15 August Theme Kitty Party 2023 (स्वतंत्रता दिवस किटी पार्टी)

15 August theme kitty party, Decoration Idea, Invitation card, Independence Day theme Kitty party, Kitty Invitation, Games स्वतंत्रता दिवस किटी पार्टी

हमारे घरों में किटी पार्टी का आयोजन एक आम बात है। किटी पार्टी त्योहार और मौकों के हिसाब से भी रखी जाती है। जैसे कि सावन थीम किटी पार्टी, होली किटी पार्टी, दीपावली किटी पार्टी आदि। दोस्तो, अब जल्द ही राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस दस्तक देनेवाला है। ऐसे में आप स्वतंत्रता दिवस किटी पार्टी (15 august theme kitty party) का आयोजन भी कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको 15 August Theme Kitty Party से जुड़े कुछ बेहतरीन आइडियाज देंगे। ये सुझाव आपको ड्रेस कोड, निमंत्रण, मेन्यू आदि से जुड़े निर्णय लेने में मदद करेंगे।

15 August Theme Kitty Party

स्वतंत्रता दिवस हम भारतीयों के लिए बहुत खास होता है। इस दिन देशभक्ति की भावना प्रबल हो जाती है। ऐसे में हम जब इस दिन कोई कार्यक्रम या समारोह रखते हैं तो हमें कुछ बातों का ध्यान देना चाहिए। अगर इस बार आप भी 15 August Theme Kitty Party रखने की सोच रहे हैं तो इन बिंदुओं पर ध्यान दे सकते हैं:

  • स्वतंत्रता दिवस के दिन आप “तिरंगा” संबंधी साज सज्जा या ड्रेस कोड का चयन कर सकते हैं।
  • आप मेन्यू में ऐसी डिशेज रख सकते हैं जो केसरिया, हरे और सफेद रंग की हो। उन्हें तिरंगा स्टाइल में ट्रे में सजा सकते हैं। 
  • आप अपनी पार्टी में ऐसे पेय पदार्थ (शरबत) भी सर्व कर सकते हैं जो “तिरंगा” थीम पर हों।
  • इस किटी पार्टी में गायन, नृत्य, कविता वाचन और क्विज़ भी किया जा सकता है।
  • स्वतंत्रता दिवस किटी पार्टी के आमंत्रण पर आप देशभक्ति कोट्स भी लिख कर भेज सकते हैं।
  • पार्टी की सजावट के लिए आप देशभक्ति से जुड़े संदेश के पोस्टर लगा सकते हैं। साथ ही तिरंगा रंगोली, दीए आदि का प्रयोग भी इस आयोजन में चार चांद लगाएगा।

और पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर देखने के लिए भारतीय फिल्में

Independence Day Kitty Party Dress 

Independence Day Kitty Party के लिए ड्रेस कोड का चुनाव करते समय इन बिंदुओं पर ध्यान दे सकते हैं:

  • स्वतंत्रता दिवस किटी के लिए आप पारंपरिक परिधानों का प्रयोग कर सकते हैं। 
  • इस दिन आप आनेवाले मेहमानों को तीन हिस्से में बांटें। पहले ग्रुप को केसरिया, दूसरे ग्रुप को सफेद, तीसरे को हरे रंग की ड्रेस पहन कर आने को कहें।
  • इसके अलावा अनारकली ड्रेस को तीन रंगों को बांट कर पहन सकते हैं, जैसे कि दुपट्टा हरा या केसरिया, सूट सफेद।
  • पार्टी के लिए साड़ियां भी अच्छी लगेंगी। आप सिल्क साड़ी भी ड्रेस कोड रख सकते हैं।
  • ड्रेस कोड के तौर पर ऐसे कपड़े भी चुने जा सकते हैं जो लोकल बाज़ार में मिले। इससे “वोकल फॉर लोकल” का उद्देश्य भी पूरा हो जाएगा।

Independence Day Kitty Games

स्वतंत्रता दिवस किटी (Independence Day Kitty Party) के लिए आप इस तरह के गेम्स का चुनाव कर सकते हैं:

बूझो तो जानें

इस गेम में आप कुछ क्लू देंगे। ये स्वतंत्रता सेनानियो से जुड़ा होगा। क्लू के आधार पर प्रतियोगियों को पहचानना है कि आप किनके बारे में बाते कर रहे हैं। क्लिक करें: Independence day quiz

अपनी पहचान

इस गेम में आपको क्विज रखना है। इस गेम में आप भारतीय संस्कृति से जुड़े सवाल करेंगे। जो सबसे अधिक प्रश्नों के उत्तर देगा, वो विजयी रहेगा।

और पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर भाषण हिंदी में

Independence Day Theme Kitty Party Invitation

Independence Day Kitty Party के लिए आप इस तरह के आइडियाज आज़मा सकते हैं:

  • स्वतंत्रता दिवस किटी के लिए आप ऑफलाइन/ऑनलाइन दोनो माध्यमों से निमंत्रण भेज सकते हैं।
  • कार्ड के साथ आप कुछ चॉकलेट्स या उपहार भी भेज सकते हैं। 
  • अगर आप इन्विटेशन ऑनलाइन डिज़ाइन करवाएंगे तो वीडियो जैसा बनवाइए। इसमें देशभक्ति गीत डाल कर ये रोचक लगेगा।
  • निमंत्रण कार्ड पर कुछ रोचक कोट्स/कविताएं लिखी जा सकती हैं:

“आओ दोस्तो, इस स्वतंत्रता दिवस 

 लें मिल कर राष्ट्रहित का प्रण 

साथ मिल कर उत्सव मनाएंगे

देशभक्ति गूंजेगी हर क्षण”

“स्वतंत्रता दिवस एक बार फिर है आया 

 ऐसा मानों तिरंगा आसमां में है छाया”

“आओ मिल कर साथ आएं

 स्वतंत्रता का सुंदर उत्सव मनाएं”

Independence Day Party Food

स्वतंत्रता दिवस किटी के लिए आप इस तरह का मेन्यू बना सकते हैं:

  • दोस्तो, फूड लिस्ट में जलेबी, रबड़ी, प्याज़ की कचौड़ी जैसे स्नैक्स ज़रूर रखें।
  • पालक सूप, अनार जूस, लाइम जूस, सफेद रसगुल्ले, गुलाब जामुन जैसे खाद्य पदार्थ आपको “तिरंगा” थीम को पूरा करने में मदद करेंगे।
  • पारंपरिक व्यंजनों में आप कश्मीरी दम आलू, दाल महारानी, पूरियां, बूंदी रायता, नवरतन पुलाव आदि बना सकते हैं।

अगर आप फलाहार रेसिपी बनाने में इच्छुक हैं तो क्लिक करें।

दोस्तों, उम्मीद है आपको 15 August Theme Kitty Party से जुड़े सुझाव पसंद आए होंगे। ऐसे और भी टिप्स के लिए हमारी साइट पर ज़रूर आएं।

FAQs

किटी पार्टी गेम्स बताइए।

किटी पार्टी पर क्विज, अंताक्षरी आदि की जा सकती है।

किटी का मतलब क्या है?

इसका मतलब निष्पक्ष होता है।

किटी पार्टी थीम बताइए।

बॉलीवुड, रेट्रो, टीवी शोज, सावन आदि।

अन्य पढ़े:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top