पैर की एड़ी में दर्द का घरेलू उपाय, कारण

पैर की एड़ी में दर्द का कारण, घरेलु उपाय, क्या खाना चाहिए, आयुर्वेदिक इलाज, ankle pain treatment in hindi, टखने का दर्द व्यायाम, योग, heel pain treatment in hindi

गलत लाइफस्टाइल के वजह से कई सारी परेशानियां जन्म ले रही हैं। उन्हीं परेशानी  में से एक है एड़ी का दर्द। इस समस्या  से लगभग सभी उम्र लोग परेशान है। वैसे तो ये समस्या पुरुषों और महिलाओं दोनों को होती है। लेकिन देखा जाए तो इससे सबसे ज्यादा ग्रसित महिलाएं हैं। उनका लगातार खड़े होकर काम करना, हील्स पहनना और मोटापा अक्सर उनकी एड़ी के दर्द का कारण बनता है।

अगर आप भी इस समस्या से काफी परेशान हैं तो आज की ये लेख आपके लिए है। आज इस लेख में हम आपको बतांएगे कि आप कैसे अपने एड़ी के दर्द से निजात पा सकती है। लेकिन उससे पहले इसके कारण के बारे में जानना जरुरी है कि आखिर एड़ी के दर्द कारण क्या है. तो चलिए आपको इस बारे में डिटेल में बताते हैं।

यहाँ पढ़े: बालों को सीधा और सिल्की कैसे बनाएं

पैर की एड़ी में दर्द का कारण

उपाय से  पहले आइए जानते हैं कि एड़ी में दर्द के क्या क्या कारण हो सकते हैं।

इनएक्टिव लाइफस्टाइल

बदलते हुए इस दौर में सबसे ज्यादा अगर कुछ ख़राब हुआ है तो वो है लाइफस्टाइल। आम-तौर पर देखा जाए तो  एड़ी में दर्द का एक सबसे बड़ा कारण है इनएक्टिव लाइफस्टाइल। जैसे लोगों का ज्यादा देर तक बैठे रहना और शारीरिक काम काज कम करना। कई सारे लोग तो ऑफिस में घंटों-घंटों कंप्यूटर पर काम करते हैं लेकिन एक्सरसाइज नहीं करते। ऐसे में शरीर का वजन बढ़ता है और हड्डियों की ताकत घटती है जो एड़ी के दर्द की वजह बनती है।

हील्स या गलत चप्पल जूता पहनना 

हील्स, गलत साइज या खराब सोल वाली चप्पल या जूता पहनने से आपकी की एड़ी में या एड़ी के पीछे दर्द होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दे हील्स पहनने से ना सिर्फ एड़ी बल्कि पीठ और कन्धों में भी जकड़न की समस्या होती है. इसलिए अगर आप एक महिला हैं तो ज्यादा हील वाली चप्पल पहनने से बचें।    

बर्साइटिस 

आप में से कई सारे लोगों ने फुट बर्साइटिस का नाम सुना होगा। ये काफी आम है और सबसे ज्यादा वयस्कों को ही प्रभावित करती है। बता दे बर्साइटिस तब होती है जब हमारे शरीर में ‘बर्सा’ यानी की जो एक छोटी द्रव से भरी थैली हमारे जोड़ों और हड्डियों को चिकनाई देती है। चिकनाई के वजह से वो चोटिल हो जाती है और उसमें सूजन आ जाता है। ऐसे में आपको अपनी एड़ी में तेज दर्द और सूजन महसूस हो सकती है।   

इन कारण के अलावा एड़ी में दर्द के और भी कई सारे कारण होते हैं. जैसे की गठिया, विटामिन मिनरल्स की कमी होना आदि। अगर आपका ये दर्द बहुत ज्यादा बढ़ रहा है तो बिना देरी के डॉक्टर से जांच कराएं।

पैर की एड़ी में दर्द का घरेलू उपाय

अगर आप भी अपने एड़ी में दर्द की वजह से परेशान हैं तो हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे। इन घरेलू उपाय का इस्तेमाल कर आपके एड़ी के दर्द पलभर में गायब हो जाएंगे। 

सेंधा नमक 

सेंधा नमक सभी दर्द को ठीक करने का रामबाण उपाय है। ऐसे में  सेंधा नमक से तो आपका एड़ी का दर्द पल भर में छू मंतर हो जाएगा। इसके लिए आपको गर्म पानी करना है। उस गर्म पानी में आपको सेंधा नमक मिलाना है। इसके बाद आपको अपने पैरों को टब में डालकर रखना है। ऐसा आपको लगभग 15 से 20 मिनट तक करना है। यकीन मानिए ऐसा करने से हफ्ते भर के अंदर दर्द दूर हो जाएगा।

मालिश 

एड़ी के दर्द को ठीक करने का सबसे अच्छा घरेलू उपाय है मालिश। कहते हैं कि मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन और बढ़ जाता है। अगर आपके भी एड़ी में दर्द हैं तो आप जैतून, नारियल या सरसों के तेल को गर्म कर लें। इसके बाद आप उसे सूजन वाली जगह पर लगाएं और धीरे-धीरे मसाज करें। करीब 10 मिनट तक तेल से मसाज के बाद पैरों को साफ कर लें। 

ठंडी सिंकाई 

आपकी जानकारी के लिए बता दे बर्फ की ठंडी सिंकाई से एड़ी के दर्द में काफी राहत मिलती है। आपको सिंकाई करने के लिए आप बर्फ के टुकड़े को किसी रुमाल या कपड़े में लपेटकर एड़ी पर सिंकाई करना शुरू कर दें। 

यहाँ पढ़ें: प्रेगनेंसी में पैरों में सूजन का इलाज

एड़ी में दर्द हो तो क्या खाना चाहिए?

क्या आप भी घरेलू उपाय कर थक गए हैं? तो अब हम आपको कुछ ऐसी चीज़े बताएंगे जिसे अगर आप अपने डाइट में शामिल करेंगे तो इससे एड़ी का दर्द जरूर ठीक हो जाएगा।

कैल्शियम 

एड़ियों में दर्द का सबसे बड़ा कारण है कैल्शियम। ज्यादातर लोग आज कल बाहर के खाने पर निर्भर करते हैं। उन्हें पता ही नहीं होता कि उनके खाने में विटामिन और मिनरल का होना कितना जरुरी है। ऐसे में आप अपने खाने में कैल्शियम युक्त पदार्थ लें। 

 हल्दी 

आपकी जानकारी के लिए बता दे हल्दी हमारे सेहत के लिए काफी गुणकारी माना जाता है। आपको एक गिलास पानी लेना है और उसमें हल्दी मिलाना है। आप चाहें तो इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं। इसे पीने से एड़ियों के दर्द को दूर कर सकते है। आप चाहें तो रोज़ रात को हल्दी का दूध जरूर पीएं। इससे शरीर को बहुत सारे फायदे मिलते हैं। 

अदरक का काढ़ा

डॉक्टर्स भी बताते हैं कि अदरक हम सभी के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप भी एड़ी के दर्द से परेशान हैं तो अदरक का काढ़ा एक बार जरूर ट्राई करें। आप बर्तन में एक गिलास पानी लें और उसमे अदरक डाल दीजिए। इसके बाद आप उसमे तुलसी के पत्ते, 1 दालचीनी का टुकड़ा और एक चम्मच शहद मिला लें। आप इस काढ़े को 5 से 7 मिनट तक उबालें और फिर पी लें। 

यहाँ पढ़ें: महिलाओं में कमर दर्द के घरेलू उपचार

एड़ी के दर्द के लिए एक्सरसाइज

किसी भी परेशानी का हल एक्सरसाइज और योग है। ऐसे में आज हम आपको कुछ एक्सरसाइज बतांएगे जिसको कर आप अपने एड़ी के दर्द से निजात पा सकते हैं।

हील रेज एक्सरसाइज

आपकी जानकारी के लिए बता दे अगर आप एड़ी के दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इस एक्सरसाइज से बढ़कर आपके लिए कुछ और हो ही नहीं सकता। इस एक्सरसाइज से ना सिर्फ आपका  शरीर को स्ट्रेच होगा बल्कि आपकी एड़ी में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा। आप इसे सुबह और शाम के वक़्त कर सकते हैं।  

उष्ट्रासन

 उष्ट्रासन योग करके आप एड़ियों के दर्द से राहत पा सकते हैं। असल में इस आसन में शरीर ऊंट के सामान दिखती है जिसके कारण इसे उष्ट्रासन कहते हैं। उष्ट्रासन के जरिए आप दर्द से आसानी से राहत पा सकते हैं। इसका असर आपको एक सप्ताह के भीतर दिखना शुरू हो जाएगा।

टो स्क्रंच एंड स्प्ले

अगर आपको एड़ी में दर्द रहता है तो ये एक्सरसाइज बहुत आसान भी है और इससे आपको जल्दी राहत भी मिलेगी। आपको इसे रोज सुबह सुबह उठकर करना है। अगर आप इसका फायदा जल्दी देखना चाहती है तो इसे 3 से 5 बार दोहरा सकती है। आपको जल्दी ही दर्द से आराम मिलेगा।

FAQ 

एड़ी के दर्द को ठीक करने का क्या उपाय है? 

अगर आपके एड़ियों में ज्यादा दर्द है तो आप स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। साथ ही आप गर्म पानी में संधा नमक डाल कर अपने पैरों की सिंकाई भी कर सकती है।

किस कमी से एड़ी में दर्द होता है?  

एड़ियों में दर्द कैल्शियम की कमी के वजह से होता है। 

महिलाओं के एडी में दर्द क्यों होता है?

महिलाओं में एड़ी में दर्द का मुख्य कारण है हील्स पहनना, लंबे समय तक खड़े रहना और गलत लाइफस्टाइल जीना।

एड़ी के दर्द की सबसे अच्छी दवा कौन सी है?

एड़ी के दर्द की सबसे अच्छी इबुप्रोफेन है, लेकिन इसे बिना डॉक्टर के परामर्श लिए खाना घातक हो सकता है।

क्या बर्फ एड़ी के दर्द में मदद करती है?

दर्द को कम करने के लिए ये एक अच्छा घरेलू उपाय है। आपको एक रुमाल में कुछ बर्फ के टुकड़े लेने हैं और उसे अपनी एड़ी पर मलना है।

Other links

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top