीय उद्योग जगत में किरण मजूमदार शॉ का एक बड़ा नाम हैं। इन्हें भारत की सफलतम महिलाओं (Female achievers in India) में से एक माना जाता है।  किरण ने बायोकॉन लिमिटेड एवं बायोकॉन बायोलॉजिक्स लिमिटेड की संस्थापना की है। 

गौर करने वाली बात है कि किरण ने एक पुराने गैराज में अपने सफर की शुरुआत की थी। आज किरण भारत की सबसे प्रसिद्ध बायोफार्मा स्यूटिकल कंपनी बायोकॉन को चला रही हैं। 

महिलाओं पर कविता पढ़ने के लिए क्लिक करें।

बायोकॉन दुनिया की सबसे बड़ी दवा उत्पादन कंपनी है। साल 1989 के बाद बायोकॉन लिमिटेड को भारत की प्रथम जैव प्रौद्योगिकी कंपनी बनने का गौरव मिला। आपको बता दे कि कर्नाटक में बैंगलोर विश्वविद्यालय से बीसीसी की डिग्री लेने के बाद किरण ने वेलेरेट कॉलेज, मेलबर्न यूनिवर्सिटी से पीजी किया है। 

महज बारह सौ रुपए से कंपनी की शुरुआत कर किरण आज भारत की सफलतम महिला उद्यमियों (Female achievers of India) में से एक हैं।

मसाबा गुप्ता

मसाबा गुप्ता एक चर्चित डिजाइनर हैं। इन्होंने अपनी क्रिएटिविटी की बदौलत भारत की सफल महिलाओं (women achievers of India) में अपनी जगह बनाई है। डिजाइनिंग के साथ साथ मसाबा आजकल एक्टिंग में भी किस्मत आज़मा रही हैं।

दोस्तो, मसाबा अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी है। इनकी मां भले ही एक चर्चित अभिनेत्री हैं, पर मसाबा ने अपना पूरा करियर अपने दम पर बनाया है। मसाबा गुप्ता खासतौर पर अपनी स्टाइलिंग और डिजाइनिंग को ले कर चर्चा में रहती हैं।

33 साल की मसाबा गुप्ता ने अपनी कंपनी “हाउस ऑफ मसाबा” की शुरुआत की है। इन्हें “प्रिंट की रानी” के तौर पर जाना जाता है। साल 2017 में इन्हे फोर्ब्स की अंडर 30 लिस्ट में शामिल किया गया था। 

भारत के पहले Women IPL 2023 के बारे में यहाँ पढ़ें.

विनीता सिंह

विनीता सिंह भारत की सफलतम महिला (women achievers of India) व्यवसायियों में से एक हैं। विनीता शुगर कॉस्मेटिक्स की सह संस्थापक और सीईओ हैं। 

शुगर केवल पांच सालों में सबसे जल्दी ग्रो करनेवाला ब्यूटी ब्रांड है। 130 से अधिक शहरों में इसके 2500 से ज़्यादा ब्रांडेड आउटलेट मौजूद हैं। दोस्तो, अभी शुगर का 100 करोड़ से ज़्यादा का राजस्व है।

विनीता सिंह एक अच्छी एथलीट भी हैं। उन्हें साल 2020 में इकोनॉमिक्स टाइम्स के अंडर फॉर्टी अवॉर्ड ने भारत के यंग बिजनेस लीडर्स में से एक माना। दोस्तो, कम उम्र में ही विनीता ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आज उन्हें भारत की सबसे सशक्त महिलाओं (women achievers of India) में से एक माना जाता है।

दिव्या गोकुलनाथ 

दिव्या गोकुलनाथ byju की सह संस्थापक हैं. इन्हे भारत की सफलतम और दूरदर्शी (women achievers of India)  में से एक माना जाता है. आपको बता दें कि दिव्या भारत की सबसे अमीर महिलाओ में से भी एक हैं.

दोस्तों, इनकी कंपनी का मूल्य  21 अरब अमेरिकी डॉलर से भी अधिक का है. इस प्लेटफार्म को बनाने का उद्देश्य दूरदराज बैठे बच्चों को भी अच्छी शिक्षा की सुविधा उपलब्ध करवाना है. 

दिव्या गोकुलनाथ  के बैकग्राउंड की बात करें तो दिव्या की एकलौती संतान हैं. इन्होने बायोटेक्नोलॉजी में डिग्री ली है. करियर की बात करें तो दिव्या ने करियर की शुरुआत बतौर शिक्षक के रूप में की.  इन्हें  गणित, रीजनिंग, अंग्रेजी काफी पसंद है. अपनी जी आर इ प्रिपरेशन के दौरान इन्होने इन विषयो पर पकड़ बनाई है.

 दिव्या की कोशिश रहती है कि गणित जैसे कठिन विषयो को भी वो आसान बनाएं. दिव्या गोकुलनाथ की सफलता इस बात सुनिश्चित करती है कि शिक्षण के क्षेत्र में रह कर भी ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है. टीचर की जिस जॉब सामान्य समझते हैं, उसमे अगर पैशन हो तो शिक्षा  क्षेत्र में क्रांति लाई  जा सकती है. 

यहाँ जानिए : महिला दिवस 8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है?

मिताली राज

मिताली राज महिला क्रिकेट में से एक बड़ा नाम है। मिताली के लंबे और सफल क्रिकेट करियर ने इन्हे भारत की सफलतम महिलाओं (Women achievers of India) की लिस्ट में शामिल किया है। 

दोस्तो, मिताली उन महिलाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा हैं जो छोटे शहरों में रह कर क्रिकेट में बड़ा करियर बनाने का ख्वाब देखती हैं। मिताली ने महज सत्रह साल की उम्र में महिला क्रिकेट टीम में खेला था।

क्रिकेट में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए मिताली को साल 2003 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा साल 2015 में मिताली पद्म श्री से भी सम्मानित हुई हैं।

वंदना लूथरा

वंदना लूथरा भारत की सफलतम महिलाओं (women achievers of India) में से एक हैं। वंदना वीएलसीसी हेल्थ केयर लिमिटेड की फाउंडर हैं। 62 वर्षीय वंदना की गिनती देश भर के सफलतम उद्यमियों में होती है।

1980 के दौरान व्यवसाय में उतरने वाली वंदना ने अपना काम तब शुरू किया जब शायद ही कोई फीमेल एंटरप्रेन्योर हुआ करती थी। शुरुआत में उन्हें कई परेशानियों और चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

आज वंदना लूथरा द्वारा स्थापित वीएलसीसी जन धन योजना का एक प्रमुख हिस्सा है। वंदना एक लंबे समय से सौंदर्य क्षेत्र से जुड़ी हैं। इनकी मेहनत का ही परिणाम है कि वीएलसीसी का अनुमानित रेवेन्यू $91.1 मिलियन है।

यहाँ जानिए : महिला दिवस 2023 कैसे मनाएं

तुलसी गौड़ा

दोस्तो, जब भी पर्यावरण संरक्षण का जिक्र होता है, तुलसी गौड़ा का नाम बड़े आदर से लिया जाता है। तुलसी एक आदिवासी महिला हैं जिन्हे पर्यावरण संरक्षण के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

तुलसी गौड़ा को एक आदर्श के रूप में देखा जा सकता है। इनकी आयु 72 वर्ष से अधिक की है। तुलसी नंगे पांव रहती हैं। ये हजारों पेड़ पौधे लगा चुकी हैं। 

इन्हें “फॉरेस्ट इनसाइक्लोपीडिया”(women achievers of India) के तौर पर जाना जाता है। ज़मीन से जुड़ कर ऊंचाइयों को छूने का जज़्बा तुलसी से सीखा जा सकता है। पर्यावरण और जंगल के रक्षण के लिए उनके द्वारा उठाए गए कदम युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेंगे।

दोस्तो, उम्मीद है ये लेख आपको प्रेरणादायक लगा होगा। हम ऐसी तमाम जानकारियां आपसे साझा करते रहेंगे। लेख को पढ़ने के लिए धन्यवाद।

FAQs

भारत की वीर महिलाएं कौन हैं?

रानी लक्ष्मी बाई, रानी चेन्नम्मा जैसी सशक्त महिलाएं।

भारत की पहली महिला आईएएस कौन थीं?

अन्ना राजम मल्होत्रा।

भारत की सबसे अमीर महिला कौन है?

रोशनी नादर मल्होत्रा।

भारत की पहली रानी कौन थी?

पहली रानी आमतौर पर रजिया सुल्तान को माना जाता है।


भारत की पहली महिला आईपीएस कौन थी?

किरण बेदी।

Read More:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top