Ritu Karidhal Biography in Hindi: रॉकेट वुमन ऑफ इंडिया

Ritu Karidhal Biography in Hindi, ऋतु करिधल श्रीवास्तव Ritu Karidhal Srivastava salary, education, chandrayaan 3, family, husband, Instagram, age, Dr ritu karidhal srivastava, Award, Achievements, Quotes

दोस्तों, “चंद्रयान 3” की लॉन्चिंग को देखना हम सभी भारतवासियों के लिए गौरव का पल रहा है। “चंद्रयान 3” एक लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। भारत का सर ऊंचा करने वाले इस स्पेस प्रोजेक्ट के लिए कई वैज्ञानिकों और इंजीनियर्स ने जीतोड़ मेहनत की है। आज हम आपको एक ऐसी शख्सियत के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने भारत के इस दूरदर्शी प्रोजेक्ट में एक बेहद अहम भूमिका निभाई है। दोस्तो, “चंद्रयान 3” की सफलता के पीछे जिनका दिमाग है वो हैं वैज्ञानिक ऋतु करिधाल।

ऋतु ” रॉकेट वुमन ऑफ इंडिया” के नाम से भी मशहूर हैं। “चंद्रयान 3” की लॉन्चिंग के बाद ऋतु आज पूरे भारत में चर्चा का विषय बन चुकी हैं। उनकी कुशल कार्यक्षमता और कुशाग्र बुद्धि की हर कोई दाद दे रहा है। महिला सशक्तिकरण के परचम को बुलंद करतीं ऋतु करिधाल की कहानी (Ritu Karidhal Biography in Hindi) बेहद दिलचस्प है। 

Ritu Karidhal Biography in Hindi

नामऋतु करिधल श्रीवास्तव
माता पितानाम ज्ञात नही
भाई बहन3
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पतिअविनाश श्रीवास्तव
बच्चे2
जन्म13 अप्रैल 1975 को 
जन्मस्थानलखनऊ, उत्तर प्रदेश
उम्र48
शिक्षाएमटेक 
पेशाभारतीय वैज्ञानिक
नागरिकताभारतीय
धर्महिंदू
जातिज्ञात नहीं
राशिज्ञात नहीं
कदज्ञात नहीं
आंखों का रंगज्ञात नहीं

यहाँ पढ़े: भारत का चंद्रयान मिशन

कौन हैं ऋतु करिधाल?

ऋतु करिधाल ISRO की वैज्ञानिक हैं जिन्होंने “चंद्रयान 3” की लॉन्चिंग टीम का एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आपको बता दे कि चंद्रयान 2 के वक्त सॉफ्ट लैंडिंग में दिक्कत आई थी। जिसके बाद से सॉफ्ट लैंडिंग पर खास ध्यान दिया गया। दरअसल “चंद्रयान 3” के समय सॉफ्ट लैंडिंग की ज़िम्मेदारी ऋतु करिधाल को ही सौंपी गई है।

ऋतु करिधाल ने मिशन डायरेक्टर की भूमिका बखूबी अदा की है। इससे पहले भारत के मार्स मिशन में डिप्टी ऑपरेशन डायरेक्टर के रूप में कार्य कर चुकी हैं।

ऋतु करिधाल का जन्म और प्रारंभिक जीवन

ऋतु करिधाल का जन्म 13 अप्रैल 1975 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में हुआ था। ऋतु एक मध्यवर्गीय से आती हैं। उनके परिवार में हमेशा ही अच्छी शिक्षा को महत्व दिया गया है। ऋतु ने अपनी पढ़ाई लिखाई लखनऊ से ही की। बचपन से ही उन्हें स्पेस टेक्नोलॉजी में बड़ी रुचि रही है। उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए छोटी उम्र से ही खुद को तैयार किया है।

ऋतु करिधाल का परिवार

दोस्तो, ऋतु करिधाल के माता पिता से संबंधित जानकारियां उपलब्ध नहीं हैं। इनके अलावा परिवार में ऋतु के दो भाई और एक बहन हैं। भाइयों का नाम रोहित और सुभाष है। बहन का नाम वर्षा लाल है। ऋतु अपने भाई बहनों में सबसे बड़ी हैं।

ऋतु करिधाल की शादी अविनाश श्रीवास्तव से हुई है। इनके दो बच्चे हैं। इनके बेटे का नाम आदित्य है और बेटे का नाम अनीशा है।

यहाँ पढ़े: सुधा मूर्ति की कहानी

ऋतु करिधाल की शिक्षा

ऋतु करिधाल ने अपनी शुरुआती पढ़ाई लखनऊ से की है। इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीएससी और एमएससी किया है। इनका विषय फिजिक्स था। आगे चलकर ऋतु ने आईआईएससी बेंगलुरु से एमटेक की डिग्री ली है।

ऋतु करिधाल का करियर

  • ऋतु करिधाल ने साल 1997 में अपने करियर की शुरुआत ISRO से की। उन्होंने स्पेस साइंस में करियर बनाया।
  • ऋतु ने अंतराष्ट्रीय और राष्ट्रीय जर्नल में बीस से अधिक पेपर पब्लिश किए।
  • उन्हें ISRO में Young Scientist Award से सम्मानित किया जा चुका है।
  • इन्होंने मार्स ऑर्बिटल मिशन में अहम भूमिका निभाई है। इसके लिए ऋतु की टीम को सम्मानित किया गया है। इस मिशन में ऋतु डिप्टी ऑपरेशनल डायरेक्टर रह चुकी हैं।
  • ऋतु को ASI टीम अवार्ड भी मिला है।
  • चंद्रयान 2 में भी ऋतु मिशन डायरेक्टर रह चुकी हैं।

ऋतु करिधाल श्रीवास्तव (Ritu Karidhal Biography in Hindi) भारत की महान वैज्ञानिकों में से एक हैं। इन्होंने हमेशा ही नारी सशक्तिकरण और लैंगिक समानता की ओर ध्यान आकर्षित करवाने की कोशिश की है। ऋतु आज भारत भर में चर्चा का विषय बन चुकी हैं। इनकी बुद्धिमत्ता और लगन की बदौलत भारत ” चंद्रयान 3″ की सफलता की ओर बढ़ रहा है।

FAQs

रॉकेट वुमन ऑफ इंडिया के नाम से किसे जाना जाता है?

ऋतु करिधाल श्रीवास्तव

इसरो का मतलब क्या है?

इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन

रॉकेट मैन ऑफ इंडिया कौन है?

एपीजे अब्दुल कलाम

अन्य पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top