प्रेगनेंसी में लूज मोशन को रोकने का उपाय

प्रेग्नेंसी में दस्त के उपाय, दस्त में क्या खाए, प्रेगनेंसी में लूस मोशन का इलाज, गर्भावस्था में दस्त होना, प्रेगनेंसी में लूज मोशन होना (motion in pregnancy, how to stop loose motion in pregnancy, Home remedies for loose motion in pregnancy)

मां बनना एक महिला के जीवन का सबसे बड़ा सुख है। बच्चे को जन्म देने के सफर में एक स्त्री को नौ महीने तक कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ता है। इस दौरान हार्मोन में बदलाव होते हैं। महिला को पेट संबंधी दिक्कतों का भी सामना कर पड़ सकता है। कभी कब्ज़ की समस्या हो जाती है तो कभी लूज मोशन परेशान करता है। आज का हमारा ये लेख उन महिलाओं के लाभकारी है जो गर्भावस्था में लूज मोशन की समस्या से जूझ रही हैं। इस लेख में लूज मोशन से जुड़ी परेशानियां और निजात के बारे में जानकारियां दी जाएंगी, तो इसे अंत तक पढ़ें।

how to stop motions during pregnancy

प्रेग्नेंसी में लूज मोशन क्यूं होता है?

प्रेग्नेंसी में लूज मोशन अमूमन एलर्जी, फूड पॉइजनिंग आदि कारणों से हो सकता है। इसके अलावा मसालेदार भोजन का अत्यधिक सेवन भी पेट परेशानी हो सकती है। साथ ही लूज मोशन किसी पुरानी बीमारी का भी परिणाम हो सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले लूज मोशन के कुछ कारण नीचे दिए गए हैं:

  • ली जा रही दवाओं के साइड इफेक्ट
  • मांसाहार का अधिक 
  • बैक्टेरिया या दूषित स्थानों के संपर्क में
  • कम पानी पीना
  • दूषित भोजन खाने से
  • अधिक तेल युक्त भोजन
  • भोजन में अधिक मसाले लेना

यहाँ पढ़े: ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने के उपाय

प्रेग्नेंसी में लूज मोशन रोकने के उपाय

प्रेग्नेंसी में लूज मोशन एक आम समस्या है। हालांकि ऐसी समस्या में चिकित्सकों का परामर्श अवश्य लें। नीचे कुछ  कारगर उपाय बता जा रहे हैं जिनसे लूज मोशन को रोका जा सकता है:

  • अगर प्रेग्नेंसी में आप कोई दवा ले रही हैं और उसके सेवन के बाद लूज मोशन की समस्या हो तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें और उनकी सलाह ले।
  • अपने भोजन में पचने वाले व्यंजन खाए। आमतौर पर खिचड़ी जैसे डिशेज खा सकती हैं।
  • वसायुक्त भोजन से परहेज रखें।
  • दूध और डेयरी प्रोडक्ट का अधिक सेवन न करें।
  • चीनी का सीमित प्रयोग करें।
  • लूज मोशन के समय नींबू, पानी और नमक का घोल लिया जा सकता है।

यहाँ पढ़े: डिलीवरी के बाद वजन कैसे कम करें 

लूज मोशन में क्या खाना चाहिए?

दोस्तो, प्रेग्नेंसी में होनेवाली हर छोटी बड़ी समस्या के लिए एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा आप कुछ घरेलू उपाय और सावधानियों की मदद से इस समस्या से दूरी बनाई जा सकती है। हम आपको कुछ खाद्य पदार्थो की लिस्ट दे रहे हैं जिनका सेवन लूज मोशन में किया जाना चाहिए:

जीरा

प्रेग्नेंसी में जीरा पानी पीना मॉर्निंग सिकनेस को दूर करता है। अगर इसका प्रयोग दस्त के समय किया जाए तो दस्त रुक जाते हैं। 

केला

प्रेग्नेंसी में केले का सेवन लाभकारी होता है। साथ ही अगर लूज मोशन के समय इसका सेवन किया जाए तो पेट बंधता है।

दही

प्रेग्नेंसी में दही फायदेमंद होता है। इससे मां और शिशु को लाभ मिलता है। दस्त में दही का सेवन करने से पेट ठंडा रहता है।

अदरक

प्रेग्नेंसी में अदरक सीमित रूप से प्रयोग में लाना चाहिए। इससे थकान और ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इसका सेवन दस्त से भी निजात दिलाता है।

नोट: प्रेग्नेंसी में लूज मोशन की समस्या की अनदेखी न करें। ऊपर बताए गए उपायों को प्रयोग में लाने से पहले डॉक्टरों की सलाह ज़रूर लें।

FAQs

दस्त का घरेलू उपाय?

दही, अदरक, जीरे आदि का प्रयोग।

प्रेग्नेंसी में दस्त रोकने के उपाय?

नींबू, नमक, चीनी का घोल लें। मसाला न खाए। तेल युक्त भोजन से दूर रहें।

प्रेग्नेंसी में लूज मोशन का इलाज?

तीखा, मसालेदार भोजन न खाएं। पानी अधिक पिएं।

अन्य पढ़े:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top