स्वतंत्रता दिवस पर निबंध (15 August Essay in hindi) 2023

स्वतंत्रता दिवस पर निबंध हिंदी में, स्वतंत्रता दिवस पर निबंध, 200 shabd, 100 shabd, स्वतंत्रता दिवस पर निबंध 300 शब्द, Essay on swatantrata diwas in Hindi, Independence day essay in hindi

दोस्तों, जल्द ही हमारा देश भारत स्वतंत्रता के 77 वें साल में प्रवेश करेगा। आनेवाला 15 अगस्त हर बार की तरह हम भारतीयों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 15 अगस्त ना सिर्फ अंग्रेज़ी दासता के अंत का प्रतीक है बल्कि उन सभी भारतवासियों के दृढ़ देश प्रेम को भी दर्शाता है जिन्होंने देश हित के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। दोस्तो, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्कूल/कॉलेजों में अक्सर भाषण, निबंध, कहानी, गायन, कविता आदि से जुड़ी प्रतियोगिताएं रखी जाती है। इसी बात को ध्यान में रख कर हमनें स्वतंत्रता दिवस पर निबंध की रूपरेखा और नमूने तैयार किए हैं। उम्मीद हैं ये निबंध आपको पसंद आएंगे। 

 पढ़ें: Quotes on Independence Day in Hindi

स्वतंत्रता दिवस पर निबंध 300 शब्द

15 अगस्त भारत का राष्ट्रीय त्योहार है। आज का दिन स्वतंत्रता दिवस के रूप में जाना जाता है। इस दिन का भारतीय इतिहास में एक खास महत्व है। ये दिन उन सभी वीर-वीरांगनाओं की याद दिलाता है जिनकी दिलेरी और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ समर्पण ने हमें ये आज़ादी दी है।

15 अगस्त 1947 को आज़ादी मिलने के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने लाल क़िले से देश को संबोधित किया था। इस परंपरा को आज भी कायम रखा गया है। लाल किले पर प्रधानमंत्री द्वारा तिरंगा फहराने के बाद रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि गणतंत्र दिवस की तरह स्वतंत्रता दिवस पर परेड नहीं होती है। साथ ही स्वतंत्रता दिवस पर किसी मुख्य अतिथि को आमंत्रित करने की कोई विशेष परंपरा नहीं है।

यहाँ पढ़ें : स्वतंत्रता दिवस के लिए फिल्में 

स्वतंत्रता के इस त्योहार को देश भर में बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाता है। भारत में स्कूल, कॉलेज, दफ्तरों में समारोह रखा जाता है। राष्ट्रगान के अलावा अन्य देशभक्ति गीत भी गाए जाते हैं। इस दिन कुछ प्रतियोगिताएं भी रखी जाती हैं। पूरी कोशिश की जाती है कि आनेवाली पीढ़ी अपने देश और इसकी स्वर्णिम संस्कृति के बारे में जाने और साथ ही इस आज़ादी के महत्व को भी समझे।

 200 साल की लंबी गुलामी के बाद मिली स्वतंत्रता हमें इस बात की याद दिलाती है कि देशहित में हमें सदैव ही तत्पर रहना होगा। हमें हमारे पूर्वजों ने जो आज़ादी का ये बेशकीमती उपहार दिया है, उसे संभाल कर रखना होगा।

और पढ़ें: 15 अगस्त पर भाषण हिंदी में 

स्वतंत्रता दिवस पर निबंध 200 शब्द

15 अगस्त का दिन स्वतंत्रता दिवस के रूप में जाना जाता है। 15 अगस्त का भारतीय इतिहास में एक खास महत्व है। इस दिन हमें अंग्रेजी हुकूमत से स्वतंत्रता मिली।ये दिन उन सभी वीर वीरांगनाओं की याद दिलाता है जिनकी बहादुरी और समर्पण ने हमें ये स्वतंत्रता दी है। 

15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिलने के बाद देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने लाल क़िले से देश को संबोधित किया था। इस परंपरा को आज भी कायम रखा गया है। आज भी प्रधानमंत्री लाल किले से हम भारतवासियों को संबोधित करते हैं। हालांकि इस दिन गणतंत्र दिवस की तरह परेड नहीं होती है।

स्वतंत्रता के इस उत्सव को भारत भर में बड़े जोर शोर से मनाया जाता है। स्कूल, कॉलेज, दफ्तरों में समारोह का आयोजन होता है। राष्ट्रगान के अलावा अन्य देशभक्ति गीत, कविता आदि का पाठ होता है। इस दिन कुछ प्रतियोगिताएं भी रखी जाती हैं।

पढ़ें: 15 अगस्त मंच संचालन शायरी

 स्वतंत्रता दिवस हमें सदैव तत्पर रहकर अपने देशहित में योगदान देने और अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देता है। जागरूक नागरिकों से हमारे देश का स्वर्णिम इतिहास और संस्कृति और भी समृद्ध होगी। यह दिन हर भारतीय के लिए लिए गर्व और आभार का दिन होता है।

स्वतंत्रता दिवस पर निबंध 100 शब्द

15 अगस्त का दिन भारत का राष्ट्रीय त्योहार है जिसे स्वतंत्रता दिवस के रूप में जाना जाता है। यह दिवस भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो हमें अपने पूर्वजों की वीरता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की याद दिलाता है। 

1947 में आज़ादी मिलने के बाद, प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने लाल क़िले से देश को संबोधित किया था। इस परंपरा को आज भी बखूबी निभाया जाता है। स्वतंत्रता के इस उत्सव पर देशभर में बड़े धूमधाम से समारोह मनाए जाते हैं। राष्ट्रगान और देशभक्ति गीत गाए जाते हैं। ये दिन हमें स्मरण करवाता है कि हमें अपने देश के प्रति निस्वार्थ योगदान देना है, जिससे हमारे राष्ट्र की समृद्धि और खुशहाली बढ़े। यह दिन हम सभी भारतीयों के लिए गर्व और आभार का विशेष अवसर है।

दोस्तों, उम्मीद है आपको स्वतंत्रता दिवस पर निबंध पसंद आया होगा। इस तरह के और भी लेखों के लिए हमारी साइट पर ज़रूर आएं।

और पढ़ें:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top