स्वतंत्रता दिवस के लिए फिल्में 2023 | देश भक्ति गीत लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस के लिए फिल्में 2023 (स्वतंत्रता दिवस पर देखने के लिए भारतीय फिल्में), 15 अगस्त के गाने, देश भक्ति गीत लिस्ट, Movies on Independence of India, Indian Independence movies list, Top 10 patriotic movies of India,

दोस्तों, स्वतंत्रता दिवस का मौका हम सभी भारतीयों के लिए खास है। ये दिन न सिर्फ हम सभी को भारतीय स्वंत्रता के लिए किए संघर्ष की याद दिलाता है, बल्कि देश की आन बान और शान के लिए कुर्बान हुए उन जाबांजों की ओर भी आभार प्रकट करता है। स्वतंत्रता दिवस का ये अवसर हम सभी को गौरव की अनुभूति कराता है। ये दिन हम सभी को बतलाता है कि स्वतंत्रता के प्रति कृतज्ञता न सिर्फ़ वर्ष के एक दिन हो, बल्कि इसका उत्सव हर भारतवासी के हृदय में हर दिन, हर क्षण रहे।

 दोस्तो, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आप सभी किसी न किसी कार्यक्रम में ज़रूर ही सम्मिलित होंगे। कुछ स्कूल संबंधी समारोह में जाएंगे, तो कुछ प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। ऐसे में आप में से कई घर पर रह कर देश भक्ति की फिल्में देखना पसंद करेंगे। अगर आपका भी कुछ ऐसा ही प्लान है तो हम आपको देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्मों के नाम सुझाएंगे। स्वतंत्रता दिवस के लिए फिल्में आपका मनोरंजन करने के साथ साथ आपको संदेश भी देंगी।

पढ़िए: स्वतंत्रता दिवस पर निबंध हिंदी में

स्वतंत्रता दिवस के लिए फिल्में

15 अगस्त हमारे देश के लिए बहुत ख़ास दिन है. इस दौरान समस्त देश में देश भक्ति की लहर दौड़ जाती है. इस दौरान हमें अपने देश के इतिहास में और करीब से जानना चाहिए, इसके अलावा हमें देश को आजादी दिलाने के लिए शहिद हुए लोगों को भी याद करना चाहिए. इसके लिए सबसे अच्छा तरीका है कि हमें देश भक्ति, स्वतंत्रता के इतिहास को बताने वाली फिल्म देखनी चाहिए.

स्वतंत्रता दिवस पर देखने के लिए भारतीय फिल्में कुछ इस प्रकार है परमाणु, एयर लिफ्ट, भुज, गोल्ड, रंग दे बसंती, चक दे, स्वदेश, राजी, सत्यमेव जयते, गाज़ी, मुल्क, एलओसी (LOC), मिशन मंगल, ग़दर, केसरी, सरदार उधम, सरफ़रोश, लगान, भाग मिल्खा भाग, क्रांति, तिरंगा, बेबी आदि. बाकि स्वतंत्रता दिवस के लिए फिल्में की लिस्ट नीचे बताई गई है.

द लीजेंड ऑफ भगत सिंह

स्वतंत्रता दिवस के लिए फिल्में में से एक है राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 2002 में रिलीज़ किया गया था। ये हिंदी फिल्म शहीद भगत सिंह की जीवनी पर आधारित है। फिल्म में अभिनेता अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। अमृता राव, सुशांत सिंह, अखिलेंद्र मिश्रा, राज बब्बर आदि मंझे हुए अभिनेताओं ने भी सहायक भूमिकाएं अदा की हैं। फिल्म आपको  भगत सिंह के बचपन, जालियांवाला बाघ कांड, फांसी आदि की घटनाओं को दिखाती है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर इस फिल्म (स्वतंत्रता दिवस के लिए फिल्में) को देखना अच्छा रहेगा।

बॉर्डर

बॉर्डर जेपी दत्ता द्वारा लिखी गई फिल्म है। इस फिल्म को साल 1997 में रिलीज़ किया गया था। फिल्म में जैकी श्रॉफ, सनी देओल, अक्षय खन्ना, तब्बू, राखी जैसे अभिनेताओं ने काम किया है। इस फिल्म में 1971 के युद्ध के दौरान हुई लड़ाई की कहानी है। इस फिल्म की एक और खास बात है, इस फिल्म के गाने। जी हां दोस्तों, इस फिल्म के गीत दर्शकों के बीच खूब चर्चित हुए। “संदेशे आते हैं”, ये गाना तो आज तक बड़े चाव से गुनगुनाया जाता है। 

और पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर भाषण हिंदी में

पूरब और पश्चिम

दोस्तो, आप सभी ने “भारत का रहनेवाला हूं भारत की बात सुनाता हूं” ये गाना कई बार सुना होगा। ये दिल को छूने वाला गाना फिल्म पूरब और पश्चिम का है। इस फिल्म को मनोज कुमार ने बनाया था। खास बात है कि उन्होंने इस फिल्म में दमदार अभिनय भी किया है। साल 1970 में रिलीज़ हुई पूरब और पश्चिम को पचास सालों से भी अधिक समय हो चुका है। ये फिल्म किसी हिंदी सिनेमा की बेहतरीन देशभक्ति फिल्मों में से एक है।

शेरशाह

फिल्म शेरशाह सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी द्वारा अभिनीत फिल्म है। इस फिल्म की कहानी कैप्टन विक्रम बत्रा और कारगिल युद्ध के ईर्द गिर्द घूमती है। इस फिल्म की कहानी दिल को छूनेवाली है। कैप्टन बत्रा की वीरता हम सभी के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं। फिल्म के कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय किया है, साथ ही इस फिल्म का संगीत भी अच्छा है। दोस्तो फिल्म शेरशाह को साल 2021 में रिलीज़ किया गया था।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक

अभिनेता विकी कौशल की फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक एक बेहतरीन फिल्म है। विकी कौशल ने vihan सिंह शेरगिल की भूमिका निभाई है। फिल्म की स्क्रिप्ट आदित्य धर ने लिखी है।फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक को साल 2019 में रिलीज़ किया गया था। आप जब भी इस फिल्म को देखेंगे, आपके मन में भारतीय सेना के लिए आभार और भी बढ़ जाएगा। दर्शकों द्वारा इस फिल्म को खूब पसंद किया है।

मणिकर्णिका

साल 2018 में रिलीज़ हुई फ़िल्म मणिकर्णिका 1857 की क्रांति की नायिका रानी लक्ष्मी बाई की कहानी सुनाती है। इस फिल्म में झांसी की रानी का किरदार अभिनेत्री कंगना रनौत ने किया है। कंगना इस किरदार में फिट बैठी हैं। उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई के शौर्य को परदे पर बखूबी उतारा है। स्वतंत्रता दिवस जैसे मौके पर इस फिल्म का आनंद लेना उचित रहेगा। फिल्म क्रांतिकारियों के साहस और संघर्ष की कहानी दिखाती है साथ ही हमें मातृभूमि की रक्षा के लिए तत्पर रहने की प्रेरणा भी देती है।

एयरलिफ्ट

इस फिल्म को साल 2016 में रिलीज़ किया गया था। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। इन्होंने रंजीत कात्याल की भूमिका निभाई है। साल 1990 में सद्दाम हुसैन के कुवैत पर हमले के चलते डेढ़ लाख से ज़्यादा भारतीय कुवैत में फंस गए थे। इस फिल्म में दिखाया गया है कि लाख चुनौतियों के बाद भी रंजीत कात्याल ने कैसे भारतीयों को घर वापिस पहुंचाया। इस फिल्म की कहानी अच्छी और रोमांचक है और इसके कलाकारों ने भी अच्छा अभिनय किया है।

तान्हाजी

दोस्तों, हमारे स्वतंत्रता संग्राम में ऐसे कई नायक हैं जो गुमनामी में खो गए हैं। एक ऐसे ही शूरवीर की कहानी दर्शाती है ये फिल्म। फिल्म की कहानी तान्हाजी मालूसरे के जीवन पर आधारित हैं। उन्होंने औरंगजेब के खतरनाक मंसूबे नाकामयाब किए थे। फिल्म का क्लाइमेक्स दिलचस्प है। अजय देवगन मुख्य भूमिका में काफी जंचे हैं। इस फिल्म को साल 2020 में लॉन्च किया गया है।

देश भक्ति गीत लिस्ट 2023

  • मेरे देश की धरती
  • ये देश है वीर जवानों का
  • ऐसा देश है मेरा
  • जहाँ डाल डाल पर सोने की
  • वन्दे मातरम्
  • ये जो देश है मेरा
  • रंग दे बसंती
  • देश मेरे देश मेरे मेरी जान है
  • आई लव माय इंडिया
  • कर चले हम फ़िदा

FAQs

प्रथम बार राष्ट्रीय ध्वज कब फहराया गया था?

15 अगस्त 1947

स्वतंत्रता दिवस कैसे मनाया जाता है?

देशभर में समारोह होते हैं, तिरंगा फहराया जाता है, कार्यक्रम होते हैं

स्वतंत्रता दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

15 अगस्त को, इस दिन देश को अंग्रेज़ी दासता से आज़ादी मिली थी।

और पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top